कुनिहार
जिला सोलन के ठोडो मैदान में 26 जनवरी, 2026 को 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ शांडिल जी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, खेल ,सामाजिक क्षेत्र तथा पुलिस विभाग आदि विभिन्न क्षेत्रों में जिन कर्मचारियों व अन्य व्यक्तियों ने उत्कृष्ट कार्य किया उन्हें सम्मानित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर के डी पी ई राज कुमार पाल को भी उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें इस विशेष दिवस पर सम्मानित किया गया । राज कुमार पाल स्पेशल ओलंपिकस विश्व खेलों में तीन बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जिसमें दो बार मुख्य कोच तथा एक बार कोच के रूप में भारतीय स्पेशल ओलंपिकस लड़कों की बास्केटबॉल टीम के साथ भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा इनके प्रशिक्षण व मार्गदर्शन में भारतीय लड़कों की बास्केटबॉल टीम स्वर्ण , कांस्य तथा रजत पदक जीतने में सफलता रही है। वर्ष 2025 में उन्हें “शान -ए -भारत “, राज्य शिक्षक प्रशंसा पुरस्कार तथा हिमाचल के राज्यपाल महामहिम श्री शिव प्रताप शुक्ला जी द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्हें इस गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मान मिलने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरुण कुमार, समस्त विद्यालय स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों तथा स्थानीय लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है । इस समारोह में अर्की के विधायक श्री संजय अवस्थी जी , नालागढ़ के विधायक श्री हरदीप सिंह बाबा जी तथा कसौली के विधायक श्री विनोद सुल्तानपुरी जी भी उपस्थित रहे।




