28/10/2024 6:50 am

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

आज के लिए राशिफल (12-07-2023)

मेष
12-07-2023

आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन खास खुशखबरी मिल सकती है। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

वृष
12-07-2023

आज का दिन मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में बीतेगा। अपनों का साथ सुख बढ़ाएगा। यह समय मिश्रित परिणाम देगा और आप अपने मनोबल और मेहनत के बल पर अनेक लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। आप प्रसन्न रहेंगे। आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कुछ दूर सगे संबधियों के यहाँ आना जाना भी हो सकता है। वाहन चलाने को लेकर सतर्क रहें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

मिथुन
12-07-2023

उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें, जरूरत से अधिक खर्च परेशानियां पैदा कर देगा। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। नए मित्र बनेंगे परन्तु थोड़ा सावधान रहें क्योंकि इनमे से अधिकतर स्वार्थी हो सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें और जहां तक संभव हो किसी को अपने साथ ले कर जाएं। संतान के मामले में थोड़ी समस्या या चिंता हो सकती है, परीक्षा-प्रतियोगिता या नई नौकरी के साक्षात्कार के लिए मध्यम समय है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

कर्क
12-07-2023

आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। व्यापार में आपको उम्मीद से कम लाभ हो पायेगा। किसी पर अपना काम थोपने की कोशिश करने से आपको बचना चाहिए। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

सिंह
12-07-2023

आज आपका काम में मन नहीं लगेगा। आप आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी हैं। आपके पास जीवन के बहुत सारे लक्ष्य हैं, और आप उन सभी को पूरा करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आप अपने परिवार के लोगों के साथ आनंद लेंगे। आपके दुश्मन आपके खिलाफ षंडयत्र रखने की कोशिश करेंगे। नया मोबाइल या वाहन आप खरीद सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

—————————————

कन्या
12-07-2023

वित्तीय क्षेत्र में उठाए गए कदम सफल होंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित हो सकता है। भूमि क्रय-विक्रय में कमीशन के माध्यम से आर्थिक लाभ होगा। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं, तो इस समय का सदुपयोग अच्छी विस्तार योजनाएं बना कर करें। यदि आपका व्यवसाय रचनात्मक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, तो आपको अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद का नाम बनाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और परिवार में शादी या संतान के जन्म संबंधित शुभ समाचार मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

तुला
12-07-2023

आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रूके हुए काम किसी सहयोगी की मदद से पूरे हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आपकी कोई राज की बात उजागर हो सकती है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। व्यापार में आपकी तरक्की हो सकती है

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

वृश्चिक
12-07-2023

आज आप महत्वपूर्ण मामलों को गति देने में सफल रहेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। लाभ का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि कार्यस्थल पर आप किसी से भी विवाद में ना उलझें और किसी भी षड्यंत्र का हिस्सा ना बनें। पुराने कामों का कोई खास फायदा भी आपको मिल सकता है। कानूनी मामले सुलझ जाएंगे। मन में उथल-पुथल चलेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

धनु
12-07-2023

आपके प्रभाव का दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित करेंगे, जो लंबे समय में फायदेमंद सिद्ध होंगे। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी या चर्चा के माध्यम से आप आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगें। वित्तीय क्षेत्र में वांछित लाभ होगा। आप शेयर बाजार वाहन, संपत्ति या बचत योजनाओं में निवेश पर विचार करेंगे। कुछ जरूरी खर्च टल सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के मध्य तालमेल बना रहेगा और आप खुश रहेंगे। यदि आप अविवाहित हैं, तो जल्द ही आपकी शादी हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

मकर
12-07-2023

आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। लेकिन किसी जरूरी काम की वजह से आपको प्लान टालना भी पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार- चढ़ाव हो सकता है। आपको किसी काम में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल हो सकते हैं। पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

कुंभ
12-07-2023

आज नए अनुभव होंगे। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आप काफी कुछ सोचते है करना भी चाहते है लेकिन अभी तक मौका नहीं मिला आप जो भी करना चाहे आज पुरे आत्मविश्वास के साथ कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

मीन
12-07-2023

आपको बहुत सावधान और सतर्क रहना पड़ेगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप खुद को विपरीत परिस्थितियों में पा सकते हैं। अपने करीबी सहयोगियों के साथ विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हो सकती है, जो आपको चिंतित कर सकती है। अपने आशावादी स्वभाव के साथ आपको स्थिति से निपटने के लिए उचित उपाय खोजना पड़ सकता है। पारिवारिक परिवेश में आज आपको अपने शांत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष में समय अनुकूल नही है, अत: सावधानी बरतिए।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

Leave a Reply