दाड़लाघाट के शिव मंदिर के प्रांगण में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ हिमाचल प्रदेश दाड़लाघाट यूनिट की बैठक यूनिट के अध्यक्ष डॉक्टर मनोज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बाबूराम ठाकुर जिला अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस बैठक में सभी को 2026 के अंग्रेजी कैलेंडर वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की गई और तत्पश्चात हिमाचल प्रदेश मित्रों की सरकार से अनुरोध किया गया की जितनी भी सेवानिवृत कर्मचारियों की देनदारियां हैं उनको शीघ्र अति शीघ्र देने की अनुकंपा करें जिसमें डीसी आरजी , लिव इन कैशमेंट, रिवाइज्ड पेंशन का एरियर, है 13% महंगाई राहत की किस्ते, और 127 महीनों का एरियर की राशि को शीघ्र देने का आग्रह किया उन्होंने कहाकि सुखु सरकार को बार-बार अनुरोध किया जा रहा है परंतु इनको कोई फर्क पड़ रहा है ।
अभी हाल ही में इन्होंने पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरपर्सन और मेंबर की पेंशन 40% तक बढ़ा दी । जो की क्रमशः 48,000 और 45000कर दी साथ में यह भी आदेश पारित कर दिए कि हर वर्ष 6% की इसमें वृद्धि होगी व सुख सरकार अपने सभी वर्गों को हिमाचल प्रदेश में परेशान कर दिया है हमें यह मालूम नहीं पड़ रहा है कि उनके लिए और अपने लिए तो आपके पास धन की कोई कमी नहीं है परंतु सेवानिवृत कर्मचारियों को और कार्यरत कर्मचारियों को पैसा देने के लिए आपका खजाना खाली लगता है। यह एक बहुत ही दुखद और शर्म का विषय है आपको आने वाले समय में इसका भुगतान देना होगा l





