पवन कुमार सिंघ (पट्टा)
राजकीय उच्च पाठशाला भावगुड़ी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सत्र 2024 25 मनाया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू शर्मा (अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति राजकीय उच्च पाठशाला भावगुड़ी ) थी। पाठशाला की मुख्य अध्यापिका रजनी देवी स्टाफ सदस्यों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया,कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम, दीप प्रज्वल और सरस्वती वंदना के साथ की गई, पाठशाला की मुख्य अध्यापिका रजनी देवी जी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट (2024-25) प्रस्तुत की, छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों और उपस्थित गण मान्य व्यक्तियों का खूब मनोरंजन किया और उन्हें तालियां बजाने पर विवश कर दिया,एक भारत श्रेष्ठ भारत को दर्शाता हुआ कथककली नृत्य दर्शकों की मानस पटेल पर एक अलग ही छाप छोड़ गया इसके अलावा डांडिया (कृष्ण राधा प्रस्तुति )रंगीलो म्हारो ढोलना (हरियाणवी प्रस्तुति) भांगड़ा,गिद्दा वह नाटी मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे,मुख्य अतिथि मंजू शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने इस अवसर पर अपनी एचछिक निधि से 5100 रुपए विद्यालय को भेंट किया कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि वह अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विद्यार्थियों को शैक्षणिक खेलकूद वह अन्य गतिविधियों के पारितोषिक वितरित किए गए इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान दुर्गावती शर्मा सेवानिवृत्ति कैप्टन श्याम लाल बांध वाले, ज्ञानचंद विजिलेंस विभाग से ताल वाले, प्रिंसिपल सोनिया काला, नरेश ठाकुर,बलदेव सिंह सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, सभी अभिभावक एसएमसी सदस्य व स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे
Month: December 2024
-
भावगुड़ी स्कूल (पट्टा) ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
-
छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार ने मनाया अपना वार्षिक पारितोषिक समारोह ।
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) कुनिहार ने आज अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह पाठशाला परिसर में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि देश राज शारदा उच्च शिक्षा निदशक जिला सोलन ने शिरकत की ।कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ व विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व वन्दे मातरम प्रस्तुत किया गया।कार्यकम में अमेरिका केलिफोर्निया से विद्यालय की छात्रा रही प्रियंका शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रही ।
विद्यालय प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कौशिक व सीएचटी प्राथमिक पाठशाला कुनिहार रमेश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
रमेश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि सहित सभी मेहमानों का स्वागत किया ।
प्रधानाचार्य कौशिक ने विद्यालय की वर्ष भर की गतिविधियों को सभी के समक्ष रखा। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।देशभक्ति गीत,पहाड़ी गिद्दा,पंजाबी डांस पेश करके भारत वर्ष के कई राज्यो की संस्कृति से रूबरू करवा कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।विद्यालय के छात्र कनिष्क व छात्रा हर्षिता को सर्वश्रेष्ठ बॉय व गर्ल के खिताब से नवाजा गया ।
मुख्य अतिथि देश राज शारदा ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन में रह कर भारतीय संस्कृति को अपनाने का संदेश दिया ।
इस दौरान वर्ष भर की शैक्षणिक व अन्य उपलब्धियों के लिए मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।
इस दौरान कार्यक्रम में हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्री एमडी चोहान ,पुष्पा देवी,राज कुमार ,गोविंद ,गौरी शंकर ,दीपिका शर्मा ,कैलाश कोशल ,रोशन शर्मा, अध्यापक वर्ग में प्रधानाचार्य भूपेंद्र कौशिक सुधीर,दुर्गानंद शर्मा,कमलेश कुमारी, नीलम व अभिवावक वर्ग व स्कूली छात्र मौजूद रहे। -
कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें सम्पुर्ण राशिफ़ल
राशिफ़ल(भार्गव)
मेष
19-12-2024♈ मेष :
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मेहनत से भरा होगा और आपको छोटे से छोटा काम करने में भी काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। संतान के करियर को लेकर निराश हो सकते हैं। कोई समाचार मन को दुखी कर सकता है। शाम को कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय परिवार के लोगों के साथ बीतेगा।
शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग : हरा
वृष
19-12-2024♉ वृषभ :
वृषभ राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपको धन व सम्मान की प्राप्ति होगी। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। शासन और सत्ता पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। नए अनुबंधों की प्राप्ति होगी और आपके सम्मान में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिल सकते हैं। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी और आपका मन प्रसन्न होगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: भूरा रंग
मिथुन
19-12-2024♊ मिथुन :
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों वाला हो सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता न मिलने से आपको दुख हो सकता है। शाम के वक्त कोई रुका कार्य पूरा होगा और आपकी स्थिति में सुधार होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग
कर्क
19-12-2024♋ कर्क :
कर्क राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और उनके करियर से आप संतुष्ट रहेंगे। यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। शाम से लेकर रात का समय अच्छा कटेगा।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग
सिंह
19-12-2024♌ सिंह :
सिंह राशि वालों के लिए धन वृद्धि के शुभ योग बने हैं। आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और आपको वाणी में सौम्यता से सम्मान की प्राप्ति होगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है। आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और आपके आगे हार मान जाएंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग
कन्या
19-12-2024♍ कन्या :
कन्या राशि वालों के लिए भाग्य में वृद्धि का दिन है और आपकी योजनाएं सफल होने से आपको लाभ होगा। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद में आपकी जीत हो सकती है। यह खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: पीला रंग
तुला
19-12-2024♎ तुला
तुला राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है और आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई समस्या हल होगी और आपके कार्य सफल होंगे। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने से आपको सुख की प्राप्ति होगी। पास और दूर की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रणय संबंधों में लाभ होगा।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग
वृश्चिक
19-12-2024♏ वृश्चिक :
वृश्चिक राशि के लोग सुबह से ही परेशानियों से घिरे रहेंगे और आपके लिए दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। आपको आज अपने या फिर परिवार में किसी के बीमार होने पर डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आपका खर्च भी अधिक होगा। बजट बिगड़ सकता है। आज हर कार्य सावधानी से करें और पैसों के मामले में किसी से लेनदेन न करें।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग
धनु
19-12-2024♐ धनु :
धनु राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपके लिए धन लाभ के योग बने हैं। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता और गठजोड़ का लाभ भी आपको मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। आप परिवार के साथ कहीं घूमने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्तों पर पैसे के मामले में भरोसा न करें।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: लाल रंग
मकर
19-12-2024♑ मकर :
मकर राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। धन में वृद्धि होगी और कारोबार में तरक्की होगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। आपको अपने साथ में काम करने वाले लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। शाम के वक्त किसी के साथ झगड़े विवाद में न पड़ें। रात में आपके घर मेहमानों के आने से खर्च और व्यस्तता दोनों बढ़ सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग
कुंभ
19-12-2024♒ कुंभ :
कुंभ राशि के लोगों को सलाह है कि आज के दिन हर काम में सावधानी रखें, वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति की आशंका है। अपनी बुद्धि से किए कार्य में आपको हानि हो सकती है। इसलिए सोचकर ही कोई फैसला करें। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े से बचें।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग
मीन
19-12-2024♓ मीन :
मीन राशि के लोगों का दिन आज चिंता फिक्र में बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में कईं दिन से चल रहा गतिरोध समाप्त होगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें। संबंध खराब हो सकते हैं। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा और पुण्य कार्य पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आपकी मूल्यवान वस्तुएं हो सकती है।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: हरा रंग
-
अर्की विधानसभा का विकास नहीं पचा पा रहे भाजपा नेता:-विनय शर्मा
अर्की
नेशनल स्टूडेंट ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष विनय शर्मा जी ने भाजपा नेताओं के बयानों को बेतुका और झूठा ठहराया।
उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की श्री संजय अवस्थी जी के मज़बूत नेतृत्व में अर्की विधानसभा का चहुमुखी विकास हो रहा है, जिसे अर्की भाजपा के नेता पचा नहीं पा रहे है और झूठे, बेतुके बयान दे रहे हैं।
मलोण परगना के लोहार घाट में रविवार को मुख्यमंत्री जी की ऐतिहासिक सभा रही जिसमें वर्षों से चली आ रही लोहारघाट को उप तहसील बनाने की मांग को पूरा करने की मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषणा की गई, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर हैं ।
विनय शर्मा ने कहा अर्की भाजपा के नेता पिछली भाजपा सरकार में अर्की का विकास करवाने में विफल रहे , उसी का नतीजा उन्हें लगातार मुंह की खानी पड़ रही है।।
उन्होंने कहा अर्की विधानसभा के विकास के लिए सभी को साथ आना चाहिए जिससे अर्की विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाया जा सके।
धन्यवाद।। -
इन क्षेत्रों में इन दिनों होगा शेड्यूल विद्युत इ केवाईसी का
दाड़लाघाट
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाले सभी घरेलू और होटलों वाले उपभोक्ताओं को बिजली के मीटरों की केवाईसी प्रकिया शुरु की गई है जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 तक है। विद्युत विभाग दाड़ला के सहायक अभियंता सचिन आर्य ने बताया कि उपभोक्ताओं को केवाईसी करवाने के लिए मीटर खाता संख्या,ओरिजनल आधार कार्ड और बिजली का कोई भी नया और पुराना बिल लाना होगा। केवाईसी की प्रक्रिया विद्युत विभाग दाडलाघाट के कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसके अलावा विभिन्न पंचायत घरों और मुख्य स्थानों पर 26 दिसंबर को करोग (बागा),डमलाना,चाखड़,संघोई,कराड़ाघाट,सरयांज और 27 दिसंबर को मांगल (कंधर),दसेरन,पारनु,मांगू,क्जयरा और 28 दिसंबर को बैरल,धुन्दन,नवगांव,ग्याना,सन्याडीमोड़,30 दिसंबर को क्यारड,तून बडियार,कश्लोग और 31 दिसंबर को सेवड़ा चंडी में सुबह 10 बजे से सांय 3:30 बजे तक केवाईसी की जाएगी। सचिन आर्य ने उपभोक्ताओं से कहा कि वे समय पर केवाईसी करवाने के लिए उपस्थित हों ताकि उन्हें बिजली की सेवाओं में कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता केवाईसी नहीं करवाएगा,वह भविष्य में बिजली के बिलों में मिलने वाली सब्सिडी सुविधाओं से वंचित रह जाएगा जिसके लिए उपभोक्ता स्वंय जिम्मेदार होगा। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कि अपनी केवाईसी समय अनुसार करवा लें।
-
द मांगल लैंड लूजर एवं इफैक्टिड परिवहन सहकारी सभा बागा (मांगल) ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से गुडस टैक्स की पैनल्टी व टैक्स माफी की समय अवधि बढ़ाने की की मांग
दाड़लाघाट
द मांगल लैंड लूजर एवं इफैक्टिड परिवहन सहकारी सभा बागा (मांगल) ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से गुडस टैक्स की पैनल्टी व टैक्स माफी की समय अवधि बढ़ाने की मांग की है। सभा प्रधान बलदेव राज चौहान,श्याम लाल,बृजलाल,धनी राम,बाबू राम,चुन्नी लाल,अजीत सेन,बबलू पंवर,दीप लाल चौहान,राकेश चौहान,बागा उपप्रधान श्याम लाल,भाग सिंह,श्याम सहित अन्य ट्रक ऑपरेटर्स का कहना है कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बागा में ढुलाई कार्य कम होने के कारण सभा सदस्यों को अपनी अजीविका चलाना मुश्किल हो गया है। इसलिए ट्रक ऑपरेटर्स और सभा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि गुडस टैक्स की पैनल्टी व टैक्स माफी की समय अवधि बढ़ाई जाए ताकि सभा सदस्यों को इसका लाभ मिल सके। सरकार द्वारा गुडस टैक्स की पैनल्टी व टैक्स माफी की समय अवधि 31 दिसम्बर तक निर्धारित की गई थी,लेकिन अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बागा में ढुलाई कार्य कम होने के कारण सभा सदस्यों को अभी तक गुडस टैक्स जमा नहीं करवाया जा सका है। सभा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अनुरोध किया है कि गुडस टैक्स की पैनल्टी व टैक्स माफी की समय अवधि बढ़ाई जाए ताकि सभा सदस्यों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांग पर विचार करेगी तो इससे उन्हें राहत मिलेगी। इसके लिए सभा सदस्य मुख्यमंत्री के आभारी रहेंगे।
-
सर्दियों में पानी में उबालकर पिएं ये एक चीज, सेहत के लिए है वरदान
आज का नुस्खा
मुनक्का क्या है और यह क्यों फायदेमंद है?
मुनक्का एक सूखा मेवा है, जिसे अंगूर से बनाया जाता है। इसमें प्राकृतिक शर्करा, आयरन, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।सर्दियों में मुनक्का उबालकर पीने के स्वास्थ्य लाभ
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए
सर्दियों में मुनक्का उबालकर पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह ठंड और संक्रमण से बचाने में मदद करता है।पाचन तंत्र को सुधारता है
मुनक्का में फाइबर की अधिकता होती है, जो पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है। सर्दियों में इसे उबालकर पीने से गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं।एनर्जी बूस्टर का काम करता है
मुनक्का में प्राकृतिक शर्करा पाई जाती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। इसे सर्दियों में पीने से सुस्ती दूर होती है।त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
मुनक्का में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मजबूती प्रदान करते हैं।मुनक्का उबालकर पीने का सही तरीका
सामग्री: 4-5 मुनक्का और 1 कप पानी।
विधि:
पानी को गर्म करें।
उसमें मुनक्का डालें और 5-7 मिनट तक उबालें।
छानकर पानी को हल्का गर्म होने पर पिएं।मुनक्का उबालकर पीने में ध्यान देने योग्य बातें
इसे रोजाना सुबह खाली पेट पीना अधिक लाभकारी होता है।
मधुमेह के मरीज इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही सेवन करें।
अधिक मात्रा में मुनक्का न खाएं, क्योंकि इससे शुगर का स्तर बढ़ सकता है। -
भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ ने अपने सहयोगी के साथ मंडी में मनाया स्थापना दिवस ।
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के अन्य 8सहयोगी पेंशनर संघ ने मंडी मे मंगलवार को राज्य स्तरीय पेंशनर दिवस समारोह संयुक्त रूप से मनाया,जिसमे पूरे प्रदेश से 600 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा किन्ही कारण से नही आ सके, समारोह की अध्यक्षता पेंशनर फेडरेशन के अध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा ने की तथा महा संघ के अध्यक्ष बृह्मा नंद मुख्य अतिथि रहे। समारोह मे आये हुए सभी सदस्यों का स्वागत मंडी के अध्यक्ष ने किया। 80वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ 35 सदस्यों को समानित किया गया। बैठक को विभिन्न संगठनो के प्रदेश पदाधिकारियों देव राज शर्मा, इंद्र पाल शर्मा, डी, डी ठाकुर, बल राम पूरी, डी डी भारद्वाज, किशोरी लाल, हिम्मत राम, बृह्मानंद व अन्य ने अपने संबोधन मे पेंशनरो की विभिन्न माँगो पर विस्तार से चर्चा की तथा अपनी प्रमुख माँगो को सरकार से अति शीघ्र पूरा करने की मांग की तथा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने समय रहते इसे पूरा नही किया तो पूरे प्रदेश से पैशनर शिमला मे हजारो की संख्या मे सचिवालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेगे। इस अवसर पर आर, पी, जोशी, ओम प्रकाश गर्ग, गोपाल कृष्ण साथ उपस्थित रहे। -
कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल
राशिफ़ल(अर्की)
मेष
18-12-2024♈ मेष :
कारोबार में भारी मुनाफा होने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। जो लोग प्राइवेट नौकरी से जुड़े हैं उन्हें आज शायद कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसे देखकर वो खुश हो जाएंगे। आपको आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है, अगर ऐसा कुछ हो तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें। लव लाइफ वाले आज पार्टनर को कहीं बाहर ले जा सकते हैं। शाम के समय पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
शुभ दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 4
शुभ रंग : पीला रंग
वृष
18-12-2024♉ वृषभ :
पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आज कुछ समय अपने भाई-बहनों के साथ बिताएंगे, जिनके साथ कुछ विचार भी साझा करेंगे और मन का बोझ हल्का करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई काम करेंगे तो आपको उसका लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा। विदेश में रह रहे परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने वरिष्ठों के सहयोग की आवश्यकता होगी।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: हरा रंग
मिथुन
18-12-2024♊ मिथुन :
कार्यक्षेत्र में कुछ वरिष्ठ आपको कोई ऐसा काम सौंप सकते हैं, जिसमें आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन समझदारी से उस काम को पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे आपको वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। अगर आज आप कोई नई नौकरी ज्वाइन करते हैं तो वह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपका धन भी खर्च हो सकता है। शाम का समय घर के बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग
कर्क
18-12-2024♋ कर्क :
आज आप अपना अधिकांश दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा या दान-पुण्य के कार्य में व्यतीत करेंगे। ऐसा करने से मन में चल रहीं उलझन खत्म हो जाएंगी, जिससे आप आराम महसूस करेंगे। बच्चे की शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे माता पिता प्रसन्न होंगे। अगर परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही थी तो आज वह पक्की हो सकती है और परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। शाम का समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग
सिंह
18-12-2024♌ सिंह :
आज आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और ज्यादा मसालेदार या तले हुए भोजन से परहेज करना होगा, अन्यथा पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज सहकर्मियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से जल्द से जल्द काम निपटाकर निकलना चाहेंगे। व्यापारी आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे और बिक्री में उछाल आएगा। आज अचानक रुका हुआ पैसा मिलेगा, जिससे परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में भी सफल होंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: पीला रंग
कन्या
18-12-2024♍ कन्या :
जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में बिताएंगे, जिसमें आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को आज बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज किसी के बहकावे में आकर पैसे का लेन-देन नहीं करना चाहिए, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। शाम के वक्त परिवार वालों से कोई सरप्राइज मिल सकता है।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: सफेद रंग
तुला
18-12-2024♎ तुला
अगर आप आज व्यवसाय के लिए किसी व्यक्ति, बैंक, संस्था आदि से ऋण लेना चाहते हैं तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, जिससे आपके व्यवसाय में आ रही परेशानियां भी समाप्त हो जाएंगी। भाइयों से सलाह-मशविरा करेंगे तो व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज किसी पारिवारिक सदस्य की मदद से दूर हो जाएगी। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। शाम के समय परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: चाँदी रंग
वृश्चिक
18-12-2024♏ वृश्चिक :
व लाइफ वालों को आज लव पार्टनर से बात करते समय अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी, अन्यथा किसी बात पर बहस हो सकती है, जो कानूनी रूप भी ले सकती है। आज आपको ननिहाल पक्ष के किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लेने से बचना होगा, अन्यथा इसे चुकाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, उन्हें अपने शिक्षकों से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव मिलेंगे, जिन पर वे जरूर अमल करेंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग
धनु
18-12-2024♐ धनु :
अगर माता को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या चल रही थी तो आज उसमें सुधार आएगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। जमीन या वाहन खरीदने जैसे आपके कई सपने पूरे होंगे। किसी उद्देश्य की समस्या के बारे में सुनकर थोड़े चिंतित रहेंगे। मन में कुछ सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे आप किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। पारिवारिक जीवन में आज कुछ बदलाव होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलता नजर आ रहा है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 4
भाग्यशाली रंग: भूरा रंग
मकर
18-12-2024♑ मकर :
आज आप उन कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे, जो लंबे समय से लंबित हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई बहस छिड़ती है तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी, अन्यथा यह आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है। नौकरी पेशा जातक आज मौज मस्ती से सभी कार्यों को पूरा करेंगे और नई नौकरी की तलाश भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही थी, तो उसको खत्म करेंगे और शाम के समय कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: गहरा लाल
कुंभ
18-12-2024♒ कुंभ :
आज आपके धन में वृद्धि होगी और अपना कुछ धन दान पुण्य के कार्यों में खर्च कर सकते हैं। अगर आप किसी प्रॉपर्टी डील को फाइनल करने जा रहे हैं तो उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को स्वतंत्र रूप से जांच लें, अन्यथा भविष्य में मुसीबत में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी, जिससे आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। वाणी आपको सम्मान दिलाएगी इसलिए उसमें मधुरता बनाए रखें। शाम का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: चंदन रंग
मीन
18-12-2024♓ मीन :
आपके प्रसन्नचित्त व्यक्तित्व के कारण हर कोई आपका मित्र बनने की कोशिश करेगा। व्यापार में कुछ नुकसान होने से आप चिंतित रहेंगे, जिसकी वजह से भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। भविष्य को बेहतर बनाने की कुछ योजनाओं में लगे रहेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। भाइयों की मदद से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से प्रसन्न होंगे। पारिवारिक जीवन वालों को आज सुखद अनुभूति होगी। बच्चे की सरकारी नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम के समय किसी रिश्तेदार के घर मिलने जा सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग
-
क्या रहेगा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी का शेड्यूल पढ़ें पूरी खबर
अर्की
अर्की के सहायक अभियंता (ई) नीरज कतना द्वारा जारी ज्ञापन में कहा गया है की विद्युत उपमंडल अर्की के अंतर्गत आने वाले सभी घरेलू और होटल उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि विद्युत विभाग द्वारा विद्युत् मीटर उपभोक्ता आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए KYC प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसकी अंतिम तिथि 30.12.2024 है।
KYC के लिए आवश्यक दस्तावेज:
आधार कार्ड
राशन कार्ड
कोई भी नया या पुराना बिजली बिल
अर्की विद्युत उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में KYC के लिए निर्धारित तिथियां रखी गयी है जिनमे KYC केंद्र | KYC करने वाले कर्मचारी निम्न होंगे |उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए KYC की सुविधा नजदीकी पंचायत केंद्र में तय दिनांक को उपलब्ध करवाई जा रही है। बिजली विभाग के कर्मचारी सुबह 10:00 बजे से 04:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।
अगर कोई उपभोक्ता किसी कारणवश अपनी KYC नजदीकी पंचायत में नहीं करवा पाया हो, तो वह किसी अन्य पंचायत में उपरोक्त निर्धारित तिथि के अनुसार उसे पंचायत में अपनी KYC करवा सकता है।
इसके बाद भी कोई उपभोक्ता अपनी KYC करवाने में असमर्थ रहता है, तो वह विद्युत् उपमंडल में दिनांक 30.12.2024 तक कभी भी अपनी KYC करवा सकता है।
इसके बाद भी कोई उपभोक्ता KYC करवाने में सहयोग नहीं करता है या KYC नहीं करवाना चाहता है, तो वह उपभोक्ता भविष्य में बिजली के बिलों में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह सकता है, जिसके लिए उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होगा।