Month: May 2025

  • अर्की में होम गार्ड और अग्निश्मन का संयुक्त सफाई अभियान “जल है तो कल है”। वार्ड 7 खरियावण की बावड़ी की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

    अर्की में होम गार्ड और अग्निश्मन का संयुक्त सफाई अभियान “जल है तो कल है”। वार्ड 7 खरियावण की बावड़ी की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

    हिमाचल आज तक ब्यूरो अर्की

    अर्की के वार्ड नंबर 7 खरियावण में स्वच्छता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला है। सोमवार को कम्पनी कमांडर होम गार्ड चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अर्की के वार्ड नo 7 में बावड़ी व आस पास की साफ-सफाई की गई। इस अभियान में अग्निश्मन चौकी अर्की और होम गार्ड के जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
    कम्पनी कमांडर शर्मा ने बताया कि जल संरक्षण और स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “जल है तो कल है। जल की सफाई करना हम सभी का कर्तव्य है।” इस अभियान का उद्देश्य न केवल बावड़ी की साफ-सफाई करना था, बल्कि लोगों में जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना भी था।
    यह पहल होम गार्ड जवानों की समर्पित सेवाओं का एक उदाहरण है। ऐसे प्रयासों से न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है, बल्कि समाज में स्वच्छता का संदेश भी फैलता है। सभी क्षेत्र वासियों से अपेक्षा है कि वे इस तरह के स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे, ताकि हमारा पर्यावरण और हमारा शहर और भी स्वच्छ और सुंदर बन सके।

  • सोलन से एम एम यू सरकारी बस सेवा शुरु

    सोलन से एम एम यू सरकारी बस सेवा शुरु

    सोलन/पवन कुमार सिंघ

    एमएमयू कैंपस (बायपास गेट) और पुराना बस स्टैंड के बीच एचआरटीसी बस सेवा शुरू हो गई है, जो दिन में तीन बार चलेगी। यह बस पुराना डीसी ऑफिस, रबोन, सामलेच और कुमारहट्टी होते हुए जाएगी। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने इस बस सेवा का उद्घाटन किया और कहा कि यह क्षेत्र के लोगों के लिए एक वरदान साबित होगी, खासकर मरीजों और कर्मचारियों के लिए जो अब आसानी से आवागमन कर सकेंगे।

    *बस सेवा की विशेषताएं:*

    – *मार्ग:* एमएमयू कैंपस (बायपास गेट) से पुराना बस स्टैंड तक
    – *फ्रीक्वेंसी:* दिन में तीन बार
    – *रूट:* पुराना डीसी ऑफिस, रबोन, सामलेच, कुमारहट्टी
    – *लाभार्थी:* मरीज, कर्मचारी और क्षेत्र के लोग
    विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से यह बस सेवा शुरू की गई है। समय-सारणी की विस्तृत जानकारी जल्द ही नोटिस के माध्यम से साझा की जाएगी

  • राज कुमार पाल “शान-ए-भारत” अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

    राज कुमार पाल “शान-ए-भारत” अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

    अर्की

    स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति हि प्र जो कि भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है ने 11 मई 2025 को अपना राष्ट्र स्तरीय वार्षिक समारोह पिंजौर (हरियाणा) में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमैन फर्स्ट एड काउंसिल ऑफ इंडिया भारत सरकार डॉ शबाब आलम रहे । रा वा मा विद्यालय डुमैहर (अर्की) के डी पी ई राज कुमार पाल को इस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा “शान ए -भारत” अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। उनके लिए यह सम्मान न केवल अर्की क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे हिमाचल के लिए गौरवान्वित क्षण है जो युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस समिति द्वारा देश की उन महान विभूतियों को “शान- ए -भारत “अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, खेल, चिकित्सा, साहित्य, तथा समाज सेवा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य किया हो। राज कुमार पाल स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों में दो बार भारत का बास्केटबॉल खेल में मुख्य कोच के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनके मार्गदर्शन में बर्लिन (जर्मनी) विश्व खेलों में भारत ने बास्केटबाल में स्वर्ण पदक जीत कर देश को गौरवान्वित किया था। साथ ही वह बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के “ए पैनल रेफरी” भी हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार, समस्त स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों तथा सभी क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

  • राम और नारद संवाद

    राम और नारद संवाद

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

    राम और नारद संवाद(अध्याय९५)

    अब तक आपने पढ़ा की भगवान ने सबरी पर कृपा है। फिर भगवान सबरी माँ से कहते हैं आपको यदि सीता जी के बारे में कुछ जानकारी है तो कृपा करके बताइये?

    शबरी ने कहा आप सब जानते हुए भी मुझसे पूछते हैं! हे रघुनाथजी! आप पंपा नामक सरोवर को जाइए। वहाँ आपकी सुग्रीव से मित्रता होगी। हे देव! हे रघुवीर! वह सब हाल बतावेगा।

    इसके बाद सबरी ने भगवान्‌ के मुख के दर्शन कर, उनके चरणकमलों को धारण कर लिया और योगाग्नि से देह को त्याग कर वह उस दुर्लभ हरिपद में लीन हो गई, जहाँ से लौटना नहीं होता।

    तुलसीदास जी कहते हैं जो नीच जाति की और पापों की जन्मभूमि थी, ऐसी स्त्री को भी जिन्होंने मुक्त कर दिया, अरे महादुर्बुद्धि मन! तू ऐसे प्रभु को भूलकर सुख चाहता है?

    उमा कहउँ मैं अनुभव अपना। सत हरि भजनु जगत सब सपना।

    भगवान शिव माँ पार्वती से कहते हैं- हे उमा! मैं तुम्हें अपना अनुभव कहता हूँ- हरि का भजन ही सत्य है, यह सारा जगत्‌ तो स्वप्न की भाँति झूठा है।

    श्री रामचंद्रजी ने उस वन को भी छोड़ दिया और वे आगे चले। फिर प्रभु श्री रामजी पंपा नामक सुंदर और गहरे सरोवर के तीर पर गए।उस झील के समीप मुनियों ने आश्रम बना रखे हैं। श्री रामजी ने अत्यंत सुंदर तालाब देखकर स्नान किया और परम सुख पाया। एक सुंदर उत्तम वृक्ष की छाया देखकर श्री रघुनाथजी छोटे भाई लक्ष्मणजी सहित बैठ गए।

    भगवान इस समय विरह में है। सीता जी के वियोग में बैठे हुए हैं। भगवान्‌ को विरहयुक्त देखकर नारदजी के मन में विशेष रूप से सोच हुआ। मेरे ही शाप को के कारण श्री रामजी दुःख उठा रहे हैं। नारद जी हाथ में वीणा लेकर अब भगवान से मिलने आये हैं। और भगवान को प्रणाम किया है। भगवान ने नारदजी को ह्रदय से लगा लिया है। नारद जी महाराज अब नाम की महिमा कहते हैं।

    राम सकल नामन्ह ते अधिका। होउ नाथ अघ खग गन बधिका। हे नाथ! रामनाम सब नामों से बढ़कर हो और पाप रूपी पक्षियों के समूह के लिए यह वधिक के समान हो । नाम रूपी शिकारी पाप रूपी पक्षियों को तुरंत मार देते हैं।

    फिर नारद जी पूछते हैं – तब बिबाह मैं चाहउँ कीन्हा। प्रभु केहि कारन करै न दीन्हा॥ तब मैं विवाह करना चाहता था। हे प्रभु! आपने मुझे किस कारण विवाह नहीं करने दिया?

    और भोले नाथ विवाह नही करना चाहते थे आपने जबरदस्ती उनका विवाह करवा दिया।

    भगवान मुस्कुरा कर बोले, देखो नारद जी , शादी करके मैं भी जंगल में भटक रहा हूँ। क्या मेरी हालत देख कर अभी भी नही समझ रहे हो की क्यों नही करने दिया?

    भगवान कहते यदि तुम्हारी शादी हो जाती तो तुम पतित हो जाते और तुम्हारा सारा भजन नष्ट हो जाता और भोले नाथ में वो सामर्थ है वो गृहस्थ में रहकर भी विरक्त हैं। और मेरा तो ये स्वभाव है नारद

    राम और नारद संवाद

    सुनु मुनि तोहि कहउँ सहरोसा। भजहिं जे मोहि तजि सकल भरोसा॥ करउँ सदा तिन्ह कै रखवारी। जिमि बालक राखइ महतारी। मैं तुम्हें हर्ष के साथ कहता हूँ कि जो समस्त आशा-भरोसा छोड़कर केवल मुझको ही भजते हैं,मैं सदा उनकी वैसे ही रखवाली करता हूँ, जैसे माता बालक की रक्षा करती है।

    श्री रघुनाथजी के सुंदर वचन सुनकर मुनि का शरीर पुलकित हो गया और नेत्र भर आए।कहो तो किस प्रभु की ऐसी रीती है, जिसका सेवक पर इतना ममत्व और प्रेम हो॥

    फिर नारद जी ने भगवान से संतों के लक्षण पूछे हैं।

    श्री रामजी ने कहा- हे मुनि! सुनो, मैं संतों के वे गुण बताता हूँ ,जिनके कारण मैं उनके वश में रहता हूँ।

    जो काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर- इन छह विकारों को जीत कर मेरी भक्ति करते हैं। मेरे चरण कमलों को छोड़कर उनको न देह ही प्रिय होती है, न घर ही॥ जो सरल स्वभाव के होते हैं और सभी से प्रेम रखते हैं। वे जप, तप, व्रत, दम, संयम और नियम में रत रहते हैं और गुरु, गोविंद तथा ब्राह्मणों के चरणों में प्रेम रखते हैं। भूलकर भी कुमार्ग पर पैर नहीं रखते। सदा मेरी लीलाओं को गाते-सुनते हैं और बिना ही कारण दूसरों के हित में लगे रहने वाले होते हैं। हे मुनि! सुनो, संतों के जितने गुण हैं, उनको सरस्वती और वेद भी नहीं कह सकते॥ इन संतो के मैं वश में रहता हूँ।

    यह सुनते ही नारदजी ने श्री रामजी के चरणकमल पकड़ लिए। भगवान्‌ के चरणों में बार-बार सिर नवाकर नारदजी ब्रह्मलोक को चले गए। तुलसीदासजी कहते हैं कि वे पुरुष धन्य हैं, जो सब आशा छोड़कर केवल श्री हरि के रंग में रँग गए हैं।

    तुलसीदास जी कहते हैं- दीप सिखा सम जुबति तन मन जनि होसि पतंग। भजहि राम तजि काम मद करहि सदा सतसंग।

    युवती स्त्रियों का शरीर दीपक की लौ के समान है, हे मन! तू उसका पतिंगा न बन। काम और मद को छोड़कर श्री रामचंद्रजी का भजन कर और सदा सत्संग कर।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    12-05-2025

    ♈ मेष :

    आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आज का दिन मज़े करने के लिहाज़ से बढ़िया है, इसलिए अपनी पसंदीदा चीज़ों और काम का लुत्फ़ उठाएँ। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

     

    वृष
    12-05-2025

    ♉वृषभ :

    आज आपका दिन खास रहेगा। आज आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाऐंगे। साथ ही अपने पिता के बिजनेस में सहयोग करेंगे। जिससे आपको धनलाभ होगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े है आज वो किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। स्टूडेंट्स आज अपने करियर के लिए गुरु से परामर्श ले सकते है। करियर को एक नया मोड़ देने के लिए आज का दिन अच्छा है। मां दुर्गा को नारियल चढ़ाने से पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    मिथुन
    12-05-2025

    ♊ मिथुन :

    नौकरी में पदोन्नति और स्थानांतरण के अवसर सामने आ सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। कामकाज में मन लगेगा। दिन अच्छा रहेगा।कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना बढ़ सकती है। आज आपको पूरे उत्साह और लगन से काम करना चाहिए। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी जरूरी काम से भी यात्रा करनी पड़ सकती है। अचानक किसी खास व्यक्ति से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

     

    कर्क
    12-05-2025

    ♋ कर्क :

    आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

     

    सिंह
    12-05-2025

    ♌ सिंह :

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपने व्यवहार में आपको थोड़ा-सा परिवर्तन करने कि जरूरत है। आपके अच्छे व्यवहार से आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। साथ ही ऑफिस के काम से आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। जिससे मन प्रसन्न होगा। लवमेट आप बाहर डिनर का प्लान कर सकते है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

     

    कन्या
    12-05-2025

    ♍ कन्या :

    कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी में आप उलझ सकते हैं। किस्मत के भरोसे कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं, तो सावधान रहें। आज जो भी फैसले लेने हैं। ध्यान से और सोच समझ कर लें। आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आप परेशान भी हो सकते हैं। किसी काम में अति न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ में दर्द हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: गहरा पीला

     

    तुला
    12-05-2025

    ♎ तुला :

    आज निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    वृश्चिक
    12-05-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज उनकी कंपनी की किसी ऐसी कंपनी से डील फाइनल होगी। इस राशि के प्रोफेसर के लिए आज धनलाभ के नए रास्ते खुलेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में आज सभी के साथ मिलकर गुड टाइम स्पेंड करेंगे। जिससे परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा-सा परेशान हो सकते है। मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

     

    धनु
    12-05-2025

    ♑ धनु :

    नौकरी में पदोन्नति के अवसर है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़ी योजनाओं में आज आप सफल हो जाएंगे। योजनाएं आपको सफलता दिलाएंगी। मौज-मस्ती और मनोरंजन के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। आप किसी तरह का कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो उसकी मंजूरी भी आपको मिल सकती है। संबंधों के बारे में कोई स्थायी फैसला करने के पहले गहराई से खुद पर विचार कर लें। सेहत अच्छी रहेगी। थकान भी मिटेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

     

    मकर
    12-05-2025

    ♑ मकर :

    सफलता क़रीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। दोस्तों का साथ राहत देगा। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

     

    कुंभ
    12-05-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आप जरूरी कामकाज निपटाने के लिए प्लानिंग करेंगे। जिसमें आप सफल भी हो सकते हैं। यदि आप एमबीए कर रहे हैं तो आज किसी प्रोजेक्ट में आपकी प्रशंसा होगी। आज आप साथियों और आसपास के लोगों के साथ उदार रहें तो अचानक धन लाभ की उम्मीद है। भाइयों से किसी काम में सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम भी पूरे होने की उम्मीद हैं। लवमेट के साथ आइसक्रीम खाने बाहर जाऐंगे। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

     

    मीन
    12-05-2025

    ♓ मीन :

    कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको बिजनेस में फायदा या नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है और सितारों का पॉजिटिव असर होगा। आज जो काम करने की सोचेंगे वो पूरा कर ही लेंगे। आप कुछ सोच-समझकर ही बोलें। आपकी सोच और विचारों में नयापन आ सकता है। आपका ध्यान नियमित कामकाज निपटाने पर रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

  • मानव कल्याण समिति अर्की की हुई मासिक बैठक,कई विषयों पर हुई चर्चा

    मानव कल्याण समिति अर्की की हुई मासिक बैठक,कई विषयों पर हुई चर्चा

    अर्की

    मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक प्रधान राजिंदर गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
    बैठक में सदस्यों ने भारत-पाक सीमा पर संघर्ष विराम होने पर संतोष प्रकट किया व प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
    सचिव राजेश कपाटिया ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि अनिवासी भारतीय अम्बा शर्मा ने ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटरों की खरीद हेतु समिति को धनराशि प्रदान की है और शीघ्र ही कुछ और ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर आम जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध होंगे।
    सदस्यों ने अर्की में विभिन्न कल्याणकारी कार्य करवाने के लिए के लिए अम्बा शर्मा जी का धन्यवाद किया है । समिति के संस्थापक डॉ संत लाल शर्मा ने बताया कि अम्बा शर्मा का अर्की से गहरा लगाव है। 1947 में यहां जन्मे शर्मा वर्षों से अमेरिका में रह कर भी अपने जन्मस्थान को नहीं भूले हैं।
    बैठक में अर्की निवासी निशांत गुप्ता को समिति की सदस्यता प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया।
    बैठक में रोशन लाल वर्मा, सी०डी० बंसल, कंवर प्रेम सिंह पंवर, ओ०पी०शर्मा व रोहित शर्मा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • ग्राम पंचायत पट्टा के घ्याण में 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित नए पटवारी कार्यालय का शुभारम्भ

    ग्राम पंचायत पट्टा के घ्याण में 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित नए पटवारी कार्यालय का शुभारम्भ

    चंडी/पवन कुमार सिंघ

    दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के राजस्व मामलों के समाधान के लिए राजस्व लोक अदालतों का आयोजन कर रही है। राम कुमार चौधरी आज दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पट्टा के घ्याण में 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित नए पटवारी कार्यालय के शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र के 34 मौजा के लोग लाभान्वित होंगे।
    राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को राजस्व से सम्बन्धित विभिन्न सुविधाएं उनके
    घर-द्वार पर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक ने तदोपरांत आयोजित स्थानीय मेले का शुभारम्भ किया।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत पट्टा की प्रधान रंजना, उपमण्डलाधिकारी बद्दी विवेक
    महाजन, खण्ड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप कुमार, नायब तहसीलदार कुठाड़ सुरज सिंह नेगी, भगत सिंह युवा क्लब के प्रधान तरुण चौधरी, अरुण चौधरी, ललित वर्मा अनिल कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • सरकार बिना किसी भेदभाव के पेंशनरों के सभी भतो को जारी करे -इंद्रपाल शर्मा

    सरकार बिना किसी भेदभाव के पेंशनरों के सभी भतो को जारी करे -इंद्रपाल शर्मा

    कुनिहार/अक्षरेश शर्मा
    भारतीय राज्य पैंशन महासंघ कुनिहार ईकाई की बैठक अध्यक्ष आर पी जोशी की अध्यक्षता में विश्राम गृह कुनिहार में आयोजित की गई।बैठक में भारतीय राज्य पैंशन महासंघ हिमाचल प्रदेश के महामंत्री इंद्र पाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे हैं।
    बैठक मैं चर्चा की गई है कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी पेंशनरों के सभी भंते बिना किसी देरी जारी करे और मैडिकल बिलों का भुगतान के लिए बजट जारी करे।
    उद्यान विभाग से सेवानिवृत्त डाक्टर उप-निदेशक कीर्ति कुमार सिंहा और शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रवक्ता अरविंद सक्सेना ने भारतीय राज्य पैंशन महासंघ की सदस्यता ग्रहण की जिनका कुनिहार ईकाई में भारतीय राज्य पैंशन महासंघ हिमाचल प्रदेश के महामंत्री इंद्र पाल शर्मा और कुनिहार ईकाई के अध्यक्ष आर पी जोशी और समस्त सदस्यों ने इनका स्वागत किया।
    कुनिहार अस्पताल में मैडिकल मैडिसन की नियुक्ति करने के लिए कई बार स्थानीय विधायक से अनुरोध किया गया था परन्तु आज तक डाक्टर की नियुक्ति नहीं की गई है।
    बैठक में पहलगाव मैं मारे गये निर्दोष व्यक्तियों और अन्य जो पाकिस्तान की गोलीबारी से मारे गये हैं के प्रति दो मिनट का मौन रखा गया।
    बैठक में श्यामा नंद शांडिल्य,ओम प्रकाश गर्ग भगवान सिंह,जे पी शाह ,कंचन माला ,तारा सिंह चौधरी,एस पी शर्मा,अरविंद कुमार,अशोक शर्मा,राजेश जोशी,कंवर सिंह सुशील कुमार,गोपाल कृष्ण शर्मा,रोशन सिंह,शिव राम पाल,कीर्ती कुमार सिंह,दिनेश शर्मा,सोहन लाल इत्यादि मौजूद रहे ।

  • शबरी कथा,व राम लक्ष्मण का शबरी से मिलना

    शबरी कथा,व राम लक्ष्मण का शबरी से मिलना

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

    शबरी का वास्तविक नाम और जीवन(९३)

    शबरी का वास्तविक नाम श्रमणा बताया गया है। इन्होने शबर जाती में जन्म लिया जिस कारण इनका नाम शबरी पड़ गया। संतजन कहते है की इन्होने भगवान श्री राम का इतना सब्र किया की इनका नाम ही सबरी पड़ गया।

    शबरी के पिता भीलों के राजा थे। शबरी को श्रीराम के प्रमुख भक्तों में गिना जाता है। शबरी के पिता भीलों के राजा थे। शबरी जब विवाह के योग्य हुई तो उसके पिता ने एक दूसरे भील कुमार से उसका विवाह पक्का कर दिया और धूमधाम से विवाह की तैयारी की जाने लगी। विवाह के दिन सैकड़ों बकरे-भैंसे बलिदान के लिए लाए गए।

    बकरे-भैंसे देखकर शबरी ने अपने पिता से पूछा ये सब जानवर यहां क्यों लाए गए हैं? पिता ने कहा तुम्हारे विवाह के उपलक्ष्य में इन सबकी बलि दी जाएगी।

    यह सुनकर बालिका शबरी को अच्छा नहीं लगा और सोचने लगी यह किस प्रकार का विवाह है, जिसमें इतने निर्दोष प्राणियों का वध किया जाएगा। यह तो पाप कर्म है, इससे तो विवाह न करना ही अच्छा है। ऐसा सोचकर वह रात्रि में उठकर जंगल में भाग जाती है।

    दंडकारण्य में वह देखती है कि हजारों ऋषि-मुनि तप कर रहे हैं। बालिका शबरी अशिक्षित होने के साथ ही निचली जाति से थी। वह समझ नहीं पा रही थीं कि किस तरह वह इन ऋषि-मुनियों के बीच यहां जंगल में रहें जबकि मुझे तो भजन, ध्यान आदि कुछ भी नहीं आता।

    लेकिन शबरी का हृदय पवित्र था और उसमें प्रभु के लिए सच्ची चाह थी, जिसके होने से सभी गुण स्वत: ही आ जाते हैं। वह रात्रि में जल्दी उठकर, जिधर से ऋषि निकलते, उस रास्ते को नदी तक साफ करती, कंकर-पत्थर हटाती ताकि ऋषियों के पैर सुरक्षित रहे। फिर वह जंगल की सूखी लकड़ियां बटोरती और उन्हें ऋषियों के यज्ञ स्थल पर रख देती। इस प्रकार वह गुप्त रूप से ऋषियों की सेवा करती थी

    शबरी और गुरु मतंग ऋषि

    इन सब कार्यों को वह इतनी तत्परता से छिपकर करती कि कोई ऋषि देख न ले। यह कार्य वह कई वर्षों तक करती रही। अंत में मतंग ऋषि ने उस पर कृपा की।

    जब मतंग ऋषि मृत्यु शैया पर थे तब उनके वियोग से ही शबरी व्याकुल हो गई। महर्षि ने उसे निकट बुलाकर समझाया बेटी! धैर्य से कष्ट सहन करती हुई साधना में लगी रहना। प्रभु राम एक दिन तेरी कुटिया में अवश्य आएंगे। प्रभु की दृष्टि में कोई दीन-हीन और अस्पृश्य नहीं है। वे तो भाव के भूखे हैं और अंतर की प्रीति पर रीझते हैं।

    महर्षि की मृत्यु के बाद शबरी अकेली ही अपनी कुटिया में रहती और प्रभु राम का स्मरण करती रहती थी। राम के आने की बांट जोहती शबरी प्रतिदिन कुटिया को इस तरह साफ करती थीं कि आज राम आएंगे। साथ ही रोज ताजे फल लाकर रखती कि प्रभु राम आएंगे तो उन्हें मैं यह फल खिलाऊंगी।

    शबरी राम मिलन

    उदार श्री रामजी उसे गति देकर शबरीजी के आश्रम में पधारे। शबरीजी ने श्री रामचंद्रजी को घर में आए देखा, तब मुनि मतंगजी के वचनों को याद करके उनका मन प्रसन्न हो गया।

    आज मेरे गुरुदेव का वचन पूरा हो गया। उन्होंने कहा था की राम आयेगे। और प्रभु आज आप आ गए। निष्ठा हो तो शबरी जैसी। बस गुरु ने एक बार बोल दिया की राम आयेगे। और विश्वास हो गया। हमे भगवान इसलिए नही मिलते क्योकि हमे अपने गुरु के वचनो पर भरोसा ही नही होता।

    जब शबरी ने श्री राम को देखा तो आँखों से आंसू बहने लगे और चरणो से लिपट गई है।

    मुह से कुछ बोल भी नही पा रही है चरणो में शीश नवा रही है। फिर सबरी ने दोनों भाइयो राम, लक्ष्मण जी के चरण धोये है।

    कुटिया के अंदर गई है और बेर लाई है। वैसे रामचरितमानस में कंद-मूल लिखा हुआ है। लेकिन संतो ने कहा की सबरी ने तो रामजी को बेर ही खिलाये। सबरी एक बेर उठती है उसे चखती है। बेर मीठा निकलता है तो रामजी को देती है अगर बेर खट्टा होता है तो फेक देती है।

    भगवन राम एकशब्द भी नही बोले की मैया क्या कर रही है। तू झूठे बेर खिला रही है। भगवान प्रेम में डूबे हुए है। बिना कुछ बोले बेर खा रहे है। माँ एकटक राम जी को निहार रही है।

    भगवान ने बड़े प्रेम से बेर खाए और बार बार प्रशंसा की है। प्रेम सहित प्रभु खाए बारंबार बखानि। उसके बाद शबरी हाथ जोड़ कर कड़ी हो गई। सबरी बोली की प्रभु में किस प्रकार आपकी स्तुति करू? मैं नीच जाति की और अत्यंत मूढ़ बुद्धि हूँ।अधम जाति मैं जड़मति भारी।

    जो अधम से भी अधम हैं, स्त्रियाँ उनमें भी अत्यंत अधम हैं, और उनमें भी हे पापनाशन! मैं मंदबुद्धि हूँ। भगवन राम माँ की ये बात सुन नहीं पाये और बीच में ही रोक दिया-

    भगवन कहते है माँ मैं केवल एक भगति का ही नाता मानता हूँ।मानउँ एक भगति कर नाता जाति, पाँति, कुल, धर्म, बड़ाई, धन, बल, कुटुम्ब, गुण और चतुरता- इन सबके होने पर भी यदि इंसान भक्ति न करे तो वह ऐसा लगता है , जैसे जलहीन बादल दिखाई पड़ता है।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़े अपना संपूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़े अपना संपूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    11-05-2025

    ♈ मेष :

    आउटडोर गतिविधियां काफ़ी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक सम्भव हो इसे नजरअंदाज करें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    वृष
    11-05-2025

    ♉वृषभ :

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपनी वाणी और बातचीत के अपने कौशल के बूते अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आज आपको नई नौकरी मिल सकती है। आप बहुत समझदारी भरे कुछ काम करेंगे। आपके आज लिए गए निर्णय आपकी उन्नति में सहायक रहेंगे। लेकिन आपको अपने स्वभाव-व्यवहार में थोड़ी विनम्रता रखनी होगी। आज आप किसी भी टिप्पणी पर, जो चाहे जितनी भी मामूली हो, व्यक्तिगत तौर पर बहुत बुरा मान सकते हैं। आपको लगेगा कि आपका निजी अपमान किया गया है। लेकिन इस तरह प्रतिक्रिया करने से बचने की कोशिश करें। किसी मजाक को मजाक के रूप में ही स्वीकार करें। फिर भी अगर आपसे स्वयं पर नियंत्रण न होता हो, तो कुछ समय के लिए उस स्थान से कोई बहाना बना कर बाहर चले जाएं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

     

    मिथुन
    11-05-2025

    ♊ मिथुन :

    आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। चीज़ों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें, अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें। आपका नजदीकी कोई व्यक्ति आपकी भावनाएं समझेगा और आपकी सहायता भी करेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    कर्क
    11-05-2025

    ♋ कर्क :

    यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का सबब साबित होगा। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। वैवाहिक जीवन का आनन्द लेने के पर्याप्त मौक़े हैं आज आपके पास। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, आपको परेशान भी करेंगे, लेकिन अंततः आपको अपने विरोधियों पर आज विजय मिलेगी। आज आप अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। वाहन से सावधान रहें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

     

    सिंह
    11-05-2025

    ♌ सिंह :

    आज आपको कुछ अतिरिक्त बोझ उठाने पड़ सकते हैं। यह चीज अतिरिक्त खर्च से संबंधित हो सकती है, अतिरिक्त जिम्मेदारी, अतिरिक्त भागदौड़ की हो सकती है। यह जो भी कुछ होगा, आपको थोड़ी चिंता और परेशानी दे सकता है। मन की कुछ स्थितियां और भावनाएं भी आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में बाधा बनेंगी। आज आप स्वयं भी को स्वयं परेशानी में डाल सकते हैं और दूसरे लोग भी आपके लिए परेशानियां पैदा करने का कोई मौका नहीं चूकेंगे। लिहाजा आप सावधान रहें। वास्तव में आज का दिन आपके आंतरिक और बाहरी आत्म-विकास के लिए बहुत अच्छा है। आप अपनी वेशभूषा, केशसज्जा आदि पर ध्यान दें। कुछ नया पढ़ें, नया सीखें, और अपने आपको पहले से ज्यादा सबल बनाने पर ध्यान दें। अगर आपके साथ कोई शारीरिक तकलीफ है, जिसकी आप अनदेखी करते आ रहे हैं, तो आज अपनी जांच करवाएं और दवा शुरु करें। यात्रा हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कन्या
    11-05-2025

    ♍ कन्या :

    अपनी सेहत सुधारें, क्योंकि कमज़ोर शरीर दिमाग़ को भी कमज़ोर बना देता है। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। लोग आपको आशाएँ और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। याद रखिए कि आँखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आँखें आपको वाक़ई कुछ ख़ास बताएंगी। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल ज़रूर लगता है, लेकिन आप आज महसूस करेंगे कि यह मुमकिन है। समय को व्यर्थ गँवाने की बजाय आज किसी विदेशी भाषा को सीखना आपके वार्तालाप के तरीक़ों में वृद्धि कर सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

     

    तुला
    11-05-2025

    ♎ तुला :

    आज आपका सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण और आपके कुशल और कड़े अच्छे प्रयास आपको दिन भर सफलता दिलाते रहेंगे। आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। पिछले दिनों से चली आ रही मायूसी आज समाप्त होगी और आज आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। आज आपको वह बात कहने का अवसर मिल जाएगा, जो बात आप पिछले कुछ दिनों से कहना चाहते रहे हैं, लेकिन कह नहीं पा रहे थे। यह बात आप अपने मित्रों से, वरिष्ठों से, शिक्षकों से कह सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी से मुग्ध हैं, और उससे कुछ कहना चाहते हैं, तो आपको निराश होना पड़ सकता है। आप जिससे मुग्ध हैं, वह व्यक्ति आपकी भावनाओं से खिलवाड़ ही करता रहेगा, आपको कोई सीधा उत्तर नहीं देगा। आज आप अपने नए पुराने मित्रों के साथ अपने संबंधों को लेकर कोई फैसला करने की कोशिश न करें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

     

    वृश्चिक
    11-05-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज किसी पुराने मित्र से मिलन होने की संभावना है। नजदीकी व्यक्ति विरोध करेंगे। धैर्य व विवेक का साथ बनाए रखना होगा। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। आज आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलने से प्रसंनता होगी। देखरेख के अभाव में कारोबार में नुकसान हो सकता है। लेन देन के मामले सुलझेंगे। आज आप के उच्च अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलेगी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिजनों और सहभागियों से मनमुटाव हो सकता है। जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    धनु
    11-05-2025

    ♑ धनु :

    दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकि आख़िर में सब ठिक हो जाएगा। अगर आज कुछ अधिक करने को नहीं है तो अपने घर के सामानों को दुरुस्त करके आप अपने को व्यस्त रख सकते हैं। आज आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। उन पर कोई फैसला करने से पहले सारी स्थितियों पर विचार कर लें। परिवार के लिए खरीदारी करना होगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    मकर
    11-05-2025

    ♑ मकर :

    आज का दिन आपके लिए बहुत समृद्धि और सफलता वाला है। आज आपका साहस, जोखिम लेने की प्रवृत्ति चरम पर रहेगी। आपका यश भी बढ़ेगा। आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। आपको अपने जीवन का कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं लगेगा। आप अपने पक्के इरादों और समझदारी के बूते ज्यादा से ज्यादा सफलता प्राप्त करते जाएंगे। आज आपका व्यवहार और स्वभाव जितना लचीला रहेगा, उतनी आसानी से आपके सारे काम बनते चले जाएंगे। आज आपको अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। हालांकि आज निजी मामलों में आपको कोई थोड़ी कम सफलता मिलेगी। आज आप किसी असफलता या विलंब की स्थिति में धीरज रखें और इसदौरान अपना ध्यान किसी और विषय पर लगा लें। आज आप कोई भी फैसला सोचविचार कर ही करें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    कुंभ
    11-05-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आज आपके आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है। आप खुद को समाजसेवा की और आकर्षित पाएंगे। आपके कार्य से अधिकारी गण आपसे खुश हो सकते है। आप बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    मीन
    11-05-2025

    ♓ मीन :
    आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं-या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। जरूरी काम पूरे धैर्य से स्वयंही करें।
    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम भाग्यशाली संख्या: 2 भाग्यशाली रंग: नीला रंग