Month: December 2024

  • दाड़ला के इन स्थानों पर रहेगी आज विद्युत आपूर्ति बाधित

    दाड़लाघाट

    विद्युत अनुभाग दाड़लाघाट के अंतर्गत स्यार,देवथी,अंबुजा चौक दाड़ला,एसबीआई बिल्डिंग,पीएनबी बैंक एटीएम तक और आसपास के क्षेत्रों में 22 दिसंबर को विभिन्न ट्रांसफार्मर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जाएगा। सहायक अभियंता सचिन आर्य ने बताया कि इसके अलावा, एलटी लाइन और कुछ ट्रांसफार्मर के आवश्यक रख-रखाव कार्य भी किए जाएंगे। इस कार्य के दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

  • राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का किया गया आयोजन

    दाड़लाघाट

    राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में रामचंद्र शर्मा (बीएसएनल से सेवानिवृत) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं नरेंद्र कुमार शर्मा (बीएसएनल से सेवानिवृत) तथा नरेश शर्मा समाजसेवी (स्टोन क्रेशर मालिक) एवं उमेश शर्मा (सचिवालय सेवाओं से सेवानिवृत) ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलित कर किया गया। पाठशाला के मुख्य शिक्षक मनोहर लाल शर्मा ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और पाठशाला में होने वाली गतिविधियों व उपलब्धियों से अवगत करवाया। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बृजलाल पंवर ने सरकारी विद्यालयों में हो रहे बच्चों के सर्वांगीण विकास कार्यक्रमों से अवगत करवाया। वहीं एचपीपीटीएफ खंड धुन्दन के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने उपस्थित जनमानस को अपने वक्तव्य से प्रभावित किया। केंद्र मुख्य शिक्षक रामचंद चंदेल ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के टिप्स दिए। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर (एजुकेशन) अंबुजा फाउंडेशन आरती सोनी ने अंबुजा फाउंडेशन द्वारा गोद लिए गए स्कूलों में चलाए जा रहे बच्चों के सर्वांगीण विकास कार्यक्रमों से अवगत करवाया। इस अवसर पर पाठशाला के बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए और पाठशाला में पढ़ रहे बच्चों की माताओं को उपहार वितरित किए गए। प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल पंवर द्वारा पाठशाला में पढ़ रहे बच्चों की माताओं को उपहार वितरित किए तथा पाठशाला के लिए जिन्होंने भूमि दान की थी उन सभी लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्णिमा शर्मा,वीना शर्मा,अनुपम गौतम,हेमराज शर्मा,खेमराज,संदीप वर्मा,अनीश शर्मा,अनुराधा,चंद लाल,मदन ठाकुर,नीलम शर्मा,जगरनाथ,गंगादास,सत्यपाल,संजय गौतम सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • राजकीय उच्च विद्यालय मंगरुड ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    दाड़लाघाट

    राजकीय उच्च विद्यालय मंगरुड ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। समारोह में प्रधान बाघल लैंड लूजर परिवहन सभा दाड़ला जगदीश ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम,दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि,विशेष अतिथि और अन्य प्रबुद्ध जनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल के मुख्याध्यापक लच्छी राम ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विद्यालय में चल रही नई पहल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि जगदीश ठाकुर ने अपने संबोधन में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिना संस्कारों के शिक्षा अधूरी है। बच्चों से आह्वान किया कि वे समाज में फैल रहे नशे से बचें और अपनी रुचि के अनुसार खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भाग लें। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा,खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। हैड बॉय का अवार्ड आदर्श और हैड गर्ल का पुरस्कार कोमल को दिया गया। पूरे वर्ष के आकलन करने पर बेस्ट हाउस की ट्रॉफी भगत सिंह सदन को दी गई। इस अवसर पर पंचायत प्रधान शंकर लाल,बीडीसी सदस्य रक्षा ठाकुर,मार्केटिंग बोर्ड के सदस्य धर्मपाल ठाकुर,सेवानिवृत शास्त्री आज्ञाराम,तिलक राज, ऋषि गांधी,एसएमसी की प्रधान कल्पना शुक्ला,अवंतिका,देवी राम गांधी,जगरनाथ शुक्ला,रेंज ऑफिसर दाड़ला सुदर्शन,गंगा राम,नीम चंद,नरेंद्र कौंडल,मेहर चंद,दयाल सिंह कंवर,किशोरी लाल, लेख राम,धर्म सिंह कंवर, कर्म चंद,हरि राम,आज्ञा राम सामाजिक कार्यकर्ता,स्थानीय विद्यालय का स्टाफ,अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।

  • राजकीय उच्च विद्यालय कश्लोग ने तंबाकू मुक्त विद्यालय का प्रमाण पत्र किया प्राप्त

    दाड़लाघाट,

    अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट और सलाम मुंबई फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन में राजकीय उच्च विद्यालय कश्लोग ने तंबाकू मुक्त विद्यालय कार्यक्रम के तहत तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से सम्बंधित सभी 9 मानकों को पूरा करते हुए तंबाकू मुक्त विद्यालय का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। हेड मास्टर सुशील शर्मा ने विद्यार्थियों,शिक्षकों,स्वास्थ्य सखी कार्यकर्ताओं को आभार जताते हुए कहा कि अंबुजा फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय है जिससे विद्यार्थियों के तंबाकू मुक्त जीवन की शुरुआत अध्ययनकाल से ही कर सकते हैं। अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के मुख्य निर्माण अधिकारी मुकेश सक्सेना ने कहा कि तंबाकू मुक्त विद्यालय की पहल एक सार्थक प्रयास है जिससे किशोरवस्था में ही विद्यार्थियों के अंदर तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने की जानकारी,स्वस्थ्य परिवेश और स्वस्थ्य वातावरण का निर्माण और पहल होता है। स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि तंबाकू मुक्त विद्यालय कार्यक्रम में 49 विद्यालयों को जोड़ा जा रहा है जिससे बच्चों के अंदर स्वस्थ्य जीवन शैली और आदत का विकास हो सके।

  • कंधर के इन क्षेत्रों में रहेगी आज विद्युत आपूर्ति बाधित

    दाड़लाघाट

    विद्युत अनुभाग कंधर के अंतर्गत गांव बागा,कंधर,बैरल,स्कोर,टोरटी,हवानी कोल और इसके आसपास के क्षेत्रों 22 दिसंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सचिन आर्य ने बताया कि 11 केवी एचटी लाइन के आवश्यक रख-रखाव कार्य के दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

  • नैना देवी के मंदिर में माथा टेकने गया युवक हुआ लापता

    पवन कुमार(पट्टा)

    गुमशुदा की तलाश, ढूंढने में करें मदद, ज्यादा से ज्यादा शेयर करें,ताकि यह युवा अपने परिवार से मिल सके
    ये युवा सतनाम सिंह निवासी गांव बेगोवाल के निकट दोराहा का रहने वाला है। कुछ दिन पहले यह साइकिल से माता श्री नैना देवी के मंदिर में माथा टेकने गया था, वह आज तक घर नहीं लौटा है।
    यदि किसी को मिले या कोई भी जानकारी हो तो इस नंबर पर दे
    97807-36008

  • अर्की के लोकप्रिय विधायक संजय अवस्थी 23 व 24 दिसम्बर को अर्की प्रवास पर।


    अर्की के लोकप्रिय विधायक संजय अवस्थी 23 व 24 दिसम्बर को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं

    संजय अवस्थी 23 दिसम्बर को सुबह 11बजे ग्राम पंचायत पलोग के मांझू में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की आधारशिला रखेंगे।
    उसके बाद विधायक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांझू के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
    वहीं संजय अवस्थी 24 दिसम्बर  को सुबह 11 बजे डुमैहर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की 29वीं वरिष्ठ एवं 24वीं कनिष्ठ राज्य स्तरीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे ।

  • शशिकांत शर्मा की प्रदेश यूथ कांग्रेस चुनाव में जीत, बने प्रदेश महासचिव।

    अर्की (ब्यूरो)

    हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
    इस चुनाव परिणाम में शशिकांत शर्मा ने प्रदेश महासचिव पद पर जीत हासिल की है।
    शशिकांत शर्मा अर्की विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता है।वर्तमान में वह बलेरा वार्ड से बीडीसी सदस्य है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर मिली इस जीत के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

  • कैसा रहेगा आज अपका दिन पढ़ें सम्पुर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    21-12-2024

    ♈ मेष :

    मेष राशि के लोगों के लिए सितारे कहते हैं कि आज के दिन आपको अपनी वाणी में मधुरता लाने की जरूरत है। आपकी मधुर वाणी आपको सम्मान दिलाएगी। आज आपके दोस्तों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी लेकिन फिर भी किसी से बात करते समय अपने शब्दों को तोलकर बोलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है, लेकिन अगर आप अपने कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें। आज आप अपनी कार्यकुशलता से अपने कई मामले आसानी से सुलझा लेंगे, लेकिन आज आपको कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता दिख रहा है।

    शुभ दिशा : उत्तर दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    शुभ रंग : ग्रे

    वृष
    21-12-2024

    ♉ वृषभ :

    आज आप मानसिक शांति या योग का सहारा लेकर कई समस्याओं से मुक्त हो सकते हैं, लेकिन नौकरीपेशा लोगों का कोई काम अधूरा रह गया है, तो आज उसे पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि, आज का दिन छोटी व्यापारियों के पक्ष में रहेगा। उन्हें मनचाहा मुनाफा प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन खास हैं आज यदि आप किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण परेशानी होगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    मिथुन
    21-12-2024

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। आज आपको कोशिश करनी है कि आप अपने बढ़ते खर्चों पर काबू रखें। नहीं तो भविष्य में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप आज अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने की सोच रहे हैं तो उस पर भी आपको पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आज आप अपना कर्ज चुकाने में काफी हद तक सफल रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने से मन में प्रसन्नता रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    कर्क
    21-12-2024

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद परिणाम लेकर आने वाला है। हालांकि, आज आपको अपने स्वभाव पर थोड़ा काबू रखना होगा। अपने भाई बहनों से बातचीत करते समय शब्दों का थोड़ा चयन अच्छे से करें वरना रिश्तों में दरार आ सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को आज लाभ के नए अवसर मिलते रहेंगे, जिससे निश्चित तौर पर लाभ होगा। आज शाम के समय आप अपने किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए जा सकते हैं। साथ ही आप अपने माता पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण योजना पर चर्चा कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    सिंह
    21-12-2024

    ♌ सिंह :

    यदि आप अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए कोई लोन आदि लेने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको वह आसानी से मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोगों को आज करियर में कोई नया ऑफर मिल सकता है। जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, इसलिए नौकरी बदलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। आज शाम के समय आप किसी पारिवारिक सदस्य के घर पूजा आदि में शामिल हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कन्या
    21-12-2024

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने पिता के स्वास्थ्य के कारण आपको चिंता रहने वाली है। आपके पिता की सेहत में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज यदि कोई महत्वपूर्ण कार्य करना हो तो उसे टालना नहीं चाहिए। संतान पक्ष से आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज विवाह योग्य लोगों को प्रस्ताव मिलेंगे, जिन्हें परिवार वाले तुरंत मंजूरी दे सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    तुला
    21-12-2024

    ♎ तुला

    तुला राशि के लोगों को आज अपने परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार के कारण आज थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपका मन थोड़ी दुखी महसूस करेगा। साथ ही आज आपको संतान पक्ष से भी कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। लेकिन, आपको आज कानूनी मामलों में जीत हासिल हो सकती है। आज घर परिवार में भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि आपके भाई बहन की शादी में कोई बाधा आ रही है तो आज वह परिवार वालों की मदद से दूर हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    वृश्चिक
    21-12-2024

    ♏ वृश्चिक :

    आज आप वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश में लगे रहेंगे। अगर आज जीवनसाथी के साथ आपकी बहस हो भी जाए तो उसमें चुप रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। अगर आपका जीवनसाथी नाराज है तो उसे मनाने की पूरी कोशिश करें। आज आपको बिजनेस में कोई काम सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे और आपकी व्यस्तता के कारण आपकी मां भी आपसे नाराज हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

    धनु
    21-12-2024

    ♐ धनु :

    धनु राशि के लोग आज खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप परिवार में आने वाली सभी समस्याओं का सामना आसानी से करेंगे। लेकिन, आपको सलाह है कि आज कुछ मामलों में सोच समझकर ही बोलें। आज आपकी सेहत थोड़ी नरम रहेगी। आपको पेट से जुड़ी कुछ परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। आपको सलाह है कि आज अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। आपको सलाह है कि आज बाहर का खाना खाने से बचें। जीवनसाथी की प्रगति देखकर आज आप बहुत खुश होंगे। शाम का समय परिवार और बच्चों के साथ मौज मस्ती में बिताएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मकर
    21-12-2024

    ♑ मकर :

    मकर राशि के लोगों के लिए दिन काफी बेहतर रहने वाला है। साथ ही आज इस राशि के विद्यार्थियों की भी सभी समस्याएं हल हो जाएंगी। आपको परीक्षा संबंधी जो भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था आज उन सभी परेशानियों से आपको अपने वरिष्ठों की मदद से छुटकारा मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच आज पार्टनर के व्यवहार को लेकर कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। राजनीतिक दिशा में काम करने वाले लोगों को आज कोई भी काम करने से पहले किसी से सलाह जरूर लेनी चाहिए, वरना उनकी राजनीतिक छवि खराब हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: चाँदी रंग

    कुंभ
    21-12-2024

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन संपत्ति लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपने पूर्वजों और माता-पिता के आशीर्वाद से नई संपत्ति या नया वाहन मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण थोड़े चिंतित रहेंगे, इसलिए यदि उन्हें कोई समस्या हो तो डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। शाम का समय आप अपने परिवार वालों के साथ बातचीत में बीताएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफेद रंग

    मीन
    21-12-2024

    ♓ मीन :

    मीन राशि के जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में काम करते हैं आज उन्हें कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जिससे समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको आज अपने शब्दों को थोड़ा सोच समझकर प्रयोग करने की जरूरत है। यदि परिवार में कोई आपकी बात से असहमत भी है तो आपको उसे भला बुरा बोलने से बचने की जरुरत है। वरना आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। आज आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करने की योजना बनाएंगे, जिसमें आपको अपने जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

  • राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों ने आईटीआई दाड़लाघाट में नशा जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक किया प्रस्तुत

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों ने आईटीआई दाड़लाघाट में नशा जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाई और लोगों को नशे से बचने के लिए प्रेरित किया। रेड रिबन क्लब की प्रभारी सहायक आचार्य भूवि शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से बचाव के संदेश दिए। उन्होंने कहा कि नशा जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने एक रैली भी निकाली,जिसमें उन्होंने नशे के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाई और लोगों को नशे से बचने के लिए प्रेरित किया।