27/07/2024 9:12 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

आज का राशिफल

मेष
19-06-2023

आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप किसी भी तरह आज अपना काम पूरा कर लेंगे। लोगों से आपको मदद भी मिलती रहेगी। दूसरों की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। आपके दोस्तों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आप उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

वृष
19-06-2023

इस समय आपकी सोचने-समझने की शक्ति मज़बूत रहेगी। यात्राएं आनंददायक और सुखद परिणामदायक होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। इसमें कुछ धन खर्च भी होगा। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय बहुत बेहतर है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है। धर्म के प्रति कुछ अरुचि उत्पन्न हो सकती है और भौतिकता की ओर रुझान बढ़ेगा, जिससे बाद में मानसिक थकान महसूस करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

मिथुन
19-06-2023

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। संचार-साधनों से फायदे होने की संभावना है। आज ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे। आज आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे पैसा कमाने के नये विचार प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे।आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————19-06-2023

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। संचार-साधनों से फायदे होने की संभावना है। आज ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे। आज आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे पैसा कमाने के नये विचार प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे।आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

कर्क
19-06-2023

आय के लिए यह बेहतर सप्ताह रहेगा। व्यापारिक या कार्य से संबंधित योजनाएं फलीभूत होंगी। यात्रा का परिणाम सुखदायी होगा। मीडिया, ग्लैमर, सलाहकारिता, शिक्षा इत्यादि से संबंधित कार्य करने वालों को अधिक सफलता मिलेगी। संतान से सुख की अनुभूति होगी और उसके कार्यों से मन प्रसन्न होगा। परन्तु सब कुछ पक्ष में होते हुए भी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सामाजिक-राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को इस समय अच्छी सफलता का योग बना हुआ है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

सिंह
19-06-2023

आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। संतान के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। किसी पुरानी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो आज के लिये प्लान टाल दीजिये। जितना हो सके, घर में समय बिताएं. इससे सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आपके घर में किसी समारोह का आयोजन भी हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कन्या
19-06-2023

प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाये। समय कमज़ोर चल रहा है, अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाये रखें। नए और बड़े निवेश से बचें. वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, परन्तु यह अल्पकालिक है। अतः स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को ख़राब ना करें। पिता से सम्बन्ध यदि किसी भी कारण से बिगड़े हुए हों, तो उसे सुधारें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

तुला
19-06-2023

आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज कोई खास काम टलने के योग बन रहे हैं। कुछ बड़े सवालों में आपका मन उलझ सकता है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। रिश्तों में प्यार बना रहेगा। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

वृश्चिक
19-06-2023

आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। कामों सफ़लता मिलेगी। प्रभावशाली एव महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा. लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ आनंददायी समय बीतेगा। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

—————————————

धनु
19-06-2023

आज आपको अचानक से धन लाभ होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप कोई नई चीज सीखेंगे। दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी। आज किसी समारोह में शामिल होने के भी योग हैं। महिलाएं अपने दोस्तों के साथ किटी पार्टी कर सकती हैं। जीवनसाथी से आपको कुछ गिफ्ट मिलेगा। आपको व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

मकर
19-06-2023

कामों में सफलता मिलेगी। लेकिन क्रोध करने से बचना जरूरी होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आमदनी निरंतर बनी हुई है, किन्तु व्यय आशा के विपरीत अधिक हो सकतें हैं। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

—————————————

कुंभ
19-06-2023

आज किए गए कामों से आपको फायदा होगा. परिवार वालों के साथ तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। किस्मत का साथ बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका कोई दोस्त अपने परिवार के साथ आपके घर आ सकता है।आपको अचानक से सरप्राइज़ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

मीन
19-06-2023

आज कार्यस्थल पर सफ़लता प्राप्ति का पूर्ण योग है।आपके कामों की प्रसंशा होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। किन्तु आर्थिक मामलों में बड़ो का सहयोग लेना उचित रहेगा।अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, उन पर नियंत्रण रखें। आप धर्म या समाज से कामों से जुड़ेंगे। आपके मान-सम्मान में इजाफ़ा होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

————————————–

Leave a Reply