आज के लिए राशिफल (20-11-2023)
मेष
20-11-2023
आज आप बिजनेस में विरोधियों से सावधान रहें। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। लेखन और ग्लैमर में काम करने वालों को सफलता मिल सकती है। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। ब्लड प्रेशर वाले मरीज ध्यान रखें। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी. वाणी माधुर्य का लाभ लें। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
—————————————
वृष
20-11-2023
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी अचानक किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके बिजनेस के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आप यदि किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा, जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं। उनको भी आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य करने को मिल सकता है, जिसके करने से उनका मन प्रसन्न होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
—————————————
मिथुन
20-11-2023
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत होगी, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग करेंगे। आज आपको किसी खास काम में सफलता प्राप्त होगी। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
—————————————
कर्क
20-11-2023
आज तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। मन चिंतित रह सकता है। आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। मां का स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। ताजगी एवं स्फूर्ति के कारण आप स्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ कुछ झगड़ा हो सकता है इसीलिए धैर्य बनाकर रखे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
—————————————
सिंह
20-11-2023
आज का दिन आपको अपने पारिवारिक रिश्तो के कड़वाहट को मिठास में बदलने में व्यतीत होगा। आज आपको यही कला अपने व्यापार के लिए भी सीखनी होगी, तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें, नहीं तो आपको उसके उल्टे नतीजे मिल सकते हैं। आज यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें अपने धैर्य व साहस को नहीं खोना है। सायंकाल के समय आज आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : सफेद चंदन रंग
—————————————
कन्या
20-11-2023
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपका मन उत्साह से परिपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम की गति बढ़ेगी। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिये पर्याप्त समय मिलेगा। आज आप किसी की बातों को मन पर लगाने से बचे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज अनके विवाह की बात चलेगी। आज कुछ लोग आपके विचारों का विरोध करेंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण शाम को थकान महसूस होगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : तोता हरा रंग
—————————————
तुला
20-11-2023
संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। गाय को गुड़ खिलाएं। कोई बड़ा काम अकेले करने की कोशिश न करें। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है। आज आप परेशान भी हो सकते हैं। उलझे हुए मामलों को सुलझाना आपके लिए आसान हो सकता है। किसी अवांछित मेहमान से मिलते समय अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। ख़ुद पर क़ाबू रखना वक़्त की ज़रूरत है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
—————————————
वृश्चिक
20-11-2023
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपकी संतान को नौकरी में सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आज आप खुशी-खुशी अपने परिवार के सभी सदस्यों की इच्छाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
—————————————
धनु
20-11-2023
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा आज अचानक ही वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने से रिश्तों में पॉजिटिविटी आयेगी। आज कोई अनजान व्यक्ति आपको व्यापार में फायदा दिलायेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पहले शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। आज आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
—————————————
मकर
20-11-2023
समाज के हित में किए गए कार्यों से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपका वर्चस्व बढ़ेगा। करियर को लेकर यदि इस समय आपके मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो आपको अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही अपना कदम आगे बढ़ाना चाहिए। व्यापारिक नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग के चलते उन्नति होगी. कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
—————————————
कुंभ
20-11-2023
आज का दिन आप अपने काम छोड़कर दूसरों के काम में को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको यह अवश्य ध्यान देना होगा कि लोग आपकी ईमानदारी को आपका स्वार्थ ना समझे, इसलिए आज दूसरों के साथ-साथ अपने कामों पर भी ध्यान दें। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ सामाजिक सम्मेलनों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज सायंकाल के समय आपको किसी अपने से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा रंग
—————————————
मीन
20-11-2023
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी। साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : पीला रंग