16/01/2025 8:35 pm

धर्मशाला विधनसभा में खालिस्तान के झंडे लगाने के आरोप एक व्यक्ति गिरफ्तार,दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक (ब्यूरो):-

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि धर्मशाला विधानसभा में हुई घटना में राज्य पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि आज सुबह पंजाब से इस घटना के एक आरोपी हरविन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर धर्मशाला में दीवार पर खालिस्तानी झण्डा और भित्ति चित्रण के आरोपों को स्वीकार किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से दूसरे आरोपी विनीत सिंह को भी शीघ्र ही ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Advertisement