27/07/2024 8:16 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

15 जुलाई – आज का इतिहास

आज मोहम्मद उस्मान का जन्मदिन

 

👤 ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान मसऊदी, एमवीसी (15 जुलाई 1912 – 3 जुलाई 1948) (जिन्हें उस्मान मोहम्मद मसऊदी भी कहा जाता है) 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैन्य अधिकारी थे। भारत के विभाजन के समय उन्होंने कई अन्य मुस्लिम अधिकारियों के साथ पाकिस्तान सेना में जाने से इनकार कर दिया और भारतीय सेना के साथ सेवा जारी रखी। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिकों से लड़ते हुए 3 जुलाई 1948 में वो शहीद हो गए थे। तदोपरान्त उन्हें दुश्मन के सामने बहादुरी के लिए भारत के दूसरे सबसे बड़े सैन्य पदक महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।

15 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाये

🎍 इंग्लिश चैनल में 1588 को ब्रिटिश नौसेना और स्पेन की नौसेना के मध्य युद्ध छिड़ गया।

🎍 इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने 1662 को लंदन में रॉयल सोसायटी को अधिनियमित किया।

🎍 ला मारसेइलेसी को 1795 में फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।

🎍 अमेरिका में 1864 को कैदियों से भरी हुई एक यात्री ट्रेन एक कोयला ट्रेन से टकरा गयी जिससे उसमें सवार 955 में से 65 लोग मारे गये और 109 घायल हो गये।

🎍 अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 1904 को पहला बौद्ध मंदिर बना।

🎍 एमिल क्रेपलिन ने 1910 में एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।

🎍 दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग 1916 में शुरू हुई।

🎍 इटली की संसद ने 1923 में नया संविधान स्वीकार किया।

🎍 बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत 1926 में हुई।

🎍 वियना नरसंहार: ऑस्ट्रियाई पुलिस ने 1927 में 89 प्रदर्शनकारियों की हत्या की।

🎍 अमेरिका के 31वें राष्ट्रपति हूवर ने 1932 में अपने वेतन में 15 प्रतिशत कटौती की।

🎍 दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी सेना ने 1944 में जापान पर व्यापक स्तर पर बमबारी आरम्भ की।

🎍 अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस टूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए 1948 में निर्वाचित हुए।

🎍 प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 1955 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।

🎍 स्पेन ने 1961 में पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।

🎍 अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा 1962 में बना।

🎍 अमेरिका और तत्कालिन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत 1968 में हुई।

🎍 डेनमार्क ने 1970 में इटली को 2-0 से हराकर पहला महिला विश्व कप फुटबॉल जीता।

🎍 भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने 1979 में अपने पद से इस्तीफा दिया।

🎍 अर्मेनियाई चरमपंथियों ने 1983 को फ्रांस के ओरली में बमबारी की, जिससे आठ लोग मारे गए और 54 घायल हो गये।

🎍 पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र १९८४ को घोषित किया गया।

🎍 महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने 1986 में टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

🎍 अमेरिकी सैनिकों ने 1991 में उत्तरी इराक को छोड़ा।

🎍 प्रिंस चार्ल्स और डायना ने 1996 में अपने तलाक के लिए आवेदन किया।

🎍 इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मार कर 1997 में हत्या हुई।

🎍 चीन ने 1999 में न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की घोषणा की।

🎍 सिएरा लियोन में 2000 को सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए।

🎍 अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को 2002 में पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई।

🎍 माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने 2004 में विदेशी मध्यस्थता स्वीकार की।

🎍 श्रीलंका के सर्वोच्च न्यायालय ने 2005 में सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।

🎍 नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर 2008 में सहमति बनी।

🎍 भारत ने 2011 में एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी द्वारा आधुनिक संचार उपग्रह जीसै ट-12 को अंतरिक्ष कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

🎍 टाटा समूह ने नैनो के बाद 32 हज़ार रुपए में घर देने की घोषणा 2011 में की।

🎍 नेपाल के पारसी में 2012 को हुई बस दुर्घटना में 40 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी।

🎍 मास्को में 2014 को एक ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण उसमें सवार 20 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गये।

Leave a Reply