18/10/2024 8:17 am

साई पंचायत में बरसात के प्रकोप से नाबालिग लड़के व युवती की घर में दबने से दर्दनाक मौत।

[adsforwp id="60"]

अर्की आकतक

अर्की ब्यूरो :  रविवार को रातभर हुई भारी बरसात के कहर ने अर्की उपमंडल की साई पंचायत के चलोग गांव में एक 15 वर्षीय लड़के व 21 वर्षीय युवती की जान ले ली। युवती चलोग गांव में अपने ननिहाल में आई हुई थी।मृतक लड़के का नाम यादव पुत्र जगदीश गांव चलोग व लड़की तमन्ना पुत्री रणवीर गांव नाल पलेचड़ी भियूंखर पंचायत की है।
रविवार रात को जब ये लड़का व लड़की पुराने छप्पर वाले मकान में सो रहे थे तो बरसात के कहर से छप्पर की पिछली दीवार गिर गई जिससे लड़का-लड़की दोनों मलबे के नीचे दब गए।
सुबह जब लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकला तो दोनों को मुत पाया।
इस दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर आसपास के गांवो में सन्नाटा पसर गया। सैकडो़ लोग मृतकों के घर पंहुच गये।
इस घटना का जायजा लेने के लिए प्रशासन की ओर से मौके पर तहसीलदार, पुलिस अधिकारी व मैडिकल रिपोर्ट के लिए डाक्टर भी पंहुच गये।
तहसीलदार ने मृतकों के परिवार को फौरी राहत में 50 हजार रूपये की राशि प्रदान की व रिपोर्ट तैयार कर हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।
इस दर्दनाक घटना के मौके पर साई पंचायत के प्रधान हरीराम वर्मा व बीडीसी सदस्य शशिकांत ने दोनों मृतकों के लिए शोक व्यक्त किया व उनके परिवार को सांत्वना देकर उनकी सहायता का आश्वासन दिया।

Leave a Reply