Month: December 2023

  • इतिहास के पन्नो से

     

    21 दिसंबर – आज का इतिहास

    21 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? जॉन जे 1784 में अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।

    ???? रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने 1898 में रेडियम की खोज की।

    ???? अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने 1921 में धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।

    ???? ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर 1923 में नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।

    ???? अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड 1931 में न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।

    ???? रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन 1937 में किया गया।

    ???? पुर्तग़ाली शासकों ने 1949 में इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।

    ???? सैफुद्दीन किचलू 1952 में तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।

    ???? अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने 1962 में बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।

    ???? कर्ट वॉल्डहाइम 1971 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।

    ???? पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन को 1974 में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।

    ???? मेडागास्कर में 1975 में संविधान लागू हुआ।

    ???? स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 1988 में 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    ???? कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 1991 में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।

    ???? नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का 1998 में इस्तीफ़ा।

    ???? ब्रिटेन ने 2002 में धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।

    ???? कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को 2008 में अमेरिका पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।

    ???? गंगनम स्टाइल 2012 में यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

  • कैसा रहेगा आज का दिन देखें आज का राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (21-12-2023)

    मेष
    21-12-2023

    आज आपके जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने घर का निर्माण अथवा साज-सज्जा की चीजों पर भी ध्यान लगाएंगे, वे उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। आज आपको अपने घर में कोई नई वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं, जो खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपको अपनी माताजी का हर मामले में सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है, लेकिन यदि आज वह आपसे कोई कार्य करने को कहें, तो वह भी अवश्य करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों को लेकर किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपके परिवार में कोई उत्सव हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

    —————————————

    वृष
    21-12-2023

    आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बनने की संभावना है, आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवारवालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। कोई नया कार्य सीखने का मौका मिलेगा जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    मिथुन
    21-12-2023

    आज का दिन आपके लिए कड़े संघर्ष का दिन रहेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको थकान व तनाव भी हो सकता है। यदि आज कोई कार्य ऐसा हो,जो आगे के लिए टल रहा हो, तो उसमें आपको धैर्य से कार्य लेना है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके सहयोगी इसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको थकान व तनाव के कारण कुछ सिरदर्द, बदनदर्द आदि जैसी शिकायत हो सकती है। आज आपको अपने भाइयों का सहयोग भी हर परिस्थिति में मिलता दिख रहा है, जो आपको मजबूती देगा। आज जीवनसाथी की ओर से भी आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

    —————————————

    कर्क
    21-12-2023

    आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों के किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनेगा। घर पर कोई मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं जिससे घर में खुशहाली आयेगी। रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चाह रहे तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई पार्टनर मिलेगा। घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    सिंह
    21-12-2023

    आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके अपने मन को हल्का करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के सहयोग से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे। यदि नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई कार्य सौंपा जाए, तो उसे उन्हें पूरे ध्यान से करना होगा, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है, जिसके कारण उनकी तरक्की भी रुक सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    कन्या
    21-12-2023

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आचानक आय के रास्ते मिलेंगे, जिसका लाभ उठाने में आप सफल होंगे। आज आपके लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप जीवनसाथी की सहायता लेंगे। इस राशि के बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपको कोई ऐसी बात पता चलेगी जिसे जानकर आप सरप्राइज महसूस करेंगे। दामंपत्य जीवन में चलती आ रही समस्याएं समाप्त होगी।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

    —————————————

    तुला
    21-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है, क्योंकि सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को भी मान सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है और यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को करेंगे, तो उसके लिए भी आपको कोई पार्टनर मिल सकता है और उसके लिए दिन भी उत्तम रहेगा। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को आज उनका धन दोगुना होकर वापस मिलेगा। यदि आज कोई भी निर्णय ले, तो वह बहुत ही सोच विचार कर लें, तभी वह सफल हो पाएगा अन्यथा उसके कारण आपके किसी परिवार के सदस्य को भी परेशानी हो सकती है। आज आपको आपको अपनी किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    21-12-2023

    आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सहयोगियों से मदद मिलेगी जिससे आपका कार्य जल्दी पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ होने से घरवालों के साथ पार्टी करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : गेरुआ रंग

    —————————————

    धनु
    21-12-2023

    आज के दिन आप थोड़ा उदास रहेंगे, जिसके कारण आपके कामों में भी रुकावट आएगी, इसलिए आज आपको अपने मन की किसी भी समस्या को किसी से साझा करते समय ध्यान देना होगा कि कोई आपकी उस बात में फायदा ना उठाएं। यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्जा है, तो आज आप उसे उतारने में भी सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह जीवनसाथी की मदद से समाप्त होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन करने की सोच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह मे आ रही बाधा आज दूर होगी, जिसके कारण उनके लिए कोई उत्तम अवसर आ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    मकर
    21-12-2023

    आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपको खुशियां देंगे। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे हो जायेंगे। आज किसी से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

    —————————————

    कुंभ
    21-12-2023

    आज का दिन आपके स्वास्थ्य गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और नौकरी कर रहे जातकों को उनके शत्रु भी परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन उनको ध्यान देना होगा कि कुछ शत्रु उनके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, इसलिए उन्हें पहचाने और उनसे सावधान रहें। यदि आज आप किसी बैंक संस्था से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लेने का मन बनाया है, तो वह उस परीक्षा के लिए आज आवेदन कर सकते हैं। आज सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    मीन
    21-12-2023

    आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज आप घर की जरूरत का सामान लेने मार्किट जायेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : गुलाब रंग

    —————————————

  • बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा मुस्कान ने संस्कृत श्लोक उच्चारण में प्राप्त किया द्वितीय स्थान।

    बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा मुस्कान ने संस्कृत श्लोक उच्चारण में प्राप्त किया द्वितीय स्थान।

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय माध्यमिक विद्यालय चमाकड़ी ने संस्कृत प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया। मुख्याध्यापक हेमन्त कपिला ने बताया कि हिमाचल संस्कृत अकादमी की ओर से बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय की छात्रा मुस्कान ने संस्कृत श्लोक उच्चारण में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के मुख्याध्यापक हेमन्त कपिला,विद्यालय स्टाफ व एसएमसी प्रधान ने मुस्कान को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के अध्यापकों के अथक प्रयास से मुस्कान ने श्लोक उच्चारण में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने समस्त अभिभावकों एवं बच्चों को बधाई दी।

  • नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुन्दन के बच्चे राष्ट्रीय स्तर की थ्रो बॉल प्रतियोगिता में लेंगे भाग

    नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुन्दन के बच्चे राष्ट्रीय स्तर की थ्रो बॉल प्रतियोगिता में लेंगे भाग

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुन्दन के बच्चे राष्ट्रीय स्तर की थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शारीरिक शिक्षक पूर्ण चंद शर्मा ने बताया कि विद्यालय के तीन छात्र ललित,पुनीत और पुष्पित और तीन छात्रा राधिका,शिवानी,साक्षी का चयन राष्ट्रीय जूनियर और सीनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है,जो 27 से 29 दिसंबर चांडिल झारखंड में आयोजित होगी। विद्यालय प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। बच्चों की इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य बी आर वर्मा,पीटीए अध्यक्ष कपिल देव,सोलन थ्रोबॉल संगठन के अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर ने बच्चों को बधाई दी। सोलन जिला थ्रोबॉल संगठन के सचिव हरेंद्र वर्मा ने हिमाचल थ्रो बॉल एसोसिएशन के सचिव जोगेंद्र देव आर्य,रेफरी यशवीर राणा,अध्यक्ष अमन शर्मा और हिमाचल टीम के कोच पूर्ण चंद शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन लोगों के अथक प्रयासों से ही इस खेल को हिमाचल में लोकप्रिय बनाया जा रहा है।

  • वीरवार के लिये पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :21 – 12 – 2023(गुरुवार)
    सूर्योदय :07.07 am
    सूर्यास्त :05.41 pm
    सूर्य राशि :धनु
    चन्द्रोदय :01.27 pm
    चंद्रास्त :02.22 am
    चन्द्र राशि :मीन 10:09 PM तक, बाद में मेष
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :मार्गशीर्ष 9
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 24
    पक्ष :शुक्ल 9
    तिथि :नवमी 09:37 AM तक, बाद में दशमी
    नक्षत्र :रेवती 10:09 PM तक, बाद में अश्विनी
    योग :वरीयान 01:27 PM तक, बाद में परिघ
    करण :कौलव 09:37 AM तक, बाद में तैतिल 08:55 PM तक, बाद में गर
    राहु काल :1.30 – 3.00 am
    कुलिक काल :9.00 – 10.30 am
    यमगण्ड :6.00 – 7.30 am
    अभिजीत मुहूर्त :12:03 PM – 12:45 PM
    दुर्मुहूर्त :10:39 AM – 11:21 AM, 02:52 PM – 03:34 PM

  • इतिहास के पन्नो से :- आज अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस

     

    20 दिसंबर – आज का इतिहास

    आज अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस

     

    ???? अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस प्रत्येक वर्ष 20 दिसंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। एकता का संदेश देने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस घोषित किया है। अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस का उद्देश्य है लोगों को विविधता में एकता का महत्व बताते हुए जागरूकता फैलाना। दुनिया के विभिन्न देश इस दिन अपनी जनता के बीच शांति, भाईचारा, प्यार, सौहार्द और एकता के संदेश का प्रसार करते हैं।

    20 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? लार्ड क्लाईव को 1757 में बंगाल का गवर्नर बनाया गया।

    ???? ब्रिटेन ने 1780 में हालैंड के खिलाफ युद्ध की घाेषणा की।

    ???? ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और रूस ने 1830 में बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।

    ???? महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1876 में राष्ट्र गीत वंदे मातरम की रचना की।

    ???? अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने 1919 में आव्रजन पर रोक लगाई।

    ???? बेगर फैटरनिटि (संयुक्त राज्य अमेरिका के जेसुइट कॉलेज में स्थापित पहली सामाजिक बिरादरी) की 1923 में 9 लोगों ने स्थापना की जो पोप से ऐसा करने की अनुमति हासिल कर चुके थे।

    ???? जर्मनी में 1924 में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई।

    ???? महात्मा गांधी 1946 में श्रीरामपुर में एक महीने तक रूके।

    ???? ओमान और ब्रिटेन के बीच समझौते के बाद 1951 में ओमान स्वतंत्र हुआ।

    ???? भारतीय गोल्फ संघ का 1955 में गठन।

    ???? अमेरिका में 1956 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बसों में होने वाले रंगभेद पर रोक लगाई जानी चाहिए।

    ???? गोरख प्रसाद ने 1957 में पदमुक्त होकर नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा संयोजित हिंदी विश्वकोश का संपादन भार ग्रहण किया।

    ???? भारतीय गेंदबाज जासू पटेल ने 1959 में कानपुर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर नौ विकेट लिए।

    ???? जर्मनी में बर्लिन की दीवार को 1963 में पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।

    ???? जरनल याह्या ख़ाँ द्वारा 1971 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।

    ???? यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की 1973 में मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।

    ???? इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन ने 1976 में अपने पद से इस्तीफा दिया।

    ???? तिरूपति बालाजी मंदिर में 1985 में भगवान वैंकटेश्वर को 5.2 करोड रुपये की कीमत वाला हीरा जडित मुकुट चढाया गया।

    ???? संसद ने 1988 में 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

    ???? भारत और पाकिस्तान 1990 में एक दूसरे पर परमाणु हमले न करने पर सहमत हुए।

    ???? पॉल कीटिंग 1991 में आस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री बने।

    ???? भारत और यूरोपीय संघ के बीच 1993 में ब्रसेल्स में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गये।

    ???? सन 1998 में 13वें एशियाई खेलों का रंगारंग समापन, बिल क्लिंटन एवं कैनेथ स्टार को स्टार टाइम पत्रिका ने मैन आफ़ दी इयर घोषित किया, चीन द्वारा इरीडियम आधारित दो संचार उपग्रह छोड़े गये।

    ???? अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 1999 में हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु रवाना।

    ???? दक्षिण कोरिया ने 2002 में उत्तर कोरिया मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका से सहयोग मांगा।

    ???? पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने 2007 में पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।

    ???? स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने 2008 में जमा कर्ज़ पर ब्याज दरें घटाईं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय चुनाव पर रोक लगी। विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली।

    20 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    ???? विश्व मानव एकता दिवस

  • कैसा रहेगा आज का दिन जाने अपने राशिफल से

     

    आज के लिए राशिफल (20-12-2023)

    मेष
    20-12-2023

    आज के दिन आपको आपकी वाणी की मधुरता मान-सम्मान दिलवाएगी, जिस कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन फिर भी आपको किसी से बातचीत करते समय शब्दों को तोलकर बोलना बेहतर होगा। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने व्यापार के लिए यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाए। आज आपकी कार्यकुशलता से आप अपने काफी मसले आसानी से हल कर लेंगे, लेकिन आज आपको कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता दिख रहा है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

    —————————————

    वृष
    20-12-2023

    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। व्यापार में काफी इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका आपको मिलेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। किसी चिज को लेकर उलझन में रहेंगे। कुछ समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    मिथुन
    20-12-2023

    आज का दिन आपके लिए काफी खर्चा भरा रहेगा। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। यदि आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप अपना कर्जा को उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में भी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरा होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    कर्क
    20-12-2023

    आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। कारोबारियों को बड़ा फायदा होगा। समझदारी, आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक कार्यों की वजह से भाग-दौड़ करनी पडे़गी, इससे थकान महसूस होगी। संतान सुख प्राप्त होनें की सम्भावना है। दूर रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा। कामकाज में नए बदलाव करने से बचना चाहिए।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

    —————————————

    सिंह
    20-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार की कुछ योजनाओं के लिए किसी बैंक संस्था आदि से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को कुछ कैरियर में कोई नया ऑफर मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतिक्षा कर थे, इसलिए आपके लिए नौकरी बदलना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप किसी परिजन के घर पूजा पाठ आदि किसी मे सम्मिलित हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

    —————————————

    कन्या
    20-12-2023

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस खुश हो जाएंगे। अगर नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। अचानक कहीं से धन लाभ होगा। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। यात्रा पर जाना है तो अपने जरुरत का सामान लेना ना भूलें।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

    —————————————

    तुला
    20-12-2023

    आज आपको अपने किसी परिजन की व्यवहार से मन थोड़ा दुखी होगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, लेकिन आज यदि आपका कोई कानूनी मुकदमा चल रहा था, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। परिवार में आज आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे पूरा करने में आप व्यस्त रहेंगे। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसे समाप्त करके परिजन से मदद ले सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    20-12-2023

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होगें। पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव करेंगे तो बेहतर रहेगा, इससे फायदा भी होगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    धनु
    20-12-2023

    आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार मे आ रही हर समस्याओं का आप आगे बढ़ कर सामना करेंगे, लेकिन आपको आज ध्यान देना होगा कि आपकी इस आदत को लोग आपका समर्थन ना समझे, इसलिए आपको कुछ मामलों में तो तोलमोल कर ही बोलना बेहतर होगा। आज आपको कुछ पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, इसलिए बाहर के खान पान से परहेज रखें। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

    —————————————

    मकर
    20-12-2023

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे । किसी समारोह में जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। कारोबारियों को धन लाभ होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

    —————————————

    कुंभ
    20-12-2023

    आज आपको अपने पितरों व माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नई संपत्ति अथवा नए वाहन की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आप अपने पिताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए यदि उन्हें कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप अपने किसी व्यापार की डील के आगे बढ़ जाने से थोड़ा परेशान होंगे, लेकिन भविष्य में आपको इससे भी बेहतर अवसर हाथ लगेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

    —————————————

    मीन
    20-12-2023

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति की वजह से मूड थोड़ा खराब हो सकता है। पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे। धनलाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। आपके व्यापार में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

    —————————————

  • हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन नम्होल व दाड़लाघाट यूनिट की हुई मासिक बैठक

    हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन नम्होल व दाड़लाघाट यूनिट की हुई मासिक बैठक

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन नम्होल व दाड़लाघाट यूनिट की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता काली दास ने की। बैठक के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन दिवस मनाकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि महंगाई भते की क़िस्त जल्द जारी की जाए। सदस्यों ने बोर्ड प्रबंधन से आग्रह करते हुए कहा कि एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया राशि का भुगतान जल्द किया जाए। बैठक में राजेश धर्माणी को कैबिनेट मंत्री पद मिलने पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बधाई दी। इस अवसर पर वेलफेयर एसोसिएशन नम्होल व दाडलाघाट यूनिट के सदस्य बैठक में मौजूद रहे।

  • अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट के सभागार में द हंस फाऊंडेशन टीम अर्की के सहयोग से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

    अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट के सभागार में द हंस फाऊंडेशन टीम अर्की के सहयोग से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट के सभागार में द हंस फाऊंडेशन टीम अर्की के सहयोग से एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 90 लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।शिविर में उद्योग में काम करने वाले व्यक्तियों को डॉ विजय कुमार शांडिल ने एचआईवी एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी।सीनियर लैब टेक्नीशियन मनीष शर्मा ने हेप-बी,हेप-सी,सिफिली एचआईवी और टीबी रोग के सैंपल एकत्रित किए। इसमें स्वेच्छा से 90 लोगो ने अपनी स्क्रीनिंग करवाई। वही दूसरी और द हंस फाउंडेशन अर्की की टीम ने 90 लोगो के स्वास्थ्य की जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर में डॉ आशीष,राज्य कार्यक्रम अधिकारी राजन ठाकुर,लैब टेक्नीशियन रजनीश धीमान,फार्मासिस्ट प्रियंका शर्मा मौजूद रहे।

  • खनलग टीम ने ब्लेक बॉयज को हराकर जीता टूर्नामेंट का खिताब

    खनलग टीम ने ब्लेक बॉयज को हराकर जीता टूर्नामेंट का खिताब

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    ग्राम पंचायत बसंतपुर में मस्त राम खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 30 स्थानीय टीमों ने भाग लिया।पिछले दो हफ़्तों से चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में युवा कांग्रेस अर्की अध्यक्ष हेमन्त वर्मा एडवोकेट ने क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के अंतिम मुक़ाबला में युवाओं के बीच उत्साह और जोश का संगम देखने को मिला। अंतिम मुकाबला ब्लैक बॉयज़ घणाहट्टी और खनलग के बीच हुआ। खनलग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 77 रन बनाए,जवाबी बल्लेबाज़ी में ब्लैक बॉयज़ ने ऑल आउट होकर 66 रन ही बना पाए। इस तरह खनलग टीम ने 10 रनों से जीत हासिल की और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। वर्मा ने कहा कि खेल हमें न केवल जीत की राह दिखाता है,बल्कि जीवन में जोश और उत्साह बढ़ाता है। हार-जीत,दोनों ही अनुभवों से हमें कुछ नया सिखाते हैं। इस सफलता के पीछे होने वाली मेहनत और उत्साह को देखते हुए युवाओं को खेल में अपना हुनर और संकल्प बनाने की प्रेरणा मिली है। यह प्रतियोगिता न केवल एक खेल का मैदान था,बल्कि यहाँ युवाओं को जीतने का जज्बा और सहयोग की भावना को देखने का एक मिलन था। हेमन्त वर्मा द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम स्टार्टअप का व्याख्यान युवाओं को प्रेरित करने के लिए किया और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को स्थानीय समस्याओं से अवगत करवाने और उन्हें पूरा करवाने का आश्वाशन दिया। इस मौके पर धनी राम,श्याम लाल,लेख राम,युवा कांग्रेस अर्की के उपाध्यक्ष ख़ेम चंद,नरेंद्र ठाकुर,तरुण शर्मा,लेख राम,इन्द्र ठाकुर,भगत राम शामिल रहे।