27/07/2024 2:16 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

कैसा रहेगा आपका आज का दिन जानें यहां

[adsforwp id="60"]

आज के लिए आपका राशिफल (12-05-2023)

मेष
12-05-2023

आज आपके करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपके जीवन में खुशियों का इजाफा होगा। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। आज किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। घर के किसी काम से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। आज आपको चलते-चलते रास्ते में कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। घर पर धार्मिक आयोजन की रूपरेखा निर्मित होगी। लक्ष्मी जी को प्रणाम करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

वृष
12-05-2023

शिक्षार्थियों के लिए बेहतर समय है। यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। जीवनसाथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बन रहा है। धन के मामले में समय सामान्य है, आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। न्यायालय संबंधित मामले अभी थोड़ा लम्बा चल सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मिथुन
12-05-2023

आज परिवार वालों के साथ आपको ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे रिश्तों में नवीनता आयेगी। आप व्यापार में बढ़ोतरी करेंगे। अगर आप कुछ दिनों से अपनी पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो आज आपको उससे राहत मिलेगी। आप बेहतर महसूस करेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने की योजना बनायेंगे। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, रिश्तों में मिठास आयेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

—————————————

कर्क
12-05-2023

यह करियर और पेशे के दृष्टिकोण से एक उत्कृष्ट दिन है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आप नई योजनाओं और उपक्रमों को लागू कर सकते हैं। आपको अपने अधीनस्थों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और एक पुराना भुगतान भी प्राप्त किया जा सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए अच्छा समय है। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और आपका दायरा भी बढ़ेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

सिंह
12-05-2023

आज खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद भी आपको मिल सकती है, लेकिन घर के सदस्यों की सेहत के प्रति आपको थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। खासकर कि आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आज समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा। मंदिर में दही दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

कन्या
12-05-2023

आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। धैर्य बनाये रखें। आर्थिक संदर्भ में काफी समय से आ रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी और धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई पुराना दिया गया ऋण वापिस प्राप्त हो सकता है। बशर्ते आप कुछ अतिरिक्त प्रयास करें। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

तुला
12-05-2023

आज कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ी डील या किसी से पार्टनरशिप करना चाह रहे हैं, तो अच्छे से सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। परिवार वालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना भी बन रही है। आपको अपना मूड अच्छा रखना चाहिए। इससे घर का माहौल ठीक रहेगा। जो लोग इंजिनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, उनके लिये समय बड़ा ही अच्छा है। आपको अपनी मेहनत का शुभ फल जरूर मिलेगा। माँ लक्ष्मी जी को पुष्प चढ़ाएं, आप जीवन के हर क्षेत्र में कामयाब होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

वृश्चिक
12-05-2023

छात्रों के लिए यह एक अच्छा दिन है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपनी इच्छाओं के अनुरूप संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन हमेशा की तरह सुचारु रहेगा। दिन के दौरान कुछ संपत्ति के मामलों से आप अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव आप में से कुछ को बेचैन कर सकता है। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य को एक झटका लग सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

धनु
12-05-2023

आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आपको भरपूर यश-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको हर तरह के भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। आपको अपने जीवनसाथी से गिफ्ट में कोई उपयोगी वस्तु मिल सकती है। आप अपने बिजनेस को दूसरे शहरों में फैलाने के बारे में सोचेंगे। आपको किसी काम में अपने पिता या पिता समान लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपका काम जल्दी पूरा होगा। मैकेनिकल इंजीनियर्स को काम में पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त होगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगा। पक्षियों को दाना खिलाएं, आप जीवन में खूब तरक्की करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

मकर
12-05-2023

आज आपको अपने शब्दों के चयन के प्रति अति सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। पारिवारिक एवं व्यावसायिक सन्दर्भ में मनमुटाव हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य गंभीर चिंता का कारण बन सकता है। वित्तीय मामलों में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप करीबी रिश्तेदारों के साथ विवादों में पड़ सकते हैं और आपके दुश्मन भी आपको कुछ परेशानियां दे सकते हैं। नया उद्यम शुरू करने या अटकलों के लिए समय अच्छा नहीं है। नुकसान हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कुंभ
12-05-2023

आज आप खुद को गर्व से भरा हुआ महसूस करेंगे। दूसरे लोग भी आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। आप उसे बखूबी निभायेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई गुड़ न्यूज मिल सकती है। इस राशि के वकीलों के लिये दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके काम की गति तेज होगी। आपके जीवन में भाग्य का साथ बना रहेगा। आपके ज्ञान और अच्छे विचारों में बढ़ोतरी होगी। मंदिर में मिश्री दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

मीन
12-05-2023

आज का दिन आपको चौतरफा खुशी दे सकता है। व्यावसायिक रूप से आप सक्रिय और सतर्क रहेंगे। ज्ञान और जानकारी इकट्ठा करने के संदर्भ में अच्छी प्रगति करेंगे। विदेशों में संपर्क से आर्थिक लाभ संभव है। पारिवारिक सदस्यों से साथ व्यवहार करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप उन्हें भ्रमित न करें अन्यथा आपको इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

————————————–

Leave a Reply