24/01/2025 6:00 am

दाड़लाघाट में हुई भारतीय जनता पार्टी की बैठक,सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

दाड़लाघाट में भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक ग्राम पंचायत बरायली के झरना हाॅल में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की,जिसमें हिमाचल प्रदेश के संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने भी भाग लिया। बैठक में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अलावा सक्रिय सदस्यता पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल,पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा,शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री भरमौरी,कार्यकारिणी के सदस्य ओपी गांधी,राजेंद्र ठाकुर,प्रतिभा कंवर,रीना कश्यप,कला ठाकुर,भीम सिंह चौहान,धनी राम चौहान,कृष्ण चंद,रुप राम,राकेश गौतम,जगदीश्वर शुक्ला,जय नंद शर्मा,नरेंद्र चौधरी,बंटू शुक्ला,रमेश ठाकुर,संत राम पंवर,पवन गौतम,यशपाल,डीके शर्मा सहित अर्की मंडल,जिला स्तर के पदाधिकारी,जिला महामंत्री और मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्य,मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Advertisement