27/07/2024 4:57 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

कुनिहार नगर संघमय हुआ।बाजार में पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत।

[adsforwp id="60"]

अर्की आज तक

कुनिहार/अक्षरेश शर्मा
राषटीय स्वयं सेवक संघ नगर कुनिहार का दशहरा व शस्त्र पूजा व पथ संचलन कार्यक्रम रविवार को राजदरबार प्रांगण हाटकोट में मनाया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले संघ का भगवाध्वज लहराकर शस्त्र पूजा की गई।उसके उपरान्त माननीय संघ चालक मुख्य वक्ता धनीराम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बौद्धिक मे स्वयं सेवकों को संघ संस्थापक डॉ हेडगेवारजी के जीवन व संघ की स्थापना की क्यों जरूरत पड़ी पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।उन्होंने सभी स्वयं सेवकों से नित्य शाखा लगाने व संघ द्वारा बताए गए नियमों के अनुसार चलने पर बल दिया।उसके उपरांत कुनिहार नगर से आए स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाकर पूरे कुनिहार नगर में दण्ड सहित पथ संचलन किया।संचलन अत्यंत प्रभावशाली था तथा नगर वासियों ने जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वयंसेवको का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सेंकडो सेवक संघ व अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply