February 17, 2026 11:08 am

प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक हुई आयोजित

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट 

प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक बृजलाल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को टोपी और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव भी संपन्न हुआ, जिसमें प्रेम केशव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से महंगाई भत्ते की बकाया किस्तें जारी करने और एक जनवरी 2016 से वर्ष 2022 तक के लंबित बकाया भुगतान को भी शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बैठक में पेंशन दिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं। बैठक में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठा कि दाड़लाघाट के समीप पुराने अस्पताल के साथ बने सार्वजनिक शौचालय की स्थिति अत्यंत खराब है, जिसके चलते क्षेत्र में बदबू फैलती रहती है। स्थानीय ग्राम पंचायत और प्रशासन से इस शौचालय के शीघ्र सुधार की मांग की गई। बैठक में उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बताया कि क्षेत्र की कई सड़कों की हालत भी बेहद दयनीय है, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपस्थित सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र की खस्ताहाल सड़क के संबंध में सहायक अभियंता एवं एक्सईएन को कई बार शिकायत करने के बावजूद हर बार बजट प्रावधान का हवाला देकर समस्या को टाला जा रहा है। यहां तक कि विधायक संजय अवस्थी द्वारा निर्देश देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम केशव ने संबंधित विभाग से सड़कों की स्थिति में सुधार करने की मांग उठाई। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेम केशव, परस राम, जगदीश, कमल ठाकुर, बृजलाल ठाकुर, कालिदास ठाकुर, विजय ठाकुर, पार्वती देवी, धर्मपाल ठाकुर, जगतपाल ठाकुर, रंजीत ठाकुर, सुहारु राम, फुलू, दिलु राम सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Advertisement