27/07/2024 8:16 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

दरवाजे का पर्दा गले में फंसा, दम घुटने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

[adsforwp id="60"]

अर्की आज तक (ब्यूरो): खेल खेल में दरवाजे के पर्दे को 11 साल का बच्चा गले में फंसा बैठा। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। अचानक गले मे पर्दे के फस जाने से बच्चे का दम घुटने लगा और वो बेहोश हो गया। मामला जिला चंबा की के लेहडुई गांव का है। जानकारी के अनुसार 11 साल का बच्चा पुत्र रमेश घर के दरवाजे के पर्दे के साथ खेल रहा था। इस बीच पर्दा उसके गले में लिपट गया।
इससे उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश हो गया। काफी देर बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्चे को बेहोश देखकर परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply