बद्दी
पवन कुमार सिंघ
दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि गत ढाई वर्षों में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए दून विधानसभा क्षेत्र में गत ढाई वर्ष में चार बड़े कार्यालय खोले गए हैं। बद्दी में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कल्याण अधिकारी कार्याल पट्टा में खंड विकास अधिकारी कार्यालय इसके अलावा, बद्दी में एक नया प्रारम्भिक शिक्षा खंड स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक ने कहा कि इस कार्यालय के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पदों को सृजित करने का निर्णय भी लिया गया है।
विधायक ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों का लाभ शीघ्र ही लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा। विधायक ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुगम बनाने के लिए विभिन्न सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति का जीवन सरल बनाया जा सके।





