17/09/2024 1:16 am

विधायक संजय अवस्थी ने पूर्व भाजपा प्रत्याशी के कार्यशैली लाए प्रश्नचिन्ह।।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक (ब्यूरो):-

अर्की विधायक संजय अवस्थी ने अर्की आजतक के साथ  बात करते हुए कहा कि अर्की भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रत्न सिंह पाल उपचुनावो में हुई अपनी हार को शायद पचा नही पा रहे है। इसी लिए वह सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए ही मुझ पर नियथे आरोप लगा रहे है। कि में सोशल मीडिया पर ही विकास करवा रहा है और धरातल पर कुछ नही।उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को जवाब देते हुए पूछा वह भाजपा में उपाध्यक्ष पद पर रहे फिर भी उनके अपने गृह पँचायत डुमैहर में एक सड़क का निर्माण नही कर पाए क्यो? आज तक स्व वीरभद्र सिंह द्वारा दिये गए चार डिग्री कालेजो में भवन, प्रवक्ता व अन्य मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध नही करवा पाए क्यों? जबकि दाड़लाघाट डिग्री कालेज भवन निर्माण के लिए स्व वीरभद्र सिंह ने 2012-17 में पांच करोड़ की राशि स्वीकृत की थी। दिग्गल में साइंस ब्लाक के मात्र पिलर खड़े है क्यो? सड़को की दयनीय हालत की समस्याओं का समाधान नही हुआ क्यो? अर्की डिग्री कालेज में प्रिंसिपल व सात प्रवक्ताओं के पद खाली है क्यो? आज भी जब भाजपा हर घर नल नल में जल जैसी योजना चला कर वाह वाही लूटना चाहती है तो उनके गांव के नजदीक ही बनोह पँचायत के तीन गांव स्यारी,कांडला,काटल में पानी का कोई
नल या पाइप नही लग पाई क्यो? एडीएम अर्की का पद तीन माह खाली रहा क्यो?
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी केवल सता सुख में ग्रस्त होकर कर्मचारियों अधिकारियों के तबादलो में व्यस्त रहे। जबकि वह हर विधानसभा सत्र में अर्की की समस्याओं को उठाते रहे है। उन्होंने सड़को की मरम्मत व निर्माण के लिए बजट डलवाया है। बनोह पँचायत के तीन गांव के लिए उन्होंने नई स्किम शुरू करने की स्वीकृति के साथ ही बजट के प्रावधान का भी आश्वाशन दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को चाहिए कि वह तर्क हैं व दलगत राजनीति छोड़कर भाजपा सरकार का जितना समय बचा है उतने में क्षेत्र के विकास कार्य करवाये। बाकी आने वाले चुनावों में जनता स्वयं आपके कार्यो का आईना आपको दिखा देगी। और प्रदेश तथा अर्की में जनता का पूरा आशीर्वाद कॉग्रेस पार्टी व कांग्रेस प्रत्याशी को मिलेगा ओर सरकार बनेगी।

Leave a Reply