23/10/2024 2:08 am

गतेड़ व चनारड़ी के लोगों को राशन लाने के लिए नही जाना पड़ेगा दूर।।

[adsforwp id="60"]

अर्की आज तक :–

गांव गतेड़ व चनारड़ी के लोगो को डिपू से राशन लाने के लिए लगभग 12 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगो की इस समस्या को देखते हुए महिला प्रधान सरोज देवी ने व कर दिखाया जो आज तक कोई और प्रधान नही कर पाया। स्थानीय लोगो ने कहा कि  लगभग 12 किलोमीटर दूर से डिपू से राशन लाना पड़ता था जिससे लोगों की समय की बर्बादी तो  होती ही थी साथ ही कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों ने इस राशन के डिपू को खोलने पर खुशी जाहिर की है। ग्रामीणों ने राशन का डिपू  खोलने पर प्रधान सरोज देवी व उप प्रधान मनोहर सिंह का आभार व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply