17/09/2024 1:13 am

जानिए अपना आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

मेष
02-06-2023

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आय के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपकी किसी नए काम की शुरुआत करने की आदत आपको समस्या दे सकते हैं, लेकिन आप किसी से उधार लेने से बचें। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी के साझेदार बनाने से बचना होगा, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

वृष
02-06-2023

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ अन्य लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा और व्यापार में भी आपको कोई नया अनुबंध मिल सकता है, लेकिन आपके घर परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम के होने से आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने कामों के प्रति पूरी मेहनत व लगन से जुड़े रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। माताजी की सेहत में गिरावट रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : सफेद पीला रंग

—————————————

मिथुन
02-06-2023

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा और आप अपने कामों के प्रति गंभीरता से सोच विचार करें, नहीं तो आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा और विद्यार्थियों को यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया, तो उसमें उन्हे सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय ना लें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : सिल्वर कलर रंग

—————————————

कर्क
02-06-2023

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी योजना में धन लगाने से पीछे नहीं होना है और आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन यदि आपकी कोई वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। भाई या बहन की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर बातचीत कर सकता है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर-पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

सिंह
02-06-2023

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में आपको सभी सदस्यों के बीच तालमेल बनाकर रखना होगा, जिसके लिए आपको कुछ बातों को नजरअंदाज भी करना होगा। आपके किसी भाई या बहन के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। यदि आप धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें भी आपका कोई मित्र आपकी मदद कर सकता है, लेकिन किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको कुछ समस्या आ सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : स्नेह रंग

—————————————

कन्या
02-06-2023

आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधिकारी भी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा और व्यापार कर रहे लोग अपने काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

तुला
02-06-2023

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से नरम गरम रहने वाला है और आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है और परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी से कोई वादा या वचन ना भरे, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या होगी। कार्य क्षेत्र में आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से खुशी होगी। किसी परिवार के किसी सदस्य को कार्यक्षेत्र मे कोई सम्मान मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग :हल्का लाल रंग

—————————————

वृश्चिक
02-06-2023

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य के कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें, नहीं तो माता-पिता आपसे नाराज हो सकते हैं और आपको संतान की शिक्षा को लेकर यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी आज दूर होंगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

—————————————

धनु
02-06-2023

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आपने धन उधार दिया था, तो आज वह आपको वापस कर सकते हैं, लेकिन अपनी कुछ जरूरत की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे और नौकरी में कार्यरत लोग अपने किसी काम को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है और आपका कोई परिवार का सदस्य घर से दूर नौकरी के लिए जा सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

मकर
02-06-2023

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा और आपके पारिवारिक वातावरण में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो उनसे भी आपको काफी राहत मिलेगी और माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई समस्या हो, तो उसे नजरअंदाज ना करें और आप अपने किसी मित्र से आज बिजनेस संबंधी कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दे, नहीं तो आपका कोई विरोधी इसका फायदा उठा सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

कुंभ
02-06-2023

आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग विदेश में जाकर व्यापार करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको किसी कानूनी मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी और आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी, लेकिन आप किसी अनदेखी योजना में धन ना लगाएं, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मीन
02-06-2023

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कारोबार के कामों में सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ना होगा और पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपकी निजात मिलेगी। आपके पास अत्यधिक काम होने के कारण आपको सिर दर्द, थकान, बदन दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और आपको अपने खर्चों के साथ-साथ बचत की योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहे रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

————————————–

Leave a Reply