27/07/2024 8:13 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल की बैठक सम्पन्न।

[adsforwp id="60"]

अर्की ­अर्की तक

शिमला 10 अगस्त (ब्यूरो):-
किसान मोर्चा शिमला ग्रामीण मंडल की बैठक पार्टी कार्यालय हीरानगर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशपाल  ने की। उन्होंने इस दौरान पूरे मंडल का वृत भी प्रस्तुत किया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह बैंस, प्रदेश महामंत्री संजीव देष्टा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान किसान सम्मेलन की रूपरेखा भी तैयार की गई।
प्रदेश महामंत्री संजीव देष्टा ने कहा कि हर कार्यकर्ता को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इकट्ठा  होने की बात कही। हुकम सिंह बैंस ने पूरे ग्रामीण मंडल के बारे में विस्तारपूर्वक जाना। उन्होंने कहा कि ग्रामीण मंडल भाजपा का सबसे मजबूत मंडल है। क्योंकि यह मंडल राजधानी शिमला के सबसे नजदीक है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में किसान मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा। सरकार की नीतियों को जन जन तक ले जाएंगे और हिमाचल में मिशन रिपीट करेंगे।बैठक में भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय सचिव महेंद्र शर्मा, कार्यालय सह सचिव हिमांशु जसरोटिया, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply