Month: December 2023

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :23 – 12 – 2023(शनिवार)
    सूर्योदय :07.08 am
    सूर्यास्त :05.42 pm
    सूर्य राशि :धनु
    चन्द्रोदय :02.43 pm
    चंद्रास्त :04.23 am
    चन्द्र राशि :मेष 03:17 AM तक, बाद में वृषभ
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :मार्गशीर्ष 11
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 26
    पक्ष :शुक्ल 11
    तिथि :एकादशी 07:12 AM तक, बाद में द्वादशी
    नक्षत्र :भरणी 09:19 PM तक, बाद में कृत्तिका
    योग :शिव 09:07 AM तक, बाद में सिद्ध
    करण :विष्टि 07:12 AM तक, बाद में बव 06:46 PM तक, बाद में बालव 06:24 AM तक, बाद में कौलव
    राहु काल :9.00 – 10.30 am
    कुलिक काल :6.00 – 7.30 am
    यमगण्ड :1.30 – 3.00 pm
    अभिजीत मुहूर्त :12:04 PM – 12:46 PM
    दुर्मुहूर्त :08:33 AM – 09:15 AM

  • राजकीय महाविद्यालय अर्की में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 136 वीं जयंती पर गणित विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय अर्की में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 136 वीं जयंती पर गणित विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    अर्की आजतक

    अर्की(शहनाज)

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 136 वीं जयंती के अवसर पर गणित विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन गणित विभाग के सहायक आचार्य प्रोफेसर चमन पिस्टा तथा प्रोफेसर सुमन कुमारी के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया।
    इस अवसर पर गणित विभाग के विद्यार्थियों द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, मैथमेटिकल मौडल, पोस्टर मेकिंग तथा क्विज कंपटीशन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई गईं। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में भावना बीएससी तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान , शिवानी बीएससी तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा राकेश बीएससी द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    मैथमेटिकल मौडल प्रतियोगिता में राहुल एवं विनय बीएससी तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, भावना और शिवानी बीएससी तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान, आकांक्षा और दीक्षा बीएससी तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में भूपेश बीएससी प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, अमन बीएससी प्रथम वर्ष में द्वितीय स्थान तथा कमल बीएससी द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । क्विज कंपटीशन में चंदन बीएससी तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान , भावना और मानसी ने द्वितीय स्थान भोपेश और हर्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई । इस लघु नाटिका के माध्यम से गणित के महत्व को बताया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रोजेक्ट के माध्यम से गणित के महत्व को दर्शाया गया। गणित विभाग के सहायक आचार्य प्रोफेसर चमन पिस्टा ने कहा कि इस गंभीर विषय को रुचि के माध्यम से ही आसान बनाया जा सकता है। प्रोफेसर सुमन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी गणित को अपनाते हैं वह इस गंभीर विषय में भी मनोरंजन ढूंढ लेते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता शर्मा ने कहा कि श्रीनिवास रामानुजन ने छोटी सी अवस्था में गणित के क्षेत्र में जो कार्य किया उनके कार्य से भारत का नाम संसार के मानचित्र पर विशेष स्थान बना पाया ।उन्होंने विद्यार्थीयों से कहा कि उन्हें गणित में रुचि पैदा करके इस विषय को नीरस से सरस बनाना होगा। तभी वे विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। भौतिक विज्ञान का महत्व गणित के माध्यम से ही अधिक बढ़ता है।

  • छात्राओं द्धारा विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय प्रबंधन द्धारा किया गया सम्मानित

    छात्राओं द्धारा विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय प्रबंधन द्धारा किया गया सम्मानित

    अर्की आजतक

    अर्की (शहनाज)

    लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की की छात्राओं द्धारा विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय प्रबंधन द्धारा इन छात्राओं को सम्मानित किया गया ! विद्यालय की प्रधानाचार्य वीना गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्राओं शिवंागी व ऐना ने एनआईटी हमीरपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त का विद्यालय का मान बढ़ाया है ! यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी व पर्यावरण परिषद द्धारा आयोजित की गई थी जिसमें इन दोनों छात्राओं ने भी भाग लिया था ! उन्होने इसका श्रेय विज्ञान अध्यापकों हिना,विशाल,जितेंद्र व पंकज को देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की ! विद्यालय पहुंचने पर इन दोनों छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ! इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित लक्ष्य शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डा. प्रेम लाल गुप्ता ने छात्राओं को शुभकामनाऐं देते हुए उनके उज्जलवल भविष्य की कामना की !

  • स्वास्थ्य मातृत्व एवं शिशु कार्यक्रम के अंतर्गत गांव कश्लोग में स्वस्थ माता स्वस्थ बच्चे कार्यक्रम का आयोजन

    स्वास्थ्य मातृत्व एवं शिशु कार्यक्रम के अंतर्गत गांव कश्लोग में स्वस्थ माता स्वस्थ बच्चे कार्यक्रम का आयोजन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    स्वास्थ्य मातृत्व एवं शिशु कार्यक्रम के अंतर्गत गांव कश्लोग में स्वस्थ माता स्वस्थ बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत गांव कश्लोग में महिला व बाल विकास विभाग बाल विकास परियोजना वृत्त चंडी व पंचायत कशलोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सुनीता देवी,सावित्री बंसल,सावित्री देवी और बिमला देवी ने समुदाय को जागरूक करके महिलाओं का रक्त चाप,वजन,ऊंचाई की जांच की। सामुदयिक स्वास्थ्य परियोजना समन्वयक अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन ने बताया कि आज के इस शिविर में महिलाओं और बच्चो की निःशुल्क स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। सावित्री देवी ने पोषण की महत्ता पर जानकारी सांझा की। क्षेत्रीय प्रबंधक अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन ने कहा की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही जांच और परामर्श शिविर नियमित रुप से आयोजित करता रहेगा। पंचायत प्रधान कश्लोग बिमला देवी ने लगन बंसल को स्वस्थ्य शिशु का प्रथम व भावना देवी को स्वस्थ्य माता के पुरस्कार से सम्मानित किया।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारड़ाघाट ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारड़ाघाट ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारड़ाघाट ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा पुष्पा देवी रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित और सरस्वती वंदना से हुई। स्वागत गीत के बाद प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि और सभी एसएमसी कार्यकारिणी सदस्यों व अभिभावकों का स्वागत किया। मंच संचालन ज्ञान दास ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय प्रधानाचार्य मनजीत सिंह द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट गतिविधियों में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में गीता,पार्वती,नंदलाल,ललित्,ज्ञान दास,हरिता,दिव्या,राधिका,कुसुम,निर्मला,धीरज,राजीव वर्मा,कमलेश उपस्थित रहे।

  • जन्मदिन बधाई संदेश

    जन्मदिन बधाई संदेश

    अर्की के उमेश शर्मा को अर्की आजतक परिवार एवम स्वजनों की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

  • इतिहास के पन्नो से :- आज राष्ट्रिय गणित दिवस

     

    22 दिसंबर – आज का इतिहास

    आज राष्ट्रिय गणित दिवस

     

    ???? भारत सरकार ने 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया।भारत के 14वें और तात्कालिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 फरवरी 2012 को मद्रास विश्वविद्यालय में भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन (22 दिसंबर 1887- 26 अप्रैल 1920) के जन्म की 125 वीं वर्षगांठ के समारोह के उद्घाटन समारोह के दौरान 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाए जाने कि घोषणा की। इस अवसर पर सिंह ने यह भी घोषणा की कि 2012 को राष्ट्रीय गणित वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।

    22 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? कार्टेज और रोम के मध्य होने वाला ऐतिहासिक युद्ध 146 ईसापूर्व में समाप्त हुआ, इसमें रोमियों की विजय हुई।

    ???? मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने 1241 में लाहौर पर कब्जा किया।

    ???? रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर 1843 में ब्रह्म समाज में शामिल हुए।

    ???? देश में पहली मालगाड़ी 1851 में रुड़की से चलायी गयी।

    ???? थॉमस एडिसन द्वारा बनाए गए बल्बों से 1882 में पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।

    ???? ईतो हीरोबूमि 1885 में जापान के पहले प्रधानमंत्री बने।

    ???? 323 ब्रूसीय 1891 में फोटोग्राफी द्वारा खोजा जाने वाला पहला उल्कापिंड बना।

    ???? अमेरिका में 1910 में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।

    ???? न्यूयार्क में 1937 में द लिंकन टनल यात्रा के लिए खोल दिया गया।

    ???? मानवेंद्र नाथ राय ने 1940 में रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।

    ???? यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने 1941 में सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।

    ???? इटली की संसद ने 1947 में नया संविधान अंगीकार किया।

    ???? ब्रिटेन और फ़्रांस ने 1956 में मिस्र की बंदरगाह पोर्ट सईद पर 50 दिन तक अतिग्रहण जारी रखने के बाद इस बंदरगाह को छोड़ दिया और अपनी सेना को मिस्र से वापस बुला लिया।

    ???? ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में 1957 में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।

    ???? अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद 1962 में एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।

    ???? जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा 1966 में की गई थी।

    ???? तत्कालीन सोवियत संघ ने 1971 में जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।

    ???? निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में 1972 में आए 6.25 तीव्रता के भूकंप में 12 हजार से अधिक लोग मारे गए।

    ???? चिली की वायु सेना को 1972 में दो महीने पहले अर्जेंटाइन ऐंडीज में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक विमान के 14 लोग बचे मिले।

    ???? थाईलैंड ने 1978 में संविधान अंगीकार किया।

    ???? स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में 1988 में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

    ???? चाड ने 1989 में संविधान अपनाया।

    ???? रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का 1989 में तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।

    ???? शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को 1901 में औपचारिक रूप से खोला गया।

    ???? बुरहानुद्दीन ने 2001 में अफगानिस्तान की सत्ता राष्ट्रपति हामिद करजाई के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को सौंपी।

    ???? दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक 2002 में काठमांडू में शुरू।

    ???? ईरान ने 2005 में ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।

    ???? भारत और पाकिस्तान ने 2006 में स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।

    ???? फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने 2007 में अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।

    ???? शसक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने 2008 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।

    ???? अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2010 में समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।

    20 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    ????राष्ट्रीय गणित दिवस (रामानुजम स्मृति दिवस)

  • कैसा रहेगा आज का दिन जानिए आपने राशिफल में

     

    आज के लिए राशिफल (22-12-2023)

    मेष
    22-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मित्रों से आप कोई आर्थिक मदद मिलती दिख रही है। आपके स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो वह बढ़ सकती है, इसलिए उन पर पूरा ध्यान दें। परिवार में आप कोई भी बात बहुत ही सोच विचारकर बोले, नहीं तो आपके उस बात को लेकर कोई बड़ा मुद्दा बनाया जा सकता है। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है। आप नौकरी के साथ-साथ यदि किसी पार्टटाइम कार्य को करने के लिए यदि समय निकालने की सोच रहे थे ,तो वह भी आप आसानी से निकाल सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    वृष
    22-12-2023

    आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। व्यवसाय में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते लटक सकती है, जो आपको परेशान करेगी। आपके मन में किसी बात को लेकर बेवजह की चिंता सताएगी। आप कार्यक्षेत्र में अधिकारी की किसी गलत बात पर हां में हां न मिलाएं, नहीं तो समस्या सकती है। पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

    —————————————

    मिथुन
    22-12-2023

    आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है और आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जो जातक विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें विदेश जाने का मौका मिल सकता है, लेकिन वह किसी डील पर मुहर बहुत ही सोच विचारकर लगाएं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    कर्क
    22-12-2023

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में कोई बड़ा काम होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। आपको किसी को पार्टनर बनाने बेहतर रहेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आपको आय के नए-नए स्रोत मिलेंगे। परिवार में किसी मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको कोई प्रिय वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

    —————————————

    सिंह
    22-12-2023

    आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। व्यापार में यदि आपने कोई परिवर्तन किया, तो बाद में आपको उसमें समस्या हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करेंगे, जिसके कारण आपको किसी बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकता है। संतान की नौकरी को लेकर आप परेशान थे, तो उन्हें किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे और आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    कन्या
    22-12-2023

    आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी पारिवारिक योजनाओं को बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी बचत पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई विरोधी व्यापार में आपको मात देने की कोशिश करेगा, जिसे आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से बाहर निकाल सकेंगे। किसी प्रॉपर्टी में आप ढील ना दें, नहीं तो वह आपके हाथ से निकल सकती है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    तुला
    22-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में रक्त संबंधी रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक काम के चलते यात्रा पर जा सकते हैं और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में लगाएंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और अपनी कुछ बातों को गुप्त रखें। माताजी से आप किसी मन में चल रही उलझन को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    22-12-2023

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिलेगी, लेकिन आपने यदि कुछ पहले किसी से कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आप किसी घर, मकान और दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    धनु
    22-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि आप अपने जूनियर से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। बिजनेस कर रहे लोग किसी को साझेदारी ना बनाएं, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन आपको परिवार के सदस्यों से मिल बैठकर बातचीत करनी होगी और समस्याओं का समाधान खोजना होगा। आपके कोई मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है, जिसके बाद परिवार में किसी पूजा पाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : हल्का लाल रंग

    —————————————

    मकर
    22-12-2023

    आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी दूसरे से वाहन मांगकर ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपको अपने जरूरी कामों में ढील देने से बचना होगा। व्यापार में आप कोई बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान होने के पूरी संभावना है। आप अपने किसी मन में चल रही बात को बाहरी व्यक्तियों के सामने उजागर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    कुंभ
    22-12-2023

    आज का दिन आप व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप यदि पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसके लिए आप अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों और संबंधियों से आप कोई आर्थिक मदद ले सकते हैं। आपका कोई पुराना लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बन सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनकर ही अमल करना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    मीन
    22-12-2023

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, जो लोग राजनीति में कार्यरत है, उन्हें किसी विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है। आपका जीवनसाथी किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में आपको अपने माता-पिता के साथ मिलकर विवाह में आ रही बाधा को लेकर बातचीत करनी होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :22 – 12 – 2023(शुक्रवार)
    सूर्योदय :07.08 am
    सूर्यास्त :05.42 pm
    सूर्य राशि :धनु
    चन्द्रोदय :02.03 pm
    चंद्रास्त :03.22 am
    चन्द्र राशि :मेष
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :मार्गशीर्ष 10
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 25
    पक्ष :शुक्ल 10
    तिथि :दशमी 08:16 AM तक, बाद में एकादशी
    नक्षत्र :अश्विनी 09:36 PM तक, बाद में भरणी
    योग :परिघ 11:11 AM तक, बाद में शिव
    करण :गर 08:17 AM तक, बाद में वणिज 07:42 PM तक, बाद में विष्टि
    राहु काल :10.30 am – 12.00 pm
    कुलिक काल :7.30 – 9.00 am
    यमगण्ड :3.00 – 4.30 pm
    अभिजीत मुहूर्त :12:04 PM – 12:46 PM
    दुर्मुहूर्त :09:15 AM – 09:57 AM, 12:46 PM – 01:28 PM

  • शारडाघाट विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे गए मेधावी।


    अर्की आज तक कुनिहार(ब्यूरो):
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारड़ाघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्षा पुष्पा देवी ने शिरकत की। विद्यालय प्रधानाचार्य मनजीत सिंह और विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग द्वारा उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना से हुआ। स्वागत गीत के बाद प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि और सभी एस एम सी कार्यकारिणी सदस्यों व अभिभावकों का स्वागत किया । मंच संचालन ज्ञान दास टीजीटी आर्ट्स ने किया तथा मुख्य अतिथि की अनुमति लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम को करने के लिए बच्चों को मंच पर आमंत्रित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए हिमाचली,पंजाबी, हरियाणवी सहित कई राज्यो की संस्कृति से रूबरू करवाते हुए खूब वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक और अशैक्षणिक दोनों गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में अध्यापक गीता, पार्वती, नंदलाल, ललित, ज्ञान दास, हरिता, दिव्या, राधिका, कुसुम, निर्मला, धीरज,राजीव वर्मा, कमलेश आदि उपस्थित रहे।