27/07/2024 1:47 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

 

21 अगस्त – आज का इतिहास

आज नारायण श्रीधर बेन्द्रे का जन्मदिन

 

👤 नारायण श्रीधर बेन्द्रे (जन्म- 21 अगस्त, 1910; मृत्यु- 19 फ़रवरी, 1992) प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे। उनको पहली सार्वजनिक मान्यता 1934 में मिली, जब उन्हें बाम्बे आर्ट सोसायटी का रजत पदक प्रदान किया गया। 1941 में इसका सर्वोच्च सम्मान स्वर्ण पदक भी उन्होंने प्राप्त किया। 1969 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

21 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाये

💠 स्कॉटलैंड में 1689 को डंकल्ड का युद्ध हुआ।

💠 तुर्की और वेनिस के बीच 1718 में शांति संधि हुई।

💠 स्वीडन में 1772 को गुस्ताव तृतीय ने 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की।

💠 जनरल मेडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने 1790 में डिंडिगुल पर कब्जा जमाया।

💠 तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना 1842 में हुई।

💠 पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने 1915 में तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

💠 इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर 1938 को प्रतिबंध लगा।

💠 अमरीका, ब्रिटेन,रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने 1944 में संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की

💠 हवाई 1959 में अमेरिका का 50वां प्रांत बना।

💠 बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा 1963 में की गई।

💠 यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को 1965 में अंगीकार किया गया।

💠 चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो द्वारा पराग्वे पर 1968 को सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा की गई।

💠 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में 1972 को पारित।

💠 फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस। एक्विनो की 1983 में स्वैच्छिक निर्वासन के पश्चात् वापसी, भूमि पर क़दम रखते ही गोली मारकर उनकी हत्या।

💠 कैमरुन में 1986 को ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग हजारों लोगों की मौत हो गई।

💠 भारत नेपाल सीमा पर 1988 को आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।

💠 सोवियत संघ में 1991 को राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।

💠 लातविया ने 1991 में संयुक्त सोवियत संघ रूस से अलग होने की घोषणा की।

💠 राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने 1993 में रूसी संसद भंग किया।

💠 मार्स आब्र्जवर के साथ 21 अगस्त 1993 को नासा का सुपर्क टूटा।

💠 पूर्वी चीन में 1997 को चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।

💠 दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में 2000 को लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।

💠 संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने 2003 को इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।

💠 बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच 2005 में संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।

💠 इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने 2006 को नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।

💠 श्रीनगर और पाक अधीकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा 2008 को पुनः प्रारम्भ।

💠 मून मिशन पर भारत ने 2008 में नासा से हाथ मिलाया।

💠 भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान सी हेरियर 2009 को गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान चालक ले। कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन।

💠 अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में 2012 को इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।

💠 मलेशिया में 2013 को चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।

💠 राफा में 2014 को इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।

 

Leave a Reply