28/10/2024 6:50 am

कुनिहार क्षेत्र में बरसात ने मचा रखा कोहराम।

[adsforwp id="60"]

अर्की आज तक
कुनिहार(अक्षरेश शर्मा):
कुनिहार क्षेत्र में लगातार बारिस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।बारिस के कारण जंहा कुनिहार नालागढ़ मार्ग पर गम्बरपुल के करीब मलबे में एक ट्रक व कार गम्बर नदी में गिर गए,तो वन्ही हाटकोट पंचायत के वार्ड नम्बर 1 में मकान गिरने से 2 मोटरसाइकिल दब गए।वन्ही विकास खण्ड कुनिहार कार्यालय में लगा मोबाइल टावर भी जमीन धंसने से गिर गया।कुनिहार से सोलन जाने वाले सड़क मार्ग पर भी मलबा आने से कुछ समय यातायात बाधित रहा।कुनिहार नालागढ़ मार्ग पर करीब 4:30 सायं शिव घाटी में पहाड़ी से चट्टाने खिसकने से पूरी तरह बंद हो गया। कण्डला गावँ में कुणी खड्ड के साथ लगते लोगो के खेत बह गए।बरसात ने हर ओर तांडव मचा रखा है।नदी नाले व डैम पानी से लबालब भरे हुए है। हाल ही में बहली सड़क मार्ग भी पानी की मार नही झेल पाया व जगह जगह उखड़ चुका है।लोक निर्माण विभाग उप मंडल कुनिहार के तहत सड़क मार्गो को काफी क्षति पहुंची है।

Leave a Reply