Month: March 2025

  • बद्दी भटोलिकला मे भीषण आग तीन वर्षीय बच्ची की मौत

    बद्दी भटोलिकला मे भीषण आग तीन वर्षीय बच्ची की मौत

    बद्दी/पवन कुमार सिंघ

    हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भटोलीकलां में एक भीषण अग्निकांड हुआ है, जिसमें 19 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस अग्निकांड में एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस अग्निकांड में झुग्गियों में मौजूद प्रवासी कामगारों का सामान भी जलकर राख हो गया

  • शिमला के रिज मैदान में हो रही पांच दिवसीय विभिन्न शहरी निकायों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये उत्पादों की प्रदर्शनी

    शिमला के रिज मैदान में हो रही पांच दिवसीय विभिन्न शहरी निकायों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये उत्पादों की प्रदर्शनी

    शहरी विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के तहत राज्य स्तरीय सांझा उत्सव का आयोजन शिमला के रिज मैदान में किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस उत्सव में प्रदेश के विभिन्न शहरी निकायों की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं द्वारा अपने समूह के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को इस प्रदर्शनी में लगाया गया है। इन उत्पादों की स्थानीय लोगों सहित पर्यटक भी खरीदारी कर रहे हैं।
    साझा उत्सव में दीन दयाल अंत्योदय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत अभिनंदन शहरी क्षेत्रिय संगठन की महिला सदस्य भाग ले रही है।
    नगर पंचायत अर्की से जिला समन्वयक पायल शर्मा एवं मंजू चौहान के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की चंपा गुप्ता,सीता देवी सहित अन्य महिलाएं इस प्रदर्शनी में अपने उत्पादों से लाभ अर्जित कर रहीं हैं। महिलाओं द्वारा निर्मित मोमबत्तियों , जूट के बैग, गेहूं से बना
    नशासता, विभिन्न प्रकार की बड़ियां ,शहद ओर अन्य उत्पादो में पर्यटक रुचि ले रहैं हैं।

  • नौणी विश्वविद्यालय के कीट विज्ञान के छात्रों और संकाय ने जीते पुरस्कार

    नौणी विश्वविद्यालय के कीट विज्ञान के छात्रों और संकाय ने जीते पुरस्कार

    सोलन/पवन कुमार सिंघ

    नौणी विश्वविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग के छात्रों और संकाय सदस्यों ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में पुरस्कार जीते हैं। डॉ. किरण राणा को मधुमक्खी पालन में नई सीमाओं पर राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, आर्ची डोगरा ने एंटोमोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एंटोमोलॉजी कल स्टूडेंट कॉन्क्लेव 2025 में बेस्ट रैपिड वर्चुअल ओरल प्रेजेंटेशन अवार्ड जीता। शशांक कौंडल को सोसाइटी फॉर बायोकंट्रोल एडवांसमेंट और आईसीएआर-नेशनल ब्यूरो ऑफ एग्रीकल्चरल इंसेक्ट रिसोर्सेज (एनबीएआईआर), बेंगलुरु द्वारा आयोजित जैविक नियंत्रण: वन हेल्थ में बायोकंट्रोल योगदान पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट रैपिड ओरल प्रेजेंटेशन अवार्ड मिला। अंशुमान सेमवाल ने स्थायी भविष्य के लिए स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों पर राष्ट्रीय सम्मेलन में पोस्टर प्रेजेंटेशन पुरस्कार में तीसरा स्थान हासिल किया।

  • 🧆नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा को लगाएं इन पकवानों का भोग, खुश होंगी माता रानी!🧆

    🧆नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा को लगाएं इन पकवानों का भोग, खुश होंगी माता रानी!🧆

    🧆नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा को लगाएं इन पकवानों का भोग, खुश होंगी माता रानी!🧆

    नवरात्रि स्पेशल(भार्गव)

    अक्षय तृतीया
    🍲 चैत्र नवरात्रि 2025 का शुभारंभ 30 मार्च से हो रहा है, और ये नौ दिन मां दुर्गा की भक्ति और उपासना के लिए बेहद खास माना जाता है। इन पवित्र दिनों में भक्त व्रत रखते हैं और मां के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि में पूजा-अर्चना के साथ माता रानी को भोग लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि हर दिन मां के अलग-अलग रूप को उनकी पसंद का भोग चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। भोग को सात्विक और शुद्ध तरीके से तैयार किया जाता है। ये भोग न सिर्फ मां को प्रसन्न करते हैं, बल्कि व्रत रखने वालों के लिए भी पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि में मां को खुश करना चाहते हैं, तो आइए इस लेख में नौ दिनों के लिए अलग-अलग भोग के बारे में विस्तार से जानते हैं। इन भोग तैयार करने के बाद मां की मूर्ति या तस्वीर के सामने अर्पित करें, मंत्र जाप करें और फिर प्रसाद के रूप में बांटें।

    पहला दिन: कलाकंद

    🍲 नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। माता शैलपुत्री को दूध से बनी मिठाइयां पसंद हैं। कलाकंद दूध को गाढ़ा करके चीनी और इलायची के साथ तैयार किया जाता है। ये स्वाद में मलाईदार और सात्विक होता है। इसे बनाना आसान है और ये पौष्टिक भी है। मां को ये भोग चढ़ाने से शक्ति और स्थिरता का आशीर्वाद मिलता है।

    दूसरा दिन: पंचामृत

    🍲 नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रह्मचारिणी को पंचामृत अर्पित करें। पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और चीनी का पवित्र मिश्रण है। इसे बनाने के लिए सभी सामग्रियों को मिलाएं। ये भोग शुद्धता और तप का प्रतीक है। इसे चढ़ाने से ज्ञान और संयम की प्राप्ति होती है।

    तीसरा दिन: दूध की बर्फी

    🍲 नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। मां चंद्रघंटा को दूध की बर्फी पसंद है। इस पकवान को दूध को गाढ़ा करके चीनी और इलायची डालकर बनाएं। दूध की बर्फी पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वाद में भी हल्का होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसे चढ़ाने से अंदर का भय दूर होता है।

    चौथा दिन: मालपुआ

    🍲 नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। मां कुष्मांडा को मालपुआ भोग में चढ़ाएं। कुट्टू का आटा, दूध और गुड़ से बना मालपुआ व्रत के नियमों को पूरा करता है। इसे तवे पर घी में बनाएं। ये मीठा और स्वादिष्ट होता है। मान्यता है कि इस भोग से सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।

    🍲 नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है। मां स्कंदमाता को केले की चाट अर्पित करें। केले को काटकर दही, शहद और फलों के साथ मिलाएं। ये हल्का और पौष्टिक भोग है। व्रत में ऊर्जा देने वाला ये व्यंजन मातृत्व का प्रतीक है। इसे चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

    छठा दिन: पान की खीर

    🍲 नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। मां कात्यायनी को पान की खीर चढ़ाएं। दूध में पान का पत्ता और चीनी डालकर इसे देर तक पकाएं। ये अनोखा और सुगंधित भोग है। इसे अर्पित करने से वीरता का आशीर्वाद मिलता है।

    सातवां दिन: गुड़ की खीर

    🍲 नवरात्रि के सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। मां कालरात्रि को गुड़ की खीर पसंद है। चावल, दूध और गुड़ से बनी ये खीर सात्विक और स्वादिष्ट होती है। इसे धीमी आंच पर पकाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे चढ़ाने से नकारात्मकता दूर होती है।

    आठवां दिन: नारियल की बर्फी

    🍲 नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। नारियल और चीनी को गाढ़ा करके इसे पकाएं। इस पकवान को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। स्वाद में हल्की और व्रत के लिए सही है। इसे चढ़ाने से शांति मिलती है।

    नौवां दिन: सूजी का हलवा

    🍲 नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। मां सिद्धिदात्री को सूजी का हलवा चढ़ाएं। सूजी, घी और चीनी से बना ये भोग राम नवमी के लिए बेहद खास होता है। इसे पकाना बेहद आसान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री को सूजी के हलवे का भोग लगाने से सफलता मिलती है।

  • सुखु सरकार में विधायकों के वेतन भत्तों में 24 % बढ़ोतरी कर प्रदेश के वित्तीय संकट के दोहरे मापदंड को दर्शाता है ।

    सुखु सरकार में विधायकों के वेतन भत्तों में 24 % बढ़ोतरी कर प्रदेश के वित्तीय संकट के दोहरे मापदंड को दर्शाता है ।

    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री, मंत्रियों व विधायको के वेतन भतो मे एक मुश्त 24प्रतिशत की बढोतरी करके सुखु की सरकार ने साबित कर दिया है,कि उनके लिए कोई वितीय संकट नहीं है केवल कर्मचारियों व पेंशनरो के लिए ही वितीय संकट है।
    कुनिहार में जारी प्रेस बयाँन मे भारतीय राज्य पेंशनर संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्र पाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने बजट के आखरी दिन बड़ी ही चालाकी से बिना प्रस्ताव लाये वेतन भतो मे बड़ी बढोतरी कर दी। कर्मचारियों व पेंशनरो को सरकार के पास 11 %किस्त देने के लिए पैसा नही है। शर्मा ने कहा कि सरकार ने पेंशनर संघो के द्वारा मंत्रियो व विधायको को मिलने वाले मासिक टेलीफोंन भते जो 15 से 20हजार मिलते थे,का विरोध किया तो सरकार ने उसे बंद करके उसके बदले सीधे 24प्रतिशत वेतन बढ़ोत्री कर 15-20 हजार के नुक़सान के स्थान पर सीधे 50-60 हजार का लाभ दे दिया ।अब मंत्रियो व विधायको को 2 से 3लाख मिलेंगे।वही ब्यवस्था परिवर्तन के मुखीये को पत्नी सहित 6लाख 55हजार मात्र मासिक वेतन मिलेगा,जब की पेंशनरो को 3 प्रतिशत से ही गुजारा करना होगा,क्या यही व्यवस्था परीवरतन है।
    शर्मा ने कहा कि सरकार ने कार्यरत कर्मचारियों के चिकित्सा भते के लिए कुछ राशि जारी की है जब कि पेंशनरो के लिए कोई राशि नही दी जो कि बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों व पेंशनरो को बांटने का आरोप लगाया। तथा सरकार से पेंशनरो की सभी बकाया राशि व 11प्रतिशत मंहगाई राहत को एक मुश्त भुगतान किये जाने की मांग की। शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों व पेंशनरो के हितो की पैरवी करने वाले विपक्ष ने आखिर सदन मे अपने वेतन भते की बढोतरी से पहले कर्मचारियों व पेंशनरो की देनदारियों को दिया जाने की सरकार से मांग क्यूँ नही की। शर्मा ने कहा कि 4लाख से अधिक कर्मचारियों व पेंशनरो तथा उनके परिवार के सदस्यों की अनदेखी किसी भी राजनीतिक दल को चुनाव मे भारी पड़ेगी। इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग, आर, पी, जोशी, राजेश जोशी, रमेश योगी राज ओम राणा उपस्थिति रहे।

  • राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में 9वी कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाज़ी

    राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में 9वी कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाज़ी

    अर्की
    राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग ने आज कक्षा 9वी की वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए, जिसमें लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। स्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 100% रहा।
    जिसमे प्रथम स्थान: प्रेरणा देवी (672/700 अंक)
    द्वितीय स्थान: दीपिका शर्मा (661/700 अंक)
    तृतीय स्थान: डिम्पल (648/700 अंक)
    परिणाम घोषणा के साथ-साथ, विद्यालय में एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) की बैठक और स्कूल शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में स्कूल विकास योजना और आपदा प्रबंधन योजना पर चर्चा की गई। अभिभावकों से अपने बच्चों को 10वीं कक्षा में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय ने 1 अप्रैल से 10वीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गयी।
    विद्यालय अभिभावकों से विकास योजनाओं के लिए सुझाव भी आमंत्रित किये गए।
    इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका और सभी शिक्षक बैठक में उपस्थित रहे।

  • बी एल पाठशाला कुनिहार में बी पी एल और वंचित समूहों के लिए पहली कक्षा में निशुल्क प्रवेश के लिए 3 अप्रैल से 08 अप्रैल 2025 तक मांगे आवेदन

    बी एल पाठशाला कुनिहार में बी पी एल और वंचित समूहों के लिए पहली कक्षा में निशुल्क प्रवेश के लिए 3 अप्रैल से 08 अप्रैल 2025 तक मांगे आवेदन

    कुनिहार/अक्षरेश शर्मा
    बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार का शैक्षणिक सत्र 2025-26 जो की 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो रहा है I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की इस विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस चल रहे सत्र में लगभग 300 बच्चों की आधी फीस माफ़ की गई है और लगभग 23 बच्चे निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे है I प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के अनुसार निजी स्कूलों में 25 % सीटों को निशुल्क शिक्षा हेतु बी पी एल और वंचित समूहों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित करना सुनिशिचित किया गया है I प्रारम्भिक उप शिक्षा निदेशक सोलन ने बताया की पहली से आठवी तक हर निजी स्कूल मे 25 % सीटों को निशुल्क शिक्षा देना आर टी एक्ट के अनुसार ज़रूरी हे इस के लिए सभी निजी स्कूल को इसके बारे मे बताया गया हे और बी एल पाठशाला कुनिहार इस प्रकार की निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की यह विद्यालय बी पी एल और वंचित समूहों के परिवारों के बच्चों के लिए पहली कक्षा में 10 सीटों के लिए निशुल्क शिक्षा देने हेतु आवेदन 3 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 तक मांगे है I अगर कोई अभिभावक पहली कक्षा में अपने बच्चो को इस स्कूल मे निशुल्क प्रवेश करवाना चाहते है तो कृपया अपने साथ निम्न दस्तावेज जैसे वैध बी पी एल प्रमाण पत्र, तहसीलदार द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र , तहसीलदार द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र , तहसीलदार द्वारा जारी किया गया हिमाचली प्रमाण पत्र , एक पासपोर्ट साइज़ फोटो और पिछली क्लास का अंक प्राप्त प्रमाण पत्र ले कर अपने बच्चे का आवेदन विद्यालय में 3 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 तक जमा करवा दे I उसके उपरान्त 9 अप्रैल 10 बजे से 1 बजे सभी आवेदन कर्ता विद्यार्थियों की चयन की प्रक्रिया की जाएगी I परिणाम के बाद चयनित विद्यार्थियों के अभिभावक को चयन के बारे मे बता दिया जायेगा और परिणाम सूचि को 10 अप्रैल को नोटिस बोर्ड पर लगा दिया जायेगा I यह शिक्षा आर टी ई अधिनियम 2009 के तहत उपलब्ध करवाई जा रही है जिसका पूरा लेखा जोखा प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय की देख रेख में किया जा रहा है I

  • राम वनवास का कारण(अध्याय 35)

    राम वनवास का कारण(अध्याय 35)

    राम वनवास का कारण

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

    गोस्वामी जी ने बालकाण्ड विश्राम किया है और अयोध्या कांड प्रारम्भ किया है।

    सबसे पहले माँ पार्वती और भगवान शिव को प्रणाम करते हैं। जो राम राज्याभिषेक की बात सुनकर खुश नही हुए और वनवास मिलने की सुचना मिलकर जिन्हे दुःख नही हुआ। जिनका तेज हमेशा वैसा ही बना रहा, गोस्वामी जी कहते है भगवान के मुखकमल की छबि मेरे लिए सदा सुंदर मंगलों की देने वाली हो।

    संत जन एक भाव और बताते हैं- ये केवल आप ही कर सकते हो जिसको वन जाने की बात सुनकर दुःख न हो, और राज्य मिलने की खबर सुनकर ख़ुशी न हो। केवल आप ही कर सकते हैं लेकिन मुझे डर है की कहीं आपके वन गमन जाने की बात सुनकर में दुखी न हो जाऊ।

    क्योंकि जब मैं लिखूंगा की आप गद्दी पर बैठने वाले हो तो मुझे हर्ष होगा, और जब आपके वन गमन की बात आएगी तो मैं विरह में डूब जाऊंगा और अगर मैं विरह में डूब गया तो इस कथा को लिख ही नही पाउँगा। इसलिए हे रघुनन्दन! जैसी सहजता आपके अंदर बनी रही वैसी ही सहजता मेरे अंदर बनी रहे।

    नीलाम्बुजश्यामलकोमलांग सीतासमारोपितवामभागम्‌। पाणौ महासायकचारुचापं नमामि रामं रघुवंशनाथम्‌॥

    अर्थ: नीले कमल के समान श्याम और कोमल जिनके अंग हैं, श्री सीताजी जिनके वाम भाग में विराजमान हैं और जिनके हाथों में क्रमश अमोघ बाण और सुंदर धनुष है, उन रघुवंश के स्वामी श्री रामचन्द्रजी को मैं नमस्कार करता हूँ॥

    जब तें रामु ब्याहि घर आए। नित नव मंगल मोद बधाए॥ जब से श्री रामचन्द्रजी विवाह करके घर आए, तब से अयोध्या में नित्य नए मंगल हो रहे हैं और आनंद के बधावे बज रहे हैं।

    एक दिन दशरथ जी महाराज ने अपने हाथ में दर्पण लिया है और दर्पण में अपने आप को देखा है। फिर मुकुट को सीधा किया है।

    श्रवन समीप भए सित केसा। मनहुँ जरठपनु अस उपदेसा॥ महाराज को अपने कानों के पास सफ़ेद बाल दिखाई दिया है। अब महाराज समझ गए की वैराग्य का समय हो गया है, बुढ़ापा आ गया है। क्यों ना अब रामजी को राजा बनाकर अपने जीवन और जन्म का लाभ लूं। और अपने मन की बात गुरु वशिष्ठ जी को बताई।

    गुरुदेव कहते हैं की तुम्हारी सोच बड़ी उत्तम है। दशरथ जी कहते हैं की ठीक है आप मुहर्त निकलवाइये।

    गुरुदेव कहते हैं मुहर्त निकलवाने की कोई जरुरत नही है जिस समय रामजी राजसिंहासन पर बैठ जायेंगे उससे अनुकूल कोई मुहर्त हो ही नही सकता है। सुदिन सुमंगलु तबहिं जब रामु होहिं जुबराजु॥

    गुरुदेव कहते हैं अभी सारी तैयारी पूरी कर देते हैं और कल ही राजतिलक होगा। श्री रामचन्द्रजी के राज्याभिषेक की सुहावनी खबर सुनते ही अवधभर में बड़ी धूम से बधावे बजने लगे। गुरुदेव सीता-राम के पास गए है।

    राम और सीता ने गुरुदेव के चरणों में शीश नवाया है। फिर कमल के समान दोनों हाथों को जोड़कर श्री रामजी बोले- गुरुदेव , आपने हमें ही बुला लिया होता पर आप ने स्वयं यहाँ पधारकर जो स्नेह किया, इससे आज यह घर पवित्र हो गया! हे गोसाईं! अब जो आज्ञा हो, मैं वही करूँ।

    गुरुदेव कहते हैं- हे रामचन्द्रजी! राजा दशरथजी ने राज्याभिषेक की तैयारी की है। वे आपको युवराज पद देना चाहते हैं।

    श्री रामचन्द्रजी के हृदय में यह सुनकर इस बात का खेद हुआ कि- हम सब भाई एक ही साथ जन्मे, खाना, सोना, लड़कपन के खेल-कूद, कनछेदन, यज्ञोपवीत और विवाह आदि उत्सव सब साथ-साथ ही हुए। सब भाइयों को छोड़कर राज्याभिषेक एक बड़े का ही अर्थात मेरा ही होगा।

    उसी समय प्रेम और आनंद में मग्न लक्ष्मणजी आए। श्री रामचन्द्रजी ने प्रिय वचन कहकर उनका सम्मान किया॥ सब लोग भरतजी का आगमन मना रहे हैं और कह रहे हैं कि वे भी शीघ्र आवें और राज्याभिषेक का उत्सव देखकर नेत्रों का फल प्राप्त करें॥

    🙏जय श्री राम 🙏

    –जारी रहेगी

  • 12 राशियों के सितारों का फलादेश

    12 राशियों के सितारों का फलादेश

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    31-03-2025

    ♈ मेष :

    सेहत से जुड़ी दिक़्क़त नज़दीक है इसलिए नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें और विश्वास रखें कि पहले से सावधानी बरतना इलाज से बेहतर है। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। अगर आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिताएंगे, तो आप घर पर समस्याओं की उम्मीद कर सकते हैं। मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगे। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश करें।आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

     

    वृष
    31-03-2025

    ♉वृषभ :

    आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आज आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ वित्त के मामले में लाभकारी साबित होंगे। आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हांथ लगेगी। लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस समय के कुछ आरामों को छोड़ना होगा। आज लवमेट के साथ किसी बात पर विवाद आ सकता हैं, साथ में डिनर के लिए जाएं रिश्तों में नजदीकियां आएंगी। तुलसी के पौधे के आगे दीप जलाने से रिश्तों में सामंजस्य स्थापित होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

     

    मिथुन
    31-03-2025

    ♊ मिथुन :

    आज का दिन भावनात्मक रहेगा। आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है। घरेलू काम थका देने वाला होगा। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आज दिन की शुरुआत खराब हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते सब सुधर जाएगा। जीवनसाथी के साथ मधुर रिश्ते बनेगे। दोस्तो के साथ अनबन होने का योग हैं। वाणी पर संयम रखें। बेरोजगारों को भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। स्वयं को जरूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव न करें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कर्क
    31-03-2025

    ♋ कर्क :

    आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। भावनात्मक तौर पर ख़तरा उठाना आपके पक्ष में जाएगा। आज आप अपने प्रिय की बेजा मांगों को पूरा करने से बचिए। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    सिंह
    31-03-2025

    ♌ सिंह :

    आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज दुश्मन आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदेनें के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। आज गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कन्या
    31-03-2025

    ♍ कन्या :

    आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपको एक कदम पीछे हटकर अपने पार्टनर को थोड़ी अधिक आजादी देनी ही चाहिए क्योंकि आप पिछले कुछ समय से उनके निजी दायरे में ज्यादा ही दखलंदाजी कर रहें हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

     

    तुला
    31-03-2025

    ♎ तुला :

    दोस्त की बेरुख़ी आपको नाराज़ करेगी। लेकिन ख़ुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं ज़ाहिर करेंगे- इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    वृश्चिक
    31-03-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं , आज पूरे होने वाली हैं। जिन कोशिशों को आप अपनी और से व्यर्थ मान चुके थे,वे आज सफल होंगी। इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां मनाएं,हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो। आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा। मंदिर में माथा टेकने से आपका दिन अच्छा रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

     

    धनु
    31-03-2025

    ♑ धनु :

    आज भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे आज वह दूर हो सकते हैं। बिजनेस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। अगर आप कहीं नौकरी करते हैं तो वहां से स्थानांतरण एवं डिमोशन के योग बन रहे हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    मकर
    31-03-2025

    ♑ मकर :

    अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है, यहाँ तक कि नज़दीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    कुंभ
    31-03-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब- खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होगें। दुश्मन आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेगें। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी कन्या को नया सिक्का देने से परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

     

    मीन
    31-03-2025

    ♓ मीन :

    आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। हालांकि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आप किसी खास कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सुखी रहेगा। आप जो कार्य की जिम्मेदारी लेते हैं उसके प्रति अपने तरीके में आप दृढ़, ईमानदार, अटल और प्रयोगात्मक होते हैं। कुछ समय के लिए आपका यह तरीका आपके कैरियर या व्यावसायिक सौदेबाजियों में आपके लिए बहुत ज्यादा सफलता लाएगा। आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली शंख्या 9

    भाग्यशाली रंग गहरा नारंगी

  • हरिजन सेवक संघ शाखा हिमाचल प्रदेश व हरिजन कल्याण समिति क्षेत्र अर्की द्वारा शालाघाट विश्वकर्मा मन्दिर में संयुक्त रूप से बैठक का आयोजन

    हरिजन सेवक संघ शाखा हिमाचल प्रदेश व हरिजन कल्याण समिति क्षेत्र अर्की द्वारा शालाघाट विश्वकर्मा मन्दिर में संयुक्त रूप से बैठक का आयोजन

    अर्की

    हिंदू नव वर्ष के प्रारंभ एवं चैत्री नवरात्रि के प्रथम दिवस पर शालाघाट के समीप विश्वकर्मा मंदिर में राज्य प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष हरिजन सेवक संघ शाखा हिमाचल प्रदेश एवं हरिजन कल्याण समिति क्षेत्र अर्की चुनीलाल बंसल की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से 14 तारीख को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को मनाने के लिए विचार विमर्श किया गया
    सर्वसम्मति से विश्वकर्मा मंदिर के पास ही 14 तारीख को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती दोनों संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से सहमती प्रदान की गयी
    इस अवसर पर क्षेत्र अर्की में पंचायत स्तर पर बनाई गई समितियों के अध्यक्षों से शपथ पत्र लिए गए तथा उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपें गये
    साथ ही हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अंतरजातीय विवाह के लिए बढ़ाई गई प्रोत्साहन राशि के समर्थन किया तथा कहा की इससे पूरे सनातन धर्म को बचाने में सहयोग मिलेगा तथा सभी लोगों का आपस में सामंजस्य स्थापित होगा तथा जात-पात उच्च नीच का भेदभाव जड़ से खत्म करने में भी सहयोग मिलेगा असल में यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा अंतरजातीय विवाह का प्रचलन शुरू करवाया गया था ताकि पूरे सनातन धर्म के लोग आपस में प्रेम और भाईचारे के साथ बिना किसी भेदभाव के साथ रह सके तथा सभी को एक समान नजर से देखा जा सके इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष  कैलाश चंद भाटिया उपाध्यक्ष  ललित मोहन कश्यप सचिव परेमचन्द धीमान सूचना प्रभारी  नरपत राम  ग्राम पंचायत कशलोग के अध्यक्ष हरीमन मांगल की अध्यक्षा  लीला दासी  साई ग्राम पंचायत से  जियालाल ग्राम पंचायत खनलग से  बलदेव सिंह  ग्राम पंचायत पलानीया से  गोपाल सहगल  एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे