28/10/2024 6:50 am

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल के सम्मान में भाजपा अर्की मंडल द्वारा चमाकड़ी में नागरिक अभिन्नदन कार्यक्रम का आयोजन

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक दाड़लाघाट

सोलन भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल के सम्मान में भाजपा अर्की मंडल द्वारा चमाकड़ी में नागरिक अभिन्नदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष को हनुमान की गदा भेंट की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है,जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी जिमेवारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिमेवारी पार्टी द्वारा दी गई है उस पर वे खरा उतरेंगे। पार्टी ने जो समान उन्हें दिया है वो अर्की विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का समान है।भाजपा कार्यकर्ताआों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जिला सोलन में और मजूबत किया जाएगा।उनका आगामी लक्ष्य 2024 है। भाजपा जिला सोलन में आगामी लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से एक नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। भाजपा को मजबूत करने में पुराने कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। पाल ने कहा कि जल्द ही सभी मंडलों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी की अगुवाई में केन्द्र में भाजपा व एनडीए की सरकार बनना तय है। इस अवसर पर मंडल महासचिव राकेश ठाकुर,यशपाल कश्यप,पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबुराम पंवर,बालक राम शर्मा,डा.ओमप्रकाश गौतम,राजेश महाजन,कृष्ण चंद शर्मा,रमेश ठाकुर,सावित्री कश्यप, हीरा कौशल,आशा परिहार,भुवनेश्वरी शर्मा,संतराम भारद्वाज,सन्तोष शुक्ला,आसिफ चौधरी,महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना भारद्वाज,सरस्वती कश्यप,युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर,जिला सचिव राकेश गौतम,राजेन्द्र ठाकुर,महेन्द्र ठाकुर,भूप सिंह कंवर,भीम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply