27/07/2024 6:03 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (16-07-2023)

मेष
16-07-2023

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा सकते हैं। वहां जाकर आपको अच्छा लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। आप दूसरों से अपनी पर्सनल बातें शेयर कर सकते हैं। माता-पिता के प्रति कर्तव्यों को आप अच्छी तरह पूरा कर सकते हैं। किसी खास काम के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

वृष
16-07-2023

आज आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे। मानसिक अस्थिरता से बचें। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

—————————————

मिथुन
16-07-2023

भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे, उसे पूरा करना मुश्किल होगा। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं। इस समय अपने साहस को बटोरें और समय का अधिकतम लाभ उठाएं। आज अपने लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

कर्क
16-07-2023

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको लाभ हो सकता है। ऑफिस के किसी काम में अधिक समय लग सकता है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के बीच अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ सकता है। आपको आलस्य महसूस हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

सिंह
16-07-2023

आज आमदनी के नए-नए स्रोत उपलब्ध होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। संतान पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। धन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी, नौकरी के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। बिना कारण वाद विवाद से हो सके उतना दूर ही रहें। मानसिक परेशानी में स्वास्थ्य बनाए रखना थोड़ा मुश्किल सा प्रतीत होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

कन्या
16-07-2023

छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आप में से कुछ लोग वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता है। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

तुला
16-07-2023

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन किसी सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। लोगों के बीच आपकी तारीफ हो सकती है। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। करियर की दिशा से आप भटक सकते हैं। आपको अपना माइंड एक जगह लगाकर काम करने की जरुरत है। आर्थिक स्थिति के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। मेहनत के बल पर आप सफल भी हो सकते हैं। बिजनेस में पैसा लगाने से आपको फायदा हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

वृश्चिक
16-07-2023

आज कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। कार्यों के प्रति जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आज आप व्यावहारिकता भी रखें। अपने मन की बात पर पूरा भरोसा करें। कोई बड़ा सरप्राइज आप तक आ सकता है। किसी प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन को लेकर बैचेनी बनी रह सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग

—————————————

धनु
16-07-2023

नए संपर्क और संचार व्यवसाय को एक नवीन दिशा प्रदान कर सकते हैं। आज समय की मांग है कि आप अपना ध्यान व्यवहारिक मामलों की ओर मोड़ें और उन उपायों को अपनाएं जो वित्तीय मामलों में आपको दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। आप अपने लक्ष्यों को वास्तविक जिम्मेदारियों के प्रकाश में स्वीकार करते हुए परिभाषित करेंगे। बहुत सारी गतिविधियां संपन्न हो सकती हैं और यात्रा भी लाभदायक होगी। बच्चों और प्रियजनों के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मकर
16-07-2023

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप काम की योजना तैयार कर सकते हैं। आपके आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप खुद को थकान से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है साथ ही मॉर्निंग वॉक भी करते रहिये, सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने मित्रों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

कुंभ
16-07-2023

सेहत के प्रति सजगता महत्वपूर्ण है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। कार्य का निष्पादन योजना अनुसार नहीं हो पाने से मानसिक स्थिति थोड़ी अस्त-व्यस्त होगी। धन हानि की संभावना को बढ़ावा ना दें। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। पढ़ाई पर खुद का ध्यान लगाएंगे। सामाजिक कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

मीन
16-07-2023

यह मिश्रित परिणामों की अवधि होगी। आप अपने कार्यस्थल पर नई कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। यह समय नई रणनीति और दृष्टिकोण अपनाने और केंद्रित रहने का है। सहयोगी और सहकर्मी आपकी बात आसानी से समझ नही पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे और आप जब चाहें तब अपने साथी का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। आप बौद्धिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए तैयार रहेंगे। अचानक खर्च हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : आसमानी नीला रंग

Leave a Reply