28/10/2024 6:50 am

सेना के जवान की आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत क्षेत्र में शोक लहर

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

लीवर की बीमारी के चलते गांव बरसनु निवासी सेना के एक जवान की चंडी मंदिर पंचकूला के आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। दाड़लाघाट के कोटलु पंचायत के गांव बरसनु निवासी 42 वर्षीय प्रेम लाल सुपुत्र रोशन लाल की तैनाती हवलदार पद पर समधू किन्नौर में थी। पिछले करीब पांच दिनों से ड्यूटी के दौरान वह बीमारी से ग्रस्त थे। करीब पांच दिन तक उनका उपचार चंडी मंदिर पंचकूला के आर्मी अस्पताल में चला। जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। शुक्रवार दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को दोपहर बाद अंतिम शवयात्रा निकाली गई। शवयात्रा में भारी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी शवयात्रा में शामिल नहीं हुआ। जिसको लेकर बरसनु व इलाकावासियों में काफी रोष रहा। बाद में ग्याना श्मशानघाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व सोलन से डोगरा रेजीमेंट के नायब सूबेदार रविन्द्र के नेतृत्व में आई टीम ने सशस्त्र सलामी दी। मृतक अपने पीछे माता रोशनी देवी,पिता प्रेम लाल,पत्नी नीलम और दो पुत्रों को रोता बिलखते छोड़ गए।

Leave a Reply