27/07/2024 1:25 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

 

 

1 सितंबर – आज का इतिहास

आज राष्ट्रीय पोषाहार दिवस

 

🔥 राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (एनएनडब्ल्यू), भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा शुरू किया गया वार्षिक पोषण कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम पूरे देश में प्रतिवर्ष 1 से 7 सितंबर तक मनाया जाता है।

1 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाये

🎦 पीसा काउंसिल 1511 में खुला।

🎦 अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र 1807 को राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये।

🎦 एम्मा एम नट्ट अमेरिका में 1878 को पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी।

🎦 ग्रेट कैंटो भूकंप ने 1923 में जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी।

🎦 जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत 1939 में हुई।

🎦 भारतीय मानक समय को 1947 में अपनाया गया।

🎦 भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना 1956 में हुई।

🎦 राज्यों के पुनर्गठन के बाद 1956 को त्रिपुरा केन्द्रशासित प्रदेश बना।

🎦 महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 1962 को शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना।

🎦 इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को 1964 में विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।

🎦 मिस्र और लीबिया ने 1972 में फेडरेशन बनाया।

🎦 उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने 1994 में युद्ध विराम लागू किया।

🎦 साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एम सी मेहता को 1997 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

🎦 विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री 1998 को नियुक्त।

🎦 चीन ने 2000 में तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।

🎦 लीबिया और फ्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने को लेकर 2003 में समझौता हुआ।

🎦 पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर खान विलियम्स को 2004 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।

🎦 सद्दाम हुसैन ने 2005 में सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।

🎦 फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे 2007 को नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।

🎦 तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव की भारतीय रिजर्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा 2008 में की।

🎦 यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने 2008 में अपना लोगो बदला।

🎦 वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को 2009 में भारतीय नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया।

🎦 सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को 2009 में नोटिस दिया।

1 सितंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🎦 राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)

🎦 गुटनिरपेक्ष दिवस

 

Leave a Reply