Month: June 2024

  • ज्येष्ठ सोमवार को शिव गुफा कुनिहार में हजारों भक्तों ने नवाया शीश। देर रात तक चला भंडारा

    ज्येष्ठ सोमवार को शिव गुफा कुनिहार में हजारों भक्तों ने नवाया शीश। देर रात तक चला भंडारा

    अर्की आजतक


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    शिव गुफा कुनिहार में ज्येष्ठ सोमवार को भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ रही।शाम के समय तो गुफा परिसर में कतारबद्ध हो कर भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किये।इस दौरान समिति की ओर से महादेव की चौकी का आयोजन भी किया गया।इस दौरान शिव महिमा सहित कृष्ण सुदामा की सुंदर झांकी का आनन्द भक्तों ने लिया।देर शाम तक चले भंडारे में खीर पुढे सहित लजीज व्यंजनों का आनन्द क्षेत्र वासियों ने लिया।समिति की ओर से चिलचिल्लाती गर्मी से राहत के लिए मीठा ठंडा शरबत भी वितरित किया गया।समिति प्रधान राम रत्तन तनवर ने बताया,कि इस ज्येष्ठ माह के सोमवार को हजारों भक्तों ने शिव गुफा में अपने आराध्य महादेव की पिंडी के दर्शन कर दूध विल्वपत्र चढ़ा कर पूजा अर्चना कर जंहा आशीर्वाद लिया,तो वन्ही देर रात तक चले भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।

  • दाड़लाघाट कुश्ती में बड़ी माली रोहित फौजी करनाल तो छोटी माली मल्लिक  पानीपत के रही नाम

    दाड़लाघाट कुश्ती में बड़ी माली रोहित फौजी करनाल तो छोटी माली मल्लिक  पानीपत के रही नाम

    अर्की आजतक

    दाड़लाघा

    ग्राम पंचायत दाड़लाघाट व मेला कमेटी के सयुंक्त तत्वावधान में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में बतौर मुख्यातिथि इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट राजेंद्र कुर्मी ने शिरकत की। जबकि अंबुजा सीमेंट के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी व मनोज वाजेपयी विशेष अतिथि रहे। दंगल में 120 छोटे बड़े पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। इस दौरान दंगल के सभी मुकाबले रोचक रहे। सभी पहलवानों ने दंगल में अपनी पूरी ताकत तथा दाव पेंच दिखाकर उपस्थित जन समूह का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर बड़ी माली 11000 रुपये रोहित फौजी करनाल,उपविजेता 10000 सोनी पानीपत,छोटी माली 6100 रुपए मल्लिक पानीपत व उपविजेता 5100 रुपये रणजीत करनाल रहे। इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान दाड़ला व मेला कमेटी प्रधान राजेश गुप्ता,मेला कमेटी के पूर्व प्रधान वेदप्रकाश शुक्ला,उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अर्की मोहन ठाकुर,बाघल लैंड लूजर के प्रधान जगदीश ठाकुर,ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान बंसी राम भाटिया,उप प्रधान हेमराज ठाकुर,समाजसेवी नरेंद्र चौधरी,बरायली पंचायत के उपप्रधान कृष्ण चंद भट्टी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाला शंकर,पूर्व प्रधान दाड़ला सुरेंद्र शुक्ला,संत राम पंवर,राकेश गौतम,हेमराज गौतम,सनी चंदेल,बंटू शुक्ला,इंदर सिंह चौधरी,केशव वशिष्ठ,कमल कौंडल,धनी राम चौधरी,श्याम चौधरी,जय सिंह ठाकुर,पुष्पेंद्र शर्मा,नरेश ठाकुर,जगदीश्वर शुक्ला,उमेश,ललित गौतम,संतराम कश्यप,पंचायत सचिव धनी राम,पंचायत चौकीदार पवन शर्मा,कमल ठाकुर,सुरेन्द्र ठाकुर,दीपक गजपति,मनोज गौतम,दिनेश,लोक राम,बाबू राम शर्मा,मेहर चंद ठाकुर,राहुल चौधरी,मनु शुक्ला,
    गौरव शुक्ला सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • धार्मिक युवा क्लब की ओर से दाड़लाघाट में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई आयोजित।

    धार्मिक युवा क्लब की ओर से दाड़लाघाट में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई आयोजित।

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    पंचायत दाड़लाघाट में धार्मिक युवा क्लब के सौजन्य से सोमवार को एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।जबकि पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्षा सोमा कौंडल व पंचायत उपप्रधान बरायली कृष्ण चन्द भट्टी विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया ने की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के खेल प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता में लगभग 15 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि युवा वर्ग को नशे जैसी बीमारी से बचकर खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए,जिससे शरीर हष्ट पुष्ट बनाता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए ताकि खिलाड़ियों में आपसी प्यार बना रहे। उन्होंने खेल के प्रति युवाओं को जागरूक कर भविष्य की शुभकामनाएं दी। खेल प्रतियोगिता का प्रथम मैच दाड़ला और चंडी की टीम के साथ हुआ। प्रथम मैच दाड़ला टीम ने जीता। वहीं द्वितीय मैच एचपी 11 एवं नौणी बी की टीम के साथ हुआ,जिसमें एचपी 11 टीम विजयी हुई। देर शाम अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार वितरण कर खिलाड़ियों को भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।

  • शिक्षक पुष्पेन्दर कौशिक को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ समारोह में किया गया सम्मानित

    शिक्षक पुष्पेन्दर कौशिक को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ समारोह में किया गया सम्मानित

    अर्की आजतक

    अर्की

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट के अंग्रेजी प्रवक्ता पुष्पेन्दर कौशिक को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पूर्व छात्र संघ द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

    इस महत्वपूर्ण अवसर पर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुष्पेन्दर कौशिक को पूर्व छात्र संघ की आजीवन सदस्यता प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान, पुष्पेन्दर कौशिक ने अपनी पुस्तक ‘सृजन संगम’ भी मुख्यमंत्री को भेंट की। यह पुस्तक, पुष्पेन्द्र कौशिक द्वारा संकलित व सम्पादित काव्य संग्रह है जिसमें घनागुघाट स्कूल के 48 छात्रों की कविताओं को संकलित किया गया है। इसे प्रतिष्ठित वर्डजेनिक्स पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित किया गया है।

    ‘सृजन संगम’ को विद्यालय की पहली छात्र-प्रकाशित पुस्तक होने का गौरव प्राप्त है, जिसे आईएसबीएन नंबर आवंटित किया गया है। यह संकलन रिश्तों, पर्यावरणीय मुद्दों और सामाजिक चिंताओं जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित है, जो युवा कवियों की विविध प्रतिभाओं और विचारशील दृष्टिकोणों को प्रदर्शित करती है।

    पुष्पेन्द्र कौशिक ने कहा कि इस पुस्तक का प्रकाशन घनागुघाट विद्यालय के छात्रों के लिए, उनके शिक्षकों व अभिभावकों के लिए गर्व का क्षण है। साहित्य के क्षेत्र में विद्यार्थियों के का यह योगदान ,शैक्षिक संस्थानों में रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

  • सुंगरेश्वर महादेव घाटी में शिव भक्तों ने लगाई मीठे पानी की छबील।

    सुंगरेश्वर महादेव घाटी में शिव भक्तों ने लगाई मीठे पानी की छबील।

    अर्की आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    ज्येष्ठ सोमवार को प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में शिव भक्तों ने श्रद्धा भाव से अपने आराध्य के दर्शन किये।रविवार से आरम्भ हुये राम चरित्र मानस पाठ को पूर्णाआहुति के साथ विराम दिया गया व दोपहर से भक्तों के लिए विशाल भंडारा आरम्भ कर दिया गया।इस दौरान शिव गुफा समिति व शम्भू परिवार की ओर से सुगरेश्वर महादेव घाटी में मीठे पानी की छबील लगाई गई,ताकि इस प्रचंड गर्मी में राहगीरों व मुसाफिरों को गर्मी से राहत मिल सके।इस दौरान यंहा से गुजरने वाले हर छोटे बड़े वाहनों में शिव भक्तों ने मीठा शरबत बांटा व भोले शंकर से इस भीषण गर्मी से राहत के लिये प्रार्थना की।इस दौरान समिति के प्रधान राम रत्तन तनवर,क्षेत्र के समाज सेवी व समिति के वरिष्ठ सदस्य चमन मल्होत्रा,अमन मल्होत्रा, नमन मल्होत्रा,लायक राम भारद्वाज सहित अन्य शिव भक्त मौजूद रहे।

  • 18 से 21 जून तक रहेगी इन इन स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित

    18 से 21 जून तक रहेगी इन इन स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित

    अर्की आजतक

    अर्की

    विद्युत उपमंडल अर्की के अंतर्गत 11 केवी एच टी लाईन के रख रखाव हेतु 18 और 20 जून को गावँ राहु, तमरेड, पलोग, बथालँग, ज्यावड़ा, गलोग, गोहरी, खेड़ी घाटी, में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। तथा 19 जून व 21 जून को सैंज, जोलग, चम्यावल, कोटला, फांवा, शालाघाट, दधोगी, मधुवन, कोलका, दानोघाट, गलोथ, गरेड़ा, व आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी उपमंडल अर्की के विधुत विभाग के सहायक अभियंता ई नीरज कतना ने दी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

  • कुनिहार बाजार में लगाई गई छबील।लोगो ने लिया मीठे पानी का आनन्द।

    कुनिहार बाजार में लगाई गई छबील।लोगो ने लिया मीठे पानी का आनन्द।

    अर्की आजतक


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    प्रदेश में हिट वेव से जन मानस सहित पशु पक्षी भी त्रस्त हो रहे हैं।इस प्रचंड गर्मी में लोग घरों से बाहर निकलने में गुरेज कर ने लगे है,जिस कारण बाज़ार में कारोबार भी मंदी की दौर से गुजर रहा है।लोग इस गर्मी से राहत पाने के लिये कंही दलिया तो कंही मीठा शर्बत बांट कर व कंही जलहरी भर कर नाना प्रकार के पुरातन टोटके बारिश के लिये आजमा रहे हैं।
    कुछ इस तरह के पुरातन तरीके आज कुनिहार बाज़ार में तन्हा बैठे कारोबारियों द्वारा भी मुख्य बाजार में मीठा शर्बत व चावल राजमाह का भंडारा लगा कर लोगो को खिलाया व इन्द्र देव से बारिश की याचना कर इस भीषण उष्णता से निजात दिलाने की कामना की।

  • हरिजन सेवक संघ हिमाचल कार्यकारिणी का हुआ गठन

    हरिजन सेवक संघ हिमाचल कार्यकारिणी का हुआ गठन

    अर्की आजतक

    अर्की

    शनिवार को शिमला में हरिजन सेवक संघ हिमाचल प्रदेश इकाई की पहली बैठक राज्य प्रतिनिधि हिमाचल प्रदेश चुन्नीलाल बंसल की अध्यक्षता में की गई जिसमें हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन किया गया इसमें अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया महासचिव राजेंद्र धीरटा मुख्य मीडिया प्रभारी चुन्नीलाल कश्यप सूचना प्रचार अधिकारी नरपत राम सहसचिव प्रेमचंद धीमान मुख्य सलाहकार प्रदीप कुमार मुख्य सक्रिय सदस्य ललित मोहन राजेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया संस्था द्वारा मुख्य रूप से निर्णय लिए गए की आने वाले दिनों में जल्दी ही सद्भावना सम्मेलन किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार सान्याल एवं उपाध्यक्ष लक्ष्मी दास को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा यह भी निर्णय लिया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दिए गए हरिजन शब्द को आने वाले दिनों में सम्मान दिलाया जाएगा तथा समाज को बांटा गया 56 जातियों में न बांटकर रखा गया है उनको केवल एक हरिजन शब्द से पुकारा जाए जो इस शब्द से नफरत करते हैं वह भले अपने लिए कुछ भी कहे हमें कोई एतराज नहीं है परंतु हमारा हरिजन समाज केवल और केवल हरिजन शब्द के साथ चलना चाहता है तथा अपने समाज को मुख्य धारा में लाना चाहते हैं तथा जिस प्रकार कई संस्थाएं समाज में नफरत का जहर घोल रही है उसके विपरीत हमारी संस्था सभी वर्गों में प्रेम व भाईचारे का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है तथा आने वाले समय में हमारी संस्था पूरे देश और प्रदेश में अपनी यह भूमिका निभाने में सहयोग करेगी

  • शिव तांडव गुफा कुनिहार में ज्येष्ठ सोमवार को लगेगा विशाल भंडारा।

    शिव तांडव गुफा कुनिहार में ज्येष्ठ सोमवार को लगेगा विशाल भंडारा।

    अर्की आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    ज्येष्ठ सोमवार को प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में विशाल भंडारे में बने लजीज व्यंजनों का आनन्द लेंगे शिव भक्त।
    आज रविवार से शिव गुफा में राम चरित्र मानस पाठ का शुभारंभ हुआ,जिसे सोमवार को पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न किया जाएगा।कुनिहार क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बढ़ती गर्मी से राहत के लिए सोमवार को भक्तों के लिए जंहा सुबह से ही मीठे पानी की छबील गुफा समिति की ओर से लगाई जाएगी,तो वन्ही महादेव की चौकी में भोले शंकर के भजनों का भी भक्त आनन्द लेंगे।शिव तांडव गुफा समिति के प्रधान राम रत्तन तनवर ने बातचीत में बताया,कि रविवार को आरम्भ हुए राम चरित्र मानस पाठ का समापन पूर्णाआहुति के साथ होगा व दोपहर से भक्त भंडारे के लजीज व्यंजनों का आनन्द ले सकेंगें।समिति ने सभी भक्तजनों से ज्येष्ठ सोमवार को शिव गुफा में अपने आराध्य के दर्शन के पश्चात भंडारा ग्रहण करने की अपील की है।

  • गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में मनाया गया फादर’स डे

    गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में मनाया गया फादर’स डे

    अर्की आजतक

    बिना उसके ना एक पल भी गंवारा है,
    पिता ही साथी है पिता ही सहारा है।


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में फादर’स डे बहुत ही हर्ष और उल्लास से मनाया गया । स्कूल प्रबंधन ने इस कार्यक्रम में प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों के पिताओं को आमंत्रित किया था। सभी अभिवावको का स्वागत तिलक लगा कर किया गया।
    समारोह का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्या वैशाली बिस्वास और उपस्थित मेहमानों ने दीप प्रज्वलित कर के किया। स्कूल की जूनियर कोऑर्डिनेटर कुसुम सिंह ने सभी का स्वागत किया और पिता के जीवन में महत्त्व पर प्रकाश डाला।इस दौरान सभी पिताओं ने अपने बच्चों संग मिलकर गेम्स में हिस्सा लिया और समारोह का आनंद उठाया। सभी के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया था जिसमे बलून रेस, रैम्प वाक , हुला हूप बैलेंसिंग, टीम बिल्डिंग, कोऑर्डिनेशन गेम को अभिभावकों ने बहुत पसंद किया।
    पिताओं ने फादर्स डे के उपलक्ष्य पर अपने भाव प्रकट किए और स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया।इसके बाद सभी के लिए खान पान की व्यवस्था की गई और समारोह के अंत में प्रधानाचार्या वैशाली बिस्वास ने सभी का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया और समृति चिन्ह भेंट किए। स्कूल की डायरेक्टर अदिति गर्ग और समीर गर्ग ने भी अभिभावकों का अभिवादन किया और इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए और इस दिवस को यादगार बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया ।