Month: April 2025

  • मिड डे मील वर्करज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू की ब्लॉक इकाई कुमारसैन की हुई बैठक,20 मई की हड़ताल पर विस्तृत चर्चा

    मिड डे मील वर्करज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू की ब्लॉक इकाई कुमारसैन की हुई बैठक,20 मई की हड़ताल पर विस्तृत चर्चा

    मिड डे मील वर्करज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू की ब्लॉक इकाई कुमारसैन की बैठक यूनियन अध्यक्ष टेकचंद शर्मा की अध्यक्षता में कुमारसैन में सम्पन्न हुई जिसमें 20 मई की हड़ताल पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

    बैठक को सम्बोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, यूनियन अध्यक्ष टेक चंद शर्मा और महासचिव जगदीश, उपाध्यक्ष सुभद्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मिड डे मील वर्कर्स की मांगों व मोदी सरकार की मिड डे मील वर्कर्स विरोधी नीतियों के खिलाफ मिड डे मील ब्लॉक इकाई कुमारसैन 20 मई 2025 को एक दिवसीय देशव्यापी आम हड़ताल में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत 21 हजार मिड डे मील कर्मियों की स्थिति बेहद दयनीय है। इनके लिए मात्र 4500 रुपये प्रतिमाह वेतन घोषित किया गया है जोकि कई महीनों तक नहीं मिलता है। पिछले 2 महीने से वेतन न मिलने से मिड डे मील कर्मियों को अपना जीवनयापन करना बेहद मुश्किल हो रहा है। मिड डे मील वर्करज यूनियन सम्बन्धित सीटू द्वारा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका पर प्रदेश उच्च न्यायालय की सिंगल बेंच ने वर्ष 2019 व डबल बेंच ने वर्ष 2024 में फैसला दिया है कि मिड डे मील कर्मियों को 10 महीने के बजाए 12 महीने का वेतन दिया जाए परन्तु प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक इस फैसले को लागू नहीं किया गया है व इस मसले को माननीय सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देकर अपनी मिड डे मील वर्कर्स विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। मिड डे मील कर्मियों को साल में एक भी छुट्टी नहीं दी जाती है। उन्हें एमरजेंसी, बीमारी व पारिवारिक कार्यक्रमों में छुट्टी करने पर अपनी जगह रिलीवर भेजना पड़ता है जिसकी पांच सौ से सात सौ रुपये की दिहाड़ी का खर्चा भी उन्हें खुद ही उठाना पड़ता है जबकि उन्हें स्वयं अपने कार्य की दिहाड़ी रिलीवर को दी जाने वाली दिहाड़ी का एक चौथाई डेढ़ सौ रुपये ही दी जाती है। प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक के लिखित आदेशों के बावजूद मिड डे मील कर्मियों से किचन गार्डन, झाड़ियां काटने, साफ सफाई, पानी की टंकियां साफ करवाने व अन्य कई तरह का अतिरिक्त कार्य करवाया जाता है जिसका उन्हें कभी अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाता है।
    उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 व वर्ष 2024 में माननीय उच्च न्यायालय ने मिड डे मील कर्मियों को 10 महीने के बजाए 12 महीने का वेतन देने का निर्णय सुनाया है। परन्तु माननीय उच्च न्यायालय के फैसले को अभी तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की है कि सरकार द्वारा इस फैसले को लागू किया जाए ताकि प्रदेश के हजारों मिड डे मील कर्मियों को आर्थिक लाभ मिल सके। प्रदेश सरकार द्वारा कम बच्चों की संख्या वाले स्कूलों को बन्द करने व कुछ स्कूलों को दूसरे स्कूलों में मर्ज करने पर इन स्कूलों में कार्यरत मिड डे मील वर्करज को भी अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर अनिवार्य तौर पर अन्य नजदीकी स्कूलों में समायोजित किया जाए। मिड डे मील कर्मियों को प्रतिमाह पहली तारीख को वेतन का भुगतान किया जाए।मिड डे मील मजदूरों को न्यूनतम वेतन 12000रुपये दिया जाए, उन्हें वेतन स्लिप दी जाए ताकि उन्हें अपने वेतन की सही जानकारी मिल सके। उन्हें आंगनबाड़ी की तर्ज पर एक साल में कम से कम बीस छुट्टियां दी जाएं। उन्हें आंगनबाड़ी व आशा कर्मियों की तर्ज पर साल में दो वर्दी दी जाए। उनसे चुनाव के समय पोलिंग पार्टी को खाना बनाने का कार्य न करवाया जाए। यदि आवश्यक हो तो उन्हें इस कार्य का अतिरिक्त वेतन दिया जाए। महिला मिड डे मील कर्मियों को राज्य में अन्य महिला कर्मचारियों की तर्ज पर रक्षाबंधन, करवाचौथ व भाई दूज की वेतन सहित छुट्टियां दी जाएं। साधारण अथवा क्लस्टर स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त मिड डे मील कर्मियों की नियुक्ति की जाए।
    इस बैठक में रमा,पूनम, सरोज, रीता, सीमा, प्रीति, बबली , लायक राम, उषा, रीमा, बबिता, अनिता, हेमलता, रिपना, गौरा, शीतल,सीमा, शुकान्तला, शांति, सुनीता, रीता, गिरजा, हिमन्द्री आदि शामिल रहे

  • डॉ भीम राव अम्बेडकर महासभा अर्की की हुई बैठक,की गई कई चर्चाएं

    डॉ भीम राव अम्बेडकर महासभा अर्की की हुई बैठक,की गई कई चर्चाएं

    डॉ भीम राव अम्बेडकर महासभा अर्की की बैठक महासभा के अध्यक्ष उमालाल की अध्यक्षता में अर्की में हुई व बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की सुखविंदर सिंह सुक्खू जी मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन दिया जाए जिसमें अनुसूचित जाति/ जनजाति और सामान्य वर्ग के युवाओं के बीच अंतरजातीय विवाह होने पर जो प्रोत्साहन राशि 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख कर दी गई है उसके लिए सरकार का धन्यवाद किया जाए तथा इस बारे नोटिफिकेशन भी जल्दी से जल्दी जारी की जाए ताकि इन युवाओं को सरकार की इस योजना का लाभ मिल सके। साथ में यह भी निर्णय लिया गया की जो असामाजिक तत्व हिमाचल में अराजकता तथा सामाजिक भाईचारे को खराब करने में लगे हैं उनके प्रति कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए । महासभा की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि इस बारे में जो असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह या कोई राजनीति की जाती है तो उसे तुरंत कुचला जाए। सरकार द्वारा इस प्रकार की जो स्कीमें चलाई जा रही हैं ये रूढ़िवादी कुरीतियों को खत्म करने में मिल का पत्थर सिद्ध होंगी। ये लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस प्रकार के धरने प्रदर्शन करते हैंं इन लोगों का भारत के संविधान में विश्वास नहीं है कभी ये लोग संविधान की शव यात्रा निकलते हैं और भारत के पवित्र साविंधान को जलाते हैं । सामाजिक भेदभाव तथा द्वेष फैलाने वालों के प्रति सरकार सख्त से सख्त कदम उठाए ताकि भविष्य में इस तरह के तत्व हमारे समाज में जो जहर फैला रहे हैं इनको दोबारा उठने ना दिया जाए।
    इस अवसर पर भारत के एक मात्र मुकनायक अखबार का भी शुभारंभ किया गया।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में *एक भारत श्रेष्ठ भारत* कार्यक्रम आयोजित

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में *एक भारत श्रेष्ठ भारत* कार्यक्रम आयोजित

     

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो) डुमैहर:-
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में *एक भारत श्रेष्ठ भारत* कार्यक्रम के अंतर्गत अप्रैल माह में केरल की लोक कथाओं का विद्यार्थियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ अध्ययन किया गया। इस गतिविधि में कक्षा 12 से भारती और शौर्य ठाकुर, कक्षा 10 से जसप्रीत कौर, कक्षा 9 से वंशिका अत्रि तथा शाहीन, और कक्षा 8 से हिमांशी भार्गव ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझते हुए इसकी लोककथाओं को पढ़ा और अपने विचार साझा किए।विद्यालय को *एक भारत श्रेष्ठ भारत* के तहत पूरे वर्ष भर के लिए केरल एवं हिमाचल प्रदेश पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्राप्त हुई है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक माह भिन्न-भिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर कक्षा पहली की छात्रा खुशबू ने *सड़क सुरक्षा* पर जानकारी दी। विद्यार्थियों द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्व को बताया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती हैं और उन्हें देश की विविधता से अवगत कराती हैं।

    इसके अतिरिक्त, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से अचानक आने वाले भूकंप अथवा अन्य किसी आपदा से निपटने हेतु विद्यालय में आपदा प्रभारी  विजेन्द्र कुमार द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया तथा एक मॉक ड्रिल (आपदा पूर्वाभ्यास) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

  • विवादित बयान पर देशवासियों से माफी मांगे टिकैत : संजीव देष्टा

    विवादित बयान पर देशवासियों से माफी मांगे टिकैत : संजीव देष्टा

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो) शिमला:-

    पहलगाम में 26 सैलानियों की नृशंस हत्या के बाद देशभर में आक्रोश है। ऐसे समय में बिकेयू नेता नरेश टिकैत के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। टिकैत ने केंद्र सरकार की ओर से सिंधु जल संधि को रद्द करने के निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान का किसान एक है। इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

    हिमाचल किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने टिकैत के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और मृतकों का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, तब ऐसे राष्ट्रविरोधी बयान देश की पीठ में छुरा घोंपने के समान हैं। देष्टा ने सवाल उठाया कि जो देश हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या करवा रहा है, उसके साथ किसी भी प्रकार के संबंध बनाए रखने की बात आखिर कैसे की जा सकती है? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रति अनावश्यक सहानुभूति दिखाना देश के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। टिकैत का यह बयान न केवल मृतकों और उनके परिवारों का अपमान है, बल्कि भारत की एकता और सुरक्षा पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

    संजीव देष्टा ने मांग की कि नरेश टिकैत को तुरंत देश और किसानों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। हिमाचल किसान मोर्चा ने देशवासियों से अपील की है कि ऐसे राष्ट्रविरोधी सोच रखने वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए और उनका हुक्का-पानी बंद कर दिया जाए। देष्टा ने केंद्र सरकार के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ यह ऐतिहासिक कदम भारत के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। देश अब आतंकवाद को किसी भी रूप में सहन करने के लिए तैयार नहीं है और यह निर्णय भारत की संप्रभुता व आत्मसम्मान की रक्षा की दिशा में एक ठोस कदम है।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    29-04-2025

    ♈ मेष :

    स्वास्थ्य के सन्दर्भ में यदि कोई बीमारी पहले से चली आ रही है तो वह इस सप्ताह बढ़ सकती है। अतः पहले से ही सावधानी बरतें। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि बहुत समय से अपने लिए कोई वाहन या भोग-विलासिता का साजो-सामान खरीदने की योजना बना रहे थे तो अब उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता का योग है। आज के दिन स्त्री पक्ष आपके लिए बहुत सहयोगी रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

     

    वृष
    29-04-2025

    ♉वृषभ :

    आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के आर्ट्स के स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। मंदिर में सफेद चंदन का टुकड़ा दान करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

     

    मिथुन
    29-04-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आपका व्यवहार न्यायानुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्द्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। वाद विवाद से आप जितना हो सके उतनी दूरी बनाये रखे। आपकी अधूरी मनोकामनाएं इस दन पूरी होती दिखेगी। सभी प्रकार के कष्टों का निवारण इस दिन हो सकता है। पिछले अनुभव से सबक लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी प्रियजन से मुलाकात होगी। कुछ अच्छी खबर मिलने से आज आप उत्साहित रहने वाले हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: गहरा हरा

     

    कर्क
    29-04-2025

    ♋ कर्क :

    यात्राएं अधिक हो सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठों की सहायता के साथ आपको पुरस्कार भी प्राप्त हो सकतें हैं। आप अपने कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे।जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक संदर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना आपके लिए बेहतर है। इससे आने वाले महीनों में आपके लिए समस्या पैदा हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी आपके घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है तो ऐसा करने के लिए यह एक आदर्श समय है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: मोर नीला

     

    सिंह
    29-04-2025

    ♌ सिंह :

    आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। माँ लक्ष्मी को सिंदूर का तिलक लगाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कन्या
    29-04-2025

    ♍ कन्या :

    आज प्रबल लाभ की संभावना है। आपकी सफलताओं के साथ ही लोगों की अपेक्षाएं भी आपसे बढती जाएंगी। व्यापार-धंधे में फायदा होगा एवं परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। आपको अपने काम धंधे में लगातार प्रगति हासिल होगी। जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं उनको कार्यस्थल में तरक्की मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके स्वास्थ्य को तत्काल देखभाल की आवश्यकता है। कोई नई लत लग सकती हैं, सावधान रहें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

     

    तुला
    29-04-2025

    ♎ तुला :

    आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और अच्छी प्रगति होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपको आमदनी के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। सड़क दुर्घटना होने की आशंका है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

     

    वृश्चिक
    29-04-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आपके व्यापार में लाभ होने की संभावना है। इस राशि के बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे। इस राशि की महिलाएं शॉपिंग के लिए जा सकती है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। गाय को रोटी खिलाएं, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

     

    धनु
    29-04-2025

    ♑ धनु :

    आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी। अगर आप खुले दिमाग से सोचें तो आप पाएंगे कि मुश्किल से मुश्किल निर्णय भी आसानी से लिए जा सकते हैं। आर्थिक लाभ मिल सकता है, मगर अधिक व्यय हो जाने से तनाव बढ़ेगा। व्यापार में बड़ा नुकसान भी हो सकता है। पुराने मामले आपके इस दिन ख़त्म हो सकते है। कार्य स्थल पर आपको अपार सम्मान मिलेगा। आप अपने दार्शनिक और प्रेमपूर्ण रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

     

    मकर
    29-04-2025

    ♑ मकर :

    मां की सेहत को लेकर आपको चिंतित बनाए रखेगी। बच्चों का स्वास्थ्य भी चिंताजनक हो सकता है किन्तु भौतिक एवं आर्थिक समृद्धि के लिए आज का दिन आपके लिए बड़ा ही लाभदायक है। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में आपको हानि पहुंचा सकते हैं। अत: आपको सावधान रहने की आवश्कता है। पारिवारिक संदर्भ में आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय हो सकते है। नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपको खुश करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

     

    कुंभ
    29-04-2025

    ♒ कुंभ :

    आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए आज शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटीज़ मिलेगी। इस राशि के आई। टी से जुड़े स्टूडेंट्स को लाभ की प्राप्ति होगी। माँ लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    मीन
    29-04-2025

    ♓ मीन :

    आज कार्यभार की अधिकता रहेगी। आलस्य त्याग कर समय का सदुपयोग करेंगे। मनोरंजक साधनों में वृद्धि होगी। समस्याओं को हल करने के लिए समय निकालें तथा अपने लव पार्टनर के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। दोपहर बाद का समय प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में कलह की स्थिति न बने, इसके लिए आपको प्रयास करना होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा। कानून से जुड़ी हुई मामले आप लोगों को परेशान कर सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

  • अर्की की पंचायत सानन में पिछले 4 दिनों से पानी की भारी किल्लत।

    अर्की की पंचायत सानन में पिछले 4 दिनों से पानी की भारी किल्लत।

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो) अर्की

    सानन ब्रगियाँ गांव में पिछले चार दिनों से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। गांववासियों का कहना है कि इस समस्या के कारण उन्हें बेहद कठिनायों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में अमर चंद शर्मा व गोरी दत ने बताया कि पानी की आपूर्ति बिल्कुल बंद हो चुकी है, जिससे जीवन यापन में बहुत कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा  की गांव में पानी नही आ रहा है, और कई बार अधिकारीयों को बताने के बाद भी अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।अमर चंद व गौरी दत्त ने  कहां  अगर किसी संबंधित विभाग के कर्मचारियों से पूछा जाए की ये पानी की दिक्कत क्यों हो रही है तो वो भी बताने मे टालमटोल करते है। ग्रामीणों का कहां है की अभी गर्मीया पूरी तरह शुरू भी नही हुई है और पानी की समस्या उससे पहला विकराल रूप लेना शुरू हो गईं है। इस पानी की समस्या से  रोज़ाना के कामों में भारी परेशनी हो रही है। हमारे घर के बूढ़े बच्चों को पानी भरने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है।   ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारीयों से इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का आवाहन किया है। उन्होंने कहां अगर इस समस्या का हल जल्दी नही हुआ तो हम सभी ग्रामीण आंदोलन का भी रुख कर सकते है जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी

  • श्री राम- भरत संवाद

    श्री राम- भरत संवाद

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

    साधारण मिलन नही(अध्याय71)

    ये कोई साधारण मिलन नही है। एक ओर लक्ष्मण हैं, एक ओर शत्रुघ्न हैं, एक ओर केवट हैं, और एक ओर निषादराज हैं। आज चार प्रेमियों के बीच दो महाप्रेमियों का मिलन हो रहा है।

    गोस्वामी जी कह रहे हैं उस श्रेष्ठ प्रेम को कौन प्रकट करे? भरतजी और श्री रघुनाथजी का प्रेम अगम्य है, जहाँ ब्रह्मा, विष्णु और महादेव का भी मन नहीं जा सकता। उस प्रेम को मैं कुबुद्धि किस प्रकार कहूँ!

    भरतजी और श्री रामचन्द्रजी के मिलने का ढंग देखकर देवता भयभीत हो गए, उनकी धुकधुकी धड़कने लगी। गुरु बृहस्पतिजी ने उन्हें फिर समझाया है।

    फिर श्री रामजी प्रेम के साथ शत्रुघ्न से मिलकर तब केवट से मिले। प्रणाम करते हुए लक्ष्मणजी से भरतजी बड़े ही प्रेम से मिले॥

    छोटे भाई शत्रुघ्न सहित भरतजी प्रेम में उमँगकर सीताजी के चरण कमलों की रज सिर पर धारण कर बार-बार प्रणाम करने लगे। सीताजी ने उन्हें उठाकर उनके सिर को अपने करकमल से स्पर्श कर उन दोनों को बैठाया॥ और माँ जानकी जी ने आशीर्वाद दिया है। सीताजी को सब प्रकार से अपने अनुकूल देखकर भरतजी सोचरहित हो गए और उनके हृदय का कल्पित भय जाता रहा॥

    फिर केवट और निषादराज धीरज धर और हाथ जोड़कर प्रणाम करके विनती करने लगा- नाथ! मुनिनाथ वशिष्ठजी के साथ सब माताएँ, नगरवासी, सेवक, सेनापति, मंत्री- सब आपके वियोग से व्याकुल होकर आए हैं॥

    जैसे ही भगवान ने ये सुना तो दर्शन करने के लिए दौड़े और गुरुजी के दर्शन करके लक्ष्मणजी सहित प्रभु श्री रामचन्द्रजी प्रेम में भर गए और दण्डवत प्रणाम करने लगे। मुनिश्रेष्ठ वशिष्ठजी ने दौड़कर उन्हें हृदय से लगा लिया और प्रेम में उमँगकर वे दोनों भाइयों से मिले॥

    फिर निषादराज ने वसिष्ठ जी को दूर से ही प्रणाम किया। ऋषि वशिष्ठजी ने रामसखा जानकर उसको जबर्दस्ती हृदय से लगा लिया।

    इसके बाद सबसे पहले रामजी कैकेयी से मिले और अपने सरल स्वभाव तथा भक्ति से उसकी बुद्धि को तर कर दिया। फिर श्री रघुनाथजी सब माताओं से मिले। उन्होंने सबको समझा-बुझाकर संतोष कराया कि हे माता! जगत ईश्वर के अधीन है। किसी को भी दोष नहीं देना चाहिए॥

    फिर राम-लक्ष्मण जी की सभी नगरवासियों और गुरुमा सबसे मुलाकात हुई है। सीताजी ने सभी के चरणों की अलग-अलग वंदना करके अपने हृदय को प्रिय लगने वाले आशीर्वाद पाए।

    जब सुकुमारी सीताजी ने सब सासुओं को देखा, तब उन्होंने सहमकर अपनी आँखें बंद कर लीं॥ सासुओं की बुरी दशा देखकर सीताजी को बहुत दुःख हुआ है। तब जानकीजी हृदय में धीरज धरकर नेत्रों में जल भरकर सबके पैरों लग-लगकर अत्यन्त प्रेम से मिल रही हैं और सब सासुएँ स्नेहवश हृदय से आशीर्वाद दे रही हैं कि तुम सदा सौभाग्यवती रहो॥

    फिर वशिष्ठजी ने राजा दशरथजी के स्वर्ग गमन की बात सुनाई। जिसे सुनकर रघुनाथजी ने दुःसह दुःख पाया और अपने प्रति उनके स्नेह को उनके मरने का कारण विचारकर धीरधुरन्धर श्री रामचन्द्रजी अत्यन्त व्याकुल हो गए॥ वज्र के समान कठोर, कड़वी वाणी सुनकर लक्ष्मणजी, सीताजी और सब रानियाँ विलाप करने लगीं। सारा समाज शोक से अत्यन्त व्याकुल हो गया! मानो राजा आज ही मरे हों।

    फिर मुनिश्रेष्ठ वशिष्ठजी ने श्री रामजी को समझाया। समाज सहित श्रेष्ठ नदी मंदाकिनीजी में स्नान किया। मुनि वशिष्ठजी के कहने पर सबने निर्जल व्रत रखा है।

    श्री राम- भरत संवाद

    एक भी युक्ति भरतजी के मन में न ठहरी। सोचते ही सोचते रात बीत गई। भरतजी प्रातःकाल स्नान करके और प्रभु श्री रामचन्द्रजी को सिर नवाकर बैठे ही थे कि ऋषि वशिष्ठजी ने उनको बुलवा भेजा।

    भरतजी गुरु के चरणकमलों में प्रणाम करके आज्ञा पाकर बैठ गए। उसी समय ब्राह्मण, महाजन, मंत्री आदि सभी सभासद आकर जुट गए।

    हे सभासदों! हे सुजान भरत! सुनो। सूर्यकुल के सूर्य महाराज श्री रामचन्द्र धर्मधुरंधर और स्वतंत्र भगवान हैं। वे गुरु, पिता और माता के वचनों के अनुसार चलने वाले हैं। अतएव श्री रामजी की आज्ञा और रुख रखने में ही हम सबका हित होगा।

    श्री रामजी का राज्याभिषेक सबके लिए सुखदायक है। मंगल और आनंद का मूल यही एक मार्ग है।श्री रघुनाथजी अयोध्या किस प्रकार चलें? विचारकर कहो, वही उपाय किया जाए।

    सभी ने मुनि की बातों को सुना पर कोई उत्तर नही दे पाया तब भरत जी हाथ जोड़ कर बोले – सूर्यवंश में एक से एक अधिक बड़े बहुत से राजा हो गए हैं। सभी के जन्म के कारण पिता-माता होते हैं और शुभ-अशुभ कर्मों को विधाता देते हैं।

    भरत जी अब प्रेम में डूबते जा रहे हैं। भरत जी कहते हैं मैं गद्दी पर नही बैठूंगा। बड़े भाई के होते हुए छोटा भाई कैसे बैठ जाये और जबकि भाई भगवान हो। मैं तो जब तक जियूँगा अपने राम की सेवा ही करूँगा। राम विमुख को तो स्वप्न में भी सिद्धि नहीं मिलती।

    फिर गुरुदेव कहते हैं की भरत तुम्हारे प्रेम में मैं कहीं खुद को भुला ना बैठूं। कहीं मेरा ज्ञान धरा का धरा ना रह जाये। गुरुदेव कहते हैं अतः तुम दोनों भाई वन को जाओ और लक्ष्मण, सीता और श्री रामचन्द्र को लौटा दिया जाए। सुंदर वचन सुनकर दोनों भाई हर्षित हो गए।

    लेकिन रानियां ये बात भी सुनकर रोने लगी क्योंकि राम-लक्ष्मण वन में रहें या भरत-शत्रुघ्न, दो पुत्रों का वियोग तो रहेगा ही।

    देखिये भरत जी अब कितना सुंदर कहते हैं- मुनि ने जो कहा, वह एकदम उचित है लेकिन चौदह वर्ष की कोई अवधि नहीं मैं जन्मभर वन में वास करूँगा। मेरे लिए इससे बढ़कर और कोई सुख नहीं है।

    भरतजी के वचन सुनकर और उनका प्रेम देखकर सारी सभा सहित मुनि वशिष्ठजी सभी अपनी देह की सुध-बुध खो बैठे। मुनि वशिष्ठजी की अन्तरात्मा को भरतजी बहुत अच्छे लगे। फिर मुनि कहते हैं- राम! आप सबके हृदय के भीतर बसते हैं और सबके भले-बुरे भाव को जानते हैं, जिसमें पुरवासियों का, माताओं का और भरत का हित हो, वही उपाय बतलाइए।

  • राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वैली एक्ट से परेशान ग्रामीणों ने की मुख्यमंत्री से की मुलाकात

    राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वैली एक्ट से परेशान ग्रामीणों ने की मुख्यमंत्री से की मुलाकात

    सोलन/पवन कुमार सिंघ

    राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वैली एक्ट से परेशान ग्रामीणों ने की मुख्यमंत्री से की मुलाकात कुम्हारहट्टी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की और वैली एक्ट से प्रभावित होने के कारण अपनी समस्याएं साझा कीं। ग्रामीणों ने मांग की कि उन्हें इस एक्ट से निजात दिलाई जाए
    मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की बात सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि जो ग्रामीण अपनी जमीन में मकान बनाना चाहते हैं, सरकार उन्हें राहत प्रदान करेगी।
    *ग्रामीणों की मांग:*
    – वैली एक्ट से निजात दिलाने की मांग
    – अपनी जमीन में मकान बनाने की अनुमति देने की मांग इस अवसर पर उपस्थित लोग:*
    – वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नवीन सूद
    – स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी
    – प्रवीण शर्मा, अशोक सूद, अजय गर्ग, गुरुदेव शर्मा, सुनील गर्ग, उदय ठाकुर, जयपाल अग्रवाल, पिंकी ठाकुर, हंसराज सूद, हेमंत शर्मा, यामीन राजा, कृष्ण ठाकुर आदि।

  • कुनिहार के महाराजा पदम् सिंह मेमोरियल स्टेडियम में पंचायत व विभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन,उत्तरी कमाँडो एकादश ने जीता मुकाबला

    कुनिहार के महाराजा पदम् सिंह मेमोरियल स्टेडियम में पंचायत व विभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन,उत्तरी कमाँडो एकादश ने जीता मुकाबला

    कुनिहार

    कुनिहार के महाराजा पदम् सिंह मेमोरियल स्टेडियम में पंचायत व विभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन जिसमे पंचायत व विभाग की सोलह-सोलह टीमों ने भाग लिया जिसमे फाइनल मुकाबला कोठी पंचायत व कमांडो एकादश के मध्य खेला गया जिसमे कोठी पंचायत ने टॉस जीतकर पहले ब्लल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसमे कोठी ने निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन बनाये व कमांडो एकादश के सामने 113 रनो का लक्ष्य रखा, जिसमे कोठी की तरफ से नकुल ने 33 रन, राजू ने 21 रन व मनोज ने 29 रनो की महत्वपूर्ण पारिया खेली वही कमांडो की तरफ से राजीव ने 2, नरेंद्र ने 2 व अनूप ने एक विकेट लियाl लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी कमाँडो एकादश ने अंतिम ओवर की पाँचवी गेंद पर रोमांचकारी मैच मे 5 विकेट खोकर लक्ष्य पूरा किया जिसमे सलामी बल्लेबाज पुनीत ने 61 रनो की नाबाद पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वही उनके साथ अजय गुप्ता ने 14 रन व अनील ने 16 रनो का योगदान दियाl इस समापन अवसर पर पूर्व विधायक तुलसीराम के सपुत्र रविकांत जो की अध्यक्ष है लक्ष्मी नारायण वेलफेयर सोसाइटी और अध्यक्ष है यूथ फॉर नेशन हिमाचल प्रदेश और सदस्य है यूथ फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया से मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कीलेहसास क्लब के अध्यक्ष हरजीन्दर ठाकुर व दलजीत कंवर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l मुख्यातिथि ने विजेता को ट्रॉफी व 51000, व उपविजेता को ट्रॉफी व 31000 रुपय दिए, व में ऑफ़ द सीरिस पुनीत को दिया गया जिन्होंने इस प्रतियोगिता में 270 रन व 8 विकेट लिए l मुख्यातिथि ने अपने विचार रखते हुए एहसास क्लब कुनिहार का धन्यवाद किया और इस तरह के आयोजन को सफल बनाने पर बधाई दी उन्होंने अपनी तरफ से क्लब को अपनी तरफ है हर सम्भव सहायता पहुँचाने का विश्वास दिलाया l उन्होंने एहसास क्लब के सदस्यों से आग्रह किया की आगामी समय में इस तरह के आयोजन करवाते रहै ताकि युवाओ को मौका मिल सके व युवाओ को नशे से बचाया जा सके l इस मोके पर एहसास क्लब के महासचिव राहुल कंवर,दलजीत कंवर,मनोज गर्ग,विनीत ठाकुर, मुकुल, रिषभ कंवर, तनुज पाठक, अन्य सदस्य मौजूद रहे ll

  • सोलन जिला में आग का तांडव 20 के करीब जंगल आग से धधक रहे है

    सोलन जिला में आग का तांडव 20 के करीब जंगल आग से धधक रहे है

    सोलन /ब्यूरो
    सोलन जिला में आग का तांडव देखने को मिल रहा है। जिला सोलन के 20 से अधिक जंगल आग से धधक रहे है। सोलन के साथ लगते धरोट के जंगल में बिते दिन से आग लगी है। वन विभाग के वन रक्षक सहित वन मित्र दिन रात एक कर स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास कर रहे है लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। इसके अलावा देलगी , सायरी परवाणु के जंगल भी आग से धधक रहे है।
    होमगार्ड के कमााडेंट संतोष शर्मा ने बताया कि जिला सोलन में 15 से अधिक स्थानों पर आगजनी की घटनाएं दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि यह लोगो की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग की गाडियां तैयार है पानी की समुचित व्यवस्था है। इसके अलावा सभी होमगार्ड के जवानों की छुट्टियां कैंसल कर दी गई है। उन्होंने लोगों से भी आपात स्थिति में तुरंत अगिनशन विभाग को कॉल करने की अपील की है।