28/10/2024 6:50 am

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

 

3 अगस्त – आज का इतिहास

आज हृदय प्रत्यारोपण दिवस (भारत)

👤 दिल प्रत्यारोपण, या हृदय प्रत्यारोपण एक शल्य प्रतिक्रिया है जिसे ऐसे मरीज पर किया जाता है जो कि हृदय विफलता की अंतिम अवस्था पर हो, या जिसे गंभीर कोरोनरी धमनी की बीमारी हो।

3 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाये

📌 लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट 1108 में बना।

📌 अलाउद्दीन बहमन शाह ने 1347 में बहमनी सल्तनत (1317-1518) की स्थापना की।

📌 यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को 1492 में बाहर निकाला गया।

📌 इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर 1492 को रवाना हुआ।

📌 अल्लेरशेइम के युद्ध में फ्रांस ने 1645 में बावेरिया को हराया।

📌 राबर्ट लासैले ने 1678 में अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।

📌 चन्दा साहिब ने 1749 में कर्नाटक के तत्कालीन नवाब अनवररुद्दीन को अंबर के युद्ध में परास्त कर, उसका अंत कर दिया।

📌 मेजर पोफम की अगुआयी में कैप्टेन ब्रुस ने 1780 को ग्वालियर पर कब्जा किया।

📌 न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध 1860 में शुरू हुआ।

📌 फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना 1900 में हुई।

📌 प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने 1914 को फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

📌 पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से 1914 को गुजरा।

📌 अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने 1923 में अमेरिका के 30 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

📌 अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने 3 अगस्त 1925 में निकारागुआ छोड़ा।

📌 मिकी माउस वॉच पहली बार 1933 में पेश की गई।

📌 एडोल्फ हिटलर ने 1934 में चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया।

📌 इंडोनेशिया ने 3 अगस्त 1949 को युद्ध विराम की घोषणा की।

📌 अब्दुल रहमान को 1957 में मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

📌 पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

📌 फ्रांस ने 1968 में मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।

📌 अमेरिका ने 1979 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

📌 फ्रांस ने 1981 में प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।

📌 बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार 1985 में प्रदान किया गया।

📌 मुंबई के बांद्रा में 1998 को इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई।

📌 ब्रिटेन की ‘क्वीन मदर’ द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ 2000 में मनायी गई।

📌 अमेरिका के एंग्लिन चर्च ने 2003 में एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने को मंजूदी दी।

📌 अमेरिका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये 2004 को दोबारा खोला गया।

📌 अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए 2004 में रवाना हुआ।

📌 महमूद अहमदीनेझ़ाद 2005 में ईरान के राष्ट्रपति बने।

📌 संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2006 में कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।

📌 इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए 2007 को रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।

📌 एरिक एमर्सन श्मिट ने 2009 को गूगल में बने रहने के लिए एप्पल इंक से इस्तीफा दिया।

📌 क्लस्टर बम पर में 102 देशों के समर्थन से हुई वैश्विक संधि में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन आदि शामिल नहीं हुए।

📌 सूर्य में 2010 को हुए कोरोनल मास इजेक्शन के कारण उत्तपन्न हुई आवेशित चुंबकीय गैसीय बादलों की सोनामी पृथ्वी की कक्षा की ओर बढ़ रही है।

📌 इजराइल और लेबनान के बीच 2006 में हुए युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सीमा संघर्ष हुआ।

📌 महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ 2012 में कार्यस्थल पर सुरक्षा विधेयक, 2010 पारित।

📌 पुष्पकमल दाहाल 2016 में नेपाल के 39 वें प्रधानमन्त्री बने।

3 अगस्त महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

💠 विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)

💠 हृदय प्रत्यारोपण दिवस (भारत)

 

Leave a Reply