Month: May 2025

  • सीता हनुमान अशोक वाटिका व रावण पुत्र अक्षय कुमार वध

    सीता हनुमान अशोक वाटिका व रावण पुत्र अक्षय कुमार वध

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

     

    सीता हनुमान अशोक वाटिका

    सीताजी को विरह से परम व्याकुल देखकर वह क्षण हनुमान्‌जी को कल्प के समान बीता। तब हनुमान्‌जी ने हदय में विचार कर अँगूठी डाल दी। सीताजी ने राम-नाम से अंकित अत्यंत सुंदर एवं मनोहर अँगूठी देखी। अँगूठी को पहचानकर सीताजी आश्चर्यचकित होकर उसे देखने लगीं और सोचती है ये जरूर कोई रावण की माया है।

    उसी समय हनुमान्‌जी मधुर वचन बोले- रामचंद्र गुन बरनैं लागा। सुनतहिं सीता कर दुख भागा। लागीं सुनैं श्रवन मन लाई। आदिहु तें सब कथा सुनाई।

    वे श्री रामचंद्रजी के गुणों का वर्णन करने लगे, सुनते ही सीताजी का दुःख भाग गया। वे कान और मन लगाकर उन्हें सुनने लगीं। हनुमान्‌जी ने आदि से लेकर अब तक की सारी कथा कह सुनाई।

    सीताजी बोलीं- जिसने सुंदर कथा कही वह प्रकट क्यों नही होता?

    हनुमान्‌जी ने कहा- राम दूत मैं मातु जानकी। सत्य सपथ करुनानिधान की। माँ जानकी मैं श्री रामजी का दूत हूँ। मैं सच कहता हूँ और ये अंगूठी मैं ही लेकर आया हूँ जो की श्री राम जी ने दी है।

    सीताजी ने पूछा नर और वानर का मिलन कैसे हुआ? तब हनुमानजी ने जैसे जो हुआ था, वह सब कथा कही।

    हनुमान्‌जी के प्रेमयक्त वचन सुनकर सीताजी के मन में विश्वास उत्पन्न हो गया, उन्होंने जान लिया कि यह मन, वचन और कर्म से कृपासागर श्री रघुनाथजी का दास है।

    अब सीता जी पूछती हैं- हनुमान! श्री रघुनाथजी क्या कभी मेरी भी याद करते हैं? क्या कभी उनके कोमल साँवले अंगों को देखकर मेरे नेत्र शीतल होंगे? इस प्रकार कहकर माँ रोने लगी।

    हनुमान जी आँखों में प्रेम के आंसू भरकर कहते हैं – मन छोटा करके दुःख न कीजिए। श्री रामचंद्रजी के हृदय में आपसे दूना प्रेम है। हे माता! अब धीरज धरकर श्री रघुनाथजी का संदेश सुनिए। रामजी को आपके बिना कुछ भी अच्छा नही लगता है। रामजी कहते हैं मन का दुःख कह डालने से भी कुछ घट जाता है। पर कहूँ किससे? यह दुःख कोई जानता नहीं। हे प्रिये! मेरे और तेरे प्रेम का तत्त्व एक मेरा मन ही जानता है।जानत प्रिया एकु मनु मोरा।

    और वह मन सदा तेरे ही पास रहता है। बस, मेरे प्रेम का सार इतने में ही समझ ले। प्रभु का संदेश सुनते ही जानकीजी प्रेम में मग्न हो गईं। उन्हें शरीर की सुध न रही।

    हनुमान जी ने कहा- की आप चिंता ना करो, मैं शीघ्र ही आपका सन्देश भगवान तक पहुंचा दूंगा और वे आपको लेने जल्दी आएंगे।

    जानकी जी ने ये बात सुनकर हनुमान जी को आशीर्वाद दिया है- अजर अमर गुननिधि सुत होहू। करहुँ बहुत रघुनायक छोहू।

    हे पुत्र! तुम अजर , अमर और गुणों के खजाने होओ। श्री रघुनाथजी तुम पर बहुत कृपा करें।

     

    रावण पुत्र अक्षय कुमार वध

    अब तक आपने पढ़ा हनुमान जी का सीता माता से मिले हैं और प्रभु का समाचार सुनाया है। फिर हनुमान जी ने माता से फल खाने के आज्ञा ली है। हनुमान जी बाग़ में घुस गए हैं और फल खाए और वृक्षों को तोड़ने लगे। वहाँ बहुत से योद्धा रखवाले थे। उनमें से कुछ को मार डाला और कुछ ने जाकर रावण से पुकार की-और कहा हे नाथ! एक बड़ा भारी बंदर आया है। उसने अशोक वाटिका उजाड़ डाली। फल खाए, वृक्षों को उखाड़ डाला और रखवालों को मसल-मसलकर जमीन पर डाल दिया।

    यह सुनकर रावण ने बहुत से योद्धा भेजे। हनुमान्‌जी ने सब राक्षसों को मार डाला, कुछ जो अधमरे थे, चिल्लाते हुए गए। फिर रावण ने अक्षयकुमार को भेजा। वह असंख्य श्रेष्ठ योद्धाओं को साथ लेकर चला। हनुमान जी ने इन सबको भी पल भर में मार गिराया।

    पुत्र का वध सुनकर रावण क्रोधित हो उठा और उसने बलवान्‌ मेघनाद को भेजा।और आज्ञा दी की उस बंदर बाँध कर लाना मारना नही है।

    हनुमान्‌जी ने देखा कि अबकी भयानक योद्धा आया है। तब वे कटकटाकर गर्जे और दौड़े। उन्होंने एक बहुत बड़ा वृक्ष उखाड़ लिया और लंकेश्वर रावण के पुत्र मेघनाद को बिना रथ का कर दिया। फिर दोनों युद्ध करने लगे।हनुमान्‌जी उसे एक घूँसा मारकर वृक्ष पर जा चढ़े। उसको क्षणभर के लिए मूर्च्छा आ गई। फिर उठकर उसने बहुत माया रची, परंतु पवन पुत्र पर उसका कोई प्रभाव नही पड़ा।

    अंत में उसने ब्रह्मास्त्र का संधान किया, तब हनुमान्‌जी ने मन में विचार किया कि यदि ब्रह्मास्त्र को नहीं मानता हूँ तो उसकी अपार महिमा मिट जाएगी। हनुमान जी को ब्रह्मबाण लगा और वे वृक्ष से नीचे गिर पड़े, परंतु गिरते समय भी उन्होंने बहुत सी सेना मार डाली। जब उसने देखा कि हनुमान्‌जी मूर्छित हो गए हैं, तब वह उनको नागपाश से बाँधकर ले गया। प्रभु के कार्य के लिए हनुमान्‌जी ने स्वयं अपने को बँधा लिया।

    हनुमान को लेकर सभी रावण की सभा में गए हैं। हनुमान्‌जी ने जाकर रावण की सभा देखी। देवता और दिक्पाल हाथ जोड़े बड़ी नम्रता के साथ भयभीत हुए सब रावण की भौं ताक रहे हैं। सभी नव ग्रह रावण के बंधी हैं।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना संपूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना संपूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    21-05-2025

    ♈ मेष :

    आज कई क्षेत्रों में समस्याएं दिखाई दे सकती हैं। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप भावनात्मक रूप से परेशान भी हो सकते हैं। आपको मन शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। व्यावसायिक संदर्भ में आपको सतर्क और सावधान रहना चाहिए। धन की रुकावट के कारण आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक-जीवन आनंददायक रहेगा, यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

     

    वृष
    21-05-2025

    ♉वृषभ :

    आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता हासिल होगी। आपके रुके हुए काम आज जरूर पूरे होंगे। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव ला सकती है। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    मिथुन
    21-05-2025

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि वाले आज बहुत अधिक बोझ महसूस कर सकते हैं। आप अपना आने वाला समय हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। आने वाले दिनों में अधिक धन लाभ होगा। प्रियजनों के साथ पिकनिक या सैर की योजना बनाना खास होगा। धैर्य रखने से आपको इनाम मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपको विशेष महसूस कराकर आपका दिन बना देगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

     

    कर्क
    21-05-2025

    ♋ कर्क :

    आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। आप अपने अधीनस्थों के समर्थन का आनंद लेंगे। साझेदारी भी स्थिर रहेगी। किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के बाद ही आप मौजूदा विरोधियों पर काबू पाएं। किसी पारिवारिक सदस्य का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का मुख्य कारण हो सकता है। आपके परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको दिल के बजाय अपने दिमाग से निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

     

    सिंह
    21-05-2025

    ♌ सिंह :

    आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आप अपना काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति चिंता हो सकती है। उनको अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। आज आप कोई काम बहुत जल्दबाजी में कर सकते हैं। किसी दोस्त से मदद की उम्मीद रख सकते हैं। परिवार में आपका सबका सहयोग मिलता रहेगा। आज के दिन पक्षियों को दाना खिलाएं, परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

     

    कन्या
    21-05-2025

    ♍ कन्या :

    अगर ऑफिस में आप गुप्त रूप से होने वाले कामों में सक्रिय रहते हैं, तो आज आपके लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। काम पर चीजें थोड़ी अजीब हो सकती हैं। धार्मिकता और ईश्वर आस्था बढ़ेंगे। विश्व कल्याण का भाव रहेगा। करियर कारोबार में गति आएगी। आपके वरिष्ठ आपकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा। आप कहीं अटक सकते हैं जो आपके प्रिय के साथ संघर्ष का कारण होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

     

    तुला
    21-05-2025

    ♎ तुला :

    आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे लेकिन कुल मिलाकर वे सकारात्मक रहेंगे। आप कठिनाइयों से दो-चार हो सकतें हैं। किन्तु आप उन पर अपने साहस और अपनी बुद्धि से विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। और समय पर की गयी कार्रवाई इनसे छुटकारा पाने में सहायक होगी। वित्तीय स्थिति ठीक रहेगी, फिर भी आपको निवेश के संदर्भ में उचित विचार करने की आवश्यकता होगी। कार्य स्थल पर तनाव उत्पन्न न होने दें। आपको पारिवारिक सदस्यों और शुभचिंतकों से समय पर मदद मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

     

    वृश्चिक
    21-05-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज तरक्की के नये रास्ते खुले नजर आयेंगे। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

     

    धनु
    21-05-2025

    ♑ धनु :

    धनु राशि वाले आज थोड़े सावधान रहें। कोई असुविधाजनक स्थिति अचानक बन सकती है। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। बढ़ते हुए खर्चो की वजह से या पैसे के लेनदेन की वजह से आपसी मनमुटाव हो सकता है। आपके माता-पिता को उस अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला हो सकता है, व्यय पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई नया काम शुरू करने की गलती ना करें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

     

    मकर
    21-05-2025

    ♑ मकर :

    आपके पास धन की वृद्धि होगी और स्थिति में सुधार होगा। आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नए अधिग्रहण हो सकते हैं। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और अपने बच्चों की प्रगति से आप खुश रहेंगे। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। धन का अनियमित प्रवाह आपको तनावपूर्ण बना सकता है। किन्तु इस पर पार पाने की लिए उधार लेना कम करें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कुंभ
    21-05-2025

    ♒ कुंभ :

    आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपको अपने सगे-संबंधियों से भी पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेसमैन को काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। साथ ही ऑफिस में भी स्थिति आपके फेवर में रहेगी। दोस्तों के साथ कुछ हंसी-ख़ुशी के पल बितायेंगे। आप थोड़ा मौज – मस्ती के मूड में रहेंगे। गायत्री मंत्र का पाठ करें, धन लाभ होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: गहरा हरा

     

    मीन
    21-05-2025

    ♓ मीन :

    आज नौकरी-धंधे में उन्नति या वेतन वृद्धि का मामला कुछ दिनों के लिए टल भी सकता है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप सामाजिक तौर पर अधिक सक्रिय रहेंगे। आपको महसूस होगा कि सब कुछ आपके खिलाफ जा रहा है। आप बहुत प्रयास करने के बाद भी औसत परिणाम प्राप्त करेंगे। हालांकि, आपको निराश नहीं होना चाहिए और प्रयास करते रहना चाहिए।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: चंदन सफेद

  • अर्की अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से लोग परेशान,विभाग पर सवालिया निशान

    अर्की अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से लोग परेशान,विभाग पर सवालिया निशान

    अर्की/शहनाज

    अर्की अस्पताल में लंबे समय से हड्डी रोग विशेषज्ञ व एक एमबीबीएस के पद रिक्त होने के चलते क्षेत्र में विभाग व स्थानीय नेताओं के खिलाफ भारी रोष पनप रहा है।
    यदि सूत्रों की माने तो अर्की अस्पताल के लिए एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के आदेश हुए थे परंतु विभाग की लापरवाही के चलते जो नए ट्रेनिग किये स्पेशलिस्ट विशेषज्ञ का एक माह के भीतर उन्हें नियुक्त किया जाना चाहिए वह पीरियड समाप्त होने के बाद उस विशेषज्ञ ने अर्की अस्पताल में ज्वाइन नही किया। और आज तक किसी भी अन्य हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति सरकार व विभाग द्वारा नही की गई है। जिसके चलते मरीजों व तीमारदारों को शिमला या सोलन के धक्के खाने के साथ ही आर्थिक नुकसान भी सहना पड़ा रहा है।
    ज्ञात रहे कि शुक्रवार 17 मई को अर्की उपमंडल में एक बस पलटने का हादसा हुआ। जिसमें यात्रियों की दुर्घटना में हड्डी की चोट से पीड़ित यात्रियों को अपनी जांच के लिए शिमला जाना पड़ा जिससे अर्की अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा की पोल खुल गई । स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानीय विधायक के संज्ञान में यह बात है की अर्की अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है। परन्तु अभी तक अस्पताल में कोई भी हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं करवा पाए है। सोचनीय बात यह है कि अर्की अस्पताल राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ ही दूरी पर है, तथा कोई भी हादसा होने पर सबसे पहले अर्की अस्पताल ही नजदीक पड़ता है। क्योकि सोलन या शिमला लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर है। यदि इस अस्पताल में ही स्वास्थ्य सेवाओं के ये हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों का क्या हाल होगा ।
    इस कारण अर्की अस्पताल केवल रैफर करने वाला यूनिट ही रह गया है। चर्चा का विषय यह भी है कि जब अर्की के विधायक के पास स्वास्थ्य विभाग की कमान थी तो अर्की अस्पताल में चिकित्सकों की कमी नही होती थी।
    अर्की क्षेत्रवासियों ने मुख्य मंत्री,स्वास्थ्यमंत्री व स्थानीय विधायक से मांग है कि शीघ्र अर्की अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाए।

    एमओ इंचार्ज अर्की अस्पताल प्रदीप शर्मा से बात करने पर उन्होंने कहा कि अस्पताल मे किसी भी प्रकार की कमी के बारे में हर माह आलाअधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाती है। तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी के बारे में भी आलाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।

  • कुनिहार शहर के दो विद्यालय एचपीबोर्ड व सीबीएस का वार्षिक परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

    कुनिहार शहर के दो विद्यालय एचपीबोर्ड व सीबीएस का वार्षिक परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

    कुनिहार (सोलन)
    कुनिहार शहर के दो विद्यालय एचपीबोर्ड व सीबीएस का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। दोनों विद्यालय में दसवीं व बारहवीं कक्षा का परिणाम बहुत ही सहरानीय रहा। बाहरवी कक्षा की छात्रा शगुन ने 472 अंक ले कर हिमाचल मे दसवा व विधालय मे प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, प्रदेश तथा जिले के साथ साथ कुनिहार का भी नाम रोशन किया है। दोनों विद्यालय के बच्चो व अध्यापकों द्वारा कुनिहार शहर की परिक्रमा करते हुए व बैंड बाजे के साथ जश्न मनाया।
    विद्यालय के प्रधानाचार्य पद्मनाभम व शिमी ने सर्व प्रथम सभी बच्चों का विद्यालय अध्यापकों के साथ मिलकर फूल मालाओं के साथ सभी बच्चों का स्वागत किया। इस खुशी के मौके पर विद्यालय में सभी बच्चों को मिठाइया बांटी। विद्यालय अध्यक्ष टीसी गर्ग,निदेशक लूपिन गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के लिए यह बहुत गर्व की बात है। की शगुन व बारहवीं कक्षा के अन्य छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। उन्होंने बताया कि शगुन द्वारा दशवी कक्षा में भी प्रदेश स्तर पर दशवा व जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। जबकि अन्य छात्र छात्राओं ने बारहवीं की परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण की है जिसमें सभी बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त किए।उन्होंने सभी अभिभावकों शिक्षकों तथा बच्चों की इस उपलब्धि पर सभी को एसबीएन परिवार की ओर से बधाई दी तथा भविष्य में इसी तरह मेहनत व लगन से शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया हासिल करने के जज्बे को कायम रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी बताया कि विधालय के बच्चों ने हर विषय में 100,98,97,96,95 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं इस उपलब्धि पर स्कूल के अध्यापक गुरप्रीत,रामेश्वर,राकेश, शिखा शर्मा, लालिमा जोशी,मधु, रेखा,कनिका,पूनम,अपराजिता, कांति लाल, कमलेश,देश लेता,विमला, किरण रघुवंशी,किरण कंवर, श्वेता,विमला,कमला, मोनिका,तोशिबा,बबीता, प्रतिभा,वीणा व सभी बच्चों और अभिभावकों को इस परिणाम के लिए बधाई दी।
    इस उपलब्धि पर विद्यालय निदेशक लुपीन गर्ग ने बच्चों को बहुत-बहुत बधाई दी व अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष व सभी सदस्यों को उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चों व अध्यापकों को बधाई दी है तथा उनकी कड़ी मेहनत व लगन की प्रशंसा की व कहा कि इन दोनों विद्यालय का परीक्षा परिणाम हर वर्ष सराहनीय रहता है ये स्कूल ना केवल अन्य गतिविधयों में जिलाभर में प्रथम रहने के साथ पढाई में भी अव्वल रहता है जिससे विद्यालय व सोलन जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन करता रहा है।

  • विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न, नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने ली जिम्मेदारियों की शपथ

    विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न, नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने ली जिम्मेदारियों की शपथ

    कुनिहार
    20 मई ,2025 को गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया गया ।इस कार्यक्रम में विद्यालय की नवगठित छात्र परिषद के सदस्यों को उनके पदों की और कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।
    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्या श्वेता कौंडल ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। विद्यालय के चारों सदनों क्रमशः ऋग्वेद ,सामवेद ,यजुर्वेद और अथर्ववेद ने मार्च पास्ट किया। इसके पश्चात नवनिर्वाचित हेड गर्ल- युक्ति पाल ‌ ,हेड बाय- ‌‌ हितेन शर्मा व अन्य नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को शैशे पहनाकर सम्मानित किया गया । सभी प्रतिनिधियों ने अपने पद की गरिमा बनाए रखने और विद्यालय के अनुशासन व गौरव को ऊँचाइयों तक पहुँचाने की शपथ ली और संकल्प लिया कि वह विद्यालय के गौरव को बनाए रखेंगे और अनुकरणीय नेतृत्व का प्रदर्शन करेंगे।
    इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ देकर समा बाँध दिया।
    विद्यालय निदेशक समीर गर्ग और अदिति गर्ग ने नव निर्वाचित छात्रों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह पद केवल एक सम्मान नहीं बल्कि एक उत्तरदायित्व है। हमें आशा है कि हमारे छात्र अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा ,ईमानदारी और नेतृत्व कौशल से करेंगे।
    प्रधानाचार्या श्वेता कौंडल ने अपने प्रेरणादायक भाषण में छात्रों को शुभकामनाएँ दी और साथ में छात्रों को नेतृत्व ,अनुशासन और सेवा की भावना के साथ कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद विद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच सेतु का कार्य करती है ।अतः इसका दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्या ने छात्र नेताओं को उनके कर्तव्य की महता बताई और विद्यालय के समग्र विकास में उनके योगदान की अपेक्षा जताई।
    इस कार्यक्रम का समापन स्कूल गीत व राष्ट्रीय गान के साथ हुआ ।इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक , नवनिर्वाचित छात्र परिषद व छात्र उपस्थित रहे।

  • कुनिहार में बनिया देवी का मेला और कुश्ती कल यानी 21 मई को आयोजित

    कुनिहार में बनिया देवी का मेला और कुश्ती कल यानी 21 मई को आयोजित

    कुनिहार
    कुनिहार में बनिया देवी का मेला और कुश्ती कल यानी 21 मई को आयोजित की जाएगी। इस मेले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुश्ती प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण होगी। मेले में स्थानीय और देश-प्रदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
    मेले के दौरान अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं, जैसे कि:
    – *धार्मिक आयोजन*: बनिया देवी मंदिर में धार्मिक आयोजन होते हैं।
    – *भोजन और मनोरंजन*: मेले में विभिन्न प्रकार के भोजन और मनोरंजन के विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं।
    लोग दूर दूर से आ कर माता बनियाँ देवी का आशीर्वाद प्राप्त करते है और प्रसाद ग्रहण करते हैं यह मेला हर वर्ष 20=21 मई को होता है

  • चंडी देवी मेला 28 और 29 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा

    चंडी देवी मेला 28 और 29 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा

    चंडी ( सोलन )
    पवन कुमार सिंघ

    चंडी देवी मेला 28 और 29 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। एसडीएम कसौली ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कार्यों को समय पर पूरा करें ताकि मेले में किसी भी प्रकार की मुश्किलों का सामना न करना पड़े। मेला कमेटी और लोक निर्माण विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं।
    मेले के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं
    – *सांस्कृतिक कार्यक्रम*: विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
    – *महामाई का जागरण*: महामाई के गुणगान के लिए जागरण का आयोजन किया जाएगा।
    – *कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता*: स्थानीय और देश-प्रदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
    – *कुश्ती दंगल*: देश-प्रदेश के जाने-माने पहलवान कुश्ती में अपना दमखम दिखाएंगे।
    – *भंडारा*: मेले में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
    मेले की तैयारियों के लिए लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी और डिपर लगाकर मेला ग्राउंड को साफ करने का काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि दो-तीन दिन में मैदान साफ हो जाएगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि एसडीएम कसौली ने सभी विभागों के अधिकारियों और मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की और सभी को कार्य सौंपकर निर्देश दिए कि सभी अपना अपना कार्य जल्द से जल्द पूरा करें।

  • हनुमान जी का माँ सीता से मिलन

    हनुमान जी का माँ सीता से मिलन

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

    सीता हनुमान मिलन

    विभीषण ने हनुमान जी को बता दिया की जानकी जी अशोक वाटिका में बैठी हुई हैं। तब हनुमान्‌जी विदा लेकर चले।

    हनुमान जी ने पहले वाला अपना छोटा सा रूप बनाया है और अशोक वाटिका में पहुंचे हैं। सीताजी को देखकर हनुमान्‌जी ने उन्हें मन ही में प्रणाम किया। श्री जानकीजी नेत्रों को अपने चरणों में लगाए हुए हैं (नीचे की ओर देख रही हैं) और मन श्री रामजी के चरण कमलों में लीन है। जानकीजी को दीन (दुःखी) देखकर पवनपुत्र हनुमान्‌जी बहुत ही दुःखी हुए।

    हनुमान्‌जी वृक्ष पर चढ़कर पत्तों में छिपे हुए हैं और विचार करने लगे कि हे भाई! क्या करूँ इनका दुःख कैसे दूर करूँ?

    सीता रावण संवाद

    उसी समय रावण बहुत सी स्त्रियों को साथ लिए सज-धजकर वहां आया। उस दुष्ट ने सीताजी को साम, दान, भय और भेद दिखलाया। तुम एक बार मेरी ओर देखो तो सही!

    सीता जी तिनके की आड़ करके कहने लगीं- हे दशमुख! सुन, जुगनू के प्रकाश से कभी कमलिनी खिल सकती है? तू (अपने लिए भी) ऐसा ही मन में समझ ले। रे दुष्ट! तुझे श्री रघुवीर के बाण की खबर नहीं है। रे पापी! तू मुझे सूने में हर लाया है। रे अधम! निर्लज्ज! तुझे लज्जा नहीं आती?

    अपने को जुगनू के समान और रामचंद्रजी को सूर्य के समान सुनकर और सीताजी के कठोर वचनों को सुनकर रावण तलवार निकालकर बड़े गुस्से में आकर बोला- यदि तू मेरी बात नही मानेगी तो मैं तेरा वध कर दूंगा।

    सीताजी कहती हैं- हे चंद्रहास श्री रघुनाथजी के विरह की अग्नि से उत्पन्न मेरी बड़ी भारी जलन को तू हर ले, हे तलवार! तू शीतल, तीव्र और श्रेष्ठ धारा बहाती है, तू मेरे दुःख के बोझ को हर ले।

    सीताजी के ये वचन सुनते ही रावण मारने दौड़ा। तभी मय दानव की पुत्री मन्दोदरी ने नीति कहकर उसे समझाया। तब रावण ने सब दासियों को बुलाकर कहा कि जाकर सीता को बहुत प्रकार से भय दिखलाओ। यदि महीने भर में यह कहा न माने तो मैं इसे तलवार निकालकर मार डालूँगा। यों कहकर रावण घर चला गया। और सभी राक्षसियों ने मिलकर सीता जी को डराया।

    त्रिजटा और सीताजी

    उनमें एक त्रिजटा नाम की राक्षसी थी। उसका राम के चारों में प्रेम है। उसने सबको बुलाया और कहा- मैंने स्वप्न में देखा की एक बंदर ने लंका जला दी। राक्षसों की सारी सेना मार डाली गई। रावण नंगा है और गदहे पर सवार है। उसके सिर मुँडे हुए हैं, बीसों भुजाएँ कटी हुई हैं। और रावण यमलोक जा रहा है और लंका विभीषण को मिल गई है। और मुझे ये भी पता है की ये स्वप्न सच होने वाला है इसलिए तुम जानकी जी की सेवा करो।

    उसकी बात सुनकर वे सब राक्षसियाँ डर गईं और जानकीजी के चरणों पर गिर पड़ीं।

    अब सीताजी सोच रही हैं एक महीना बीत जाने पर नीच राक्षस रावण मुझे मारेगा। सीताजी हाथ जोड़कर त्रिजटा से बोलीं- हे माता! जल्दी कोई ऐसा उपाय कर जिससे मैं शरीर छोड़ सकूँ। अब विरह सहा नही जाता।

    सीताजी के वचन सुनकर त्रिजटा ने चरण पकड़कर उन्हें समझाया और प्रभु का प्रताप, बल और सुयश सुनाया। उसने कहा हे सुकुमारी! तुम चिंता न करो जल्दी ही राम आएंगे और तुम्हे यहाँ से ले जायेंगे। ऐसा कहकर वह अपने घर चली गई।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    20-05-2025

    ♈ मेष :

    कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन क्रोध करने से बचना जरूरी होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आमदनी निरंतर बनी हुई है, किन्तु व्यय आशा के विपरीत अधिक हो सकते हैं। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं। विवाहित लोग अपने जीवन-साथी के साथ उचित व्यवहार रखें और संवादहीनता को ना पनपने दें, अन्यथा वैचारिक मतभेद हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    वृष
    20-05-2025

    ♉वृषभ :

    आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। आज कुछ लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। मंदिर में घी की डिब्बी दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

     

    मिथुन
    20-05-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आप के उच्च अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलेगी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके सामने आगे बढ़ने के नए मौके आ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। रोजमर्रा के कामों में फायदा हो सकता है। आपके कामकाज से सभी खुश रहेंगे। संतान से भी मदद मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कर्क
    20-05-2025

    ♋ कर्क :

    आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप व्यावसायिक परियोजनाओं में प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं, अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है, तो उसमें सफलता के संकेत मिल रहे हैं। परिवार और दोस्त खुशी के समय और यादगार अवसरों को मनाने के लिए इकट्ठा होंगे। बच्चे परीक्षा में सफल होंगे, जो पूरे परिवार के लिए खुशी की बात है। वित्तीय उपक्रमों और निवेशों की लाभ की ध्वनि आपको प्रसन्नचित रखेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

     

    सिंह
    20-05-2025

    ♌ सिंह :

    आज आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने खर्चें को नियंत्रण में रखना चाहिए। आज कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ अपने व्यवहार को अच्छा बनाकर रखें। आज किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए। घर में मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। आपका ज्यादातर समय उनके साथ बीतेगा। लक्ष्मी जी को फूल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

     

    कन्या
    20-05-2025

    ♍ कन्या :

    आप अपने पार्टनर के साथ इंटरनेट पर समय बिताएंगे, या फोन पर मधुर संवाद कर सकते हैं। किसी भी तरह आज आप दोनों दिनभर जुड़े रहेंगे। पारिवारिक खर्च बढ़ सकता है। लेन- देन में सावधानी बरतें। अटके काम पूरे होंगे। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई भूल भी हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

     

    तुला
    20-05-2025

    ♎ तुला :

    आज आपको बेहतरीन वित्तीय परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है। आप संपत्ति में निवेश या वाहन खरीद सकते हैं। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी होगी। आपका करियर आगे बढ़ेगा, लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हों।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    वृश्चिक
    20-05-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो जायेगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आज आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। किसी काम के लिये आप नई योजना बना सकते हैं। आज आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। मंदिर में गुड़ दान करें, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    धनु
    20-05-2025

    ♑ धनु :

    आज का दिन आपके लिए बातचीत से भरा हुआ है। अकेले लोगों को इंटरनेट के माध्यम से आज नया पार्टनर मिल सकता है। कोई पुराने विवाद आपके जल्दी को समाप्त होने वाले है। जीवन में सुख शांति बनी रह सकती है। दूसरों की मदद करने में खुशी महसूस होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्र परिवार की ओर से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉरमेंस करने का मौका मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    मकर
    20-05-2025

    ♑ मकर :

    भाग्य आज आपके साथ है। आज रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। इस समय पूरे दिल से किया हुआ कोई भी कार्य परिणाम अवश्य देगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। पुरुष जातकों को स्त्रियों से और स्त्री जातकों को किसी पुरुष से बहुत सार्थक सहयोग मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कुंभ
    20-05-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। शिक्षकों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। सेहत के मामले में बेहतर फील करेंगे। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, संतान सुख की प्राप्ति होगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

     

    मीन
    20-05-2025

    ♓ मीन :

    आप आज सभी कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। समस्या का एक व्यवहार्य समाधान खोजना सबसे अच्छी बात होगी जो आप कर सकते हैं। आय में अचानक वृद्धि आपको खुश करेगी क्योंकि आपकी मेहनत को पहचाना जाएगा। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। झगड़े और विवादास्पद स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। व्यापार धंधा अच्छा चल सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

  • एक हजार पशु मित्रों की होगी भर्ती -हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में हुए अहम निर्णय

    एक हजार पशु मित्रों की होगी भर्ती -हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में हुए अहम निर्णय

    शिमला।
    हिमाचल सरकार एक हजार पशु मित्रों की भर्ती करेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पशु मित्र नीति 2025 को मंजूरी प्रदान की गई। पशु मित्रों की भर्ती इसी नीति के तहत होगी। पशु मित्र मल्टी टास्क वर्कर होंगे। पशु मित्रों की भर्ती से पशुपालन के कार्यों में सुधार होगा।
    मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा विभाग में 100 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (पुस्तकालय) के पदों की स्वीकृतिरू स्कूलों में पुस्तकालयों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए ये पद भरे जाएंगे। इसके साथ साथ राजस्व विभाग में 25 पदों का सृजन किया गया। इन पदों में 10 वरिष्ठ सहायक और 15 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी ) के पद शामिल हैं। पदों के सृजन के बाद सरकार इन पर नियुक्तियां करेगी।
    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हमीरपुर स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण में 5 पदों की स्वीकृतिरू विभिन्न श्रेणियों के ये पद भरे जाएंगे। साथ ही आयुष विभाग में 5 आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी के पदों को भरने की मंजूरी भी बैठक में दी गई। इन पदों पर सरकार बैच आधार पर भर्ती करेगी।
    गौसदन संचालकों की दिक्कतों को भांपते हुए सरकार गौवंश चारा अनुदान में बढ़ोतरी का फैसला लिया। मंत्रिमंडल के फैसले के बाद अब गौसदनं में प्रति गौवंश चारा अनुदान 700 के बजाय 1200 रुपए प्रतिमाह मिलेगा।
    मंत्रिमंडल की बैठक में ऑपरेशन थियेटर सहायकों और रेडियोग्राफरों के मानदेय में वृद्धि का फैसला लिया गया। बैठक में ऑपरेशन थियेटर सहायकों का मासिक मानदेय 17 हजार 820 रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का फैसला लिया गया। साथ ही रेडियोग्राफरों और एक्स.रे तकनीशियनों का मानदेय भी 13 हजार100 रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये मासिक करने का फैसला लिया गया।
    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम ग्रीन अडॉप्शन योजना को मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना के तहत सीएसआर के तहत क्षरित वन क्षेत्रों में निजी उद्यमियों की मदद से पौधरोपण .योजना को लागू किया जाएगा।
    मंत्रिमंडल की बैठक में शिमला नगर निगम के दायरे में निर्माण कार्यों के लिए नए प्रावधानों को लागू करने का फैसला लिया गया। इस फैसले को अमलीजामा पहनाने के मकसद से सरकार टीसीपी नियमों में संशोधन करेगी। संशोधन के बाद शिमला नगर निगम के दायरे में वैली की तरफ निर्माण कार्य सडक़ स्तर से कम से कम एक मीटर नीचे होने चाहिए। शिमला व आसपास के सतत विकास को सुनिश्चित करने के मद्देनजर मंत्रिमंडल की बैठक में माता तारा देवी मंदिर के साथ लगते वन क्षेत्र को हरित क्षेत्र में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
    बैठक में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट.अप योजना.2023 के तहत ई.टैक्सियों को किराए पर लेने के लिए दिशा.निर्देश तैयार करने की स्वीकृति प्रदान की गई। सरकार के इस फैसले से इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
    बैठक में लोक निर्माण विभाग के डिजाइन विंग का सिविल विंग में विलय का फैसला लिया गया। मंत्रिमंडल के इस फैसले से विभाग की कार्यशैली सुव्यवस्थित और दक्ष होगी।
    बैठक में कुल्लू जिले के निरमंड विकास खंड में पशु चिकित्सा औषधालय सराहन का नाम बदलकर पशु चिकित्सा औषधालय बागा.सराहन करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक मे लिए गए इन फैसलों से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगेए प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

    फोटो: मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू