Month: May 2025

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    24-05-2025

    ♈ मेष :

    आपकी संचार क्षमता आज सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। अत: किसी भी नए उद्यम के लिए एक अच्छा समय है। आज आप अधिकांश उपक्रमों का सफलतापूर्वक प्रबंधन कर पाएंगें। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे। आपका पारिवारिक-जीवन थोड़ा समस्याग्रस्त हो सकता है। आप दुखी हो सकते हैं और अपने बच्चों के कारण चिंतित रह सकते हैं। इन सब समस्याओं के बीच आपका जीवनसाथी बहुत स्नेही और प्यार करने वाला होगा। जो आपको तनावों से उबरने के लिए नैतिक समर्थन प्रदान करेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

     

    वृष
    24-05-2025

    ♉वृषभ :

    आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते है। आपके लिये बहुत-सी चीज़ें आज फायदेमंद होगी। इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन बहुत बढ़िया है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। बहुत दिनों से मन में छुपाकर रखी कोई बात आज अपने जीवनसाथी को बता सकते हैं। अगर आप मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। मंदिर में गुड़ दान करें, आप सभी कामों में सफल होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

     

    मिथुन
    24-05-2025

    ♊ मिथुन :

    परिवार के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाएं आ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपके बैंक से जुड़े कार्य में बढ़ोतरी हो सकती है। शाम के समय कोई उचित समाचार आपको मिलने वाले है।जहाँ तक संभव हो सके अपनों के करीब आना होगा ताकि रिश्तों की गरिमा बनी रहे। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

     

    कर्क
    24-05-2025

    ♋ कर्क :

    आज पारिवारिक-जीवन में अस्थिरता रह सकती है। आपका अपने माता-पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। प्रेम-संबंधों के लिए समय शुभ है। नौकरीपेशा जातक कठिन परिश्रम से अपने वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं। यदि आप अपना दृष्टिकोण बदल लें और ईमानदारी से काम करें तो आने वाले दिनों में आपकी रैंक, पारिश्रमिक और लोकप्रियता बढ़ सकती है। आप कुछ नवीन शौक विकसित कर सकते हैं। जो आपकी जेब पर भरी पड़ सकतें हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

     

    सिंह
    24-05-2025

    ♌ सिंह :

    आज वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह भी फायदेमंद रहेगी। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। दोस्त किसी काम में आपकी मदद कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अपने पारिवारिक मसले शेयर न करें, आपके लिये अच्छा होगा। आज बच्चे किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको उन्हें थोड़ा समय देने की कोशिश करनी चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

     

    कन्या
    24-05-2025

    ♍ कन्या :

    आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी और व्यावसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। नींद में खलल पड़ सकता है। आलस रहेगा। आपको अच्छा मान सम्मान मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत ज्यादा उत्साहित रह सकते हैं। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें भोजन की अधिकता पेट के विकार का कारण बन सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

     

    तुला
    24-05-2025

    ♎ तुला :

    व्यापारिक संदर्भ में रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर गति बढ़ाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। आप में से कुछ वित्तीय बाधाओं का सामना कर सकते हैं। लेकिन इससे निपटने के लिए आप नई रणनीति बनाने के लिए भी कदम उठाएंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन तनाव से दूर रहें। प्रेमियों के लिए अपने साथी के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक अच्छा समय है। आपको अचानक काम से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

     

    वृश्चिक
    24-05-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज किसी बात को जानने के लिए मन उत्साहित रहेगा। खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। किसी जरुरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप उनके साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। दूसरों के प्रति आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, मन प्रसन्न रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

     

    धनु
    24-05-2025

    ♑ धनु :

    आज आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। स्नेहजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। कपल्स के बीच का रिश्ता एवं मजबूत होगा। परिवर्तन आपको देखने को मिल सकते धन दौलत से जुड़े परिणाम हासिल हो सकते है। सुचार रूप से बातचीत होने के कारण प्रेम-संबंधों में सफलता प्राप्त हो सकती है। दफ्तर में किसी से थोड़ी बहस हो सकती है। आज सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

     

    मकर
    24-05-2025

    ♑ मकर :

    आज ग्रह स्थिति आपकी सोच को कुछ भ्रमित कर सकती है और आप अनिश्चित, स्वच्छंद और जिद्दी हो सकते हैं। आप शत्रु की कूटनीति के शिकार हो सकते हैं। व्यावसायिक एवं आर्थिक संदर्भ में आयी आकस्मिक परेशानी के कारण आप परेशान और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो आपको चिकित्सकीय नेत्र संबंधी सलाह लेना श्रेयकर रहेगा। आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं। जिसके लिए आप दुखी महसूस कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

     

    कुंभ
    24-05-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो बिजनेस में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। शाम को किसी दोस्त के घर जायेंगे। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

     

    मीन
    24-05-2025

    ♓ मीन :

    आज कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज के दिन विदेश से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको संतान का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। आपको इस अवसर का लाभ उठाने के लिए खुद को उसके अनुसार डालना होगा। हनुमान जी की कृपा से आपको अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। दिन में कुछ लुभावने प्रस्ताव आपको मिल सकते है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

  • रावण मंदोदरी संवाद

    रावण मंदोदरी संवाद

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

     

    राम हनुमान प्रेम

    रामचन्द्र जी ने हर्षित होकर हनुमान्‌जी को फिर हृदय से लगा लिया और कहा- हे हनुमान! कहो, सीता किस प्रकार रहती और अपने प्राणों की रक्षा करती हैं?

    हनुमान्‌जी ने कहा- आपका नाम रात-दिन पहरा देने वाला है, आपका ध्यान ही किंवाड़ है। नेत्रों को अपने चरणों में लगाए रहती हैं, यही ताला लगा है, फिर प्राण जाएँ तो किस मार्ग से?

    चलते समय उन्होंने मुझे चूड़ामणि दी। श्री रघुनाथजी ने उसे लेकर हृदय से लगा लिया। हनुमान्‌जी ने फिर कहा- हे नाथ! दोनों नेत्रों में जल भरकर जानकीजी ने मुझसे कुछ वचन कहे- छोटे भाई समेत प्रभु के चरण पकड़ना और कहना कि मैं मन, वचन और कर्म से आपके चरणों की अनुरागिणी हूँ।

    फिर आप ने मुझे किस अपराध से त्याग दिया? हाँ एक दोष मैं अपना मानती हूँ कि आपका वियोग होते ही मेरे प्राण नहीं चले गए, किंतु हे नाथ! यह तो नेत्रों का अपराध है जो प्राणों के निकलने में हठपूर्वक बाधा देते हैं।

    हनुमान जी कहते हैं- हे करुणानिधान! उनका एक-एक पल कल्प के समान बीतता है। अतः हे प्रभु! तुरंत चलिए और अपनी भुजाओं के बल से दुष्टों के दल को जीतकर सीताजी को ले आइए।

    सीताजी का दुःख सुनकर सुप्रभु के कमल नेत्रों में जल भर आया और वे बोले-मन, वचन और शरीर से जिसे मेरी ही गति है, उसे क्या स्वप्न में भी विपत्ति हो सकती है?

    हनुमान जी कहते हैं- कह हनुमंत बिपति प्रभु सोई। जब तव सुमिरन भजन न होई। हे प्रभु! विपत्ति तो वही है जब आपका भजन-स्मरण न हो।

    हे प्रभो! राक्षसों की बात ही कितनी है? आप शत्रु को जीतकर जानकीजी को ले आवेंगे।

    भगवान्‌ कहने लगेहे हनुमान्‌! सुन, तेरे समान मेरा उपकारी देवता, मनुष्य अथवा मुनि कोई भी शरीरधारी नहीं है। मैं तुम्हारे ऋण से कभी मुक्त नही हो सकता हूँ।

    प्रभु के वचन सुनकर हनुमान श्री रामजी के चरणों में गिर पड़े।

    बार बार प्रभु चहइ उठावा। प्रेम मगन तेहि उठब न भावा। प्रभु कर पंकज कपि कें सीसा। सुमिरि सो दसा मगन गौरीसा।

    प्रभु उनको बार-बार उठाना चाहते हैं, परंतु प्रेम में डूबे हुए हनुमान्‌जी को चरणों से उठना सुहाता नहीं। प्रभु का करकमल हनुमान्‌जी के सिर पर है। उस स्थिति का स्मरण करके शिवजी प्रेममग्न हो गए।

    हनुमान जी उठाकर प्रभु ने हृदय से लगाया और अपने पास बिठा लिया। रामजी अब देखना चाहते है कहीं मेरे भक्त में अहंकार तो नही आ गया ये सब काम अकेले करके आया ?

    राम जी पूछते हैं- हनुमान! क्या तुमने अकेले लंका में आग लगाई?

    हनुमान जी कहते हैं- मैंने लंका में आग नही लगाई। लंका को जलाया आप के प्रताप ने। लंका को जलाया रावण के पाप ने। लंका को जलाया माँ जानकी के शाप ने और लंका को जलाया मेरे बाप ने। मैंने तो चिंगारी छोड़ी थी पवन देव ने आग फैला दी।

    हनुमान जी कहते हैं- सो सब तव प्रताप रघुराई। नाथ न कछू मोरि प्रभुताई। यह सब तो हे श्री रघुनाथजी! आप ही का प्रताप है। हे नाथ! इसमें मेरी प्रभुता कुछ भी नहीं है।

    हे प्रभु! जिस पर आप प्रसन्न हों, उसके लिए कुछ भी कठिन नहीं है। असंभव भी संभव हो सकता है।

    हे नाथ! मुझे अत्यंत सुख देने वाली अपनी निश्चल भक्ति कृपा करके दीजिए। भगवान ने कहा एवमस्तु कहा।

    उमा राम सुभाउ जेहिं जाना। ताहि भजनु तजि भाव न आना। भगवान शिव पार्वती से कहते हैं- हे उमा! जिसने श्री रामजी का स्वभाव जान लिया, उसे भजन छोड़कर दूसरी बात ही नहीं सुहाती।

    सभी वानर भगवान राम की जय-जय कार करने लगे। तब श्री रघुनाथजी ने कपिराज सुग्रीव को बुलाया और कहा- चलने की तैयारी करो।

    वानरराज सुग्रीव ने शीघ्र ही वानरों को बुलाया, सेनापतियों के समूह आ गए। वानर-भालुओं के अनेक झुंड हैं। वे प्रभु के चरण कमलों में सिर नवाते हैं। महान्‌ बलवान्‌ रीछ और वानर गरज रहे हैं। श्री रामजी ने वानरों की सारी सेना देखी। तब कमल नेत्रों से कृपापूर्वक उनकी ओर दृष्टि डाली। राम कृपा का बल पाकर श्रेष्ठ वानर मानो पंखवाले बड़े पर्वत हो गए। तब श्री रामजी ने हर्षित होकर प्रस्थान किया।

    प्रभु का प्रस्थान जानकीजी ने भी जान लिया। उनके बाएँ अंग फड़क-फड़ककर मानो कहे देते थे।

    इस प्रकार कृपानिधान श्री रामजी समुद्र तट पर जा उतरे। अनेकों रीछ-वानर वीर जहाँ-तहाँ फल खाने लगे।

    रावण मंदोदरी संवाद

    लंका में जब से हनुमान्‌जी लंका को जलाकर गए, तब से राक्षस भयभीत रहने लगे। मंदोदरी बहुत ही व्याकुल हो गई॥ वह एकांत में हाथ जोड़कर पति के चरणों लगी और बोली- हे प्रियतम! श्री हरि से विरोध छोड़ दीजिए। हे प्यारे स्वामी! यदि भला चाहते हैं, तो अपने मंत्री को बुलाकर उसके साथ उनकी स्त्री को भेज दीजिए॥ सीता को लौटाए बिना शम्भु और ब्रह्मा के किए भी आपका भला नहीं हो सकता॥

    मुर्ख और जगत प्रसिद्ध अभिमानी रावण कानों से उसकी वाणी सुनकर खूब हँसा और बोला- स्त्रियों का स्वभाव सचमुच ही बहुत डरपोक होता है। यदि वानरों की सेना आवेगी तो बेचारे राक्षस उसे खाकर अपना जीवन निर्वाह करेंगे। रावण ने ऐसा कहकर हँसकर कहा और अपनी सभा में चला गया। मंदोदरी हृदय में चिंता करने लगी कि पति पर विधाता प्रतिकूल हो गए॥

    ज्यों ही वह सभा में जाकर बैठा, उसने ऐसी खबर पाई कि शत्रु की सारी सेना समुद्र के उस पार आ गई है, उसने मंत्रियों से पूछा कि उचित सलाह कहिए अब क्या करना चाहिए?

    तब वे सब हँसे और बोले कि इसमें सलाह की कौन सी बात है? आपने देवताओं और राक्षसों को जीत लिया, तब तो कुछ श्रम ही नहीं हुआ। फिर मनुष्य और वानर किस गिनती में हैं?

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना संपूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना संपूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    23-05-2025

    ♈ मेष :

    आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रमित रह सकते हैं। इस स्थिति के कारण आप समय पर काम पूरा नहीं कर पायेंगे। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। उत्तरार्ध में हालात सुधरेंगे और कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। आप अपने भाइयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन से प्रगति करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि बढ़ेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

     

    वृष
    23-05-2025

    ♉वृषभ :

    आज आप परिवार वालों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में हर तरह की चुनौतियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

     

    मिथुन
    23-05-2025

    ♊ मिथुन :

    आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। आपको और अधिक जिम्मेदारी दी जाएगी। आपको अपने सामान्य कुशल तरीके से इन से निपटना होगा ताकि ये आपके करियर के अवसरों में आने वाले समय में वृद्धि कर सके। नौकरी के क्षेेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

     

    कर्क
    23-05-2025

    ♋ कर्क :

    आज मानसिक पीड़ा और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी जिसके कारण निर्णय लेने में आप कठिनाई का अनुभव करेंगे। आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज अल्प प्रयास या बिना प्रयास के भी धन आने का योग बना हुआ है। भाग्य इस समय आपके साथ है अतः किसी नए कार्य को करने या योजना बनाने के लिए सही समय है। इस समय सिर्फ मन को नियंत्रित रखें और उसे भटकने ना दें, सफलता स्वयं आपकी प्रतीक्षा में है अतः मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें। नौकरी वालों के लिए यथा स्थिति बनी रहेगी। वस्त्र, तेल, सौंदर्य और फैशन इत्यादि से सम्बंधित कार्य करने वालों के लिए बेहद सहयोगी समय है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

     

    सिंह
    23-05-2025

    ♌ सिंह :

    आज आपको किसी मित्र की सहायता करने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको अपने खर्चों और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर रखना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। लवमेट के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। पॉलिटेक्निक स्टूडेंट्स के लिए दिन मेहनत करने वाला है। उचित मेहनत से ही आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आज सारे काम अपनी इच्छा अनुसार होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। मंदिर में मिश्री दान करें, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

     

    कन्या
    23-05-2025

    ♍ कन्या :

    आज हर परिस्थिति को लेन -देन के नजरिए से न देखें। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। कुछ कोर्ट कचहरी से जुड़े सभी प्रकार के मामले आते पनप ने वाले हैं। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज का दिन पारिवारिक जनों के साथ सुखद बीतेगा। लत वाली चीजों जैसे तम्बाकू,अल्कोहल और ड्रग्स से भी आपको दूर रहना है क्योंकि इनसे आपके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

     

    तुला
    23-05-2025

    ♎ तुला :

    आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी। जो जातक कला, लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं वह लोकप्रियता प्राप्त कर सकतें हैं। साहित्य, संगीत, टीवी, सिनेमा, फैशन आदि जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए कुछ प्रतिष्ठित सौदे हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कैरियर संबंधी निर्णय ले सकते है, जो आपको नई उपलब्धियों की ओर ले जाएगा। वित्तीय रूप से यह एक अच्छा दिन है। आप कार्यालय और घर के नवीकरण पर भी खर्च करेंगे। घर में माहौल आनंदमय रहेगा और आप परिवार के साथ कुछ मनोरंजक गतिविधि का आनंद लेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

     

    वृश्चिक
    23-05-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आपकी कोई न कोई इच्छा जरूर पूरी होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम परिवार वालों की मदद से पूरा हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ बैठकर किसी विषय पर चर्चा करेंगे। इससे आपकी समस्या का हल आसानी से निकल जायेगा। कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। सफलता आपके बेहद करीब है। आज ऑफिस के वातावरण में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे, जिससे और दिन की अपेक्षा आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके खास काम पूरे होंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, रिश्ते मधुर होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

     

    धनु
    23-05-2025

    ♑ धनु :

    निजी संबंध सहायक रहेंगे। संगीत के प्रति आकर्षित रहेंगे। एजुकैशन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लाभ प्राप्त होने पर आप बड़े कदम उठाने के बारे में विचार बना सकते हैं। बदलाव के चलते कुछ नए परिवर्तन आपके रिश्ते में आ सकते हैं। समय-समय पर हर कार्य का ध्यान रखना आपको रखना सीखना पड़ेगा तभी आप आगे बढ़ सकते हैं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

     

    मकर
    23-05-2025

    ♑ मकर :

    चिकित्सा और व्यर्थ व्यय आपके बजट को असंतुलित कर सकते हैं। आपको अपने स्वयं के उत्तेजित स्वभाव को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए और अपने परिवार के सदस्यों के भावनात्मक प्रकोपों का सामना चतुराई से करना चाहिए। आपके कुछ दुश्मन आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी दे सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के सिलसिले में दूर के स्थान पर जाना पड़ सकता है किन्तु यह यात्रा आपके लिए फलहीन हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

     

    कुंभ
    23-05-2025

    ♒ कुंभ :

    आज लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। हाई एजुकेशन पाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये दिन अनुकूल रहने वाला है। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक हो सकती है। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

     

    मीन
    23-05-2025

    ♓ मीन :

    आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। हर काम में तरक्की करने में सफल हो सकते भागीदारों की तरफ से आपको अच्छी साझेदारी मिल सकती है। मुहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। मित्रों के साथ अत्यधिक समय न बिताएं अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। राजनीतिक स्तर पर कुछ करना चाहते हैं तो, सामाजिक स्तर पर सक्रिय होना जरूरी है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

  • नौकरी चाहिए तो शिमला आए सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार

    नौकरी चाहिए तो शिमला आए सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार

    शिमला
    क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, शिमला देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा एसआईएस इंडिया लिमिटिड वीपीओ झबोला तहसील झंडूत्ता जिला बिलासपुर के लिए जिला शिमला में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पद के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक, आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष होना चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष ही आवेदन कर सकते है, जिनकी लम्बाई 168 सेंटीमीटर या अधिक तथा वज़न 54 से 95 किलो ग्राम के मध्य हो। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस पद से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित 26 मई, 2025 को उप-रोजगार कार्यालय ठियोग, 27 मई, 2025 को उप-रोजगार कार्यालय जुब्बल तथा 28 मई, 2025 को उप-रोजगार कार्यालय रामपुर में प्रातः 11 बजे पहुंचे। उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित

    शिमला
    बाल विकास परियोजना बसंतपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद भरने हेतु आवेदन आमंत्रित करने बारे सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि बाल विकास परियोजना बसंतपुर के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र बेई, कोठीसेर, नलावन, गोलन, शैनल, पेनेहल, चेवड़ी कढारघाट, दलाना, बाग और ठाडू जलोग में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए दिनांक 23.06.2025 को बाल विकास परियोजना सुन्नी के कार्यालय में सुबह 11 बजे उप-मंडलाधिकारी (ना०) सुन्नी की अध्यक्षता में साक्षात्कार लिए जाएंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी बसंतपुर स्थित सुन्नी हरीश शर्मा ने दी।
    संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों के सर्वेक्षण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महिला आवेदक सादे कागज पर सभी प्रमाण पत्रों सहित दिनांक 16-06-2025 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी बसंतपुर स्थित सुन्नी के कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकती है। उपरोक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है और आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय सभी साधनों से 50,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए । यदि कोई महिला साक्षात्कार के दिन भी अनिवार्य दस्तावेजों सहित अपना आवेदन प्रस्तुत करती है तो उसको भी साक्षात्कार का मौका दिया जाएगा।

  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की भेंट

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की भेंट

    शिमला
    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सहायता के बारे में अवगत करवाया। बैठक के दौरान आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के क्रियान्वयन और प्रगति व स्वास्थ्य अधोसंरचना के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई।
    मुख्यमंत्री ने कैंसर केयर सेंटर के लिए केंद्र से सहयोग तथा राज्य में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए अस्पतालों में नवीनतम चिकित्सा तकनीक और आधुनिक उपकरणों के लिए आग्रह किया। उन्होंने पहाड़ी राज्यों की कठिन भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं के मानदंडों में ढील देने का भी आग्रह किया तथा लंबित धनराशि जारी करने की मांग की।
    जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने राज्य को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
    इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती तथा मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भेंट की

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भेंट की

    शिमला
    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट की। बैठक के दौरान किशाऊ बांध के वित्तपोषण सम्बंधी मुद्दे पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने किशाऊ जल विद्युत परियोजना में हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और हितों को ध्यान में रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अथवा किशाऊ परियोजना के मुख्य लाभार्थी राज्य दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को इस परियोजना की पूरी लागत वहन करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि रेणुका बांध परियोजना में स्थानीय क्षेत्र विकास निधि और निःशुल्क बिजली घटक के मामलों पर विचार किया जाना चाहिए।
    परियोजनाओं के महत्व को रेखाकिंत करते हुए उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाएं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। परियोजनाओं के दृष्टिगत पर्यावरणीय और सामाजिक मूल्यों का भी ध्यान रखते हुए राज्य को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जल जीवन मिशन के तहत लंबित राशि को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। सीआर पाटिल ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती तथा मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित रहे।

  • उप-मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर कृतिका शर्मा को बधाई दी

    उप-मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर कृतिका शर्मा को बधाई दी

    शिमला
    उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सिरमौर जिले के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभाशाली एनसीसी कैडेट कृतिका शर्मा को मात्र 17 वर्ष की उम्र में ही विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को सफलतापूर्वक फतह करने पर बधाई दी है। अग्निहोत्री ने कहा कि कृतिका शर्मा ने न केवल तिरंगा, बल्कि एनसीसी और अपने कॉलेज का ध्वज भी एवरेस्ट शिखर पर लहराकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस असाधारण सफलता के लिए कृतिका शर्मा और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि कृतिका ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि संकल्प सच्चा हो और लक्ष्य स्पष्ट, तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता। यह हिमाचल की बेटियों की शक्ति और क्षमता का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल श्री रेणुकाजी क्षेत्र, बल्कि समूचे हिमाचल प्रदेश और भारतवर्ष के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के ऐसे प्रयासों को सदैव प्रोत्साहन देती रहेगी और आने वाले समय में और अधिक प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

  • सोलन रामशहर बस सेवा तकनीकी खराबी के कारण चार दिन से रूट पर नहीं

    सोलन रामशहर बस सेवा तकनीकी खराबी के कारण चार दिन से रूट पर नहीं

    चंडी
    पवन कुमार सिंघ

    सोलन रामशहर बस रूट पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि सोलन डिपो की बस पिछले चार दिनों से खराब है। इस रूट पर कोई अन्य सरकारी बस नहीं होने के कारण लोगों को निजी बस या टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनके खर्च में वृद्धि हो रही है।
    *प्रभावित क्षेत्र:*
    रामशहर मटूली छयाछी ढकरीयाणा गोयला घड़सी चंडी दड़वा बनलगी कुठाड़ लगभग 10 पंचायत के लोग प्रभावित है
    *परिवहन की समस्या:*
    रामशहर से सोलन जाने वाली बस सुबह 6 बजे निकलती है और सोलन 10 बजे पहुंचती है। वापसी में यह बस सोलन से लगभग 3 बजे चलती है और शाम 7 बजे के बाद रामशहर पहुंचती है। बस सेवा बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है और उन्हें महंगे निजी परिवहन विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है।
    *निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल:*
    लोगों ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और जल्द से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग की है। हालांकि अभी तक इस समस्या के समाधान के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

  • चंडी मे निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

    चंडी मे निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

    चंडी
    पवन कुमार सिंघ

    देश की भिन्न भिन्न जगहों पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है यह भारत पाकिस्तान के मध्य होने वाले  ऑपरेशन सिंदूर मे विजय मिलने पर भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए निकाली जा रही हैं ऐसा ही नजारा दून विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी इलाके चंडी मे देखने को मिला आज दून विधानसभा के पट्टा मंडल की चंडी में विभिन्न समाजिक संगठनों द्वारा तिरंगे के साथ शौर्य, सम्मान, शहादत एवं देशभक्ति की अद्भुत गूंज रही। भारतीय सेनाओं की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक जीत को समर्पित “तिरंगा यात्रा“ में भाग लेते पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा की उन्हे भी इस यात्रा मे भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने इस तिरंगा यात्रा में भाग लेकर भव्य बनाने हेतु पार्टी के सभी साथियों और देवतुल्य जनता का हार्दिक अभिनंदन
    इस मोके पर राजीव बिंदल दून पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी हँस राज चंदेल उप प्रधान चंडी प्रधान गोयला पंचायत मदन लाल जिला परिषद रमेश ठाकुर विशाल और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विशेष रूप से शामिल रहे जिन्होंने चंडी मे भारी मात्रा मे इकट्ठा होकर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई