17/09/2024 12:42 am

अर्की क्षेत्र से पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में तीन और गिरफ्तारियां

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक (ब्यूरो):-

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम ने बुधवार को अर्की क्षेत्र से तीन गिरफ्तारीयां तथा एक गिरफ्तारी हरियाणा से की है।
मिली जानकारी के मुताबिक अर्की क्षेत्र के तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है इसके अलावा हरियाणा के पानीपत से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके साथ ही अर्की क्षेत्र से बीते मंगलवार 2 गिरफ्तारियां तथा बुधवार 3 गिरफ्तारियोों के साथ अर्की क्षेत्र से पुलिस भर्ती मामले मे अभी तक 5 गिरफ्तारियां हो चुकी है।       सूत्रों केे अनुसार विशेष जांच टीम द्वारा अभी और भी गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।

एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि हरियाणा के पानीपत से एक आरोपी को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। जिसने कई अभ्यर्थियों को हरियाणा ले जाकर पेपर को रटाया था। इसने अर्की के 3 अभ्यर्थियों की पहचान की गई है, जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply