24 जुलाई – आज का इतिहास
आज आयकर दिवस

🎉 भारत में 24 जुलाई, 1860 में सबसे पहले एक शुल्क के तौर पर आयकर की शुरुआत की गई थी। इसलिए विभाग ने इसी दिन (24 जुलाई) को आयकर दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। वर्ष 2010 में पहला आयकर दिवस मनाया गया। इस अवसर भारत की राजधानी में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने किया था। आयकर विभाग प्रथम आयकर दिवस को यादगार बनाने के लिए डाक टिकट और सिक्के भी जारी किये थे। आयकर दिवस के अवसर पर विभाग अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही इस दिन आयकर विभाग अपना प्रतीक चिन्ह भी जारी करने की योजना बना रहा है।
24 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाये
🎲 अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन 1758 में उत्तरी अमेरिका की पहली असेंबली वर्जीनिया हाउस ऑफ बर्जेसेज में शामिल हुए।
🎲 फ्रांस ने 1793 में कॉपीराइट कानून बनाया।
🎲 चिलि में 1830 को दास प्रथा समाप्त कर दी गई।
🎲 अमेरिका में पहली अंतरदेशीय रेल सेवा की शुरुआत 1870 में हुई।
🎲 सोराबाजार इंग्लिश फुटबॉल टीम ईस्ट सरे को हराने वाली पहली भारतीय टीम 1890 को बनी।
🎲 हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को 1911 में खोज निकाला गया।
🎲 स्विट्जरलैंड में ग्रीस, बुल्गारिया और प्रथम विश्व युद्ध में शामिल अन्य देशों के बीच हुई इस संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को 1923 में व्यवस्थित किया गया।
🎲 रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना 1932 में की गई।
🎲 ब्रिटेन में पहला बधाई टेलीग्राम 1935 को भेजा गया।
🎲 इंस्टेट कॉफी की खोज 1938 में हुई।
🎲 उत्तर यूरोपीय देश लिथुनिया में 1941 को सम्पूर्ण यहूदी आबादी की नाजियों ने हत्या की।
🎲 300 लड़ाकू विमानों ने 1944 में जर्मनी पर बम गिराए।
🎲 अपोलो-11 सफलता पूर्वक प्रशांत महासागर में 1969 को उतर गया।
🎲 चार दिवसीय लिबिया-मिश्र युद्ध 1977 में हुआ।
🎲 जापान के नागासाकी में 1982 में भारी बारिश से पुल ढहने से 299 लोगों की मौत हुई।
🎲 भारत में लोकसभा में 73 विपक्षी सदस्यों ने 1989 में बोफर्स तोप के मुद्दे पर सदन से इस्तीफा दे दिया और जिसे स्वीकार कर लिया गया।
🎲 तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने 1991 को संसद में बजट पेश किया जिसने भारत के लिए आर्थिक उदारीकरण के रास्ते खोल दिये।
🎲 असम के बसबारी में 1994 को बोडो उग्रवादियों ने 37 मुस्लिमों की हत्या की।
🎲 अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण 1999 में हुआ।
🎲 एस. विजयलक्ष्मी 2000 में शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं।
🎲 यूरोपियन यूनियन ने 2002 में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।
🎲 इटली ने 2004 में भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।
🎲 कोरियाई क्षेत्र को 2005 में परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
🎲 प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स 2006 में चुनी गईं।
🎲 फ़्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में 2008 को हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।
24 जुलाई महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
🎲 आयकर दिवस
🎲 राष्ट्रीय थर्मल इंजीनियर दिवस