February 17, 2026 10:57 am

कुनिहार पुलिस ने पकड़ा मृतक के चार हत्यारों को

[adsforwp id="60"]


बुघार कनैता (सोलन )
पवन कुमार सिंघ
कुनिहार पुलिस ने दीनानाथ (बंटी) के चार हलावरो ( हत्यारों) को पकड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 03-11-2025 को थाना कुनिहार में सूचना मिली थी कि गांव जाडली के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में है, जो बातचीत करने में असमर्थ है, कार्यवाही के लिये पुलिस भेजे । जिस सूचना पर पुलिस थाना कुनिहार की एक टीम जाडली पहुंची जहां पर उपरोक्त व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला जिसे पुलिस टीम द्वारा ईलाज के लिये कुनिहार अस्पताल पहुंचाया गया। पडताल करने पर उपरोक्त घायल व्यकित का नाम व पता दीनानाथ उर्फ बंटी पुत्र शंकर लाल निवासी गांव छटियुड तह० कसौली जिला सोलन हि०प्र० उम्र 31 वर्ष पाया गया है। चिकित्सा उपचार के दौरान चिकित्साधिकारी सी०एच० कुनिहार ने उपरोक्त व्यक्ति को ब्यान देने के काबिल न होना बतलाया था तथा आगामी उपचार के लिये दिनांक 04-11-2025 को आई०जी०एम०सी० शिमला रैफर किया गया जो उपचार के दौरान उपरोक्त युवक की दिनांक 12-11-2025 को आई०जी०एम०सी० शिमला में मृत्यु हो गई, जिस पर दिनांक 12-11-2025 को ही इस अभियोग में हत्या की धारायें समविष्ट की गई । CASE FIR NO 65/2025 DT 05.11.2025 U/S 126(2),115(2) BNS & Added Section 103(1) 3(5) BNS P.S. KUNIHAR. अभियोग के अन्वेषण के दौरान पाया गया कि दिनांक 03-11-2025 को दीनानाथ अपने दोस्तों के साथ गांव गमझून में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था जहां पर इसके साथ कुछ स्थानीय युवकों ने मारपीट की थी जिस सन्दर्भ में दीनानाथ के पिता शंकर लाल ने दिनांक 05-11-2025 को थाना कुनिहार में एक शिकायत दी थी जिस पर तुरन्त कार्यवाही करते हुये पुलिस ने मारपीट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया अभियोग के अन्वेषण के दौरान पाया गया कि शादी समारोह में मृतक दीनानाथ अपने दोस्त  व अन्य स्थानीय युवकों  के साथ बैठकर शराब पी रहा था इसी दौरान एक आरोपी का भाई वहां पर आया जो इन लोगो के साथ हाथापाई करने लगा । इसी दौरान दीनानाथ बीच बचाव के लिये उठा परन्तु हाथापाई के दौरान उसे धक्का दे मारा जिससे असंतुलित होकर वह मौके पर गिर गया तथा उसके सिर पर चोट लग गई जिस पर उसे उपचार के लिये सी०एच० कुनिहार व तदोपरान्त आई०जी०एम०सी० शिमला ले जाया गया । मृत्यु के उपरान्त मृतक का दिनांक 12-11-2025 को आई०जी०एम०सी० शिमला में पोस्टमार्टम करवाया गया । इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पाया गया कि दिनांक 12-11-2025 को ही इस वारदात में संलिप्त चार आरोपीगण  को इस अभियोग में गिरफतार किया गया है जिन्हें आज दिनाक 13-11-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है । इन आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल भी की जा रही है। मामले में जाँच जारी है

Leave a Reply

Advertisement