Month: May 2025

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना संपूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना संपूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    08-05-2025

    ♈ मेष :

    आज किसी खास काम में भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगी। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होने की संभावना है। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपने व्यक्तित्व के दम पर कुछ लोगों को अपने फेवर में करने में सफल होंगे। शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं, भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

     

    वृष
    08-05-2025

    ♉वृषभ :

    व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगें। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठायेंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकतें हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

     

    मिथुन
    08-05-2025

    ♊ मिथुन :

    आज कोई भी काम न टालें। आज आपको अपने नौकरी या बिजनेस के टारगेट पर ही पूरा ध्यान देना चाहिए। एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करें। नए व्यक्ति से मुलाकात या दोस्ती होने के योग हैं। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा, परिवार की मदद से ही आपकी आर्थिक समस्या सुलझ सकती है। दिल और दिमाग पर कंट्रोल करने की कोशिश करें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

     

    कर्क
    08-05-2025

    ♋ कर्क :

    आज आपका जरूरी काम आलस्य के कारण अधूरा रह सकता है। कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज भी हो सकते हैं। केमेस्ट्री के स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। बिजनेस में बनता हुआ काम आज रूकने की संभावना है। घर का माहौल आज कुछ अलग-सा रहेगा। सबके साथ बेहतर संबंध बनाने की कोशिश करेंगे। इस राशि की महिलाएं किसी क्रिएटिव काम में अपना ध्यान केन्द्रित करेगी। सुबह धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    सिंह
    08-05-2025

    ♌ सिंह :

    आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत दूसरों पर अधिक प्रभाव डालेंगे। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचें रहें, तो आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगें। आपका पारिवारिक-जीवन बहुत शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे बहुत स्नेही और प्यार करने वाले होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको सूजन, सिरदर्द और आंखों की शिकायत होने की संभावना है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: मोर नीला

     

    कन्या
    08-05-2025

    ♍ कन्या :

    ऑफिस में आज आप कई मामलों में सफल हो सकते हैं। करियर से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों में समाधान मिल सकता है। आप परेशान न हों। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। प्रमोशन मिलने के योग हैं। गिफ्ट मिल सकता है। नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    तुला
    08-05-2025

    ♎ तुला :

    आज किसी दूसरे व्यक्ति को कोई बात समझाने में आप सफल होंगे, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। आपके मन में कोई अच्छा विचार आ सकता है। आज किसी व्यक्ति की अच्छाई पर आपको शंका हो सकती है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपकी अनबन होने की संभावना है। किसी से फालतू बहस करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। पार्टनर के साथ दिन अच्छा बीतेगा। कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। धन संबंधी परेशानियों से आज आपको छुटकारा मिलेगा। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

     

    वृश्चिक
    08-05-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करना लाभदायक साबित होगा। न्याय से जुड़े लोंगो को कुछ राहत मिलेगी। भौतिक सुखो में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार में नए निवेश से परहेज करें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार संभव है। परिवार में कुछ धार्मिक अथवा समंजिक समारोह हो सकतें हैं। प्रेमी युगलों के लिए समय शुभ है। लम्बी बीमारी से जूझ रहे जातकों को कुछ रहत मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

     

    धनु
    08-05-2025

    ♑ धनु :

    पैसों के मामलों में आप शांति से कोई फैसला लें। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। धैर्य रखें। किसी महिला के सहयोग से कामकाज पूरे हो सकते हैं। दोस्तों से मेल-जोल बढ़ सकता है। सूझ-बूझ और साझेदारी के कामों में भी फायदा होने के योग हैं। परिवार की उलझनें खत्म हो सकती हैं। नौकरी-धंधे, करियर में आप आगे बढ़ते जाएंगे। कारोबारी बदलाव आपके लिए सुखद साबित हो सकते हैं और धन लाभ के योग बन रहे हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

     

    मकर
    08-05-2025

    ♑ मकर :

    आज पैसों से जुड़ा किसी भी तरह का रिस्क लेने से आपको बचना चाहिए। आज आपके ऊपर काम का बोझ अधिक हो सकता है। कोई भी बड़ा कदम लेने से पहले आपको एक बार अच्छे से सोच-विचार कर लेना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आप अपने करीबी दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं। ऑफिस में किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से आपको बचना चाहिए। शाम को बच्चे पार्क में खेलने जायेंगे। आज जीवनसाथी से आप ज्यादा उम्मीदें रखने से बचें। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

     

    कुंभ
    08-05-2025

    ♒ कुंभ :

    व्यावसायिक सन्दर्भ में आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे और एक उच्च सामाजिक स्थिति हासिल करेंगे। आप एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और एक बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। आप अपने सभी विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकतें हैं। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक और संतोषजनक बनाएंगे। परिवार में कुछ हर्षोल्लास समारोह हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

     

    मीन
    08-05-2025

    ♓ मीन :

    जेब में ज्यादा पैसे न होने पर भी आपके काम पूरे हो सकते हैं। आज आपका कोई काम रुकेगा नहीं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मेहनत का फल भी मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की कोशिशों में आज आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप सफल हो जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले को लेकर कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। कोई भी काम शांति से करें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

  • दुःखद समाचार: अर्की के गांव सोयली से संबध रखने वाले चन्द्रमनी गर्ग निधन

    दुःखद समाचार: अर्की के गांव सोयली से संबध रखने वाले चन्द्रमनी गर्ग निधन

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो ) अर्की

    हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा विभाग के एक अनुभवी और समर्पित अर्की के गांव सोयली से संबंध रखने वाले जवान चिंतामनी गर्ग, का आज लंबी बीमारी के बाद दुखद निधन हो गया। उन्होंने 1997 से विभाग में अपनी सेवाएं दीं और लगभग 28 वर्षों तक प्रदेश की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया।

    गर्ग अपनी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी भूमिका निभाई और विभाग के अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे। उनकी सेवा भावना और प्रदेश के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

    उनके निधन से गृह रक्षा विभाग और उनके सहयोगियों में शोक की लहर है। विभाग ने एक निष्ठावान और अनुभवी सदस्य खो दिया है।

    इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

    यह बड़ी क्षति है, क्योंकि  गर्ग ने अपने जीवन का एक लंबा और महत्वपूर्ण समय प्रदेश की सेवा में समर्पित किया। उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

  • वास्तव में हमारा मन एक वन का प्रतीक है:साध्वी सुश्री सौम्या भारती

    वास्तव में हमारा मन एक वन का प्रतीक है:साध्वी सुश्री सौम्या भारती

    शिमला

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से संजोली में चल रही श्री राम कथा के तृतीय दिवस में कथा व्यास साध्वी सुश्री सौम्या भारती जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि प्रभु श्री राम जी ऋषि विश्वामित्र जी के संग वन प्रांत में जाकर आसुरी शक्तियों को समाप्त करते हैं। साध्वी जी ने समझाते हुए कहा कि वास्तव में हमारा मन एक वन का प्रतीक है। ताड़का और सुबाहु मारीच इत्यादि असुर हमारे मन में उठने वाले लोभ, मोह, अहंकार का प्रतीक है। जिस प्रकार से वन प्रांत में प्रभु श्रीराम के प्रकट होने पर आसुरी शक्तियों का अंत हुआ। अंधकार व अज्ञानता समाप्त हुए और शांति के साम्राज्य की स्थापना हुई ठीक वैसे ही हमारे अंतर्गत में जब श्रीराम का प्राकट्य होगा, तब इन विकारों के ऊपर अंकुश लग पाएगा। आवश्यकता है एक सतगुरु के शरणागत होकर अपने अंदर श्रीराम को प्रकट करने की।
    साध्वी जी ने बताया कि प्रभु श्री राम जनकपुरी में जाते हैं। जहाँ प्रभु श्री राम की मुलाकात पुष्प वाटिका में माँ जानकी से होती है। माता सीता प्रभु श्री राम की सहयोगिनी बन कर उनकी नर लीला में सहयोगी बनती हैं।
    कथा का शुभारम्भ पूजन से हुआ जिसमें पुनीत नेगी ने परिवार सहित हिस्सा लिया।सन्त समाज ने संगीतमय भजनों के माध्यम से उपस्थित जन समूह को आनन्द विभोर किया।
    पूर्व मेयर शिमला सत्या ठाकुर कौंडल,डॉ पवन कुमार, बस्ती राम संघायक और दीपेश डोगरा ने दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
    कथा का समापन मंगल आरती से हुआ जिसमें पार्षद अंकुश वर्मा, विजय शर्मा, मंगा सिंह, सुबोध सूद, सुनील कौंडल और बहादुर सिंह ने हिस्सा लिया।
    प्रतिदिन कथा के बाद सारी संगत के लिए प्रसाद और भंडारे का प्रबन्ध किया जा रहा है।

  • गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में छात्र संघ चुनाव संपन्न ,छात्रों में दिखा लोकतंत्र का जोश

    गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में छात्र संघ चुनाव संपन्न ,छात्रों में दिखा लोकतंत्र का जोश

    कुनिहार
    गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में सत्र 2025- 26 के लिए छात्र नेतृत्व चुनाव का आयोजन हुआ। विद्यालय परिसर में क्रमशः ऋग्वेद ,सामवेद ,यजुर्वेद और अथर्ववेद सदनों के अनुसार पोलिंग बूथ बनाए गए। सभी छात्रों ने अपने-अपने पहचान पत्र दिखाकर छात्र संघ चुनाव में जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। चुनाव में छात्रों द्वारा बढ़ -चढ़कर भाग लेने से उनका उत्साह देखते ही बनता था।
    यह चुनाव स्कूल हेड बॉय, हेड गर्ल और चारों सदनों के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष,खेल व सांस्कृतिक सचिव ,प्रार्थना सभा सचिव आदि पदों के लिए आयोजित किए गए।
    चुनाव में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों ने सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की। विद्यालय परिसर में एक सप्ताह पूर्व से प्रभावशाली प्रचार अभियान चलाया गया, जिसमें सभी उम्मीदवारों ने पोस्टर, , पर्चे और सभाओं द्वारा चुनाव प्रचार – प्रसार किया । सभी उम्मीदवारों ने छात्रों की माँगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इन चुनावों द्वारा छात्र भविष्य में लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए तैयार होंगे। चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और अनुशासित रही ।
    स्कूल निदेशक श्री समीर गर्ग और श्रीमती अदिति गर्ग जी ने चुनाव के इस आयोजन की सराहना की और कहा कि छात्र संघ चुनाव हमारे विद्यालय के लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक अवसर है। उन्होंने छात्रों से उम्मीद जताई कि चुने गए प्रतिनिधि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे।
    स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता कौंडल जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव छात्रों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और लोकतंत्र की भावना को विकसित करेगी। यह अनुभव निश्चित रूप से छात्रों के व्यक्तिगत विकास में सहायक होगा।

  • राम-लक्ष्मण ज्ञान चर्चा व राम-लक्ष्मण और शूर्पणखा

    राम-लक्ष्मण ज्ञान चर्चा व राम-लक्ष्मण और शूर्पणखा

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

    राम-लक्ष्मण ज्ञान चर्चा(अध्याय85)

    एक बार प्रभु श्री रामजी सुख से बैठे हुए थे। उस समय लक्ष्मणजी ने उनसे सरल वचन कहे- हे देव! मुझे समझाकर वही कहिए, जिससे सब छोड़कर मैं आपकी चरणरज की ही सेवा करूँ। ज्ञान, वैराग्य और माया का वर्णन कीजिए और उस भक्ति को कहिए, जिसके कारण आप दया करते हैं।

    श्री रामजी ने कहा- हे लक्ष्मण! मैं और मेरा, तू और तेरा- यही माया है, जिसने सभी जीवों को वश में कर रखा है॥ जहाँ तक यह मन जाता है और जहाँ तक इन्द्रियों के विषय हैं इन सबको माया ही जानो। माया 2 तरह की है एक अविद्या और दूसरी विद्या।

    अविद्या दुःखरूप है, जो हमेशा दुःख देती है जिसके वश होकर जीव संसार रूपी कुएँ में पड़ा हुआ है।विद्या- जिसके वश में गुण है और जो जगत्‌ की रचना करती है, वह प्रभु से ही प्रेरित होती है, उसके अपना बल कुछ भी नही है।

    ज्ञान वह है, जिसमें मान आदि एक भी दोष नहीं है और जो सबसे समान रूप से ब्रह्म को देखता है।वैराग्यवान्‌ उसे कहना चाहिए, जो सारी सिद्धियों को और तीनों गुणों को तिनके के समान त्याग चुका हो।

    जीव वो है जो जो माया को, ईश्वर को और अपने स्वरूप को नहीं जानता।ईश्वर वो है जो कर्मानुसार बंधन और मोक्ष देने वाला, सबसे परे और माया का प्रेरक है।

    धर्म से वैराग्य और योग से ज्ञान होता है और ज्ञान से मोक्ष मिलता है ऐसा वेदों ने कहा है।हे भाई! जिससे मैं शीघ्र ही प्रसन्न होता हूँ, वह मेरी भक्ति है जो भक्तों को सुख देने वाली है॥ भक्ति स्वतंत्र है, भक्ति अनुपम एवं सुख की मूल है और वह तभी मिलती है, जब संत अनुकूल होते हैं।

    फिर भगवान ने नवधा भक्ति के बारे में बताया है। भगवान कहते है जिसे मेरी लीला से प्रेम होगा उस पर मेरी कृपा होगी। जिसका संतों के चरणकमलों में अत्यंत प्रेम हो, मन, वचन और कर्म से भजन का दृढ़ नियम हो और जो मुझको ही गुरु, पिता, माता, भाई, पति और देवता सब कुछ जाने और सेवा में दृढ़ हो,

    मम गुन गावत पुलक सरीरा। गदगद गिरा नयन बह नीर। मेरा गुण गाते समय जिसका शरीर पुलकित हो जाए, वाणी गदगद हो जाए और नेत्रों से प्रेमाश्रुओं का जल बहने लगे।

    और काम, मद और दम्भ आदि जिसमें न हों, हे भाई! मैं सदा उसके वश में रहता हूँ। यदि भगवान की याद में आँखों से प्रेम के आंसू आये तो भगवान उस भक्त के वश में हो जाते हैं।

    जिनको कर्म, वचन और मन से मेरी ही गति है और जो निष्काम भाव से मेरा भजन करते हैं, उनके हृदय कमल में मैं सदा विश्राम किया करता हूँ। इस भक्ति योग को सुनकर लक्ष्मणजी ने अत्यंत सुख पाया और उन्होंने प्रभु श्री रामचंद्रजी के चरणों में सिर नवाया।

    राम-लक्ष्मण और शूर्पणखा

    सूपनखा रावन कै बहिनी। शूर्पणखा नामक रावण की एक बहिन थी। राम और लक्ष्मण दोनों राजकुमारों को देखकर विकल गई। वह सुन्दर रूप धरकर प्रभु के पास जाकर और बहुत मुस्कुराकर वचन बोली- न तो तुम्हारे समान कोई पुरुष है, न मेरे समान स्त्री। तुम्ह सम पुरुष न मो सम नारी।

    और राम जी से कहती हैं मुझे कहीं भी कोई भी सुंदर पुरुष नही मिला है। अब तुमको देखकर कुछ मन माना है।

    सीताजी की ओर देखकर प्रभु श्री रामजी ने यह बात कही कि मेरा छोटा भाई कुमार है। तब वह लक्ष्मणजी के पास गई।

    लक्ष्मणजी ने कहा- हे सुंदरी! सुन, मैं तो रामजी का दास हूँ। प्रभु समर्थ हैं, कोसलपुर के राजा है, वे जो कुछ करें, उन्हें सब फबता है।

    वह फिर राम जी के पास आई है। प्रभु ने उसे फिर लक्ष्मणजी के पास भेज दिया। लक्ष्मणजी ने कहा- तुम्हें वही वरेगा, जो लज्जा को जो निपट निर्लज्ज होगा।

    तब वह खिसियायी हुई श्री रामजी के पास गई और उसने अपना भयंकर रूप प्रकट किया। सीताजी को भयभीत देखकर श्री रघुनाथजी ने लक्ष्मण को इशारा देकर कहा।

    लक्ष्मणजी ने बड़ी फुर्ती से उसको बिना नाक-कान की कर दिया। मानो उसके हाथ रावण को चुनौती दी हो! ताके कर रावन कहँ मनौ चुनौती दीन्हि।

    उसकी नाक से खून बह रहा था वह रोती हुई खर-दूषण के पास गई हे भाई! तुम्हारी वीरता को धिक्कार है, तुम्हारे होते हुए मेरे नाक-कान काट दिए गए।

    उनके पूछने पर, शूर्पणखा ने सब बात बता दी।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    07-05-2025

    ♈ मेष :

    मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इजाफा करेगा। किसी भी तरह के हालात को काबू में रखने के लिए इस रफ्तार को बरकरार रखिए। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

     

    वृष
    07-05-2025

    ♉वृषभ :

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आगे आने वाले वक्त में आप इन मौकों का सही ढ़ग से फायदा उठा पाएंगे। आज आपको किसी उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से निपट जाऐगा। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल बना रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छा रिजल्ट मिलेगा। मेहनत करते रहें। बेसन के लड्डू बहते पानी में प्रवाहित करें। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

     

    मिथुन
    07-05-2025

    ♊ मिथुन :

    आपका तल्ख बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएं। हंसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। बच्चों से मिली खुशखबरी दिन बना सकती है। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कर्क
    07-05-2025

    ♋ कर्क :

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। उनकी बातों का बुरा ना मानें बल्कि उन्हें समझने की कोशिश करें। महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का प्लान बन सकता है। बच्चों का भरपूर सहयोग मिलेगा, बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करके आप अच्छा फील करेंगे। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन अच्छा है, कोई बड़ा रिसर्च प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। चिड़ियों को पानी पिलाएं, धनलाभ होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

     

    सिंह
    07-05-2025

    ♌ सिंह :

    कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी, खास तौर पर अगर आप दूसरों पर खर्च करना नहीं बन्द करेंगे तो परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। यह दिन वाकई थोड़ा मुश्किल है। काम पर जाने से पहले मन पक्का कर लें। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। आज आपका जीवनसाथी वैवाहिक जीवन की शान्ति और खुशी को कुछ खराब कर सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    कन्या
    07-05-2025

    ♍ कन्या :

    आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। कोर्ट में लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत हासिल होगी। आपका मन शांत रहेगा। शाम को दोस्तों से मिलने का प्लान बना सकते हैं, आपका पूरा दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। अविवाहितों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। घर में आपकी शादी की बात शुरू हो सकती है। जरूरतमंद को खाना खिलाएं, धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    तुला
    07-05-2025

    ♎ तुला :

    गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय खास खयाल रखने की जरूरत है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुकसान हो सकता है। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। खाली वक्त में उन्हें ऐसे काम करने के लिए उत्साहित करें। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपको अपने जीवनसाथी का सख्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

     

    वृश्चिक
    07-05-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। आज शत्रु आपके सामने नतमस्तक होंगे। आज सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जाएगा। किसी बड़े सरकारी अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा। आज दोस्त के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आप राहत महसूस करेंगे। परिवार के लोगों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। किसी ब्राह्मण को हरे मूंग दान करें, परिवार में खुशहाली आएगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

     

    धनु
    07-05-2025

    ♑ धनु :

    ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फादेमन्द साबित होंगे। आपकी गैर-यथार्थवादी योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं। आपको आश्चर्य में डालते हुए आपके बचाव में आपका भाई आगे आएगा। आपको एक-दूसरे की खुशी के लिए आपसी सहयोग और साथ में मिलकर काम करने की जरूरत है। याद रखें कि सहयोग जीवन का केंद्र-बिंदु है। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। आपके जीवन में पर्दे के पीछे उससे कहीं ज्यादा चल रहा है, जितना आप सोच सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में बहुत-से अच्छे मौके आपके हाथ लगेंगे। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर गौर करने की जरूरत है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

     

    मकर
    07-05-2025

    ♑ मकर :

    आज आपके लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। बिजनेसमैन के लिए दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे, उन्हें गर्मी से बचा कर रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे। शाम को बच्चों के साथ पार्क में जाने का प्लान बन सकता है। पान के पत्ते को नदी में प्रवाहित करें। दुखों का अंत होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    कुंभ
    07-05-2025

    ♒ कुंभ :

    अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। अटके घरेलू कामों को अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पूरा करने की व्यवस्था करें। आज ही लंबे वक्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। दफ्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे, साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    मीन
    07-05-2025

    ♓ मीन :

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से विवाद हो सकता है। ये विवाद आपको भारी पड़ सकता है, इसलिए जितना हो सके एवॉएड करें। आज किसी दोस्त से मिलकर आप अच्छा फील करेंगे। घर वालों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। परिवार के लोग आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न होंगे।आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं, बिजनेस में लाभ होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

  • लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड कैंप की शुरुवात

    लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड कैंप की शुरुवात

    अर्की

    लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड कैंप की शुरुवात की गई जिसमें लक्ष्य पब्लिक स्कूल और कॉन्वेंट स्कूल के छठवीं से आठवीं कक्षा के कुल 126 छात्र छात्राएं भाग लेंगे । इसका शुभआरंभ दीप प्रज्वलन के बाद स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर प्रेम लाल गुप्ता व स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर कुसुम गुप्ता ने किया उनके साथ स्कूल के स्काउट मास्टर जितेंद्र, आशीष, शिवानी और सुनीता भी उपस्थित रही। इस कैंप को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रदेश सचिव हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड श्री पुष्प राज शर्मा और जिला सचिव हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड वरुण सेन जी विशेष प्रशिक्षक कैप में बच्चों को प्रशिक्षण देंगे I डॉ प्रेम गुप्ता तथा डॉ कुसुम गुप्ता ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि
    इस कैंप के माध्यम से बच्चों में आत्म-अनुशासन, समाज सेवा और देशभक्ति जैसे मूल्य गतिविधियां सिखाई जाएगी जो उन्हें चरित्र निर्माण, स्वस्थ आदतों का विकास, उपयोगी कौशल प्राप्त करना और सेवा की भावना विकसित करना सिखाएगा, जिससे वे अच्छे नागरिक बन सके I

  • Untitled post 24065

    अर्की

    लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड कैंप की शुरुवात की गई जिसमें लक्ष्य पब्लिक स्कूल और कॉन्वेंट स्कूल के छठवीं से आठवीं कक्षा के कुल 126 छात्र छात्राएं भाग लेंगे । इसका शुभआरंभ दीप प्रज्वलन के बाद स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर प्रेम लाल गुप्ता व स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर कुसुम गुप्ता ने किया उनके साथ स्कूल के स्काउट मास्टर जितेंद्र, आशीष, शिवानी और सुनीता भी उपस्थित रही। इस कैंप को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रदेश सचिव हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड श्री पुष्प राज शर्मा और जिला सचिव हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड वरुण सेन जी विशेष प्रशिक्षक कैप में बच्चों को प्रशिक्षण देंगे I डॉ प्रेम गुप्ता तथा डॉ कुसुम गुप्ता ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि
    इस कैंप के माध्यम से बच्चों में आत्म-अनुशासन, समाज सेवा और देशभक्ति जैसे मूल्य गतिविधियां सिखाई जाएगी जो उन्हें चरित्र निर्माण, स्वस्थ आदतों का विकास, उपयोगी कौशल प्राप्त करना और सेवा की भावना विकसित करना सिखाएगा, जिससे वे अच्छे नागरिक बन सके I

  • शिमला नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा एक की मौत तीन घायल

    शिमला नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा एक की मौत तीन घायल

    सोलन/पवन कुमार सिंघ

    शिमला नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सेना के एक ट्रक द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। सेना का ट्रक नंबर 14D 194129E तेज रफ्तार से आ रहा था और उसने पहले एक ऑल्टो कार को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद ट्रक ने एक टैक्सी को भी टक्कर मार दी, जिसमें सवार विनोद कुमार (29 वर्ष) निवासी जिला मंडी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
    जबकि बलवीर सिंह (29 वर्ष) निवासी जम्मू-कश्मीर, और राजीव कुमार (40 वर्ष) निवासी जिला सोलन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
    पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत परवाणू थाना में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक की पहचान नायक गितेश कुमार सिंह (32 वर्ष), निवासी जिला पूरनिया, बिहार के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है

  • अगस्त्य मुनि और सुतीक्ष्ण मुनि पर कृपा !!

    अगस्त्य मुनि और सुतीक्ष्ण मुनि पर कृपा !!

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

    अगस्त्य मुनि और सुतीक्ष्ण मुनि पर कृपा !!(अध्याय83)

    आपने पढ़ा की भगवान ने अत्रि मुनि पर कृपा की और अनसूया माता ने सीताजी को सुंदर स्त्री धर्म की शिक्षा दी। फिर श्री रघुनाथजी आगे वन में चले। बड़े-बड़े ऋषि और मुनियों के समूह भगवान के साथ चल रहे हैं। भगवान को मार्ग में हड्डियों का ढेर दिखाई दिया। रघुनाथजी को बड़ी दया आई, उन्होंने मुनियों से पूछा।

    मुनियों ने कहा हे स्वामी! सर्वज्ञ हैं। जानते हुए भी हमसे कैसे पूछ रहे हैं? राक्षसों के दलों ने सब मुनियों को खा डाला है। ये सब उन्हीं की हड्डियों के ढेर हैं। यह सुनते ही श्री रघुवीर के नेत्रों में करुणा के आँसू भर आए। श्री रामजी ने भुजा उठाकर प्रण किया कि मैं पृथ्वी को राक्षसों से रहित कर दूँगा।

    सुतीक्ष्ण मुनि पर राम कृपा

    मुनि अगस्त्यजी के एक सुतीक्ष्ण नामक ज्ञानी शिष्य थे, उनकी भगवान में प्रीति थी। श्री रामजी के चरणों के सेवक थे। उन्हें स्वप्न में भी किसी दूसरे देवता का भरोसा नहीं था। जब इन्हे पता चला की भगवान इनके आश्रम पर आये हैं तो तब मुनि ने हृदय में धीरज धरकर बार-बार चरणों को स्पर्श किया। फिर प्रभु को अपने आश्रम में लाकर अनेक प्रकार से उनकी पूजा की और भगवान की खूब स्तुति की है।

    मुनि के वचन सुनकर श्री रामजी मन में बहुत प्रसन्न हुए। तब उन्होंने हर्षित होकर श्रेष्ठ मुनि को हृदय से लगा लिया। और कहा हे मुनि! जो वर माँगो, वही मैं तुम्हें दूँ!

    मुनि सुतीक्ष्णजी ने कहा- मैंने तो वर कभी माँगा ही नहीं। मुझे समझ ही नहीं पड़ता कि क्या माँगू, क्या नहीं? अतः हे रघुनाथजी! हे दासों को सुख देने वाले! आपको जो अच्छा लगे, मुझे वही दीजिए।

    श्री रामचंद्रजी ने कहा- हे मुने! तुम प्रगाढ़ भक्ति, वैराग्य, विज्ञान और समस्त गुणों तथा ज्ञान के निधान हो जाओ।

    तब मुनि बोले- प्रभु ने जो वरदान दिया, वह तो मैंने पा लिया। हे प्रभो! हे श्री रामजी! छोटे भाई लक्ष्मणजी और सीताजी सहित धनुष-बाणधारी आप निष्काम स्थिर होकर मेरे हृदय रूपी आकाश में चंद्रमा की भाँति सदा निवास कीजिए।

    एवमस्तु ऐसा कहकर श्री रामचंद्रजी हर्षित होकर अगस्त्य ऋषि के पास चले। तब सुतीक्ष्णजी बोले- गुरु अगस्त्यजी का दर्शन पाए और इस आश्रम में आए मुझे बहुत दिन हो गए। अब मैं भी आप के साथ गुरुजी के पास चलता हूँ। मुनि की चतुरता देखकर कृपा के भंडार श्री रामजी ने उनको साथ ले लिया और दोनो भाई हँसने लगे।

    अगस्त्य मुनि पर राम कृपा

    श्री रामजी अगस्त्य मुनि के आश्रम पर पहुँचे। सुतीक्ष्ण तुरंत ही गुरु अगस्त्य के पास गए और दण्डवत्‌ करके ऐसा कहने लगे। हे नाथ! अयोध्या के राजा दशरथजी के कुमार जगदाधार श्री रामचंद्रजी छोटे भाई लक्ष्मणजी और सीताजी सहित आपसे मिलने आए हैं, जिनका हे देव! आप रात-दिन जप करते रहते हैं।

    यह सुनते ही अगस्त्यजी तुरंत ही उठ दौड़े। जैसे ही भगवान को देखा तो नेत्रों में आनंद और प्रेम के आँसुओं का जल भर आया। दोनों भाई मुनि के चरण कमलों पर गिर पड़े। ऋषि ने बड़े प्रेम से उन्हें हृदय से लगा लिया॥

    फिर मुनि ने आदर सत्कार किया और बहुत प्रकार से प्रभु की पूजा करके कहा- मेरे समान भाग्यवान्‌ आज दूसरा कोई नहीं है। वहां पर जितने भी मुनि थे प्रत्येक मुनि को श्री रामजी अपने ही सामने मुख करके बैठे दिखाई देते हैं और सब मुनि टकटकी लगाए उनके मुख को देख रहे हैं।

    रामजी कहते हैं- प्रभु! आप सब जानते हैं मैं जिस कारण से वन में आया हूँ। हे प्रभो! अब आप मुझे वही सलाह दीजिए, जिस प्रकार मैं मुनियों के द्रोही राक्षसों को मारूँ।

    प्रभु की वाणी सुनकर मुनि मुस्कुराए और बोले- हे नाथ! आपने क्या समझकर मुझसे यह प्रश्न किया? आपने समस्त लोकपालों के स्वामी होकर भी मुझसे मनुष्य की तरह प्रश्न किया। हे कृपा के धाम! मैं तो यह वर माँगता हूँ कि आप श्री सीताजी और छोटे भाई लक्ष्मणजी सहित मेरे हृदय में निवास कीजिए॥

    आप सेवकों को सदा ही बड़ाई दिया करते हैं, इसी से हे रघुनाथजी! आपने मुझसे पूछा है एक परम मनोहर और पवित्र स्थान है, उसका नाम पंचवटी! हे प्रभो! आप दण्डक वन को पवित्र कीजिए और श्रेष्ठ मुनि गौतमजी के कठोर शाप को हर लीजिए।

    मुनि की आज्ञा पाकर श्री रामचंद्रजी वहाँ से चल दिए और शीघ्र ही पंचवटी के निकट पहुँच गए। वहाँ गृध्रराज जटायु से भेंट हुई। उसके साथ बहुत प्रकार से प्रेम बढ़ाकर प्रभु श्री रामचंद्रजी गोदावरीजी के समीप पर्णकुटी छाकर रहने लगे।

    जब से श्री रामजी ने वहाँ निवास किया, तब से मुनि सुखी हो गए, उनका डर जाता रहा। पशु-पक्षी, जीव-जंतु, ऋषि-मुनि, जड़-चेतन सभी भगवान से आने से प्रसन्न हुए हैं।