Month: December 2023

  • अंबुजा सीमेंट उद्योग दाड़लाघाट में कामगारों के लिए एक दिवसीय एचआईवी एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन

    अंबुजा सीमेंट उद्योग दाड़लाघाट में कामगारों के लिए एक दिवसीय एचआईवी एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    अर्की स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमओ अर्की के तत्वावधान व हंस फाउंडेशन टीम अर्की के सहयोग से अंबुजा सीमेंट उद्योग दाड़लाघाट यूनिट रौड़ी के कामगारों के लिए एक दिवसीय एचआईवी एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में परामर्शदाता विजय शांडिल ने कंपनी के कामगारों को एचआईवी एड्स ओर क्षयरोग के बारे में जानकारी दी। सीनियर टेक्नीशियन मनीष शर्मा ने हेपटाइटिस बी,हेपटाइटिस सी,सिफिली एचआईवी और क्षयरोग के 80 सेंपल एकत्रित किए। हंस फाउंडेशन टीम अर्की ने कामगारों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित की। शिविर में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राजन ठाकुर,महेंद्र सिंह,डॉक्टर श्वेता गुलरिया,लैब टेक्नीशियन अर्चना रावत,फार्मासिस्ट नेहा शर्मा मौजूद रहे।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। कार्यक्रम में आईजीएमसी शिमला के न्यूरो सर्जन डॉक्टर विनीत तनवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। मंच का संचालन प्रवक्ता इतिहास अमर सिंह वर्मा ने किया। प्रवक्ता सुनीता देवी ने मुख्यातिथि व गणमान्य लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तानिया और नेहा ने चंबा का प्रसिद्ध गीत कुंजू चंचलो गा कर उपस्थित लोगो की खूब तालियां बटोरी। कर्ण और उसके साथियों ने सोलन जिला का प्रसिद्ध गाना चांदनिया राता रा नजारा गाकर तालियां बटोरी। प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन की रिपोर्ट पढ कर विद्यालय की वर्ष भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक व खेलकूद की गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों को ग्रहण करने तथा अपने माता पित,बड़ों का और अपने गुरुजनों का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने बच्चों से मोबाइल से दूर रह कर अपने लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। साथ ही नशे से सदैव दूर रह कर सामाजिक विकास में योगदान देने को कहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य धुन्दन सरताज सिंह राठौर,मोहिंदर पाल,नरेंद्र कुमार,जितेंद्र चंदेल,पवन कुमार,मेहर सिंह,चंद्र प्रकाश,पंचायत प्रधान कुंहर निशा सहित अन्य उपस्थित रहे।

    शैक्षणिक क्षेत्र में पुरस्कृत होने वालों में छठी कक्षा में सुहानी प्रथम,मीनाक्षी द्वितीय और हरीश कुमार तृतीय,सातवीं कक्षा में सानिया प्रथम,योगिता दूसरे स्थान पर भव्य चौधरी तीसरे स्थान पर आठवीं कक्षा में नितिन कुमार प्रथम,दिया द्वितीय,हिमांशु तृतीय,नवी कक्षा में नेहा प्रथम,नीलम द्वितीय,जतिन गौतम तृतीय,दसवीं कक्षा में कशिश भारद्वाज प्रथम,कर्ण द्वितीय,रमन तृतीया,11वीं कक्षा में देवेंद्र सिंह प्रथम,प्रीति द्वितीय,तमन्ना तृतीय स्थान पर और 12वीं कक्षा में कामना शर्मा प्रथम,हिमानी दूसरे और नमन को तृतीय स्थान पर रहने पर सम्मानित किया। दूसरी और खेलकूद गतिविधियों में राज्य स्तर के लिए चयनित होने वाली आंचल और जिला स्तर पर खेलने वाली लड़कियों में प्रीति,सिमरन,यक्षिता,सानिया,योगिता,भारती,मीनाक्षी,मीनाक्षी,यामिनी,सुहानी,महक और लड़कों में नितिन कुमार,जतिन कुमार,पंकज, अमित कुमार,कुशल कुमार,कृष्णा ठाकुर,निखिल,कर्ण,हरीश कुमार,तरुण कुमार शर्मा,सौरभ,तरुण कुमार,नैतिक कुमार,हर्ष ठाकुर,प्रिंस,भार्विक और हिमांशु,इसके साथ अंतर सदन में तमन्ना,रमन,नेहा,प्रीति ठाकुर,नीलम,तनिया,सिमरन,कोमल,जतिन गौतम,साक्षी,सिमरन,महक और भुवनेश्वरी को पुरस्कृत किया।

  • अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से मनाया गया दाड़लाघाट में किसान दिवस

    अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से मनाया गया दाड़लाघाट में किसान दिवस

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से दाड़लाघाट में किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ मनोज गौतम और अंबुजा फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले में किसानों से प्राकृतिक कृषि में संलग्न होने और जहरमुक्त कृषि को अपनाने की अपील की। जिसके तहत आज किसानों के सामने कल्याणी फार्मिंग नामक एक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भूपेंद्र गांधी ने कहा कि कृषि हमारे देश की आधारशिला है और हमें अपने किसान भाइयों का सम्मान और समर्थन करना चाहिए। कल्याणी फार्मिंग के माध्यम से किसानों को एक स्वस्थ और बनावटी खेती प्रणाली के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं,जिससे न केवल उन्हें अधिक उत्पादन मिलेगा, बल्कि हमारी प्राकृतिक संसाधनको भी सुरक्षा मिलेगी। हम आहार निर्माण में जहरमुक्त कृषि के महत्व को समझने के लिए इस कार्यक्रम को शुरू कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञ मनोज गौतम ने कहा कि कृषि सेक्टर में प्राकृतिक खेती और जहरमुक्त कृषि के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। इसके माध्यम से हम स्वास्थ्यवर्धक और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील किसानों की संख्या बढ़ाने में सहायता कर सकते हैं। कल्याणी फार्मिंग इस मार्गदर्शक कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में किसानों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। जिसमे उन्हें अंबुजा फाउंडेशन द्वारा किसानो को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नौणी,ठेरा,कंसवाला,पारनु,कुन सुलग,बागा,खाता,बरायली,मंझेड,धोबटन,चल्यावण,सेरवाला,पज़ीना,चंडी,मलावण,संघोई,खाली,राठोह के किसानों ने भाग लिया।

  • औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एस डी एस जे में हुआ फ्रेशर पार्टी का आयोजन

    औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एस डी एस जे में हुआ फ्रेशर पार्टी का आयोजन

    अर्की आजतक

    सोलन

    सोलन की नांगाली स्थित सुख देव सिंह जसवाल औद्योगिक परिशिक्षण संस्थान में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं द्वारा प्रथम वर्ष में प्रवेश करने वाले प्रशिक्षुओं का स्वागत किया गया मुख्यातिथि के तौर पर पंजाब व हरियाणा के एडिशनल एडवोकेट जनरल स्वनिल जसवाल रहे और उनके साथ डॉक्टर युजार बत्रा विशेष अतिथि रहे संस्थान प्रचार्य विनोद कुमार ओर उप प्रचार्य देवेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया
    मुख्यातिथि ने प्रशिक्षुओं को खेलकूद में मन लगाने और नशे से दूर रहने के बारे में बताया ताकि आज का युवा वर्ग खेल आदि गतिविधियों में व्यस्त रहकर शरीर का नाश न करे वही ने प्रशिक्षुओं को संस्थान में लग्न से सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी इस अवसर पर संस्थान प्रेजिडेंट पूनम जसवाल ओर डायरेक्टर मानव कपूर उपस्थित रहे

  • मांगल व बैरल पंचायत में ग्राम संगठन की ओर से लिंग अधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मांगल व बैरल पंचायत में ग्राम संगठन की ओर से लिंग अधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत मांगल और बैरल पंचायत में ग्राम संगठन की ओर से लिंग अधारित हिंसा के विरुद्ध एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसीआरपी पूनम रघुवंशी ने की। आईसीआरपी पूनम ने कहा कि राष्ट्रीय अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला बिना किसी भय और भेद‌भाव के गरीमापूर्ण जीवन के लिए संरचनात्मक वाधाओं को दूर करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुत्र कि चाह में अनेक दम्पती भ्रूण करवा देते है जो कि एक कानुनी अपराध है। इस अपराध से लोगो को बचना चाहिए। तथा बेटा बेटी में अंतर पैदा नहीं करना चाहिए। उन्होने कहा कि अनेक महिलाएं घरेलु हिंसा का शिकार हो रही है जिस पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर ग्राम पंचायत मांगल की प्रधान उर्मिला रघुवंशी,पंचायत,सचिव मदन ठाकुर,ग्राम पंचायत बैरल की प्रधान ललीता भाटिया,ग्राम स्वरोजगार सेवक मनोहर लाल शर्मा,शिलाई अध्यापिका पिंकी देवी,वार्ड सदस्य समत्याडी निर्मला देवी,वार्ड सदस्य बिमला देवी,शंकुतला देवी,चंद्रा देवी,नवत्योति,बाडू बाडा देव ग्राम संगठन मांगल,स्वयं सहायता समुह के सदस्यो ने भाग लिया।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में  स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में प्रधानाचार्य रेखा राठौर की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस स्पोर्ट्स मीट में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के खेल प्रभारी राजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में छठवीं से आठवीं कक्षा तक के 35 विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत छठवीं से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के बौद्धिक व शारीरिक विकास के लिए विभिन्न सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के इस प्रयास का स्वागत किया। उन्होंने इस गतिविधि के लिए बुघार विद्यालय का चयन करने के लिए अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन का आभार जताया।

  • 23 दिसम्बर को होगी दाड़लाघाट ग्राम सभा की बैठक

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    ग्राम पंचायत दाड़लाघाट की एक बैठक प्रधान बंसी राम भाटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम सभा की महत्त्वपूर्ण बैठक 23 दिसंबर 2023 को पूर्वाह्न 11 बजे पंचायत कार्यालय में होगी। पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया व उपप्रधान हेमराज ठाकुर ने बताया कि बैठक का एजेंडा ग्राम पंचायत विकास योजना बारे विस्तृत चर्चा की जाएगी। पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया ने सभी महिला मंडल,युवक मंडल व समस्त परिवारों से इस बैठक में भाग लेने का आवश्यक रूप से आग्रह किया है।

  • दाड़लाघाट महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएनएस शिविर का समापन

    दाड़लाघाट महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएनएस शिविर का समापन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में आयोजित सात दिवसीय एनएनएस शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अधीक्षक शारीरिक शिक्षा विभाग मोतीलाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर में 39 एनएसएस स्वयंसेवियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा किए गए सभी कार्यों की सराहना की। प्राचार्या रुचि रमेश ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। निकिता और गायत्री ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। एनएसएस प्रभारी डॉ जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिविर के पहले दिन स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर का सौंदर्यीकरण किया। दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने भावी कॉलेज परिसर में रोपित किए गए पौधों की खरपतवार साफ की। तीसरे दिन स्वयंसेवियों द्वारा गोद लिए गए कोटला गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों के मध्य स्वयंसेवियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए लोगों को नशा मुक्ति व स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने स्थानीय जल स्त्रोतों की सफाई की। पांचवे दिन स्वयंसेवियों ने स्थानीय प्राचीन मंदिर की सफाई की। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों के लिए विभिन्न विषयों पर व्याख्यान सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों ने अपना व्याख्यान दिया। शिविर के पहले दिन सह आचार्या डॉ मार्गरेट सेबेस्टियन ने स्वयं सेवियों को सॉफ्ट स्किल पर व्याख्यान दिया। इन सत्रों में आर्थिक विकास,नई शिक्षा नीति,सामुदायिक सेवा व महिला पर्सनल हाइजीन पर ज्ञानवर्धक सत्रों का आयोजन किया गया। एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी हेमंत ने स्वयंसेवियों को एनएनएस की दैनिक जीवन में प्रासंगिकता विषय पर व्यक्तव्य दिया। स्थानीय पुलिस स्टेशन से हेड कांस्टेबल कावेरी ने स्वयंसेवियों को रोड सुरक्षा और महिला अधिकारों के विषय पर जानकारी दी।

  • इतिहास के पन्नो से :- आज किसान दिवस

     

    23 दिसंबर – आज का इतिहास

    आज किसान दिवस

     

    ???? किसान दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर को मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह किसानों के सर्वमान्य नेता थे। उन्होंने भूमि सुधारों पर काफ़ी काम किया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में और केन्द्र में वित्तमंत्री के रूप में उन्होंने गांवों और किसानों को प्राथमिकता में रखकर बजट बनाया था। उनका मानना था कि खेती के केन्द्र में है किसान, इसलिए उसके साथ कृतज्ञता से पेश आना चाहिए और उसके श्रम का प्रतिफल अवश्य मिलना चाहिए।

    23 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय तेलीकोटा की 1465 में लडाई में अहमदनगर, बीदर, बीजापुर और गोलकुंडा की संयुक्त मुस्लिम सेना से पराजित हुए।

    ???? खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने 1672 में शनि के उपग्रह रिया की खोज की।

    ???? रवीन्द्रनाथ टैगोर ने 1894 में पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।

    ???? नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के समय 1912 में वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।

    ???? प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना 1914 में मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।

    ???? विश्व-भारती विश्वविद्यालय का 1921 में उद्घाटन हुआ।

    ???? बीबीसी रेडियो ने 1922 में दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।

    ???? सन 1954 में आज ही के दिन बॉस्टन में दो जीवित लोगों के बीच पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण हुआ।

    ???? मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट मेनका का 1968 में सफल प्रक्षेपण।

    ???? चांद पर से लाए गए पत्थरों को 1969 में राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया।

    ???? निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में 1972 में आज ही के दिन दो घंटे तक चले भूकंप ने जनजीवन तहस-नहस कर दिया और लगभग दस हजार लोग मारे गए।

    ???? सर शिवसागर रामगुलाम द्वारा मॉरिशस में 1976 में मिली जुली सरकार का गठन।

    ???? हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में 1995 में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 360 लोगों की मौत।

    ???? न्यूजीलैंड ने 2000 में आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता।

    ???? पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम 2000 में आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया।

    ???? इस्रायल ने 2003 में गाजा पट्टी पर हमला किया।

    ???? वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने 2005 में पौलैंड के राष्ट्रपति का पद भार ग्रहण किया।

    ???? पाकिस्तान में लगे आपातकाल को वहाँ की अदालत ने 2007 में सही ठहराया।

    ???? साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने 2008 में प्रतिबंध लगाया।

    ???? विख्यात कथाकार गोविन्द मिश्र को 2008 में उनके उपन्यास कोहरे के क़ैद रंग के लिए हिन्दी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2008 से नवाज़ा गया।

    23 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    ???? किसान दिवस (चरण सिंह का जन्म दिवस)

  • कैसा रहेगा आज का दिन पढ़े अपना राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (23-12-2023)

    मेष
    23-12-2023

    आज नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। ठेकेदारी का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आज सीनीयर्स का सुझाव आपके पक्ष में रहेगा। अपने सीनियर्स से बात करते समय अपनी भाषा का ख्याल रखें। आप सकरात्मक सोच के साथ अपने कार्यों को पूरा कर लेंगे। बच्चों की व्यवहार में बदलाव आयेंगे। भविष्य को लेकर सोच-विचार करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोग को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

    —————————————

    वृष
    23-12-2023

    आज का दिन आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज आप किसी नई संपत्ति को खरीदेंगे, तो वह आपके लिए आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगी। घर परिवार के ही रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आज आप व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय की ओर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप अपने व्यवसाय की कुछ डील को आगे के लिए टाल सकते हैं, जिसके कारण आपको नुकसान हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    मिथुन
    23-12-2023

    आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज कारोबार से आपको बड़ा फायदा होने को योग बने हुए है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कोई नया प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा। इस राशि की महिलाएं आज अपने जीवनसाथी को उपहार देंगी, जिससे दाम्पत्य जीवन में और मधुरता बढ़ेगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    कर्क
    23-12-2023

    आज का दिन आपके यश कीर्ति मे वृद्धि का दिन रहेगा। यदि साझेदारी में अपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है, जो लोग शेयर बाजार अथवा लॉटरी में धन का निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके व्यापार के विरोधी भी सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन आप उन्हें अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके मात देने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां पर अपने किसी परिजन को भी अपने बारे में नहीं बताना है। यदि ऐसा किया तो, वह आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

    —————————————

    सिंह
    23-12-2023

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पैसो के लेन-देन में आज आपको फायदा होगा। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन धन लाभ कराने वाला है। जॉब कर रहे लोग आज सभी काम समय से पूरा कर लेंगे। बिगड़े हुए रिश्तों को सही करने की पहल आप करेंगे तो रिश्ते ठीक हो जायेंगे। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

    —————————————

    कन्या
    23-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार में परिजनों का आना जाना होगा, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे, लेकिन आपको इसमें अपनी माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए सावधान रहें। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है व उनको पदोन्नति व वेतन वृद्धि जैसी सूचना मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विदेशो से व्यापार कर रहे जातको को आज रहे जातको को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

    —————————————

    तुला
    23-12-2023

    आप नया बिजनेस शुरू करने का मन बनायेंगे, जिसमे घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे। आज आप समझदारी से कई काम निपटाने के सफल होंगे। आप ड्राविंग करते वक्त सावधानी बरतें। नया वाहन लेने के योग बने हुये है। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू महिलाएं आज ऑनलाइन कोई पकवान बनाना सीखेंगी।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    23-12-2023

    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय में नए नए कार्यों की खोज करेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था,तो जिसके वापस आने की संभावना नहीं थी, तो वह आज आपको वापस मिल सकती है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को घुमाने लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आपको अत्यधिक धन खर्च करने से बचना होगा, नहीं तो आपके धन कोष में भविष्य में कमी हो सकती है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी के कारण कुछ असुविधा हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    धनु
    23-12-2023

    आज दोस्तों और परिवारवालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस में कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिलेगी। आने वाले दिनों में कोई नया व्यवसाय शुरू करने का प्लान तैयार करेंगे। किसी बड़ी कंपनी के साथ डील साइन होगी, जो आगे चलकर अच्छा लाभ दिलाएगी। आपका सामाजिक दायरा बढे़गा। अविवाहित लोगों को आज विवाह का प्रपोजल आएगा। कई दिनों से मन में चल रही कोई बात आज जीवनसाथी से शेयर करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

    —————————————

    मकर
    23-12-2023

    आज के दिन आप संतान के कारण परेशान रहेंगे। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों का साथ भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसमें डॉक्टरी सलाह अवश्य ले, नहीं तो भविष्य में वह आपके लिए कष्टदायक हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

    —————————————

    कुंभ
    23-12-2023

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होगी, जिससे अपना प्रसन्न रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ इंक्रीमेंट भी मिलेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी परेशानियां समाप्त होंगी। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक आयोजन में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, आपकी बातों से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

    —————————————

    मीन
    23-12-2023

    आज का दिन आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति भी प्राप्त होती दिख रही है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा, लेकिन यदि आज आपको अपने व्यापार में कोई जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं, नहीं तो बाद में आपको अपने उस फैसले के लिए पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने घर कोई पूजा पाठ अथवा हवन कीर्तन आदि करवा सकते हैं, जिसमें आप व आपके परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी से भी किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

    —————————————