27/07/2024 1:06 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

मिस नवी मुंबई 2023 का खिताब हासिल करने वाली रवितनया शर्मा ने बढ़ाया विद्यार्थियों का मनोबल ।

[adsforwp id="60"]

कुनिहार, अर्की आज तक(ब्यूरो):

अर्की उपमंडल के राजकीय उच्च पाठशाला खरड़हट्टी में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य पर चित्रकला व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हाल ही में मिस नवी मुंबई 2023 का खिताब हासिल करने वाली हिमाचल की बेटी रवितनया शर्मा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में स्कूल के सभी प्रतियोगियों द्वारा बढ़ चढ कर हिस्सा लिया गया। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितिय व तृतीय प्रतिभागियों को मुख्यातिथि ने मोमेंटोज् व स्वयं द्वारा लिखित पुस्तको को भेंट करके सम्मानित किया ताकि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल सके। मुख्यातिथि रवितनया शर्मा ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया व उन्हें पढ़ाई के साथ साथ सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जल जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बात करते हुए विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग, वर्षा जल संग्रहण, जल की शुद्धता को लेकर जागरूक किया।उन्होंने कहा कि ” वेस्ट से वैल्थ” यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का भी सपना है।इस तरह से विद्यार्थियों न केवल अपने विषयों को ज्यादा अच्छे से समझेंगे साथ में वेस्ट के महत्व को समझकर भविष्य में स्वयं के लिए इसी से कोई इन्नोवेटिव बिजनेस भी चला सकते हैं।गौरतलब है रवितनया शर्मा इसके साथ दो पुस्तकें भी लिखी चुकी है। तीसरी पुस्तक हाल ही में प्रकाशित होने वाली है। अपने कार्यों के लिए रवितनया हिमाचल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल व भिन्न भिन्न संस्थाओं से सम्मानित हो चुकी है। इस समय वह एम बी ए की छात्रा हैं। इस मौके पर मुख्याध्यापिका ममता गुप्ता, जल शक्ति विभाग से दिनेश ठाकुर, अशोक शर्मा, स्कूल स्टाफ ,स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply