27/07/2024 8:22 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

विधायक संजय अवस्थी  को मंत्रिमंडल में किया जाए शामिल। कांग्रेस कार्यकर्ता

[adsforwp id="60"]

अर्की 2 जनवरी अर्की आज तक (ब्यूरो):- सोमवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्की की मासिक बैठक अर्की लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में ब्लाक कांग्रेस अर्की अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों प्रधान,उप प्रधान,बीडीसी सदस्य तथा पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सतीश कश्यप ने कहा कि डिग्री कालेज मे नये सत्र की अप्रैल माह से एम ए की कक्षाएं शुरू करने की स्वीकृति प्रदान करने पर माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अर्की के विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया। बैठक में यह भी निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया की अर्की विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ कार्य किया उन सदस्यों को निष्कासित किया जाएगा। सतीश कश्यप ने दाडलाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट कंपनी एवं बिलासपुर में बरमाणा में एसीसी कंपनी को अड़ानी ने मनमाने तरीके से बंद करना न्याय संगत नहीं है अड़ानी ने कंपनी खरीदी है न की स्थानीय लोग के हित खरीदें है ब्लाक कांग्रेस पार्टी सभी ट्रांसपोर्ट आपरेटरो के हितों की रक्षा के लिए कंधे से कन्धा मिलाकर साथ खड़ी है तथा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि जल्द ही इस विवाद का हल शांति पूर्ण तरीके से ट्रांसपोर्ट आपरेटरो के हितों को सुरक्षित किया जाऐ। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एक मत से आवाज उठाई की विधायक संजय अवस्थी  को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए ताकि अर्की वासियों का सपना पूरा हो सके।

Leave a Reply