Month: December 2023

  • बुधवार के लिये पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :20 – 12 – 2023(बुधवार)
    सूर्योदय :07.07 am
    सूर्यास्त :05.41 pm
    सूर्य राशि :धनु
    चन्द्रोदय :12.52 pm
    चंद्रास्त :01.23 am
    चन्द्र राशि :मीन
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :मार्गशीर्ष 8
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 23
    पक्ष :शुक्ल 8
    तिथि :अष्टमी 11:14 AM तक, बाद में नवमी
    नक्षत्र :पूर्वभाद्रपदा 12:02 AM तक, बाद में उत्तरभाद्रपदा 10:58 PM तक, बाद में रेवती
    योग :व्यातीपात 03:56 PM तक, बाद में वरीयान
    करण :बव 11:14 AM तक, बाद में बालव 10:24 PM तक, बाद में कौलव
    राहु काल :12.00 – 1.30 pm
    कुलिक काल :10.30 am – 12.00 pm
    यमगण्ड :7.30 – 9.00 am
    अभिजीत मुहूर्त :-
    दुर्मुहूर्त :12:03 PM – 12:45 PM

  • राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में आयोजित किया गया सामुदायिक लामबंदी कार्यक्रम।

    राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में आयोजित किया गया सामुदायिक लामबंदी कार्यक्रम।

    अर्की आजतक

    अर्की

    राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्डा की अध्यक्षता में  सामुदायिक लामबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उच्च एवम प्राथमिक विद्यालय की एस एम सी प्रधान और एसएमसी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक यशपाल ने सभी को संबोधित करते हुए सामुदायिक सहभागिता एवम लामबंदी कार्यक्रम के उद्देश्य रूपरेखा व कार्यक्षेत्र की जानकारी सभी एसएमसी सदस्यों को दी।उन्होंने विद्यालय का सहारा समुदाय हमारा व विद्यालय में चल रही गतिविधियों के बारे में चर्चा व नशे के दुष्प्रभाव और साइबर सुरक्षा ओर विद्यालय के विकास हेतु एसएमसी सदस्यों से सहयोग की आगे के लिए अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी एसएमसी सदस्यों को विद्यालय में भोजन भी करवाया गया।

  • बी एल स्कूल कुनिहार की गुंजन ठाकुर राष्ट्रीय स्तरीय खेल कूद स्पर्धा में प्रदेश का करेगी नेतृत्व

    बी एल स्कूल कुनिहार की गुंजन ठाकुर राष्ट्रीय स्तरीय खेल कूद स्पर्धा में प्रदेश का करेगी नेतृत्व


    अर्की आज तक,(ब्यूरो): बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार की छात्रा गुंजन ठाकुर का राष्ट्रीय स्तरीय खेल कूद स्पर्धा शॉट पुट व् डिस्कस थ्रो में चयन हुआ है । जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की गुंजन ठाकुर ने राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो और शॉट पुट में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल अपने नाम किया जिससे गुंजन ठाकुर का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद स्पर्धा के लिए हुआ जो की महाराष्ट्र में 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक आयोजित की जाएगी । उन्होंने बताया की गुंजन ठाकुर राष्ट्रीय सतरीय खेल कूद सर्प्धा के लिए प्रशिक्षण शिविर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में 19 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक भाग लेगी जिसमे विभिन्न प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षक इनको प्रशिक्षण देंगे । विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर ने इस उपलब्धि के लिए उच्च उप शिक्षा निदेशक सोलन जगदीश नेगी , खेल प्रभारी जिला सोलन, गुंजन ठाकुर व उनके अभिभावक रविंदर सिंह एवं मीना कुमारी , शारीरिक शिक्षक अरुणा शर्मा और अमर देव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की गुंजन ठाकुर लगातार 5 वर्षो से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हो चुकी हैं और वह एक बहुत ही उम्दा ख़िलाड़ी है । उन्होंने बताया की इस वर्ष गुंजन हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करके मराष्ट्र में शॉट पुट व् डिस्कस थ्रो में अपना दम दिखाएगीI इस उप्लब्धि से विद्यालय और क़स्बा कुनिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है । छात्रा गुंजन ठाकुर को प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल , मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा , और समस्त अध्यापक वर्ग ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाये दी ।

  • इतिहास के पन्नो से :- आज गोवा मुक्ति दिवस

     

    19 दिसंबर – आज का इतिहास

    आज गोवा मुक्ति दिवस

     

    ???? गोवा मुक्ति दिवस प्रति वर्ष 19 दिसम्बर को मनाया जाता है। भारत को यूं तो 1947 में ही आज़ादी मिल गई थी, लेकिन इसके 14 साल बाद भी गोवा पर पुर्तग़ाली अपना शासन जमाये बैठे थे। 19 दिसम्बर, 1961 को भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय अभियान शुरू कर गोवा, दमन और दीव को पुर्तग़ालियों के शासन से मुक्त कराया था।

    19 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? किंग हेनरी द्वितीय 1154 में इंग्लैंड के सम्राट बने।

    ???? अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की 1919 में स्थापना हुयी।

    ???? जर्मन सीरियल किलर फ्रिट्ज हार्मैन को हत्या की एक श्रृंखला के लिए 1924 में मौत की सजा सुनाई गई।

    ???? उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की 1927 में स्थापना हुयी।

    ???? महान् स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ां और रोशन सिंह को 1927 में अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।

    ???? जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने 1941 में सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली।

    ???? सन 1961 में गोवा स्वतंत्र हुआ।

    ???? ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने 1961 में गोवा के बॉर्ड में प्रवेश किया।

    ???? ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से 1983 में फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हो गई।

    ???? चीन एवं ब्रिटेन के मध्य 1984 में 1997 तक हांगकांग चीन के वापस करने संबंघी समझौते पर हस्ताक्षर।

    ???? अमर्त्य सेन को 1998 में बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा, डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित।

    ???? 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद 1999 में मकाऊ का चीन को हस्तांतरण।

    ???? ऑस्ट्रेलिया ने 2000 में वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।

    ???? संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2003 में कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।

    ???? अफ़ग़ानिस्तान में तीन दशक बाद 2005 में लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।

    ???? शैलजा आचार्य को 2006 में नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।

    ???? टाइम पत्रिका ने 2007 में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा।

    ???? केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने 2008 में आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।

    ???? पार्क ग्युन हे 2012 में दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

    19 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    ???? गोवा, दमन व् दियू मुक्ति दिवस

  • कैसा रहेगा आज का दिन जानिए अपना राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (19-12-2023)

    मेष
    19-12-2023

    आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। यदि आप प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको कोई दूसरा अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसमें आपको वेतन वृद्धि तथा पदोन्नति प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : मैरून रंग

    —————————————

    वृष
    19-12-2023

    आज नए निवेश करने का सही समय है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। काम की जगह चल रहे षड़यंत्र की वजह से आपका थोड़ा नुकसान होने की आशंका बन रही है। बेकार के विवादों से दूर रहना ही आपके लिए ठीक होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आने वाले समय में आपको अपने हर कार्य में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव आज समाप्त हो जायेगा।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    मिथुन
    19-12-2023

    आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आदत से आपकी खुशियों पर पानी फिर सकता है। बेहतर होगा आज के दिन गुस्सा करने से बचें। दूसरे लोगों से मिलना-जुलना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। दूसरे शहर की यात्रा के योग बन रहा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आज सफलता मिलेगी। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

    —————————————

    कर्क
    19-12-2023

    आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। यदि आपका कोई भूमि वाहन अथवा जमीन जायदाद से संबंधित कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों द्वारा आपको संपत्ति प्राप्त होगी, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपकी वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है। आज परिवार के छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    सिंह
    19-12-2023

    आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। अपने काम से संबंधित प्रगति देखकर सुकून मिलेगा, लेकिन अपेक्षा के अनुसार न होने की वजह से थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध टूटने का डर रह सकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

    —————————————

    कन्या
    19-12-2023

    आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आज आप पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करने का मन बनायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। भाई-बहनों के साथ भी आपके रिश्ते बेहतर होंगे। वाहन लेने का मन बनायेंगे। लवमेट्स को अचानक कोई सरप्राइज मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    तुला
    19-12-2023

    आज का दिन आपको मानसिक शांति देने वाला रहेगा, क्योंकि यदि आपके माता-पिता में से किसी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो आज आपको उसमें राहत मिलती दिख रही है, जिसके कारण आपके मन में परेशानियां खत्म होंगी। यदि आप अपने किसी जमीन जायदाद से जुड़े मुद्दे को लेकर परेशान हैं, तो उसमें भी आज आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन किया था, तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    19-12-2023

    आज कोई नया काम हाथ में लेने के पहले पुराना काम निपटाने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी और नए रास्ते भी खुलेंगे। आंखों से संबंधित रोगों से अलर्ट रहें। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। अगर आपने खुद पर नियंत्रण नहीं रखा तो नुकसान हो सकता है। आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    धनु
    19-12-2023

    आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें। आज किसी पुराने दोस्त से फ़ोन पर देर तक बात होगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    मकर
    19-12-2023

    आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से कार्य करने के लिए रहेगा। आज आप किसी नए व्यवसाय कि शुरुआत करेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। पारिवारिक जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी विवाह योग सदस्य के लिए किसी परिचित से बातचीत कर सकते हैं और विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगवा सकते हैं। आज आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जिस कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    कुंभ
    19-12-2023

    आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। ज्यादा उत्साह में काम करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा लेकिन स्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेंगी। विदेश से व्यापार करने वालों के लिए सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। लोगों के मन में आपके लिए कोई गलतफहमी भी हो सकती है। आज आप अपना पराक्रम बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

    —————————————

    मीन
    19-12-2023

    आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ेगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखें, आपके लिये अच्छा होगा। संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी, लेकिन आप सब चीज़ों को अच्छे से मैनेज कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :19 – 12 – 2023(मंगलवार)
    सूर्योदय :07.06 am
    सूर्यास्त :05.40 pm
    सूर्य राशि :धनु
    चन्द्रोदय :12.17 pm
    चंद्रास्त :12.24 am
    चन्द्र राशि :कुंभ 06:21 PM तक, बाद में मीन
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :मार्गशीर्ष 7
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 22
    पक्ष :शुक्ल 7
    तिथि :सप्तमी 01:07 PM तक, बाद में अष्टमी
    नक्षत्र :शतभिषा 01:21 AM तक, बाद में पूर्वभाद्रपदा
    योग :सिद्धि 06:38 PM तक, बाद में व्यातीपात
    करण :वणिज 01:07 PM तक, बाद में विष्टि 12:09 AM तक, बाद में बव
    राहु काल :3.00 – 4.30 pm
    कुलिक काल :12.00 – 1.30 pm
    यमगण्ड :9.00 – 10.30 pm
    अभिजीत मुहूर्त :12:02 PM – 12:44 PM
    दुर्मुहूर्त :09:13 AM – 09:55 AM, 11:03 PM – 11:57 PM

  • बुघार विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने विद्यार्थियों को अपने धनराशि से ब्लेजर वितरित किए लोगो ने की प्रशंसा

    बुघार विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने विद्यार्थियों को अपने धनराशि से ब्लेजर वितरित किए लोगो ने की प्रशंसा

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने विद्यार्थियों को अपने धनराशि से ब्लेजर वितरित किए। इस कार्य हेतु समाज का हर वर्ग उनकी भूरि भूरि प्रशंसा कर रहा है। कक्षा एक से लेकर कक्षा 12वीं तक के कुल 146 विद्यार्थियों को ब्लेजर वितरित किए गए। विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकतर विद्यार्थी आर्थिक रूप से संघर्षशील पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते है। ऐसे में प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने विद्यार्थियों को अपनी धनराशि से ब्लेजर मुहैया करवाकर एक मिसाल पेश की है। ब्लेजर प्राप्त करते हुए विद्यार्थी अत्यंत प्रसन्न मुद्रा में दिखे। विद्यार्थियों ने विशेष कर प्रधानाचार्य रेखा राठौर का आभार जताया। एसएमसी प्रधान खेमराज ठाकुर ने प्रधानाचार्य रेखा राठौर द्वारा विद्यार्थियों को अपनी धनराशि से ब्लेजर बांटने के इस उदार कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रथम बार हुआ है किसी प्रधानाचार्य ने इस विद्यालय में विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ब्लेजर बांटे हैं। पंचायत प्रधान गुरदेई ठाकुर व पूर्व पंचायत प्रधान विजय ठाकुर ने भी प्रधानाचार्य के ब्लेजर वितरण के इस उदार कार्य की प्रशंसा की व इसे एक अत्यंत सराहनीय कदम बताया।

  • राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग के विद्यार्थीयों और अध्यापकों ने किए माता श्री नयना देवी जी के दर्शन।

    राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग के विद्यार्थीयों और अध्यापकों ने किए माता श्री नयना देवी जी के दर्शन।

    अर्की आजतक

    अर्की

    मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्डा की अध्यक्षता में राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग के विद्यार्थीयों और अध्यापको ने रविवार को शैक्षिक भ्रमण के साथ माता श्री नयना देवी जी के दर्शन किए।रविवार की सुबह लड़ोग विद्यालय से छ : बजे अध्यापक और विद्यार्थी सबसे पहले आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हुए । आनंदपुर साहिब गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन और विरासते खालसा में भ्रमण किया वहां से भाखड़ा डैम से घूमते हुए श्री नयना देवी जी पहुंच कर माता नेना देवी के दर्शन किए। उसके बाद शाम होते हुए लड़ोग विद्यालय में पहुंच कर सभी अपने अपने घरों को चले गए।
    विद्यालय से मुख्य अध्यापिका के इलावा अध्यापकों में यशपाल वर्मा भूपेन्द्र कुमार शास्त्री, पवन कुमार , सरोज कुमारी, अतिबाला,ने बच्चों को यह भ्रमण करवाया और भ्रमण के समय जगह जगह पर घूमें गए स्थानों के महत्व और विशेषताओं को बताया।

  • विकसित भारत संकल्प यात्रा 140 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा : प्रतिभा कंवर

    विकसित भारत संकल्प यात्रा 140 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा : प्रतिभा कंवर


    अर्की आज तक, कुनिहार(ब्यूरो)
    भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सचिव प्रतिभा कंवर ने जानकारी देते हुए कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा 140 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है। भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी द्वारा लिया गया और उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। इस प्रकार की अनेक योजनाएं चलाकर गरीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा काम शुरू हुआ।
    प्रतिभा कंवर ने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के उद्देश्य से यह विकसित भारत संकल्प यात्रा हर पंचायत में चलाई जा रही है ताकि हर वर्ग को इन योजनाओं की जानकारी हो। इस अवसर पर अनिल गर्ग,सुरेश जोशी,अभिनव झांझी,अंकुश,विनोद तनवर,प्रवीण कालिया,धर्म सिंह,प्रतीक गौतम आदि मौजूद रहे।

  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में स्वास्थ्य विभाग द्वारा  एड्स जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    अर्की आजतक

    अर्की

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय (बातल)अर्की में अर्की स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीएमओ अर्की के तत्वाधान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्यथिति महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ0 सुनीता शर्मा रही।
    इस दौरान महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स के बारे में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।तृतीय वर्ष में शिक्षा प्राप्त करने वाली किरण व रोहिणी ने भाव पूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किया।
    इस मौके पर परामर्शदाता विजय शांडिल ने उपस्थित छात्राओं को एड्स के कारण बताये की संक्रमित माँ से बच्चे को,संक्रमित खून चढाने से,संक्रमित सुई व सिरिंज से,खुलेआम टेटू बनवाने से,असुरक्षित यौन सम्बन्ध से यह बीमारी फैलती है। इसके पश्चात उन्होंने इसके लक्षण व बचाव के बारे में बताया।

    इस अवसर पर विभाग के सीनियर लैब तकनिशियन मनीष कुमार द्वारा एचआईवी हैपेटाइटिस बी हेपेटाइटिस सी की जांच के लिए लगभग 80 छात्राओं के सेम्पल लिए गए। साथ ही एसटीएलएस हेमंत गुप्ता द्वारा क्षय रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भूषण वर्मा हेल्थ सुपरवाइजर उपस्थित रहे।