27/07/2024 2:23 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

इतिहास के पन्नो से

[adsforwp id="60"]

 

22 नवंबर – आज का इतिहास

22 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाये

🎡 सन 1943 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान को हराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और चीनी शासक च्यांग काई शेक के बीच मंत्रणा हुई।

🎡 अमेरिका के रिचमंड हिल्स में 1950 में हुयी रेल दुर्घटना में ७९ लोगों की मृत्यु हो गई।

🎡 डलास (टेक्सास) में 1963 में सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़, केनेडी की हत्या।

🎡 संयुक्त राष्ट्र ने 1967 में 242वां प्रस्ताव पारित करके इजरायल को जमीन वापस करने का निर्देश दिया।

🎡 मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को 1968 में लोकसभा से स्वीकृति मिली।

🎡 भारत और पाकिस्तान ने 1971 में एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।

🎡 जुआन कार्लोस 1975 में स्पेन के राजा बने।

🎡 सन 1989 को आज ही के दिन मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून और चंद्रमा एक ही सीध में आये।

🎡 ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा 1990 में त्यागपत्र की घोषणा।

🎡 भारत की डायना हेडेन 1997 में विश्व सुंदरी बनी।

🎡 बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने 1998 में ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।

🎡 पाकिस्तान व ईरान पर 2000 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।

🎡 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में 2002 में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैंकड़ों लोग मारे गये।

🎡 हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।

🎡 भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने 2006 में सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।

🎡 ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए 2007 में कड़ी घोषणायें की गईं।

🎡 भारती क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 2008 में अपना पद छोड़ने की धमकी दी।

22 नवंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🎡 राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)

🎡 कौमी एकता सप्ताह (19 नवंबर से 25 नवंबर)

Leave a Reply