28/10/2024 6:50 am

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

आज के लिए राशिफल (14-07-2023)

मेष
14-07-2023

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

वृष
14-07-2023

आज कुछ नजदीकी लोगों से कुछ मतभेद उभर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण भी आज शांत और सामान्य रहेगा। संभव है कि दिन की शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले लेकिन शाम तक आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। कई दिनों से आ रही समस्याएं हल होंगी। व्यवसाय में भी कई दिनों से रुका कार्य सफल हो सकता है। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : गुलाब का रंग

—————————————

मिथुन
14-07-2023

कार्यस्थल पर आपके पास अपनी योग्यता साबित करने के बेहतर अवसर होंगे, जो आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। आपके वरिष्ठों का व्यवहार आपके प्रति नरम रहेगा। आपका पारिवारिक-जीवन सुखी और शांतिपूर्ण रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे बहुत प्यार और देखभाल करेंगे। सामाजिक रूप से भी आप बहुत लोकप्रियता हासिल करेंगे। वित्तीय मामलों में सुधार और निरंतर प्रगति की प्रबल संभावना है। किसी दूर स्थान की लंबी यात्रा हो सकती है, जो आप के लिए बहुत फलदायी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

कर्क
14-07-2023

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है। किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

सिंह
14-07-2023

अगर आप सावधानी नहीं बरतेंगे तो आज आपके साथ व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। आज आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें। पुराने अधूरे काम भी निपट जाएंगे। मेहनत का नतीजा आज आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। स्वास्थ्य से खुशी मिलेगी। रचनात्मक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

कन्या
14-07-2023

व्यावसायिक सन्दर्भ में नवीन रणनीतियों को मूर्त रूप देने के लिए आज उत्कृष्ट समय है। प्राधिकरण और रैंक के व्यक्ति आपको विशेष सहयोग और अवसर प्रदान कर सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन समृद्ध है। आज आपकी मेहनत का फल आपको लाभ मिलेगा। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग महत्वपूर्ण मामलों पर आपकी सलाह लेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

तुला
14-07-2023

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

वृश्चिक
14-07-2023

नौकरी में स्थिति सामान्य रहने के योग हैं। आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। अपने उत्साह और आत्मबल से कठिन काम को भी पूरा कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : गेरुआ रंग

—————————————

धनु
14-07-2023

आज शुभ परिणाम प्राप्ति संभव है। आप सकारात्मक सोच रखेंगे। आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। कुछ के लिए वांछित स्थानांतरण भी हो सकते हैं। यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। यात्रा लाभकारी होगी। आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

मकर
14-07-2023

आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कुंभ
14-07-2023

आज असफलता का डर बना रहेगा। सिर्फ व्यावहारिक योजनाएं ही न बनाएं। आपके ऊपर किसी प्रकार के आरोप भी आप पर लग सकते है। आज का दिन शुभ है। धार्मिक और मांगलिक कार्यो में व्यस्त रह सकते हैं। जहां तक हो सके मन में नकारात्‍मक विचारों को न आने दें। किसी से झूठे वादे न करे अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

मीन
14-07-2023

आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और पारिवारिक जीवन खुहशाल रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। आपके पास नए अधिग्रहण होंगे जो आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में इस अवधि के दौरान चीजें आपके पक्ष में होंगी। अवसर आपके रास्ते में आएंगे और आप विवेकपूर्ण तरीके से उनका समय पर उपयोग करेंगे। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

Leave a Reply