Month: June 2024

  • पेंशनरो को नए वेतनमान की बकाया राशि सहित मंहगाई भत्तो का भुगतान न करने पर सरकार को घेरा

    पेंशनरो को नए वेतनमान की बकाया राशि सहित मंहगाई भत्तो का भुगतान न करने पर सरकार को घेरा

    अर्की आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    भारतीय राज्य पैन्शनर महा संघ ने पैन्शनरो को नये वेतनमान की बकाया राशि और 12% मंहगाई राहत की किस्तो का अभी तक भुगतान न किये जाने को लेकर सरकार को आड़े हाथो लिया है।
    कुनिहार में आयोजित प्रैस वार्ता में महासंघ के प्रदेश महामंत्री इन्द्र पाल शर्मा ने कहा कि पैन्शनरो के वेतनमान की बकाया राशि की चार किश्ते बकाया है और उपर से मंहगाई की 12%किश्ते भी देय है, जबकी आगामी जुलाई से बढ़ कर 16%हो जायेगी।वर्ष 2022जुलाई की किस्त का एरियर 25 महिनो से बकाया है, जो अभी तक प्रदेश के पेंशनरो को नहीं मिला है।
    जनवरी 2021से जनवरी 2022 के मध्य सेवानिवृत हुये कर्मचारियो को आज तक कोई भुगतान नहीं किया गया।
    इन्द्र पाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सुखु सरकार कर्मचारी वर्ग व पैन्शनरो की विरोधी सरकार है। इनके पास अपने मंत्रियो,
    6 सीपीएस, 35एडवोकेट की फौज,दो दर्जन सलाहकार व निगम बोर्डो के केबिनेट दर्जे के सिपेसलारो को वेतन भत्तो पर हर माह करोड़ो रुपये खर्च करने के लिए पैसा है,परन्तु कर्मचारियों व पैन्शनरो को देने के लिये पैसे नहीं हैं। शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश की पहली ऐसी सरकार है जिसने दो वर्षो का एरियर व 12% मंहगाई राहत व नये वेतनमान की बकाया राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया तथा प्रदेश के करीब 2 लाख पैन्शनरो के बकाया राशि व भते तथा करोड़ो रुपये के चिकित्सा बिलो को नही दिया। सैकड़ों पैन्शनर इन्तजार करते करते स्वर्ग सिधार गये। भारतीय राज्य पैन्शनर महासंघ प्रदेश के पैन्शनरो से अपील करता है कि आगामी 10 जुलाई को हो रहे 3 विधानसभा उपचुनाव मे सभी अपने परिवार तथा अन्य संबंधियो सहित सरकार के विरूध अपना वोट करे तथा उसके बाद आगामी संघर्ष के लिये एक जुट हो जाये।
    अब केवल एक यही रास्ता बचा है अपने हको को लेने के लिये।इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग,चेत राम श्यामा नंद,भवानी शंकर,जगदीश चंदेल,गोपाल कृष्ण,
    सुशील शर्मा,भगवान सिंह ओमप्रकाश राणा उपस्थित रहे ।

  • पेंशनरो को नए वेतनमान की बकाया राशि सहित मंहगाई भत्तो का भुगतान न करने पर सरकार को घेरा

    पेंशनरो को नए वेतनमान की बकाया राशि सहित मंहगाई भत्तो का भुगतान न करने पर सरकार को घेरा

    अर्की आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    भारतीय राज्य पैन्शनर महा संघ ने पैन्शनरो को नये वेतनमान की बकाया राशि और 12% मंहगाई राहत की किस्तो का अभी तक भुगतान न किये जाने को लेकर सरकार को आड़े हाथो लिया है।
    कुनिहार में आयोजित प्रैस वार्ता में महासंघ के प्रदेश महामंत्री इन्द्र पाल शर्मा ने कहा कि पैन्शनरो के वेतनमान की बकाया राशि की चार किश्ते बकाया है और उपर से मंहगाई की 12%किश्ते भी देय है, जबकी आगामी जुलाई से बढ़ कर 16%हो जायेगी।वर्ष 2022जुलाई की किस्त का एरियर 25 महिनो से बकाया है, जो अभी तक प्रदेश के पेंशनरो को नहीं मिला है।
    जनवरी 2021से जनवरी 2022 के मध्य सेवानिवृत हुये कर्मचारियो को आज तक कोई भुगतान नहीं किया गया।
    इन्द्र पाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सुखु सरकार कर्मचारी वर्ग व पैन्शनरो की विरोधी सरकार है। इनके पास अपने मंत्रियो,
    6 सीपीएस, 35एडवोकेट की फौज,दो दर्जन सलाहकार व निगम बोर्डो के केबिनेट दर्जे के सिपेसलारो को वेतन भत्तो पर हर माह करोड़ो रुपये खर्च करने के लिए पैसा है,परन्तु कर्मचारियों व पैन्शनरो को देने के लिये पैसे नहीं हैं। शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश की पहली ऐसी सरकार है जिसने दो वर्षो का एरियर व 12% मंहगाई राहत व नये वेतनमान की बकाया राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया तथा प्रदेश के करीब 2 लाख पैन्शनरो के बकाया राशि व भते तथा करोड़ो रुपये के चिकित्सा बिलो को नही दिया। सैकड़ों पैन्शनर इन्तजार करते करते स्वर्ग सिधार गये। भारतीय राज्य पैन्शनर महासंघ प्रदेश के पैन्शनरो से अपील करता है कि आगामी 10 जुलाई को हो रहे 3 विधानसभा उपचुनाव मे सभी अपने परिवार तथा अन्य संबंधियो सहित सरकार के विरूध अपना वोट करे तथा उसके बाद आगामी संघर्ष के लिये एक जुट हो जाये।
    अब केवल एक यही रास्ता बचा है अपने हको को लेने के लिये।इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग,चेत राम श्यामा नंद,भवानी शंकर,जगदीश चंदेल,गोपाल कृष्ण,
    सुशील शर्मा,भगवान सिंह ओमप्रकाश राणा उपस्थित रहे ।

  • बुधवार को हुई बारिश से मिली लोगो को राहत

    बुधवार को हुई बारिश से मिली लोगो को राहत

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को बादलों की गर्जना के साथ बारिश हुई। जिससे पिछले कई दिनों से बढ़ रही तपिश से लोगों को राहत मिली। करीब एक महीने से मौसम साफ रहने के कारण वातावरण काफी गर्म हो गया था,लोग तेज गर्मी के कारण पसीना पसीना हो रहे थे,चारों ओर पानी का संकट भी गहराने लगा था लेकिन बुधवार को अनायास ही गर्जना के साथ आसमान में बादल छाए और वातावरण को पर्याप्त वृष्टि की ठंडक से खुशनुमा बना दिया। इस जोरदार बारिश से किसान भी प्रसन्न नजर आ रहें हैं क्योंकि फसल की बुवाई को कुछ देरी अवश्य हुई लेकिन फिर भी बुवाई का समय अभी भी है। कृषकों में रूपचंद, कृपाराम,भागीरथ,दीनानाथ,किशोरी लाल,राजेंद्र कुमार,रोशन लाल,मनीराम, हरिचंद,बलिराम,रवि कुमार,श्याम चौधरी,सुमन गौतम,भरत,सनी चंदेल,मुकेश,राजू,बाबू राम शर्मा,प्रेम केशव,रोशन,प्रेम इत्यादि ने बताया कि यह खुशी की बात है कि सही समय पर मेघ बरस रहे हैं खेतों में नवी हो जाएगी तथा मक्की की बुवाई का यह सही समय है। अतः इस बारिश से किसान समय पर अपनी फसल लगा पाएंगे। कुछ लोगों ने पहले ही बुआई कर ली है उन्हें भी यह वर्षा लाभदायक सिद्ध होगी।

  • चंडी (अर्की ) विद्यालय ने बड़ी धूमधाम से मनाया तृतीय मां सरस्वती स्थापना दिवस।

    चंडी (अर्की ) विद्यालय ने बड़ी धूमधाम से मनाया तृतीय मां सरस्वती स्थापना दिवस।

    अर्की आजतक

    अर्की

    चंडी (अर्की ) विद्यालय ने बड़ी धूमधाम से मनाया तृतीय मां सरस्वती स्थापना दिवस। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में तृतीय मां सरस्वती स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर एस.एम.सी. अध्यक्ष टेकचंद, रतनलाल व मीनाक्षी के अलावा पूरे विद्यालय परिवार ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। बच्चों ने मां सरस्वती का मंत्रोच्चारण किया व मां सरस्वती की प्रार्थना को सामूहिक स्वर में गाया। 19 जून 2021 को मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई थी। इस अवसर पर (पवन गुप्ता) दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई व प्रार्थना सभा में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन भी रखा गया। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु बच्चों के लिए छबील लगाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या शांता देवी, कार्यालय अधीक्षक कमलेश सहगल व पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

  • गजराज के बाद अब छह टांगो वाली गौमाता पहुंची कुनिहार में।

    गजराज के बाद अब छह टांगो वाली गौमाता पहुंची कुनिहार में।

    अर्की आजतक
    अक्षरेश शर्मा
    पंजाब लुधियाना से मंगलवार को कुनिहार गजराज पहुंचे थे,तो आज महाराष्ट्र राज्य से एक परिवार छह टांगो व दो जीभ वाली गौमाता को लेकर पहुंचे है।हिन्दू धर्म मे गाय को माता व गजराज को गणेश के रूप में पूजा जाता है।सनातन धर्म मे वैसे भी गऊ माता व गजराज के लिए लोगो मे अटूट आस्था होती ही है व ऐसे प्रवासी लोग धार्मिक आस्था के नाम पर पापी पेट के लिये इन बेजुबान पशुओ के धार्मिक प्रचार से रोजी रोटी चला रहे हैं।गजराज को जंहा आज भी भी कुनिहार बाज़ार में महात्मा लोग घुमा घुमा कर गणपति के नाम पर मांगते दिखे,तो वन्ही
    महाराष्ट्र राज्य से संतोष गोस्वामी परिवार के अन्य सदस्यों सहित छह पैर व दो जीभ वाली नंदिनी गौमाता को एक भगवा रंग में रंगी गाड़ी में बाज़ार में चढ़ावा व चंदा मांगते देखे गए। गऊ माता के प्रति अटूट श्रद्धा के कारण दिल खोल कर चढ़ावा भी दे रहे हैं।
    महाराष्ट्र से वृंदावन मथुरा होते हुए यह परिवार चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल पहुंचा है।आज कुनिहार बाज़ार में हिन्दू आस्था के तहत गौमाता को घुमाया गया।
    संतोष गोस्वामी के अनुसार ऐसी गऊ माता के दर्शन से मनुष्य के कष्ट दूर होते है व मनोकामना पूरी होती है। बातचीत में संतोष गोस्वामी ने बताया,कि वे बाबा बालक नाथ,चिन्तपूर्णी सहित जिला कांगड़ा के मंदिरों का भम्रण करेंगे।

  • विभिन विद्यालयों में लगी ठंडे व मीठे पानी की छबिल

    विभिन विद्यालयों में लगी ठंडे व मीठे पानी की छबिल

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुन्दन में मंगलवार को निर्जला एकादशी के उपलक्ष में मीठे पानी की छबील लगाई गई। इसमें एनएसएस वॉलिंटियर्स और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। प्रधानाचार्या भीमा वर्मा ने सभी को निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष व वर्तमान बीडीसी सदस्य मनोहर लाल ठाकुर सहित विद्यालय के सभी अध्यापक वर्ग शामिल रहे।

    वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में निर्जला एकादशी के मौके पर मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया।विद्यालय के एनएनएस,एनसीसी और इको क्लब के बच्चों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने विद्यालय के सभी अध्यापकों और बच्चों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया।

  • निर्जला एकादशी पर कुनिहार बाज़ार में कई जगह लगी मीठे पानी की छबीले।

    निर्जला एकादशी पर कुनिहार बाज़ार में कई जगह लगी मीठे पानी की छबीले।

    अर्की आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    कुनिहार बाज़ार में व्यापारियों द्वारा जगह जगह मीठा शरबत बांट कर तपती गर्मी से लोगो को राहत पहुंचाई। जंहा न्यू बस स्टैंड कुनिहार में वरिष्ठ व्यापारी नरेश जोशी के मार्गदर्शन में बसों में सफर कर रहे हर एक मुसाफिर को मीठा शरबत पिलाया,तो वन्ही पुराना बस स्टैंड के समीप क्षेत्र के बड़े व्यापारी चमन मल्होत्रा व वेद अटल की अगुवाई हर मुसाफिर व राहगीर को शरबत सहित फ्रूट बांट कर निर्जला एकादशी का पुण्य कमाया।दोपहर के बाद सभी के लिये भंडारे का आयोजन भी किया गया,जिसमे सैंकड़ो लोगो ने भंडारा ग्रहण किया।
    विदित रहे कि निर्जला एकादशी का महत्व बहुत खास माना जाता है।इस एकादशी का व्रत करने से वर्ष भर की गई सभी एकादशी का व्रत करने के समान फल की प्राप्ति होती है।इस व्रत को करने से पुण्य व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।

  • अर्की पुराने बस अड्डे पर व्यापारियों ने लगाये आयुर्वेदिक पेयजल की छबिल व बांटे फल

    अर्की पुराने बस अड्डे पर व्यापारियों ने लगाये आयुर्वेदिक पेयजल की छबिल व बांटे फल

    अर्की आजतक

    अर्की

    उपमंडल अर्की के पुराना बस स्टैंड पर स्थानीय व्यापारियों ने निर्जला एकादशी के अवसर पर आयुर्वेदिक पेयजल एवम पपीता तरबूज खरबूजों का वितरण किया।
    स्थानीय समाजसेवी व अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर ने बताया कि पूरे प्रदेश में गर्मी के चलते हाहाकर फैला हुआ है। लोग गर्मी से त्रस्त है।।
    इसलिए सभी ने संयुक्त सहयोग से यह छबील लगाई है। इस छबील के माध्यम से वह बसों कारो या पैदल चलने वाले लोगो को शरीर मे पानी की कमी न होने देने का सन्देश भी दे रहे है।
    उन्होंने कहा कि कभी भी कोई भी उत्सव होता है तो स्थानीय व्यापारी व अन्य लोग मिलकर उस उत्सव को कामयाबी बनाने में भरपूर सहयोग करते है।

  • हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

    हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

    शिमला अर्की आज तक(ब्यूरो)

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में पुलिस विभाग में आरक्षी (कांस्टेबल) के 1226 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतमत आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने को स्वीकृति प्रदान की गई। इस छूट के साथ अब सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 18 से 26 वर्ष की आयु तक, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, गोरखा, प्रतिष्ठित खिलाड़ी 18 से 28 वर्ष तक और होमगार्ड 20 से 29 वर्ष की आयु तक पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद की भर्ती के लिए पात्र होंगे।
    मंत्रिमण्डल ने नौनिहालों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा विभाग में 6297 प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षकों की नियुक्ति सहित विभिन्न सरकारी विभागों में 6630 से अधिक पद सृजित कर इन्हें भरने को स्वीकृति प्रदान की।
    बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के 200 पद सृजित करने और भरने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, मंत्रिमण्डल ने राज्य के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर तथा सहायक प्रोफेसर के 22 पद भरने को मंजूरी प्रदान की। लोगों को घर-द्वार के निकट बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नाहन में प्रोफेसर के तीन तथा एसोशिएट प्रोफेसर के दो पद, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नैरचौक, मंडी में प्रोफेसर के दो तथा एसोशिएट प्रोफेसर का एक पद, पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में विभिन्न विभागों में प्रोफेसर के चार तथा एसोशिएट एवं सहायक प्रोफेसर के पांच-पांच पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में आपाकालीन चिकित्सा अधिकारी के आठ पद सृजित कर भरने तथा चंबा चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पांच पद सृजित कर भरने सहित दोनों चिकित्सा महाविद्यालयों में ट्रॉमा सेंटर क्रियाशील बनाने के लिए स्टाफ नर्स, ऑपरेशन थियेटर सहायक, तकनीशियन, मल्टी टास्क वर्कर इत्यादि सहायक स्टाफ को नियुक्त करने को स्वीकृति प्रदान की गई।
    मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में विभिन्न श्रेणियों के 84 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
    बैठक में राज्य में नवगठित फोर लेन नियोजन क्षेत्रों के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 13 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की गई।
    युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में युवा आयोजकों के चार पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
    राज्य सरकार और राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बोर्डों, निगमों, स्थानीय निकायों के अंतर्गत ग्रुप सी के पदों की सीधी भर्ती को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के तहत लाने का निर्णय लिया।
    मंत्रिमण्डल ने जिला कांगड़ा के देहरा में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोलने को स्वीकृति प्रदान की। हालांकि देहरा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस संबंध में अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी। बैठक में जिला ऊना के हरोली में विद्युत बोर्ड का मण्डलीय कार्यालय खोलने को भी मंजूरी प्रदान की गई।
    मंत्रिमण्डल ने प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहन प्रदान करने और होम-स्टे का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में एक मंत्रिमण्डलीय उप-समिति भी गठित करने का निर्णय लिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी इस समिति के सदस्य होंगे। इसके अलावा संसाधनों के सृजन के लिए सुझाव देने के उद्देश्य से उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डलीय उप-समिति को स्वीकृति प्रदान की गई। कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी इस उप-समिति के सदस्य होंगे।
    मंत्रिमण्डल ने प्रदेश में वनों की आग, सूखे की स्थिति, जल संकट और मानसून की स्थिति की भी समीक्षा की।

  • लुधियाना से गज राज के साथ  10 से12 महात्मा गर्मी से राहत के लिए निकले हिमाचल भम्रण

    लुधियाना से गज राज के साथ  10 से12 महात्मा गर्मी से राहत के लिए निकले हिमाचल भम्रण

    अर्की आजतक

    कुनिहार

    हिमाचल के साथ लगते राज्यो हरियाणा,पंजाब,राजस्थान में प्रचंड गर्मी से बेहाल लोग हिमाचल व अन्य पहाड़ी राज्यो की ओर रुख कर रहे है। तपते पहाड़ो में प्रदेश का जनजीवन भी हिट वेव की चपेट में है व शिमला, मनाली कसौली सहित पर्यटन स्थलो पर भी पारा अपनेचर्म पर है। मानसून की प्रदेश वासी भी अभी प्रतीक्षा में ही है,कि कब बारिश हो व इस भीषण गर्मी से राहत मिले।
    आज पंजाब के लुधियाना से गज राज के साथ करीब 10 से12 महात्मा गर्मी से राहत के लिए हिमाचल भम्रण के लिए निकले है।मीडिया से बातचीत में परहेज करते ये महात्मा कुछ भी बोलने से गुरेज करते रहे। अर्की आज तक टीम से बातचीत में सिर्फ इतना ही बताया,कि वे लुधियाना से आये है व करीब 10 वर्ष बाद कुनिहार आये है।वे सोलन खाटू श्याम शोभा यात्रा के लिये आये थे।