16/02/2025 10:00 pm

मुख्यमंत्री ने आपदा राहत में 15 करोड़ रुपये के अंशदान देने पर राजस्थान सरकार का किया आभार व्यक्त।

[adsforwp id="60"]

अर्की आज तक

शिमला(ब्यूरो):

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि राजस्थान सरकार ने हिमाचल प्रदेश मंे भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 15 करोड़ रूपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सहायता राशि प्रदान करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम जनता से इस कोष में उदारतापूर्वक अंशदान का आग्रह किया है ताकि प्रभावितों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जा सके।
.0.

Leave a Reply