Month: January 2025

  • विद्यालय स्तर की शिक्षा बेहतर भविष्य का आधार – संजय अवस्थीशिक्षा क्षेत्र पर 9560 करोड़ तथा तकनीकी शिक्षा पर खर्च किए जा रहे 330 करोड़ रुपए

    अर्की

    अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि विद्यालय स्तर की शिक्षा बेहतर भविष्य का आधार है और प्रदेश सरकार सभी स्तरों पर शिक्षा व्यवस्था में दीर्घावधि के सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के मांगल में स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
    संजय अवस्थी ने इससे पूर्व हवानी चौक से उपरली रूग तक सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया। इस सड़क के लिए ज़िला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डी.एम.एफ.टी.) के माध्यम से 39 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। इसमें से 19 लाख रुपए का कार्य किया जा चुका है जबकि 20 लाख रुपए की लागत से कार्य प्रगति पर है।
    विधायक ने स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगल के परिसर के लिए फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण भी किया। इसके निर्माण पर लगभग 12 लाख व्यय हुए हैं।
    संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जहां विद्यालय स्तर पर पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई आरम्भ कर दी है वहीं शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरा जा रहा है ताकि छात्रों को परेशानी का सामाना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अधोसंरचना सुनिश्चित करने के उपरांत ही संस्थान खोलने का कार्य कर रहे हैं ताकि सभी क्षेत्रों में स्थाई विकास के लाभ लोगों को मिल सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष शिक्षा क्षेत्र पर 9560 करोड़ रुपए तथा तकनीकी शिक्षा क्षेत्र पर 330 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा स्तर पर न केवल बेहतर अधोसंरचना का निर्माण कर रही है अपितु यह भी सुनिश्चित बना रही है कि गरीब वर्ग के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए समस्या का सामना न करना पड़े। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत 20 लाख रुपए तक का ऋण केवल एक प्रतिशत ब्याज दर पर पात्र छात्रों को दिया जा रहा है।
    विधायक ने कहा कि जीवन एक यात्रा है और इस यात्रा का प्रथम बढ़ाव विद्यालय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर प्रदान की जा रही शिक्षा और अभिभावकों तथा अध्यापकों के माध्यम से दिए जा रहे संस्कार ही आज के बच्चों को कल का बेहतर नागरिक और सफल व्यक्ति बनाते हैं। उन्होंने अध्यापकों तथा अभिभावकों से आग्रह किया कि युवा पीढ़ी पर ध्यान दें और उनसे नियमित संवाद बनाए रखें ताकि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रह सकें।
    उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप विकास उनका लक्ष्य है और यह प्रयास किया जा रहा है कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन, उद्योग और अन्य अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जाए।
    विधायक ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया और बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहेगा ताकि यहां से शिक्षा प्राप्त छात्र जीवन में गर्व के साथ नई ऊंचाइयां प्राप्त कर सकें।
    उन्होंने फुटओवर ब्रिज पर छत निर्माण के लिए 05 लाख रुपए, स्कूल के 02 अतिरिक्त कमरों के निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए और आयोजन समिति को 21 हज़ार रुपए देने की घोषणा की।
    संजय अवस्थी ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी तथा इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया व वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
    इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
    बी.डी.सी. सदस्य बनिता चौहान, ग्राम पंचायत मांगल की प्रधान व स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान उर्मिला रघुवंशी, ग्राम पंचायत बागा करोग की प्रधान सुरेंद्रा पंवार, ग्राम पंचायत मांगल के उप प्रधान सीता राम, ग्राम पंचायत बागा के उप प्रधान श्याम लाल चौहान, वार्ड सदस्य अनिता देवी, बाघल लैंड लूजर सोसायटी के प्रधान जगदीश ठाकुर, महिला मंडल मांगल की प्रधान निर्मला अवस्थी, महिला मंडल कन्धर की प्रधान सुनीता सेन, अल्ट्राटेक सीमेंट फेक्ट्री के पीयूष रंजन शुक्ला, स्थानीय निवासी नरेश अवस्थी, कमल अवस्थी, सुनील अवस्थी, दितु राम ठाकुर, कृष्णा चौहान, गनपत चौहान, मनसा राम, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता शशिपाल, राज्य विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता देवेंद्र कौंडल, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय लोग, शिक्षक व छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • जवाहर नवोदय विद्यालय बनिया देवी कुनिहार में जवाहर नवोदय चयन परीक्षा संबंधित बैठक का आयोजन ।

    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    जवाहर नवोदय विद्यालय बनिया देवी कुनिहार जिला सोलन हिमाचल प्रदेश में
    दिनांक 8 जनवरी 2025 को उपनिदेशक उच्च शिक्षा सोलन के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य जेएनवी बनिया देवी कुनिहार के समन्वय में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न परीक्षा केंद्रों के 13 प्राचार्यों ने भाग लिया।
    जिसमें जेएनवीएसटी प्रभारी ने परीक्षा के सुचारू संचालन की प्रक्रिया समझाई और संबंधित केंद्र प्रभारी को सामग्री सौंपी। अंत में प्रिंसिपल जेएनवी सोलन ने अल्प सूचना पर उनकी बहुमूल्य उपस्थिति के लिए सभी को धन्यवाद दिया और उन्हें जेएनवी सोलन की ओर से प्यार का प्रतीक चिन्ह दिया और उनसे जेएनवीएसटी कक्षा 6वीं 2025 के सुचारू संचालन के लिए अनुरोध किया।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    08-01-2025

    ♈ मेष :

    आज का दिन मन में धार्मिक भावनाओं से भरा रहेगा, जिसकी वजह से आप अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। व्यवसायी वर्ग धन कमाने के लिए अनैतिक तरीकों को प्राथमिकता देंगे, क्योंकि इससे लाभ के बजाय हानि होगी, चाहे वह किसी भी रूप में हो। कार्यक्षेत्र में आपको बेमन से काम करना पड़ सकता है, जिसके परिणामस्वरूप आपको सीमित लाभ से ही संतुष्ट रहना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोग आज किसी की चुगली का शिकार बनेंगे, फिर भी धैर्य रखें और अपना व्यवहार बिगड़ने न दें। धन संबंधी कार्य लिखकर ही करें, गलतियां होने की आशंका है। आपको किसी से किया हुआ वादा पूरा करना होगा, अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है।

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 6

    शुभ रंग : हरा

    वृष
    08-01-2025

    ♉ वृषभ :

    वृषभ राशि वालों का आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मूड़ खराब रहेगा। शारीरिक समस्याओं के साथ-साथ आर्थिक कारणों से भी आप परेशान हो सकते हैं। दिन की शुरुआत से ही शारीरिक कमजोरी के कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा। उत्साह की कमी के कारण लाभ-हानि की परवाह नहीं करेंगे। अगर आप प्रयास करेंगे तो धन लाभ होगा लेकिन आपको व्यर्थ खर्च से दूर रहना होगा। पारिवारिक माहौल भी किसी न किसी कारण से अशांत रहेगा, जिसकी वजह से परेशान हो सकते हैं। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 7

    शुभ रंग : नीला

    मिथुन
    08-01-2025

    ♊ मिथुन :

    आप जो भी कार्य करें दृढ़ निश्चय के साथ करेंगे, उसमें आपकी जीत अवश्य होगी। आपका स्वभाव शांत और मिलनसार होगा और आप जल्द ही सभी से घुल-मिल जाएंगे। व्यापारियों का कारोबार बेहतर चलेगा, समय पर धन आने से आर्थिक उलझन नहीं रहेंगी। हालांकि आज पैसों के लेन-देन में अधिक सावधानी बरतें अन्यथा उधारी को लेकर किसी से झगड़ा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग आज अपना काम जल्दी खत्म करने की कोशिश करेंगे, लेकिन किसी नए काम को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कर्क
    08-01-2025

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि वाले आज आपसी संबंधों को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल पर व्यवहार में कमी के कारण पुराने अनुबंध या व्यावसायिक रिश्ते खत्म हो सकते हैं। आप जिस भी काम को बचाने की कोशिश करेंगे, वह बिगड़ सकता है। आप मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, फिर भी पैसों से जुड़ी परेशानियां बनी रहेंगी। दोपहर से पहले कोई बुरी खबर मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। व्यापारी भी आज हर काम घाटे के डर से करेंगे। अच्छे और बुरे के बीच विवेक ना रखने से चीजें अजीब हो जाएंगी और इसे ठीक करने में कुछ समय लगेगा। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर खर्च होगा।

    शुभ दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 9

    शुभ रंग : लाल

    सिंह
    08-01-2025

    ♌ सिंह :

    सिंह राशि वाले आज के दिन बुद्धि और विवेक के आधार पर सम्मान के पात्र बनेंगे। अपनी राय तभी दें जब कोई आपसे राय मांगे, अन्यथा आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर तक आप काम में व्यस्त रहेंगे और आशाजनक लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दूसरों की मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। पारिवारिक जीवन से बेहतर रहेगा और माता पिता की सेवा का अवसर मिलेगा। आपकी आर्थिक लाभ की इच्छा थोड़ी मेहनत के बाद पूरी होगी, जरूरतें कम होंगी। अनावश्यक घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भविष्य की योजनाएं खराब हो सकती हैं।

    शुभ दिशा : उत्तर

    शुभ अंक : 4

    भाग्यशाली रंग: नारंगी

    कन्या
    08-01-2025

    ♍ कन्या :

    किसी काम के अटक जाने की वजह से मानसिक रूप से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी गलतफहमी की वजह से परिवार का वातावरण खराब हो सकता है। भाई-बहनों या पड़ोसियों के साथ कोई छोटी सी बात भी बड़े झगड़े में बदल सकती है इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार में नरमी रखें। नौकरी पेशा जातकों को साथियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। सायंकाल के समय परिवार के किसी सदस्य के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

    शुभ दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद

    तुला
    08-01-2025

    ♎ तुला

    निवेश से अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारियों के लिए आज अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे धन समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। आज आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, जहां से लाभ की उम्मीद न हो वहां से भी आपको कुछ न कुछ लाभ जरूर मिलेगा। शेयर सट्टा आदि में पैसा निवेश करने से शीघ्र लाभ होगा। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और शाम के समय परिवार के सदस्यों के लिए कुछ गिफ्ट भी खरीद सकते हैं।

    शुभ दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग : पीला

    वृश्चिक
    08-01-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आर्थिक मामलों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। किसी के उकसावे में आकर कोई भी गलत फैसला लेने से बेहतर है कि आप चुपचाप बैठे रहें अन्यथा धन हानि हो सकती है। आपकी मानसिक स्थिति हर पल बदलती रहेगी, उसी के अनुरूप से आपके कार्य भी होंगे। कारोबारी लोग नई योजनाओं के लिए जोड़-तोड़ करेंगे लेकिन सफलता संदिग्ध रहेगी। सरकारी कामकाज में समय बर्बाद होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा।

    शुभ दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 9

    शुभ रंग : सफेद

    धनु

    08-01-2025

    ♐ धनु :

    मन पर आज चंचलता हावी रहेगी और आप बच्चों जैसी बातें करके हंसी का पात्र भी बनेंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे समय पर कार्य पूरा करेंगे और आपके प्रभाव में अच्छी वृद्धि भी होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों को आज टाल देना ही बेहतर रहेगा, अन्यथा नई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। व्यापारी आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे और धन लाभ भी अच्छा होगा। माता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें अन्यथा भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। शाम के समय किसी कार्य की वजह से परेशान रहेंगे।

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 7

    शुभ रंग : हरा

    मकर
    08-01-2025

    ♑ मकर :

    दिन के शुरुआती हिस्से में आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मिलने की योजना बनाएंगे लेकिन यह उतना फायदेमंद नहीं होगा, जितना आपने सोचा था। आज कामकाज में मुनाफा तो होगा लेकिन सिर्फ अनजान लोगों के जरिए। कामकाज में वृद्धि होने से आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार में किसी की इच्छा पूरी करने के लिए आपको धन खर्च करना पड़ेगा। शाम को आपको अप्रत्याशित लाभ या उपहार मिलेगा।

    शुभ दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 4

    भाग्यशाली रंग : ग्रे

    कुंभ
    08-01-2025

    ♒ कुंभ :

    दिन की शुरुआत में बिजनस में किसी जरूरी काम को लेकर दुविधा रहेगी, किसी की मदद मिलने पर ही आप आगे बढ़ पाएंगे। धन का प्रवाह अच्छा रहने से आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों का आज सहकर्मियों पर बेवजह गुस्सा करना महंगा पड़ सकता है, संभलकर व्यवहार करें, अन्यथा अकेले ही काम करना पड़ सकता है। घर के बड़ों का ध्यान रखें, अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं। शाम के समय जीवनसाथी के साथ कहीं डिनर करने जा सकते हैं, जिससे रिश्ता मजबूत होगा।

    शुभ दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 8

    शुभ रंग: मध्यम नीला

    मीन
    08-01-2025

    ♓ मीन :

    नौकरीपेशा लोग काम के बोझ से परेशान रहेंगे, फिर भी लगन से काम समय पर पूरा कर लेंगे। आज कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी, जिससे आपकी बनाई गईं योजनाएं सफल भी होंगी। खर्चे आज कम होंगे और धन की बचत भी कर पाएंगे। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा और घर की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं भी बनाएंगे। पिता की सेहत की वजह से परेशान रहेंगे और आपका कुछ धन भी खर्च हो सकता है। सायंकाल का समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

    शुभ दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 3

    शुभ रंग : पीला

  • वी एस एल एम शिक्षण महाविद्यालय चंडी में हुआ फ्रेशर पार्टी “नवागत् महोत्सव “का आयोजन

    पवन कुमार

    वी एस एल एम शिक्षण महाविद्यालय चंडी के बहुउद्देशीय सभागार मे बीएड एवं डीएलएड सत्र 2024- 26 के नूतन प्रशिक्षुओ को बीएड एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष सत्र 2023-25 के प्रशिक्षुओ एवं संपूर्ण वीएसएलएम परिवार द्वारा कॉलेज सभागार में विदाई पार्टी नवगत् महोत्सव शीर्षक के अंतर्गत आयोजन किया गया l कॉलेज के कनिष्ठ डीएलएड एवं बीएड के प्रशिक्षुओ और संपूर्ण वीएसएलएम परिवार के संयुक्त तत्वावधान में इस शानदार पार्टी का आयोजन किया l इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक प्रबंधन एवं आयोजन कॉलेज प्रबंधन समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा के उचित मार्गदर्शन में हुआ l इस कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की l इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्जवलन एवं बीएड के प्रशिक्षुओ की सामूहिक सरस्वती वंदना एवं वेदोंच्चारण के साथ हुआ l इसके बाद इस रंगारंग सांस्कृतिक में प्रशिक्षुओ ने अपने सांस्कृतिक
    कार्यक्रमों की कॉलेज सभागार में बारी_बारी से मनमोहक प्रस्तुतियां दी l जिसमें भांगड़ा , हिमाचली नाटी ,हरियाणवी नृत्य, एकल एवं सामूहिक नृत्य ,शिक्षाप्रद लघु नाटिका का बखूबी प्रस्तुतीकरण बीएड एवं जेबीटी के प्रशिक्षुओ सभागार में मंच पर किया l इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डीएलएड के प्रशिक्षुओ द्वारा रैंप पर प्रस्तुत मॉडलिंग रही ,जिसने सभागार में उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा बीएड के कोअमित मिस्टर एवं मीनाक्षी को मिस फ्रेशर के खिताब एवं स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया l इस प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब प्रियंका एवं तुषार ने हासिल किया l मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होता है l साथ ही उन्होंने सभी प्रशिक्षुओ को भविष्य में अच्छे अध्यापक बनने और समाज में अपनी अग्रणी एवं सकारात्मक भूमिका को निभाने का आह्वान किया l साथी उन्होंने सभी प्रशिक्षुओ के उज्जवल भविष्य की कामना की l इस अवसर पर कॉलेज उप प्रधानाचार्य राज मणि शर्मा एवं डीएलएड के विभागाध्यक्ष हीरा दत शर्मा शर्मा ने भी अपने विचार रखें l कार्यक्रम के अंत में बीएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु लायक राम ने इस शानदार पार्टी के आयोजन के लिए अपने अपनी संपूर्ण कक्षा की तरफ से आभार व्यक्त किया l इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन का कार्य डीएलएड द्वितीय वर्ष की रजत, दीपक, मीनाक्षी एवं कीर्ति ने बखूबी से किया l इस अवसर पर सभी को प्रीति भोज का आयोजन कॉलेज प्रांगण में किया गया l इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ के सदस्यों में संजीव चौहान , महेश शर्मा ,हुक्मीदत , देवेंद्र डोगरा, सपना चौहान, कुसुम लता शर्मा, शीतल शर्मा, अनुराधा ठाकुर, निशा चौहान ,रवीना कुमारी , हितेश शर्मा, दीपिका गौतम तनुज शर्मा , रितिका शर्मा , मनीषा गुप्ता , सरोज कुमारी, वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी के समस्त स्टाफ के सदस्यों के साथ-साथ बीएड और डीएलएड के कनिष्ठ और वरिष्ठ प्रशिक्षु इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे ll

  • भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ हि. प्र. इकाई अर्की की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में हुई सम्पन्न

    अर्की

    भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ हि. प्र. इकाई अर्की की मासिक बैठक इकाई के प्रधान देवीरूप शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला प्रधान बाबू राम कौंडल व जिला महामंत्री के. सी. शर्मा विशेष रुप में उपस्थित रहे। इस मौके पर इकाई के महामंत्री आर आर वर्मा ने समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया व नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। बैठक में पेंशनरों से सम्बंधित मांगों व समस्याओं पर गम्भीरता से चर्चा की गई व हिमाचल सरकार से मांग की गई कि पेशनरों की समस्याओं का समाधान किया शीघ्रातिशीघ्र किया जाय। क्योंकि पूर्व कर्मचारियों की वित्तिय सम्बंधित परेशानियां बड़े लंबे समय से चली आ रही है। हिमाचल सरकार से एक बार फिर महासंघ अनुरोध करता है कि हमारी मांगो को पूर्णराज्य दिवस 25 जनवरी के दिन पूर्ण करने की घोषणा करें। उन्होंने मांग की है कि जनवरी 2016 से संशोधित वेतन मान का एरियर जोकि 6500 रु शेष पूर्वकर्मचारियों का है। संशोधित ग्रेज्युटी का एरियर की भी शीघ्र घोषणा की जाय। लीव एन केशमेंट के एरियर की भी शीघ्र घोषणा की जाय। 42 महीने का डीए भी शीघ्र दिया जाय। 11% डीए जो कि डीयू हो चुका है इसे भी सरकार जल्द देने की घोषणा करें। महासंघ हिमाचल में दुबारा ट्राइब्यूनल को खोलने का सख्त विरोध करता है क्योंकि इस पर करोड़ो का बेकार का खर्चा पड़ेगा यदि उस पैसे को पूर्व कर्मचारियों को देगा तो अति उत्तम होगा व मेडिकल बिलों का भुगतान अभी तक नही हुआ जबकि सरकार ने इस बारे कहा भी था। इस बारे भी सरकार शीघ्र घोषणा करें। महासंघ के सभी सदस्यों व पदाधिकारीयों ने रोष व्यक्त करते हुए कहाकि यदि इनकी मांगो को माना नही गया तो सभी सदस्य सड़कों पर प्रदर्शन व धरने पर मजबूर हो जाएंगे। बैठक में लगभग 60 लोग उपस्थित रहे।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    07-01-2025

    ♈ मेष :

    मेष राशि वालों का दिन आज आगे बढ़ाने वाला रहेगा। कई कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और सफलता हासिल करेंगे, जिससे आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कारोबार में मेहनत और सही तरीके से किए गए काम से लाभ होगा और आय में वृद्धि होगी लेकिन खर्चे हल्के रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए कुछ नया खरीद सकते हैं। लव लाइफ वालों को अपने पार्टनर से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा और नजदीकियां बढ़ेंगी।

    शुभ दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 2

    शुभ रंग : गहरा लाल

    वृष
    07-01-2025

    ♉ वृषभ :

    वृषभ राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। निजी और प्रफेशनल लाइफ में तालमेल बिठाना होगा, इससे आपको राहत भी मिलेगी। परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी और कुछ दिन के लिए शहर या देश से बाहर जाने की योजना बनाएंगे। लव लाइफ में आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर आपको आमदनी बढ़ाने का कोई उपाय भी बता सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मिथुन
    07-01-2025

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि वालों का दिन आज अनुकूलता लेकर आएगा। किसी बात को लेकर काफी सोच विचार करेंगे और फिर पता चलेगा कि आपने अब तक क्या खोया और पाया। व्यापार में किसी वजह से हानि होने की आशंका बन रही है, इस पर ध्यान दें। कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा और वे अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट भी रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी और अटका हुआ धन भी मिलेगा। दांपत्य जीवन में दिन अच्छा रहेगा और लव लाइफ वाले अपने पार्टनर के साथ प्यार से पेश आएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कर्क
    07-01-2025

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहेगा। जिन समस्याओं को लेकर आप चिंतित थे, उनका समाधान मिलेगा। व्यवसाय मजबूत होगा और किसी नए विचार को लागू करेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी और सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। किसी प्रियजन के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। लव लाइफ में समय अच्छा रहेगा और पार्टनर की घर वालों से मुलाकात भी करवा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    07-01-2025

    ♌ सिंह :

    सिंह राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे। लव लाइफ वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और पार्टनर की किसी बात को लेकर खफा भी हो सकते हैं। काम के सिलसिले में किया गया प्रयास रंग लाएगा और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा जातकों को आज कामकाज के अच्छे नतीजे मिलेंगे और अधिकारियों से कुछ नया सीखने को भी मौका मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी और आपकी सेहत में सुधार होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    कन्या
    07-01-2025

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि वालों का दिन आज सामान्य रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे लेकिन शाम तक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। घरेलू खर्चे अधिक रहेंगे और संतान को लेकर भी कुछ परेशानी महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन जीवनसाथी का व्यवहार थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। लव लाइफ में शांति बनाए रखने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में खूब मेहनत करेंगे और इसका अच्छा फल आपको मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    तुला
    07-01-2025

    ♎ तुला

    तुला राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहेगा। आज अपने दिल की सुनें और किसी भी इच्छा को दबाने की कोशिश न करें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना की जाएगी और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। खर्चे कम होंगे और आमदनी भी ठीक रहेगी। घर की मरम्मत करने का विचार आप बना सकते हैं। काम के सिलसिले में दिन कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा और जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। लव लाइफ वालों को आज खुशी के पल मिलेंगे और पार्टनर के बर्ताव से भी खुश रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    वृश्चिक
    07-01-2025

    ♏ वृश्चिक :

    वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए कुछ नया करने की कोशिश भी करेंगे। सुबह से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और एक साथ कई काम करना चाहेंगे। परिवार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे और अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। दांपत्य जीवन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा। लव लाइफ वालों को पार्टनर की ओर से अच्छी सूचना मिल सकती है। काम के सिलसिले में आपका दिन सुखद रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    धनु
    07-01-2025

    ♐ धनु :

    धनु राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरी में मेहनत करेंगे, ताकि लोगों के सामने अपना काम ला सकें। व्यापारियों को योजनाओं द्वारा अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति का समय रहेगा। लव लाइफ वालों को पार्टनर के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है और उन्हें मनाने की कोशिश करनी चाहिए। सेहत मजबूत रहेगी, लेकिन मौसम में बदलाव से सावधान रहें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मकर
    07-01-2025

    ♑ मकर :

    मकर राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें और जीवन की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें, जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी भी अच्छी होगी। साथ ही विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन कामकाज की अधिकता की वजह से मानसिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: चंदन रंग

    कुंभ
    07-01-2025

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि वालों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी तारीफ करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और परिजनों का आभार भी व्यक्त करेंगे। खर्चों में वृद्धि से मन कुछ आशंकित भी हो सकता है। आमदनी सामान्य रहने की वजह से कुछ बोझिल महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिससे इनकम को बढ़ा सकें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन लव लाइफ वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से कई कार्य भी पूरे होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    मीन
    07-01-2025

    ♓ मीन :

    मीन राशि वालों का दिन आज अच्छा रहेगा। इनकम सामान्य रहेगी लेकिन घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए सुबह उठकर ध्यान करें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा और अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। किसी बात को लेकर बॉस से झगड़ा हो सकता है, इसलिए बातचीत के दौरान सावधान रहें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। वहीं लव लाइफ वालों को पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप खुश रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

  • भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की मासिक बैठक का आयोजन ।

    कुनिहार
    भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ कुनिहार इकाई की मासिक बैठक आज इकाई के वरिष्ठ सदस्य जेपी शाह की अध्यक्षता मे लोक निर्माण विश्राम गृह कुनिहार मे हुई। जिसमे संघ के प्रदेश मंत्री इंद्र पाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक मे सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। शर्मा ने गत दिनों मंडी मे राज्य स्तरीय स्मेलन मे हुए निर्णय के बारे मे बताया कि संघ के अन्य 6संगठनो की सयुक्त समिति के द्वारा सरकार को एक नोटिस दिया गया है जिसमे पेंशनरो के सभी बकाया राशि, देय महगाई राहत की किसतो का भुगतान एक महीने मे किये जाने की मांग की है। यदि सरकार ऐसा नही करेगी तो बजट सैशन के समय प्रदेश भर से हजारों पेंशनर शिमला मे धरना प्रदर्शन करेगे तथा पूरे प्रदेश मे सरकार के विरुद्ध आंदोलन अभियानं शुरू किया जायेगा। बैठक मे सभी वक्ताओ ने पेंशनरो की सरकार के द्वारा की जा रही अनदेखी की कड़ी निंदा की तथा संघ के द्वारा दी जाने वाली काल मे बड़ चड कर भाग लेने का संकल्प लिया। बैठक मे स्थानीय हस्पताल मे आज तक एक मैडिसन एम डी की नियुक्ति न किये जाने, ट्रेफिक ब्यवस्था के लिए अलग से स्टाफ न दिये जाने के लिए सरकार की कड़ी आलोचना की गई।
    बैठक मे ओम प्रकाश गर्ग, श्यामा नंद, गोपाल कृष्ण, सुशील शर्मा, राजेश जोशी, विद्या गर्ग, तारा चौधरी जे, पी, शाह, रमेश योगी राज, हरदेव, कुलदीप भरद्वाज, सोहन लाल, जिया लाल, भवानी शंकर, चेत राम तनवर, हरिदास, भगवान सिंह, सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • वी एस एल एम शिक्षण महाविद्यालय चंडी में कल आयोजित होगी फ्रेशर पार्टी “नवागत महोत्सव 2025 “


    चंडी पवन कुमार


    वी एस एल एम शिक्षण महाविद्यालय महाविद्यालय चंडी (सोलन )में डीएलएड एवं बीएड प्रथम वर्ष के नुतन प्रशिक्षुओ को डीएलएड एवं बीएड द्वितीय वर्ष एवं संपूर्ण वी एस एल एम परिवार द्वारा फ्रेशर पार्टी “नवागत महोत्सव 2025” के अंतर्गत दिनांक 07 जनवरी 2025को आयोजित की जा रही है l इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीएड एवं डीएलएड की प्रशिक्षुओं द्वारा विभिन्न मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी l जिसमे रैंप पर प्रशिक्षुओं द्वारा मॉडलिंग मुख्य आकर्षण रहेगा l

  • बी० एल० स्कूल कुनिहार के श्रेया और हितेंद्र ठाकुर ले रहे राज्य स्तरीय एन एस एस मेगा शिविर में भाग

    कुनिहार
    बी0 एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के दो स्वयंसेवक श्रेया और हितेंद्र ठाकुर ने राज्य स्तरीय एन एस एस मेगा शिविर में भाग ले रहे है I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि बी0 एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के चयनित स्वयंसेवक, इस पांच दिवसीय राज्य स्तरीय एन एस एस मेगा शिविर में भाग ले रहे , विद्यार्थियों के राज्य स्तर मेगा शिविर में चयन होने पर बधाई दी I यह शिविर राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां जिला उना में 06 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है I इस शिविर में प्रदेश के जिला स्तर पर चयनित एन एस एस स्वयंसेवक, इस मेगा शिविर में भाग ले रहे है इस पांच दिवसीय राज्य स्तरीय एन एस एस मेगा शिविर में विभिन्न सकूलों से आए हुए विद्यार्थीयों द्वारा विभिन्न गतिविधियाँ और कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएँगे I इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, प्रधानाचार्य व अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष व सभी सदस्यों ने इन स्वयंसेवकों को राज्य स्तरीय एन एस एस मेगा शिविर में भाग लेने पर बधाई दी है I

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल(भार्गव)

    मेष
    ♈ मेष :

    सितारे बताते हैं कि मेष राशि के कारोबारियों को आज बिजनस में लाभ और अवसर प्राप्त होंगे। आज आज भविष्य की योजनाओं में भी पैसा लगाएंगे और बचत भी कर पाएंगे। सितारे कहते हैं कि व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने पर भी आज आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। नौकरी में आज सहकर्मियों की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ धार्मिक यात्रा के भी योग बनेंगे। महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकती हैं। थकान और आलस्य आज हावी रह सकता है। मेष राशि के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद

    वृष
    06-01-2025

    ♉ वृषभ :

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। अपनी योजना के अनुसार आप काम को पूरा कर पाएंगे। कारोबार में आपको आज मेहनत का लाभ मिलेगा विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों को आप मात दे सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों को पूरा करना चाहते हैं तो दिन के पहले भाग में ही आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो काम अटक सकता है। पिता के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना चाहिए नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी का साथ सहयोग प्राप्त होगा और शाम आपकी सुखद रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग : नीला

    मिथुन
    06-01-2025

    ♊ मिथुन :

    आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। लेकिन आपको अपने काम को बेहतर करने का प्रयास करना होगा। किसी बातों और व्यवहार से आपका मूड खराब होगा लेकिन आप बात को बढ़ाने की बजाय संयम से काम लेंगे। सेहत के मामले में आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज रक्त विकार, जोड़ों में दर्द या सूजन से संबंधित समस्या हो सकती है। आर्थिक मामलों में बढ़ते खर्च की वजह से आपको चिंता होगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग : भूरा

    कर्क
    06-01-2025

    ♋ कर्क :

    आपका मन आज कल्पनाशील रहेगा और भविष्य को लेकर आप कई तरह की योजनाएं बनाएंगे। आपकी रचनात्मक और कुशल विचारों से लोग प्रभावित होंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। कार्य व्यवसाय में शुरुआती बाधाओं के बाद लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। आज आपके मन में कई दिनों से चल रही व्यापारिक योजना को दिशा मिलने से आय के नए स्रोत बनेंगे। आप जोखिम भरे कार्यों में बिना किसी हिचकिचाहट के निवेश कर सकते हैं जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। धर्म कर्म में आज आपकी रुचि बढेगी। महिलाएं पूजा-पाठ के कार्यों में अधिक व्यस्त रहेंगी।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक : 4

    भाग्यशाली रंग : आसमानी नीला

    सिंह
    06-01-2025

    ♌ सिंह :

    आज सिंह राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आपमें आज आलस की भावना अधिक रहेगी जिससे कुछ जरूरी काम को भी आप टालेंगे। सलाह है कि जो भी काम करें उसे ध्यान से करें, लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है। सितारे बताते हैं कि आज सिंह राशि के जातक अपना बजट बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं जिससे आर्थिक पक्ष इनका संतुलित रहेगा। परिजनों के सहयोग से रोजमर्रा के ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। आज दोपहर बाद कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न होगा। बच्चों के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार रहेगा और शाम का समय बच्चों के साथ मौज मस्ती के साथ बिताएंगे। किसी परिचित व्यक्ति के बारे में कोई अप्रिय समाचार मिलने से कुछ क्षणिक चिंता हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग : नीला

    कन्या
    06-01-2025

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपके मन में कई योजनाएं बनती रहेंगी लेकिन समय और धन की कमी के कारण आप उन पर अमल नहीं कर पाएंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आज कड़ी मेहनत के बाद ही आपको आर्थिक लाभ मिलेगा इसलिए अपने प्रयास में कमी नहीं करना चाहिए। आज सरकारी कार्यों में आपको टालमटोल नहीं करना चाहिए नहीं तो काम अटक सकता है। जमीन या मकान संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आज दिन इस कार्य के लिए अच्छा है, डील फाइनल कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से प्रसिद्धि मिलेगी। कामकाज में मंदी के कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जोखिम भरे कार्यों में निवेश करने से आपको बचना चाहिए।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग : सफेद

    तुला
    06-01-2025

    ♎ तुला

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। शौक की चीजों की ओर आपका आकर्षण बढेगा। स्वभाव में दिखावे की प्रवृत्ति भी बढेगी। अनावश्यक खर्च की वजह से आर्थिक परेशानी हो सकती है। किसी पड़ोसी अथवा जानने वाले के साथ अहं का टकराव हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज संयम और समझदारी से काम लें नहीं तो बात काफी बढ सकती है। बिजनेस या निवेश में कोई भी बदलाव किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही करें। बिजनस में कमाई के लिहाज से आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। अचानक कहीं से आपको धन का लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा का भी संयोग बन सकता है। प्रतियोगिता में आज सफलता से मन आनंदित होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    वृश्चिक
    06-01-2025

    ♏ वृश्चिक :

    कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत ही समझदारी से चलना होगा। कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर अधिकारीगण नाराज हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपके बीच किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज किसी अनजान व्यक्ति को पैसा उधार न दें, डूबने की आशंका है। लेकिन किसी से उधार लिया है तो उधार चुकाने के लिए दिन अच्छा है। आज की शाम आप परिवार अथवा मित्रों के साथ पार्टी और मनोरंजन का प्लान कर सकते हैं। कहीं घूमने की योजना भी आज बन सकती है। रुचिकर खानपान का आनंद लेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

    धनु
    06-01-2025

    ♐ धनु :

    अपने काम से काम रखें और इधर-उधर की बातों पर ध्यान न दें नहीं तो मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी कारोबार के मामले में आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने किसी वरिष्ठ साथी की मदद से फायदा हो सकता है। आर्थिक पक्ष भी आज आपका बेहतर होगा। आप आज परिवार के साथ बाहर खाने पीने का प्लान बना सकते हैं। घर पर किसी मित्र अथवा मेहमान के आगमन की भी संभावना है। इस राशि की महिलाएं आज किसी काम के बिगड़ने से चिंतित रहेंगी, लेकिन थोड़ी मेहनत और संयम से बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : लाल

    मकर
    06-01-2025

    ♑ मकर :

    मकर राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपका मन चंचल रहेगा और मन में कई तरह के विचार आकर आपको उलझाएंगे। लेकिन आपको मन के घोड़े को संयमित रखना होगा और अपने काम पर फोकस करना होगा इससे कार्य में प्रगति करेंगे और लाभ भी पाएंगे। आपके लिए सलाह है कि आप अपनी व्यावहारिकता में कमी न आने दें, इससे आपको बिजनस में लाभ के साथ ही रिश्तों में भी फायदा मिलेगा। सेहत के मामलों मे आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। दिन के दूसरे भाग में आप थकान और शरीर में दर्द महसूस कर सकते हैं। परिवार में आज न चाहते हुए भी कुछ काम आपको करना होगा जिससे मन ही मन खीज हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग : गुलाबी

    कुंभ
    06-01-2025

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में परेशानी और उलझन का सामना करना होगा। आपके लिए सलाह है कि जल्दी लाभ पाने के लिए गलत तरीकों को आजमाने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको समझदारी और बुद्धि से काम निकालना होगा। दोपहर के बाद किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति या महिला के सहयोग से आपको फायदा मिल सकता है। बेहतर होगा कि पुराने और अधूरे कार्यों को पूरा करने पर आप फोकस करें। आप आज किसी घरेलू काम को टालने की कोशिश करेंगे जिससे जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग : लाल

    मीन
    06-01-2025

    ♓ मीन :

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज अपने सभी पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। शुरुआत में आपको असफलता भी मिल सकती है लेकिन लेकिन दोपहर के बाद आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। व्यापार में आज आप जिस योजना पर काम करेंगे, वह निकट भविष्य में आपको आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। आपके लिए जरूरी है कि वाणी को संयमित रखें और जितना जरूरी हो उतना ही बोलें नहीं तो मान सम्मान की हानि हो सकती है। घरेलू कामकाज के चलते आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। महिलाएं पारिवारिक रिश्तों को जोड़े रखने में सहायक रहेंगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: चंदन रंग