अर्की आज तक
कुनिहार /अक्षरेश शर्मा
कुनिहार प्रैस क्लब द्वारा ग्रीन पार्क स्टेडियम कुनिहार मे एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया।प्रतियोगिता में
एसडीएम इलेवन,बीडीओ इलेवन,बाघल प्रैस क्लब व कुनिहार प्रैस क्लब की टीमो ने भाग लिया।प्रतियोगिता का पहला मैच बीडीओ इलेवन व एसडीएम इलेवन के मध्य खेला गया।बीडीओ इलेवन में पहले खेलते हुए 6 विकेट खो कर 122 रह बनाये।टीम के टॉप स्कोरर विवेक ने 45 रन बनाए।एसडीएम इलेवन 92 रन ही बना सकी।बीडीओ इलेवन ने मैच 30 रन से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।
वन्ही दूसरे मैच में कुनिहार प्रैस क्लब ने बैटिंग करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए।टीम के टॉप स्कोरर सुनील ने 60 रन बनाए।वन्ही बाघल प्रैस क्लब 12 ओवर में 86 रन ही बना सकी व 54 रनों से कुनिहार प्रैस क्लब ने मैच जीत लिया। मनोज गर्ग ने 8 रन देकर 4 विकेट लिये।
Month: December 2023
-
कुनिहार प्रैस क्लब द्वारा ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
-

सायरी स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
अर्की आज तक
कुनिहार /अक्षरेश शर्मा
सायरी स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सायरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जगदीश शर्मा उपाध्यक्ष हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला ने शिरकत की।विद्यालय की प्रधानाचार्या नम्रता कटोच व एस॰एम॰सी॰प्रधान पवन ठाकुर एवं समस्त अध्यापकों कर्मचारियों ने मुख्यातिथि का हर्षोल्लास
से स्वागत किया ।कार्यक्रम का आगाज दीप
प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना से हुआ ।इस समारोह में सुन्दर सिंह, अंजु राठौर,सीस राम,जियालाल ठाकुर, डाॅ॰अनीता शर्मा, राकेश मेहता, नीना मेहता,नानक चन्द शास्त्री, डी॰डी॰शर्मा आदि गण्यमान्य-जन ने हिस्सा लिया।मंच की मुख्य संचालिका पुष्पा राठौर तथा सह संचालक डाॅ॰दीनानाथ शर्मा एवं कुसुम, नीतिका रहे।प्रधानाचार्या द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत, समूहगान,देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटी तथा विशेष तौर से लोकनाटक करयाला ने दर्शकों का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि ने 10+2 की बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावी छात्रों को क्रमशः 7000,5000,3000 रुपये के चैक पुरस्कार के रुप में भेंट किए।शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक तथा अन्य गतिविधियों में स्थान अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों को मुख्यातिथि ने अपने करकमलों से पुरस्कार बांटे।कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत ‘वन्दे मातरम्’ और समापन ‘राष्ट्रगान’ से हुआ । -
इतिहास के पन्नो से :- आज सुशासन दिवस
25 दिसंबर – आज का इतिहास
आज सुशासन दिवस
???? सुशासन दिवस भारत में प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के रूप में 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है। सरकार में जवाबदेही के भारतीय लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देकर प्रधान मंत्री वाजपेयी को सम्मानित करने के लिए 2014 में सुशासन दिवस की स्थापना की गई थी। इस सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार ने सुशासन दिवस को सरकार के लिए कार्य दिवस के रूप में घोषित किया है। जिसे अंगेजी में Good Governance Day कहते है।
25 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये
???? भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या 1763 में हुई।
???? मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय 1771 में मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।
???? स्वामी विवेकानंद 1892 में कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।
???? पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेस 1924 में कानपुर में संपन्न हुआ।
???? ताईवान में1946 में संविधान को अंगीकार किया गया।
???? पाकिस्तानी सेना ने 1947 में झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।
???? सोवियत संघ ने 1962 में नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
???? राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण 1974 में किया गया।
???? राष्ट्रपति मिखाइल एस। गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही 1991 में सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त हो गया।
???? रूस एवं बेलारूस द्वारा 1998 में एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किये गए।
???? चीन और बांग्लादेश के बीच 2002 में रक्षा समझौता हुआ।
25 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
???? क्रिसमस
???? चीन में काँस्टिट्यूशन दिवस
???? सुशासन दिवस
-
कैसा रहेगा आज का दिन जानिए अपना राशिफल
दैनिक पंचांग
दिनांक :25 – 12 – 2023(सोमवार)
सूर्योदय :07.09 am
सूर्यास्त :05.43 pm
सूर्य राशि :धनु
चन्द्रोदय :04.14 pm
चंद्रास्त :06.26 am
चन्द्र राशि :वृषभ
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
अमांत महीना :मार्गशीर्ष 13
पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 28
पक्ष :शुक्ल 14
तिथि :त्रयोदशी 05:55 AM तक, बाद में चतुर्दशी
नक्षत्र :रोहिणी 09:39 PM तक, बाद में म्रृगशीर्षा
योग :शुभ 04:22 AM तक, बाद में शुक्ल
करण :गर 05:48 PM तक, बाद में वणिज 05:47 AM तक, बाद में विष्टि
राहु काल :7.30 – 9.00 am
कुलिक काल :1.30 – 3.00 pm
यमगण्ड :10.30 am – 12.00 pm
अभिजीत मुहूर्त :12:05 PM – 12:47 PM
दुर्मुहूर्त :12:47 PM – 01:30 PM, 02:54 PM – 03:36 PM -

स्वास्थ्य मातृत्व एवं शिशु कार्यक्रम के तहत 6 पंचायतों में पोषण विधि प्रदर्शन का आयोजन
अर्की आजतक
दाड़लाघाट
स्वास्थ्य मातृत्व एवं शिशु कार्यक्रम के तहत 6 पंचायतों में पोषण विधि प्रदर्शन का आयोजन किया गया। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत पंचायत ग्याना,दाड़लाघाट,सोहरा,कश्लोग,बड़ोग,नवगांव में महिला व बाल विकास विभाग बाल विकास परियोजना वृत्त चंडी और दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वावधान में पोषण विधि प्रदर्शन में स्वस्थ माता और स्वस्थ बच्चे कार्यक्रम में पोषण का महत्व,उद्देश्य,कार्यान्यवन के लिए पोषण सम्बन्धी परिणामों में सुधार हेतु जनजागृति के माध्यमों से किशोरियों,महिलाओं और बच्चों को जागरूक किया। पोषण विधि प्रदर्शन में अलसी के लड्डू,मूंग दाल और भेज मुरमुरे का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ललहाना,नौणी,काकड़ा,ग्याना गांव में आंगनवाड़ी केंद्रो को शामिल कर करीब 225 से अधिक लोगों ने भाग लेकर पोषण विधि बनाने की विधि को सीखा। सामुदयिक स्वास्थ्य परियोजना समन्वयक और क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही पोषण विधि प्रदर्शन का आयोजन स्वास्थ्य विभाग,समेकित बाल विकास परियोजना के तहत चिन्हित गांव और ग्राम पंचायतो के माध्यम से नियमित रुप से आयोजित करता रहेगा।
-

काकड़ा समिति सदस्यों द्वारा मन्दिर परिसर में की गयी सफाई
अर्की आजतक
दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव काकड़ा में श्री नैना देवी विकास समिति के सचिव सतपाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान समिति सदस्यों ने इकट्ठा होकर मंदिर परिसर की सफाई की और गांव के रास्तों को सवारा। रास्तों के साथ उगी झाड़ियों को काटा और सार्वजनिक जगहों में बिखरे सिंगल यूज प्लस्टिक और पॉलीथिन को इकट्ठा कर उसको जलाया। इस मौके पर राज कुमार,उमेश शर्मा,तीर्थ राम,राम चंद,सतपाल,पवन शर्मा,रमेश,मनोज,भूपेन्द्र,मनोहर,रवि,प्रदीप,विकु,मोनू,नमन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
-
आज का पंचांग
दैनिक पंचांग
दिनांक :25 – 12 – 2023(सोमवार)
सूर्योदय :07.09 am
सूर्यास्त :05.43 pm
सूर्य राशि :धनु
चन्द्रोदय :04.14 pm
चंद्रास्त :06.26 am
चन्द्र राशि :वृषभ
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
अमांत महीना :मार्गशीर्ष 13
पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 28
पक्ष :शुक्ल 14
तिथि :त्रयोदशी 05:55 AM तक, बाद में चतुर्दशी
नक्षत्र :रोहिणी 09:39 PM तक, बाद में म्रृगशीर्षा
योग :शुभ 04:22 AM तक, बाद में शुक्ल
करण :गर 05:48 PM तक, बाद में वणिज 05:47 AM तक, बाद में विष्टि
राहु काल :7.30 – 9.00 am
कुलिक काल :1.30 – 3.00 pm
यमगण्ड :10.30 am – 12.00 pm
अभिजीत मुहूर्त :12:05 PM – 12:47 PM
दुर्मुहूर्त :12:47 PM – 01:30 PM, 02:54 PM – 03:36 PM -
इतिहास के पन्नो से :- आज राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस
24 दिसंबर – आज का इतिहास
आज राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस
???? राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस भारत में 24 दिसंबर को मनाया जाता है। इसके बाद इस अधिनियम में 1991 तथा 1993 में संशोधन किये गए। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को अधिकाधिक कार्यरत और प्रयोजनपूर्ण बनाने के लिए दिसंबर 2002 में एक व्यापक संशोधन लाया गया और 15 मार्च 2003 से लागू किया गया। परिणामस्वरूप उपभोक्ता संरक्षण नियम, 1987 में भी संशोधन किया गया और 5 मार्च 2004 को अधिसूचित किया गया था। 24 दिसंबर सन् 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक पास हुआ था। भारत में यह दिवस पहली बार वर्ष 2000 में मनाया गया।
24 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये
???? यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तगाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्ची (भारत) में 1524 में निधन हो गया।
???? स्वीडन की सेना ने 1715 में नार्वे पर कब्जा किया।
???? रूस और ब्रिटेन के बीच 1798 में दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर हुए।
???? कलकत्ता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन 1894 में हुआ।
???? भारत में पहला मनोरंजन पार्क एशेल वाल्ड मुम्बई में 1889 में खोला गया।
???? नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा 1921 में विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
???? क्रोयडोन लंदन की एयर फील्ड में हुई विमान दुर्घटना में 1924 में 8 लोगों की मृत्यु हो गई।
???? अल्बानिया 1924 में गणतंत्र बना।
???? भारत में संसद द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 में पारित किया गया, इसलिए भारत में 24 दिसंबर को राष्ट्रिए उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
???? विश्वनाथन आनंद 2000 में विश्व शतरंज चैंपियन बने।
???? दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ शहादरा तीस हज़ारी लाईन 2002 में हुआ।
???? अमेरिकी विदेश विभाग ने 2003 में 30 जून, 2004 को इराक में सत्ता सौंपने की तैयारी शुरू की।
???? यूरोपीय संघ ने 2005 में खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।
???? शिखर बैठक में 2006 में फ़िलिस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार हुए।
???? अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को 2014 में भारत रत्न देने की घोषणा हुई।
24 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
???? राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस
-
कैसा रहेगा आज का दिन पढ़े अपना राशिफल
आज के लिए राशिफल (24-12-2023)
मेष
24-12-2023आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी, तभी आप सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे और अपने बलबूते पर कुछ करके दिखाएंगे, जिससे परिवार के लोगों को भी खुशी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
—————————————
वृष
24-12-2023आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार लाभ ना मिलने से आप परेशान रहेंगे। आप अपने निवेश को आज धन की किसी बड़ी योजना में लगाने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। आज व्यापार में आप कोई डील न करें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग
—————————————
मिथुन
24-12-2023आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर चिंताग्रस्त रहेंगे और परिवार में किसी समस्या के लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपका किसी नए मकान को खरीदने का सपना पूरा होगा। किसी वाद विवाद की स्थिति में आपको पड़ने से बचना होगा। कोई काम आपका यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
—————————————
कर्क
24-12-2023आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार में लोग आपकी बातों का मान रखेंगे और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप कोई बड़ा निर्णय परिवार के हित में ले सकते हैं, लेकिन उसमें भी कोई सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफेद रंग
—————————————
सिंह
24-12-2023आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी अप्रिय घटना से आप परेशान रहेंगे और बिजनेस में आपको आज अपने किसी साथी से धोखा मिल सकता है, जिसका असर आपकी कमाई पर भी पड़ेगा। यदि आपका कोई मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके शरीर में थकावट रहने के कारण मानसिक परेशानियों को महसूस करेंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
—————————————
कन्या
24-12-2023आज का दिन नौकरी के लिए अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती हो सकती है। परिवार में यदि कोई पुराना वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे धन संबंधित मदद मांगने आ सकता है। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं, नहीं तो वह आपको किसी काम का झांसा दे सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर-पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग
—————————————
तुला
24-12-2023आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय में आपके कुछ बदलावों का असर आपके लाभ पर भी पड़ सकता है। आप अपनी धन संबंधी समस्याओं को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें। वह इसका फायदा उठा सकते हैं। परिवार में किसी अप्रिय घटना के घटना के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
—————————————
वृश्चिक
24-12-2023आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा लाभ मिलने से आप पसन्न रहेंगे और यदि किसी शारीरिक कष्ट को लेकर आप परेशान थे, तो वह भी आज दूर होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा निवेश बहुत ही सोच विचारकर करना होगा। यदि किसी काम को लेकर उलझन चली आ रही थी, तो वह भी दूर हो भी सकती है। आप परिवार वालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
—————————————
धनु
24-12-2023आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। व्यवसाय में किसी काम को लेकर हानि उठानी पड़े, तो उसमें आप सावधानी बरतें और परिवार में किसी संपत्ति संबंधित मामले को लेकर आज विवाद हो सकता है। आप विरोधियों के षड्यंत्र से बचने की कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। बिजनेस में आप किसी को साझेदार बनाने से बचें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा रंग
—————————————
मकर
24-12-2023आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा और आप यदि किसी नए वाहन को लेकर आएंगे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में यदि सदस्यों में किसी बात को लेकर कलह की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसे आप बड़े सदस्य की मदद से दूर करने की कोशिश करें और दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है, जिससे आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
—————————————
कुंभ
24-12-2023आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके व्यापार में यदि कोई जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आज आपके उस धन के वापस मिलने में बहुत ही समस्या होगी। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
—————————————
मीन
24-12-2023आज का दिन आपके लिए कुछ समस्या से भरा रहने वाला है। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो वह दूर होगा। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
—————————————
-
आज का पंचांग
दैनिक पंचांग
दिनांक :24 – 12 – 2023(रविवार)
सूर्योदय :07.09 am
सूर्यास्त :05.43 pm
सूर्य राशि :धनु
चन्द्रोदय :03.26 pm
चंद्रास्त :05.25 am
चन्द्र राशि :वृषभ
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
अमांत महीना :मार्गशीर्ष 12
पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 27
पक्ष :शुक्ल 13
तिथि :द्वादशी 06:24 AM तक, बाद में त्रयोदशी
नक्षत्र :कृत्तिका 09:19 PM तक, बाद में रोहिणी
योग :सिद्ध 07:17 AM तक, बाद में साध्य 05:41 AM तक, बाद में शुभ
करण :कौलव 06:07 PM तक, बाद में तैतिल 05:55 AM तक, बाद में गर
राहु काल :4.30 – 6.00 PM
कुलिक काल :3.00 – 4.30 pm
यमगण्ड :12.00 – 1.30 pm
अभिजीत मुहूर्त :12:05 PM – 12:47 PM
दुर्मुहूर्त :04:18 PM – 05:00 PM