27/07/2024 12:53 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (02-09-2023)

मेष
02-09-2023

आज का दिन आप कुछ विशेष कर दिखाने में व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होंगी। आप अपने किसी काम को लेकर अपने किसी साथी से मदद ले सकते हैं। आपके परिवार में सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी नई संपत्ति को खरीदने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने खान-पान का नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत कर सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

वृष
02-09-2023

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी अजनबी से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो वह मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते है। आपके कुछ काम अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करें। परिवार में लोगों के प्रति आपका झुकाव बना रहेगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है, लेकिन किसी कानूनी मामले में यदि आपने ढील दी, तो इससे आपको समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

मिथुन
02-09-2023

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्नता होगी। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार में आप किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। जो लोग सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उन पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

कर्क
02-09-2023

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको आज वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोग यदि कुछ योजना में को बनाने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उनकी वह योजना पूरी हो सकती है। आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करने होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

सिंह
02-09-2023

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहे हैं, तो उसमें आप ढील देने से बचें। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

कन्या
02-09-2023

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। व्यवसाय में आप कुछ पुरानी योजनाओं की शुरुआत करके अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे और आप अपने दोस्तों के साथ आज कहीं अंदर व बाहर घूमने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। किसी नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। जो लोग शेयर मार्केट में धन का निवेश करते हैं, वह भी दिल खोलकर कर सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

तुला
02-09-2023

तुला राशि के व्यापार करने जातकों को आज व्यापार में थोड़ा संभलकर चलना होगा। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। भाई व बहनों से आज आपकी किसी बात को लेकर बेवजह तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आप संतान के कहने में आकर कुछ पुराने रीति रिवाज को छोड़कर नए को अपना सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने से पहले आप माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

वृश्चिक
02-09-2023

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो वह आज दूर होगी। आपको उनसे अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कुछ समय संतान की समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा अन्यथा कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। परिवार में यदि आप किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपको किसी पैतृक संपति संबंधित मामले में सावधान रहना होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

धनु
02-09-2023

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं की स्वाधीनता से जांच कर लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। यदि किसी बात को लेकर स्वास्थ्य में गिरावट चल रही थी, तो उसमें आप ढील ना दें। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना भी पूरा होगा। आपको आज कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहना होगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

मकर
02-09-2023

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में कुछ उलझन भरा रहेगा। बिजनेस के लिए बनाई गई योजनाएं सफल नहीं हो पाएंगी, इससे मन खिन्न रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दीया है तो वह आपको वापस मिल जाएगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन हट सकता है। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

कुंभ
02-09-2023

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जल्दबाजी में आप कोई डिसीजन लेने से बचें। परिवार में यदि वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको धैर्य बनाए रखना। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बना कर रखनी होगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

मीन
02-09-2023

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। कुछ नया करने की कोशिश में आप लगे रहेंगे। आपका मन आध्यात्मिक की ओर लगेगा और परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछताना होगा, जिसके लिए आप बड़े सदस्यों से माफी भी मांग सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

 

Leave a Reply